Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. एक तरफ प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों पर तारीफ कर रहे हैं दूसरे तरफ भाजपा के लोग घड़ियाली आसू बहा रहे हैं. भाजपा द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को डबल टारगेट दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, अब वे टारगेट कुछ भी हो, लेकिन भाजपा के लोग भी अब जाना चुके हैं कि भाजपा की सरकार अगर गलती से भी बन गई तो उनका धन 20 क्विंटल नही खरीदा जाएगा. 9 हजार रुपए प्रति एकड़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना नहीं मिलेगी. अनेकों योजनाएं बंद हो जाएगी इसलिए भारतीय जनता पार्टी गलती से भी नहीं आएगी और भाजपा के लोग यह जानते हैं।
सीएम ने कहा, प्रधनमंत्री के कार्यालय से जो ज्ञापन आया था उसमें आवास, गैस सिलेंडर और नल जल योजना की संख्या का जिक्र किया गया था, इधर भाजपा के लोग इन सभी योजनाओं का विरोध कर रहे हैं, लेकिन यह तो प्रधानमंत्री ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ में 17 लाख लोगों को नल में जल मिल गया है. 34 लाख लोगो को आवास मिला है. 35 लाख लोगो को गैस सिलेंडर दिए गए हैं तो ये उपलब्धि ही बता रहे हैं जो राज्य सरकार की उलब्धि हुई है।
भूपेश बघेल ने कहा, भेंट मुलाकात दौरे पर आज दुर्ग विधानसभा दौरे पर जा रहा हूं. मेरे साथ मंत्री मोहम्मद अकबर हैं. क्षेत्रीय विधायक अरुण वोरा भी रहेंगे. अब रायपुर शहर, बिलासपुर और कुछ जिले बाकी हैं. 10 तारीख को राहुल गांधी कर्नाटक जाएंगे, उसमें मैं भी शामिल होऊंगा. सूरत से दिल्ली जब वापस आ रहे थे तो उन्होंने कहा कि 10 तारीख को जाना है, साथ में चलिएगा. प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सीएम ने कहा, 13 तारीख को उन्होंने समय दिया है. जैसे सरगांव में सम्मेलन किए थे वैसे जगदलपुर में होगा. विश्व स्वास्थ्य दिवस को लेकर सीएम ने कहा, बड़ा अंतर आया है. बस्तर में नक्सलियों की गोली से ज्यादा मच्छर काटने से मलेरिया से जवानों की मृत्यु हो जाती थी. आज मलेरिया मुक्त बस्तर और छत्तीसगढ़ है. इसके विषय में हम लोग आगे बढ़े हैं. पहले मलेरिया का परसेंटेज 4 से ऊपर था अब, वह दशमलव में आ गया है।
K.W.N.S.-रायपुर। बिलासपुर में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जिले के थानों में वर्षों से जमे एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का थोक में तबादला किया गया है. तबादला आदेश में 3 एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक और 52 आरक्षकों का ट्रांसफर किया गया है. एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों का तबादला किया है.
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी के सह प्रभारी नितिन नबीन ने मदरसे की शिक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मदरसे में क्या शिक्षा होती है, सबने देखा है. बम और गोली-बारूद के अलावा आतंकवाद कैसे बढ़े, इसकी शिक्षा होती है. मदरसों की शिक्षा पर बात करना बेमानी होगी।
छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे नितिन नबीन ने मीडिया से चर्चा में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के मुसलमान और ईसाईयों को धार्मिक शिक्षा में मिली छूट और हिन्दुओं के लिए धार्मिक शिक्षा पर पाबंदी पर उठाए गए सवाल का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हमारी गुरुकुल की परंपरा रही है. गुरुकुल की ही जो शिक्षा होती है. उसी को आगे बढ़ाना चाहिए।

K.W.N.S.-रायपुर। सरकारी स्कूलों के सफाई कर्मचारियों ने कम मानदेय होने की वजह से काम छोड़ने का विचार कर लिया है। कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने बिरोजगारों का मानदेय इतना रखा हैं, जितना की हमरा नहीं है। पूरे महीने सफाई करने के बदले हमें 2400 रुपए मिलते है और बेरोजगारों को 2500 रुपए भत्ता मिलता है। यानी मेहनत से काम करने वालो को घर बैठे लोगों से ज्यादा पैसा दिया जाता है। ये कहां का इंसाफ है! दरअसल, 2018 में सफाई कर्मचारियों ने कलेक्टर ऑफिस जाकर मानदेय को बढ़ाने की मांग की थी। 4 साल हो गए, लेकिन सफाई कर्मचारियों का मांग अब तक पूरी नहीं हुई। हालांकि कर्मचारियों ने कहा कि जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा इसी मसले को लेकर मीटिंग करने वाले हैं। जिसमें मंत्रालय का घेराव करने की बात कही गई है।
