Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। हाल ही में बेमेतरा में हुई घटना के चलते आज विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। वहीं, बंद का असर स्कूल कॉलेजों पर देखने को मिला है। प्रदेश के अधिकांश स्कूल-कॉलेज आज बंद हैं। वहीं, दूसरी छत्तीसगढ़ बंद के दौरान पेट्रोल पंप को भी बंद करा दिया गया है, जिसके चलते लोगों को भटकना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर के पेट्रोल पंप में आने जाने वाले लोगों को पेट्रोल पंप के बाहर एक एक बूंद के लिए तरसते देखा गया।
बता दें कि हाल ही में प्रदेश के बेमेतरा जिले के बीरनपुर गांव में एक विशेष वर्ग की ओर से की गई हत्या को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विश्व हिंदू परिषद ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। विहिप ने आज सुबह से ही मोर्चा खोल दिया और भाठागांव स्थित नया बस स्टैंड के बसों के कांच तोड़ दिए। बस स्टैंड में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीरनपुर मामले की गई कार्रवाई को लेकर विहिप लगातार आलोचना कर रही है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। पहाड़ी कोरवा परिवार की सामूहिक आत्महत्या के मामले में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात करने भाजपा प्रतिनिधिमंडल आज सुबह राजभवन पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के अनेक सांसद व विधायक शामिल हैं.
बता दें कि आठ दिन पहले जशपुर जिला के बगीचा पुलिस थाना अंतर्गत सामरबहार गांव के डुमरपारा में पहाड़ी कोरवा दंपती ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आत्महत्या कर लिया था. आत्महत्या करने वालों में परिवार के मुखिया राजुराम कोरवा के अलावा उनकी पत्नी भिनसारी बाई, चार साल की बेटी देवंती और एक साल का पुत्र देवन शामिल थे. पुलिस अभी तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं कर पाई है.
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बेमेतरा में हुई हत्या के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व अन्य संगठनों ने सोमवार को ‘बंद’ के दौरान रायपुर में दुकानें बंद देखी गई। वहीं सरकारी दफ्तर, बैंक तो खुले हैं। मंत्रालय की भी सभी स्टाफ बसें रेज की तरह गई। वहीं दिहाड़ी इन मजदूर और निजी संस्थानों के कामगारों को बंद समर्थक कार्यकर्ता मालवीय रोड पर आटो से जबरिया उतारते देखे गए। सड़कों पर पुलिस तैनात है। हालांकि चैंबर ऑफ कॉमर्स से बंद का समर्थन नहीं किया है। रायपुर में सदर बाजार, जय स्तंभ चौक, फाफाडीह, तेलीबांधा, नया बस स्टैंड, मोवा-पंडरी इलाके में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता दुकानें, पेट्रोल पंप बंद कराकर चक्का जाम किया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले के 130 उद्योगों के खिलाफ हवा में जहर घोलने यानि प्रदूषण फैलाने की शिकायत मिली है। शिकायत के बाद आवास एवं पर्यावरण विभाग ने इन उद्योगों में टीम भेजी, जिसमें कई उद्योगों में स्थिति सामान्य पाई गई, वहीं 40 प्रतिशत उद्योगों में खामियां मिली। विभाग ने अलग-अलग उद्योगों को नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की अनुंशसा की है।
जांच के दौरान जो खामियां मिली है। इनमें ईएसपी के बंद पाए जाने से लेकर प्रदूषण के विभिन्न् मानकों का उल्लंघन पाया गया। पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों के मुताबिक इनमें से 70 उद्योगों में जांच के दौरान स्थिति सामान्य पाई गई। 100 से ज्यादा उद्योगों में 12 उद्योगों के बिजली काटने की कार्रवाई की अनुशंसा की गई, जिसमें उद्योगों ने बिजली काटे जाने की प्रक्रिया के बाद प्रदूषण के मानकों में सुधार किया।