Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.- रायपुर। लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। हत्या के बाद दो दिनों तक उसके शव के साथ सोता रहा। घर से जब बदबू आई और मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवती का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी युवक भी घर पर ही था। घटना की सूचना के बाद मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक का नाम गोपी निषाद है।
दरअसल, महासमुंद निवासी बसंती यादव राजधानी के एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ थी। दो माह पहले ही लालपुर के एक मकान में लिव इन साथी गोपी निषाद के साथ किराए पर रह रही थी। गोपी निषाद भी अस्पताल में वार्ड ब्याय का काम करता था। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करने वाले थे। शानिवार को युवती अपने काम से आने के बाद घर पर ही थी। आरोपी युवक भी उसके साथ ही था। आज सुबह मकान से तेज बदबू आने लगी। मकान मालिक ने अंदर जाकर देखा तो युवती का शव नीचे एक चादर पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद इसकी शिकायत टिकरापारा थाने को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। एएसपी डीसी पटेल ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शादी को लेकर हुए विवाद के बाद युवती की हत्या की होगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर घटना के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
 

K.W.N.S.- रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बीजेपी की बैठक ली है. बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव जिला प्रभारी और सह प्रभारी शामिल रहे. बैठक आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और व गांव चलो घर घर चलो अभियान की समीक्षा की जा रही है. बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद हैं। 
BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बैठक को लेकर कहा, हमारे पार्टी के कुछ अभियान चल रहे हैं, कुछ कार्यक्रम चल रहे हैं. बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रहे हैं. सामाजिक न्याय सप्ताह 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक पार्टी के स्थापना दिवस से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंति तक हमारा 1 सप्ताह तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा रहा है. अभी हमने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया, ऐसे हमारे अलग-अलग अभियान और कार्यक्रम चल रहे हैं. कार्यक्रमों की उन योजनाओं की समीक्षा करेंगे और किस तरह से काम करना है. इसको लेकर बैठक में कार्य योजना बनाई जाएगी। 
बिरनपुर घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बिरनपुर की घटना अत्यंत हृदय विदारक है, जिन परिस्थितियों में भुनेश्वर साहू की निर्ममता पूर्वक हत्या की गई. जिस प्रकार से सामूहिक रूप से मिलकर एक व्यक्ति की हत्या की गई है, बहुत दर्दनाक है. इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बेमेतरा जिले की घटना पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, बिरनपुर की घटना बहुत छोटी है। पूरे प्रदेश को बंद करके लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है। बंद वहीं करना चाहिए जहां की घटना है। पूरे छत्तीसगढ़ को बंद करके लोगों को परेशान किया जा रहा है। मंत्री अमरजीत ने कहा, घटना इतनी छोटी है कि मुझे खुद को इसकी जानकारी नहीं है कि कहां पर यह घटना हुई है। बेमेतरा जिले के साजा ब्लाक के बिरनपुर गांव में दो दिन पहले शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था।
इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी, जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच विवाद के साथ मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। अब तक इस पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पीड़ित परिवार आज पुलिस की मौजूदगी में अस्थी लेने पहुंचे, जहां वे राजिम में विसर्जन करने की तैयारी में है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है. प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति पर चर्चा की जा रही है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए है. मुख्यमंत्री द्वारा