बता दें, छत्तीसगढ़ के कोरबा और कांकेर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। कम मानदेय के विरोध की वजह से स्कूल बच्चों को साफ-सफाई करनी पड़ रही है। माता-पिता उन्हें पढ़ाई करने के लिए स्कूल भेजते है, लेकिन यहां तो नजारा कुछ और देखने को मिल रहा है। बच्चे मजदूर की तरह स्कूल में सफाई का काम कर रहे है। इन सबके बीच कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर 21 मार्च को रैली निकालकर विधानसभा घेराव किया था। इसके बावजूद कोई समाधान नहीं निकला, बल्कि पुलिस प्रशासन ने 19 प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज कर दी। जिसके बाद सफाई कर्मचारी 1 मई को कलेक्टर दर पर श्रमिकों को न्यूनतम वेतन भुगतान की मांग को लेकर कार्यक्रम करेंगे, इसी दिन मजदूर दिवस भी बनाया जाता है। जून माह से छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से 60 से 65 विधायकों का सहमति समर्थन पत्र को लेकर पदयात्रा करते हुए रायपुर चलो अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद भी अगर मांग पूरी नहीं की गई तो सफाई कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इस वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में इस योजना के लिए 38 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। इससे कई परिवारों का अपनी बेटियों का धूम-धाम से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार ने योजना के तहत राशि में दो बार वृद्धि की है। श्री बघेल ने मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद प्रस्तुत पहले बजट में ही बेटियों के विवाह को प्राथमिकता देते हुए वर्ष 2019 में विवाह अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि को 15 हजार रूपए से बढ़ाकर 25 हजार रूपए कर दिया था। अब यह राशि बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। वर्ष 2019 की तुलना में निर्धारित बजट राशि भी 19 करोड़ रूपए से बढ़ाकर 38 करोड़ रूपए कर दी गई है। इससे कई परिवारों में बेटियों के विवाह को लेकर चिंता दूर हुई है।
गौरतलब है कि कई परिवारों में आर्थिक परेशानियों के चलते बेटी का विवाह कठिन हो जाता है। इन परिस्थितियों में राज्य सरकार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत बेटियों के विवाह के लिए सहायता करती है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची को रोकना और सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देना, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से गरीब परिवार के आत्मसम्मान में वृद्धि के साथ उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है।
योजना तहत देय लाभ
योजनान्तर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार और मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को आर्थिक सहायता दी जाती है। इसमें वर-वधु की श्रृंगार सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग के सामान उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ बैंक ड्रॉफ्ट के माध्यम से रूपए भी दिए जाते हैं। सामूहिक विवाह आयोजन व्यवस्था के लिए भी कुछ राशि व्यय की जाती है। योजनांतर्गत विधवा, अनाथ, निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया जाता है। योजना का लाभ लेने के लिए जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। विकास खंड स्तर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी या एकीकृत बाल विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी जानकारी ली सकती है।

K.W.N.S.-रायपुर। संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्थापना दिवस पर 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रैल 1948 को की गई थी। वर्ष 1950 में 7 अप्रैल को पहली बार विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया था। तब से हर साल दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच के महत्व को रेखांकित करने यह दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर विश्व स्वास्थ्य दिवस ‘सबके लिए स्वास्थ्य (Health for All)’ की थीम पर मनाया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से पूर्ण स्वस्थ होना ही मानव स्वास्थ्य की परिभाषा है।
छत्तीसगढ़ में भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के साथ ही मानव संसाधन को तेजी से बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को उनके घर के नजदीक ही निःशुल्क या सस्ती चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के दायरे में प्रदेश के करीब 69 लाख परिवारों को लाया गया है। इसके तहत शासकीय और अनुबंधित निजी अस्पतालों में बीपीएल के लगभग 60 लाख परिवारों को सालाना पांच लाख रूपए तक एवं नौ लाख से अधिक एपीएल परिवारों को 50 हजार रूपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। प्रदेश भर में 5300 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के माध्यम से लोगों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जटिल एवं गंभीर रोगों के इलाज के लिए 20 लाख रूपए तक की आर्थिक सहायता भी जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से