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की है। पर्यावरणीय मानकों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों को चेतावनी जारी की गई है कि नियमों का पालन किया जाए। जिन उद्योगों ने नियमों का उल्लंघन किया है। उनमें कई इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट भी शामिल हैं। इन उद्योगों को तीन महीने के भीतर सिस्टम ठीक करने के बाद ही ईएसपी चालू करने व मेंटेनेंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। रायपुर जिले के आस-पास जिन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित हुए हैं, वहां आस-पास घनी बसाहट हो चुकी है। सिलतरा, उरला, सरोरा,बिरगांव, भनपुरी, मंदिर हसौद, तिल्दा आदि क्षेत्रों में कमोबेश यही स्थिति है। उद्योग विभाग के सामने नए उद्योगों के लिए नए औद्योगिक क्षेत्र का चयन बड़ी चुनौती साबित हो रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में एक किसान के साथ 50 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामला गुढियारी थाना इलाके का है, जहां पीड़ित किसान स्वपन कुमार शाहा ने नया तालाब गुढियारी निवासी दीपक अग्रवाल के खिलाफ चार सौ बीसी का अपराध दर्ज करवाया है।
पीड़ित किसान स्वपन द्वारा गुढ़ियारी पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, जमीन खरीदी-बिक्री का काम करने वाले पूर्व परिचित मुश्ताक अहमद और अशोक साहू ने दीपक अग्रवाल से उनका परिचय करवाया था। दीपक ने कोटा स्थित दूसरे की जमीन को अपना बताकर 1.40 करोड़ रुपए में सौदा तय कर जमीन के फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज दिखाकर किसान को भरोसे में ले लिया। दीपक अग्रवाल ने किसान से 50 लाख रुपए भी ले लिए। इसके बाद आरोपी मां बेटे ने ना ही जमीन की रजिस्ट्री की, और ना ही किसान का पैसा वापस किया।
जब किसान मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। कब्जाधारी अरुण दत्ता ने बताया की न्यायालय द्वारा 2013 में ही बैनामा रजिस्ट्री को अवैध एवं शून्य घोषित किया जा चुका है। उसके बाद भी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान को झांसा देकर अंधेरे में रखकर दीपक अग्रवाल ने 50 लाख रुपए ऐंठ लिए। गुढ़ियारी पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज आम जनता से भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग जिले के वैशाली नगर पहुंचे। बघेल के आगमन पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के पहले नेहरु नगर स्थित भगवान राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर में श्री बांके बिहारी समिति की तरफ से मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, भिलाई विधायक श्री देवेन्द्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री बारुद्दीन कुरैशी, ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री राजेंद्र साहू, नगरपालिका निगम भिलाई के सभापति श्री गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी विकास निगम के उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। श्री बघेल ने घोषणा की कि वैशाली नगर विधानसभा के सभी वार्डाे में 50 लाख रूपये तक के सीमेंटीकरण, पाथवे, पुलिया संधारण एवं अन्य निर्माण कार्य कराये जायेंगे। क्षेत्र के सड़कों का मरम्मत एवं नवीनीकरण कराया जायेगा। क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति स्थापना एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा। शा. उ. माध्यमिक शाला केंप का स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के रूप में संचालन किया जायेगा। वार्ड 07 रानी अवंतीबाई सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जायेगा। जवाहर नगर स्पोर्टस् कॉम्पलेक्स में बॉक्सिंग, टेबल टेनिस एवं वॉलीबॉल एकेडमी प्रारंभ की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने नेहरू नगर एवं हाउसिंग बोर्ड में सीवरेज लाइन संधारण एवं नवीनीकरण कराने, हाउसिंग बोर्ड एवं अन्य कॉलोनी जो नगर निगम को हस्तांतरित हुई हो उनका आंतरिक विकास कार्य कराने, संजय नगर तालाब का सौंदर्यीकरण, विभिन्न स्थानों पर डोम शेड निर्माण सहित राधिका नगर मैदान का सौंदर्यीकरण कराने की घोषणा की। भेंट-मुलाकात के पश्चात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लोगों के बीच पहुंचे और उनसे मिलकर आवेदन भी लिए।
मिलेट्स कैफे का लोकार्पण
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। श्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने से लोगों को पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे। यहां स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