क़ानून-व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की जा रही है. बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना तेजी से प्रदेश में पैर पसारते जा रहा है। इसका ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना के केस बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राहत की खबर ये है कि प्रदेश के 07 जिलों गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, सुरजपुर, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है। वही बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में पिता-पुत्र के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ने से चिंतित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव, डीजीपी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद हैं. सीएम ने कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तत्काल इलाज हो सके।
राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे लेकर सोमवार को ही स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा था. इधर, मंगलवार को सीएम ने सभी अफसरों की बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा और अन्य विभागों के अफसर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा ले रहे हैं. असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ विजिबल पुलिसिंग पर सीएम ने जोर दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार ने रिटायर आईपीएस अधिकारी डीएम अवस्थी को एंटी करप्शन ब्यूरो व ईओडब्ल्यू के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी जिम्मेदारी से वे 31 मार्च को रिटायर हुए हैं. इसके बाद उन्हें पोस्ट रिटायरमेंट विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के रूप में नियुक्ति दी गई. अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें एसीबी-ईओडब्ल्यू के महानिदेशक की जिम्मेदारी सौंपी है। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के डीजीपी अशोक जुनेजा ढाई माह बाद यानी 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव नये डी जी पी कराएंगे। क्योंकि केंद्र की नीति और देश के अन्य राज्यों के अनुभव को देखते हुए एक्सटेंशन मिलने की संभावना कम ही है। 1989 बैच के आईपीएस जुनेजा के नवंबर-21 में तत्कालीन डीजी, डीएम. अवस्थी को हटाकर प्रदेश पुलिस की कमान सौंपी गई थी। 19 महीने के कार्यकाल में प्रदेश की पुलिसिंग में उतार चढ़ाव होते रहे।
बहरहाल पीएचक्यू में इन दिनों, उनके उत्तराधिकारी और जुनेजा के पुनर्वास के संभावनाओं की चर्चा जोरों पर है । नये डी जी पी के लिए अरूण देव गौतम का नाम सबसे उपर लिया जा रहा। वहीं सरकार से उनके संबंधों को देखते हुए रिटायरमेंट बेनिफिट मिलना भी तय माना जा रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां युवती की हत्या कर आरोपी युवक उसकी लाश के साथ रह रहा था। मृत युवती की लाश के साथ पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।
मृत युवती की पहचान महासमुंद निवासी बसंती यादव(30) के रूप में हुई है जिसकी लाश टिकरापारा थाना क्षेत्र के लालपुर स्थित एक मकान में मिली है। लड़की के सिर और हाथ पर गहरे चोट के निशान हैं। पुलिस ने जब शव बरामद की, तो उसके हाथों और पैरों में रस्सी बंधी हुई मिली।
पुलिस ने मौके से गोपी निषाद नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के बीच क्या रिश्ता था, ये पति-पत्नी थे या फिर प्रेमी-प्रेमिका और क्या लिव इन रिलेशनशिप में ये साथ रह रहे थे, इस बात का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी है। आरोपी युवक ने युवती की हत्या की है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं युवती के परिजनों को भी सूचना दी गई। उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हुई घटना को लेकर कल बंद के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबर सामने आई. बिरनपुर घटना को लेकर प्रदेश भर में सियासत गरमाई हुई है. भाजपा ने सरकार और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है. साथ ही तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप भी लगाया है. कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि तुष्टिकरण का आरोप लगाना हास्यास्पद. बीजेपी प्रदेश के माहौल को अशांत करना चाहती है। 