गांवों और दूरस्थ अंचलों में जांच व उपचार के साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी प्रदान की जा रही हैं। शहरी क्षेत्रों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिकों और जन औषधि केंद्रों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया गया है। हर इंसान का स्वास्थ्य अच्छा हो और बीमार होने पर हर व्यक्ति को अच्छी चिकित्सा की अच्छी सुविधा मिल सके, इसके लिए लगातार पहल की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य वैश्वि क स्त र पर सेहत के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी के लिए स्वा्स्य्ा सेवाएं मुहैया कराना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का लक्ष्या एक ऐसी दुनिया का निर्माण है जहां स्वा स्य्यग सेवाओं तक सभी की पहुंच हो, इलाज के लिए किसी को कर्ज न लेना पड़े और न ही इसके लिए जीवन की किसी और अन्य जरूरत से समझौता करना पड़े। वर्तमान में दुनिया को बुरी तरह से प्रभावित करने वाले कोविड-19 के साथ ही पोलियो, टीबी, एड्स, कुष्ठ रोग, उच्च रक्तचाप, नेत्रहीनता, दिल की बीमारी, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम, इनके इलाज की समुचित व्यवस्था और इनके बारे में जन-जागरूकता फैलाना भी विश्व स्वास्थ्य संगठन और विश्व स्वास्थ्य दिवस के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल हैं। सेहत से जुड़े मुद्दों और समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेतृत्वै में हर साल दुनिया भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नागरिकों के हित में सम्पत्ति कर भुगतान में विशेष छूट प्रदान करने का अहम् निर्णय लिया गया हैं। इसके तहत राज्य में सम्पत्ति कर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च को बढाकर अब 30 अप्रैल तक कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया की पहल पर अंतिम तिथि में 30 दिवस की विशेष छूट प्रदान करते हुए नागरिकों की सुविधा के लिए एक महीना का अतिरिक्त अवसर दिया गया है।
उल्लेखनीय हैं कि ़गत वर्षो में महामारी(कोविड -19) को दृष्टिगत रखते हुए संपत्तिकर तथा विवरणी जमा करने हेतु निर्धारित अंतिम तिथी 31 मार्च में विशेष छूट प्रदान करते हुए अतिरिक्त अवसर दिया गया था । इस वर्ष 2022-23 की सम्पत्ति कर तथा विवरणी जमा करने के लिए पूर्व में दिए गए छूट की समय सीमा -15 अप्रैल 2023 तक, को बढाकर 30 अप्रैल 2023 तक कर दी गई हैं।
इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा समस्त कलेक्टर, आयुक्त तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद् एवं नगर पंचायत को जारी पत्र में कहा गया हैं कि नागरिकों द्वारा कार्यालय में आकर संम्पत्ति कर के भुगतान की स्थिति में, फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जाए। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए, निकाय के कर्मचारियों द्वारा घर- घर जाकर संम्पत्ति कर की वसूली की जाए तथा नागरीकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित किया जाए ।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जशपुर जिले के राजी पड़हा मुख्यालय दीपू बगीचा में आयोजित सरहुल पूजा (खद्दी परब) कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने विधि विधान से धरती की पूजा कर प्रदेश वासियों के लिए सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। खद्दी पर्व धरती पूजा के अवसर पर समाज के प्रमुख पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को पारंपरिक गमछा एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्र मांदर भेंट किया।
K.W.N.S.-रायपुर । भारतीय जनता पार्टी छह अप्रैल की सुबह को पार्टी का 43वां स्थापना दिवस मनाया जिसकी शुरुआत जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में पार्टी का झंडा फहरा कर की गई उसके पश्चात जिला पदाधिकारियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना छह अप्रैल से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सप्ताह भर सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया है इस दौरान भाजपा द्वारा विभिन्न सामाजिक समरसता के कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी भाजपा नेताओं को संबोधित करेंगे ,
भाजपा जिला कार्यालय एकात्म परिसर में जिला अध्यक्ष जयंती भाई पटेल के नेतृत्व में सुबह 9 बजे भाजपा द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात जिला कार्यालय सहित जिले के सभी शक्तिकेन्द्रों और बूथों में सुबह 9.30 बजे प्रधानमंत्रि नरेंद्र मोदी का अभिभाषण सुना गया उसके पश्चात विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा अलग अलग स्थान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया , महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने निवास पर रंगोली निर्माण और घरों पर दीपक जलाया गया ।