04 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात स्थल पर मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिक्लिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं। इससे लोगों की चिकित्सा सुविधा और विस्तार होगा।
आम नागरिकों से मुख्यमंत्री का संवाद
मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह पता करना है कि योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिल रहा है कि नहीं। राशन कार्ड को लेकर मुख्यमंत्री ने लोगों की प्रतिक्रिया जानी और लोगों ने बताया कि सभी लोगों को राशनकार्ड के माध्यम से चावल मिल रहा है। मुख्यमंत्री को श्रीमती उषा सिन्हा ने बताया कि उनका राशनकार्ड बन गया है, उन्हें चावल, शक्कर, नमक नियमित रूप से मिलता है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने आई एक महिला ने बताया कि उसके नाती के सिर पर पस जमा हो गया है, इलाज रायपुर में चल रहा है। मदद की मांग पर मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन करने की बात कही ताकि तुरंत मदद हो सके।
मुख्यमंत्री बघेल को छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने वाली रिजवाना ने बताया कि वह कबड्डी खेलती है, टीम के 12 सदस्यों को 2-2 हजार रुपये की राशि मिली है। मुख्यमंत्री ने उनकी टीम को बधाई दी और कहा कि आगे इसके लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा है, लाखों लोगों ने छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में भाग लिया है, आने वाले सत्र में तुरंत ईनाम की राशि मिलेगी।
मुख्यमंत्री को दिलीप कुमार भगत ने बताया कि उनके मकान का नियमितीकरण हो गया है। उन्होंने भवन नियमितीकरण के नियमों के सरलीकरण के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। श्रीमती अनुसुइया मरकाम ने बताया कि पहले उनका घर मिट्टी का था, अब उसका पट्टा मिल गया है। राशन कार्ड, श्रम कार्ड भी मिला है। श्रम विभाग से सिलाई मशीन भी मिली है, सिलाई का कार्य भी उनके द्वारा किया जा रहा है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में कक्षा बारहवीं की छात्रा प्रज्ञा सिंह ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल में आधुनिक सुविधायुक्त स्मार्ट क्लास, हाईटेक लैब, लाइब्रेरी है। स्कूल में उच्च शिक्षा प्राप्त शिक्षक उपलब्ध हैं। निःशुल्क पढ़ाई होती है। यहां मध्यम वर्ग के बच्चे भी बिना किसी खर्च के पढ़ाई करते हैं, इसके लिए सुश्री प्रज्ञा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। वहीं छात्रा सुश्री उज्ज्वला साहू ने मुख्यमंत्री से स्कूल में इंग्लिश मीडियम में आटर््स की पढ़ाई शुरू कराने की अपील की है, मुख्यमंत्री ने इस बात पर सहमति दी है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंटमुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के भिलाई नगर विधानसभा के छावनी चौक पहुंचे। यहां लक्ष्मी पटेल एवं परिवार के आतिथ्य में मुख्यमंत्री उनके घर भोजन के लिए पहुंचे, जहां पटेल परिवार ने घर के मुख्य द्वार
पर तिलक-आरती एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर और स्थानीय विधायक देवेन्द्र यादव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने पटेल परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा आलू की सब्जी, कांदा भाजी, पलक मटर की सब्जी, कोंचाई कुम्हड़ा और जिमिकांदा की सब्जी,
सलाद और आम की चटनी और खीर परोसा। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए पटेल परिवार को उपहार भेंट कर धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन बहुत उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री बघेल को परिवार के मुखिया मोतीलाल पटेल ने बताया कि उनका तीन भाइयों का संयुक्त परिवार है। स्क्रीन प्रिंटिंग का पारिवारिक व्यवसाय है, उनके परिवार का राशन कार्ड तथा सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, उन्होंने आवास योजना का भी लाभ लिया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इससे शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य