सोमवार को छत्तीसगढ़ बंद में बीजेपी के प्रदर्शन पर हुई एफआईआर को लेकर बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है. कोई लव जिहाद रोकने की कोशिश करे तो उस पर रासुका लगाने की बात कही जाती है. एक तरफ बीजेपी के प्रदर्शन पर एफआईआर दर्ज हो रही है. दूसरी तरफ बिरनपुर की घटना, वहां पूरा प्रशासन है ये कहीं न कहीं मॉब लिचिंग है. बीजेपी का किसी धर्म को लेकर विरोध नहीं, असामाजिक व्यक्ति को सामने लाने की जरूरत है। 
बिरनपुर की घटना पर कांग्रेस के बीजेपी पर माहौल खराब करने के आरोप पर केदार गुप्ता ने कहा, अगर उनको ये लग रहा तो यह सच है. हम सुकमा और नारायणपुर में भी वही कर रहे थे. यदि हम आवाज उठाकर गलती कर रहे तो ऐसी गलती हजारों बार करेंगे. बीजेपी मुखर होकर लोगों के साथ खड़ी रहेगी. आग में घी डालने का काम बीजेपी नहीं बल्कि कांग्रेस कर रही है. कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति न करें। 
 

K.W.N.S.-रायपुर।  छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। कुछ समय पहले तक छत्तीसगढ़ के किसान धान की फसल के अलावा दूसरी फसलों के बारे में सोचते भी नहीं थे। लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किसानों के लिए शुरू की गयी जनहितकारी योजनाओं के चलते किसान अब नवाचार कर रहे हैं। धान के बदले दूसरी फसलें लेने के लिए शासन द्वारा शुरू की गयी योजना का लाभ लेकर किसान छत्तीसगढ़ जैसे गर्म प्रदेश में सेव की खेती कर रहे हैं।
सेव की खेती ठंडे प्रदेशों में हो सकती है,इस मिथ्या को तोड़ने की कोशिश प्रतापपुर के एक युवा कृषक ने की है। मुकेश गर्ग नाम के कृषक ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर जैसी गर्म जगह में अलग-अलग किस्म के सेव के सौ से ज्यादा पौधे लगाए हैं और कुछ में तो फल भी आने शुरू हो गए हैं।कुछ हप्तों में ये पूरी तरह से तैयार होकर खाने लायक हो जायंगे। कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में कहीं भी सेव की खेती हो सकती है और ये किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आमतौर पर सेव का फल हिमाचल प्रदेश,जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड जैसे कम तापमान वाले राज्यों में होते हैं क्योंकि वहां का मौसम सेव की खेती के लिए अनुकूल है। छत्तीसगढ़ का मौसम गर्म है उन्हें सेव के अनुकूल नहीं माना जाता और इसकी खेती सपने जैसी है।लेकिन अब गर्म स्थानों में भी सेव की खेती हो सकती है।
कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से मिली फसल के रखरखाव की जानकारी
मुकेश गर्ग से मिली जानकारी के अनुसार खेती से उनका जुड़ाव शुरू से है,वे हमेशा कुछ अलग करने का प्रयास करते हैं। इस बीच उन्हें जानकारी मिली कि हिमाचल प्रदेश में सेव की ऐसी किस्म विकसित हुई है जो गर्म प्रदेशों में भी उग सकते हैं । मुकेश ने इसके लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से सम्पर्क किया और प्रतापपुर में सेव की नई किस्म के पौधे लगाए। उन्होंने इनके रोपण और रखवाली को लेकर उनसे और तरीके समझे तथा पौधे ऑर्डर किये इनका रोपण कराया। एक वर्ष की अवधि में ये पौधे चार से छह फीट के हो चुके हैं,कई में फल भी आ चुके हैं।
पौधों की रखवाली और रोपण में तरीकों को लेकर उन्होंने बताया कि इसका मुख्य समय नवम्बर से फरवरी के बीच होता है।इसके लिए उन्होंने पहले से ही दो बाय दो फीट गड्ढे तैयार करके रखे थे और गड्ढों को दीमक रोधी दवा(रीजेंट) से उपचारित किया गया था। गड्ढों में गोबर,मिट्टी और थोड़ा सा डीएपी डालकर पानी से भरकर रखे गए थे।इसका फायदा यह होता है कि गड्ढों को जितना बैठना होता है बैठ जाता है और पौधे लगने के बाद इनके रेशे टूटने का डर नहीं होता है। इसके बाद 1-2 दिन में पौधे रोपित कर दिए थे।इनके लिए ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है केवल गर्मियों में दो से तीन दिन में पानी देना होता है। इस बात का ध्यान रखना होता है कि पौधों में बारिश के पानी का रुकाव नहीं हो क्योंकि जड़ों के सड़ने का डर होता है।
सेव की इस किस्म के लिए 50 डिग्री तक का तापमान है अनुकूल
मुकेश गर्ग बताते हैं कि आमतौर पर सेव की फसल ठंडे प्रदेशों में होती है लेकिन सेव की फसल ‘हरमन 99’ के लिए अधिकतम 50 डिग्री तक का तापमान अनुकूल है। हरमन के साथ ‘अन्ना’ और ‘डोरसेट’ किस्म भी यहां के तापमान के अनुकूल है।