भाजपा अपनी 43 वर्ष की यात्रा में सम्मिलित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता जिन्होंने अपने अथक प्रयासों से भाजपा को विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल होने का सम्मान दिलाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया का जिला कार्यालय में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह , पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल , पूर्व मंत्री राजेश मूणत , पूर्व विधायक द्वय श्रीचन्द सुंदरानी , नंदकुमार साहू की गरिमामयी उपस्थिति में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में सम्मान किया जाएगा, सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का चरण पखार कर उन्हें शॉल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा एवं उसके पश्चात जनसंघ से लेकर भाजपा की विकास यात्रा पर एक चलचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी सभी प्रदेश अध्यक्षों और पार्टी नेताओं को सामाजिक समरसता सप्ताह में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए आवश्यक दिशानिर्देश प्रेषित किए है जिसके आधार पर भाजपा बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम करेगी ।
बता दें कि आज सुबह प्रधानमंत्रि मोदी ने आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्रीय कार्यालय से संबोधित किया पूर्व नियोजित था कि राज्य से जिला और फिर मंडल, बूथ स्तर के कार्यालयों में इकट्ठा होकर प्रधानमंत्री के संदेश को सुना जाए पार्टी ने राज्य इकाइयों से कहा है कि हर बूथ पर बूथ कमेटियों और पन्ना प्रमुखों को पीएम का भाषण सुनना चाहिए और सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने-अपने घरों पर भाजपा के झंडे लगाए जिसमे ठीक सुबह 9 बजे अपने घरों में भाजपा का झंडारोहण किया गया ।
इस पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के पश्चात बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को उनके तैलचित्र लगाकर मनाने के निर्देश दिए गए हैं अंबेडकर जयंती पर भाजपा सेवा सप्ताह का समापन करेगी । कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री जयंती पटेल सच्चिदानंद उपासने महामंत्री सत्यम दुआ अकबर अली गोपी साहू रमेश मिर्घानी जितेन गोलछा तुषार चोपड़ा वंदना राठौड़ मनीषा चंद्राकर शैलेंद्र परगनिया सोनू सलूजा जितेंद्र गोलछा सुभाष अग्रवाल राजीव मिश्रा सूची दुबे सुनील चौधरी बन्दना मुखर्जी सहित पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नान घोटाले में ईडी की जांच पूरी होने वाले बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि ईडी के आला अधिकारी सही जानकारी ठाकुर साहब को नहीं दे रहे. ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि जाँच अभी जारी है. जाँच पूरी होने की बात हास्यास्पद है. 2015 से ही हम सवाल उठाते रहे हैं कि CM सर और CM मैडम क़ौन है? जशपुर के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी. इस दौरान उन्होंने 2023 में दोहरी ज़िम्मेदारी मिलने के डॉ रमन सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या डॉ रमन सिंह को जिम्मेदारी मिल गई है।
भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के भाषण में ‘हनुमान जी दुष्टों का नाश करते थे, वैसे भाजपा भ्रष्टाचारियों का नाश करती है’ पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी तो सबके हैं. ज्ञान, शक्ति और भक्ति के भंडार हैं. उनके बराबर कोई नहीं अन्याय करने वाले को सजा वो देते हैं. जो बीजेपी में जाता वो भ्रष्टाचार मुक्त हो जाता, उन्हें हनुमान जी सजा देंगे.भाजपा विधायकों के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा विधायक दल ने PM से समय माँगा था मेरी शुभकामनाएँ हैं. मुलाक़ात जल्दी हो. LOP से यही कहूँगा GST का पैसा, कोयला रॉयल्टी, धान का संग्रहण हमसे चावल ले, रेलवे सही से चले, नगरनार स्टील प्लांट, आरक्षण समेत तमाम मुद्दों पर हमे सहयोग कर माँग करे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक विज्ञापन पीएम के नाम से छपा है. अभी तक पूरे राष्ट्र के नाम से आता था, अब सिर्फ़ एक राष्ट्र के नाम से आया है, छत्तीसगढ़ में कितने शौचालय बने, कितने उज्वल्ला बंटे. सिर्फ़ राज्य के लिए विज्ञापन पहली बार आया है. आपके सर्वे में भी यही सब मुद्दे हैं. आर्थिक सर्वेक्षण भारत सरकार करती तो हमें भी डाटा मिलता. हम और सुधार करते. रमन की दोहरी चुनौती को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको जिम्मेदारी मिली है क्या जो वो चिंता व्यक्त कर रहे है? बृहस्पति सिंह को बोलूँगा किसानों को बुलाए और बैठकर बात करे।