जांच में आसानी होगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट में 5 लैब टेस्ट और जोड़े गए हैं। इनमें सिकलिंग टेस्ट, विडाल टेस्ट, ब्लड ग्रुप टेस्ट, यूपीटी प्रेगनेंसी टेस्ट और मलेरिया टेस्ट शामिल हैं, इससे आम नागरिकों की चिकित्सा सुविधा में और विस्तार होगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गई मोबाइल मेडिकल यूनिट से नगर निगम क्षेत्रों के गरीब परिवारों को स्वास्थ्य जांच के लिए अब भटकना नहीं पड़ता। उनके घर के पास ही मेडिकल यूनिट पहुंचने और उसमें निःशुल्क इलाज और जांच से स्लम बस्तियों के लोगों को बड़ी राहत पहुंची है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंची शोभा देवी ने मेडिकल मोबाइल यूनिट के बारे में मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताते हुए बताया कि तीन देवी मंदिर के पास मेडिकल यूनिट की गाड़ी लगती है। वे हमेशा मेडिकल मोबाइल यूनिट से इलाज कराती हैं, जिसमें एक भी पैसा नहीं लगता।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में शहरी क्षेत्र के स्लम बस्तियों में रहने वाले गरीब परिवारों को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा दी जा रही है। दुर्ग जिले में कुल 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट के जरिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पूरे जिले में 8 हजार 335 शिविर लगाकर 6 लाख 88 हजार 258 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। 8 अप्रैल को दोपहर बाद बेमेतरा से बड़ी खबर सामने आई है. एक बार फिर से दो समुदाय में खूनी संघर्ष देखने को मिला है. इस पथराव में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक गांव पहुंचे पुलिस जवानों पर भी पथराव हुआ है. बीच बचाव कर रहे एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल है. उप निरीक्षक बी आर ठाकुर बुरी तरह घायल हो गए हैं।
वहीं बताया जा रहा है कि इस हमले में एक युवक की मौत की खबर है. वहीं घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में इलाज चल रहा है. साजा थाना क्षेत्र के बिरामपुर की घटना है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भेंट-मुलाकात में क्षेत्रवासियों को 33 करोड़ 83 लाख रुपए के विकास कार्याे की सौगात दी। इनमें तीन करोड़ 82 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 30 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुर्सीपार के मोहन लाल जैन शासकीय महाविद्यालय परिसर में आयोजित भेंट-मुलाकात में भिलाई नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 40 लाख रुपए के शेड निर्माण, 14 लाख 25 हजार रुपए के मंच निर्माण व लाइटिंग कार्य, 54 लाख रुपए के भवन निर्माण, दो करोड़ 20 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, 30 लाख रुपए के सड़क निर्माण तथा 24 लाख रुपए के गार्डन व बैडमिंटन कोर्ट्स का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम में 80 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्यों, 97 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण, सात करोड़ रुपए के रेडीमेड गारमेण्ट फैक्ट्री, 24 लाख रुपए के तीन महिला पिंक टायलेट निर्माण, दस करोड़ रुपए के आधुनिक हार्डवेयर व साफ्टवेयर सुविधाओं सहित बीपीओ निर्माण कार्य, विभिन्न वार्डों में एक करोड़ चार लाख रुपए के फुटपाथ निर्माण, दो करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से डामरीकृत सड़कों के नवीनीकरण कार्य, 25 लाख रुपए के अतिरिक्त कक्ष, प्रकाश व्यवस्था एवं पेवर ब्लॉक कार्य, 25 लाख रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद स्कूल में शौचालय एवं अतिरिक्त कमरा निर्माण कार्य, 83 लाख रुपए के हुडको शहीद स्मारक से उतई रोड एवं शहीद चौक से रेलवे ट्रैक तक डामरीकरण व नवीनीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 58, 64, 68 व 69 में दो करोड़ 70 लाख रुपए के सौंदर्यीकरण कार्य तथा वार्ड 64 में डेढ़ करोड़ रुपए के पेवर ब्लॉक एवं एक करोड़ 47 लाख रुपए के तीन गेट व पार्किंग शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।