Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश में भक्ति का वातावरण बना हुआ है। भक्ति पूर्ण वातावरण से सियासत भी अछूती नहीं रही। पूजा अर्चना और भजन कीर्तन की एक ऐसी ही तस्वीर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुराने कांग्रेस भवन से सामने आई है। यहां कांग्रेसियों ने ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में स्थापित हनुमान जी के मंदिर में पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा का महापाठ किया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि गांधी मैदान के ऐतिहासिक कांग्रेस भवन में हनुमान जी की प्राचीन मंदिर है। यहां कांग्रेस के बड़े नेताओं की आस्था भी जुड़ी रही है। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए नंदकुमार पटेल से लेकर डॉ. चरणदास महंत और सीएम भूपेश बघेल भी इस मंदिर में पूजा अर्चना करते रहे हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर कांग्रेसियों ने इसी मंदिर में पूजा अर्चना की और पार्टी के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी पर आए संकट को टालने की कामना की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे ने बताया कि कांग्रेस भवन में हनुमान जी का मंदिर काफी प्राचीन है। यहां पूजा अर्चना कर हनुमान जी से तमाम संकटों को दूर करने की प्रार्थना कर रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर जाएंगे।वे 8 अप्रैल को प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहाँ संघ के साथ बैठक में भी शामिल होंगे। संघ के प्रांत प्रमुख ने भाजपा समेत सभी सहायक संगठनों की बैठक बुलाई है। माथूर , बस्तर की 12 सीटों पर आगामी चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। 
दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा। बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को माथुर के बस्तर आने की बात कही गई है। इसी को संभावित तिथि मानकर तैयारी शुरू की जा चुकी है।क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी ओम माथुर के साथ जगदलपुर आ सकते हैं।
 

 

\K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर दो दिन के बस्तर प्रवास पर 10 अप्रैल को जगदलपुर जाएंगे।वे 8 अप्रैल को प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। वे यहाँ संघ के साथ बैठक में भी शामिल होंगे। संघ के प्रांत प्रमुख ने भाजपा समेत सभी सहायक संगठनों की बैठक बुलाई है। माथूर , बस्तर की 12 सीटों पर आगामी चुनाव की पार्टी की तैयारी की समीक्षा करेंगे। इसी दिन बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का संभागीय सम्मेलन भी आयोजित किया गया। 
दो दिन के दौरे में एक दिन उनका मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए दंतेवाड़ा जाने का कार्यक्रम भी बन रहा है। पिछले साल छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने के बाद से माथुर का प्रदेश के सभी संभागों का दौरा हो चुका है। पिछले माह वे कांकेर तक आए थे और वहीं से लौट गए थे। बस्तर लोकसभा क्षेत्र में उनका यह पहला प्रवास होगा। बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने बताया कि प्रदेश संगठन से मौखिक सूचना मिली है जिसमें 10 अप्रैल को माथुर के बस्तर आने की बात कही गई है। इसी को संभावित तिथि मानकर तैयारी शुरू की जा चुकी है।क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय भी ओम माथुर के साथ जगदलपुर आ सकते हैं।
 

 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। विश्व धरोहर के रूप में चिह्नित छत्तीसगढ़ी नाचा के पुरोधा दाऊ दुलार सिंह मंदराजी के जन्म दिवस पर ‘सम्मान संग श्रद्धांजलि’ समारोह का आयोजन कन्हारपुरी राजनांदगांव में किया गया। राज्य सरकार द्वारा देय सर्वोच्च लोक कलाकार सम्मान से विभूषित लोक गायिका जयंती यादव, लोकनाट्य निर्देशक विजय मिश्रा ‘अमित’ लोक संगीतकार आत्माराम कोशा ‘अमात्य, नाचा कलाकार चतुर सिंह, बजरंग,मोहरी वादक नत्थन दास आदि ने मंदराजी दाऊ जी की प्रतिमा में माल्यार्पण तिलकाभिषेक कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर दाऊ मंदराजी लोक संस्था की ओर से विजय मिश्रा,अन्नपूर्णा यादव को लोक कला जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् सुप्रसिद्ध लोक गायिका जयंती यादव ने अंचरा ल रो-रो भिगोवत हों… देखे-देखे, देवर बाबू-तोर भइया के चाल ,,, जैसे अपने गाए लोकप्रिय गीतों को गाकर जनमन को भाव- विभोर किया। साथ ही भोलाराम साहू ने हास्य- व्यंग्य से लोगों को हसांया।
कार्यक्रम संयोजक आत्माराम कोशा द्वारा लिखे गए छत्तीसगढ़ी बायोपिक फिल्म मदराजी के टाइटल गीत- ‘बबा मदराजी… लोक कला नाचा के सियान गा.. को लोक गायक महादेव हिरवानी ने अपने सुमधुर आवाज में प्रस्तुत किया।इस दौरान ढोलक तबले पर दिनेश साहू,हारमोनियम पर नाचा कलाकार दाऊ चतुर सिंग ने शानदार संगत दी। कार्यक्रम अध्यक्ष की आसंदी से रंगकर्मी विजय मिश्रा ने मंदराजी के योगदान को नाचा जगत हेतु भूतों न भविष्यति अभूतपूर्व अद्वितीय निरूपित किया।आगे उन्होने कहा शोषित उपेक्षित कलाकारों के भीतर दाऊ जी ने आत्मविश्वास का बीजारोपण करके नाचा कला को अमिट पहिचान दी है।
कार्यक्रम का संचालन कोशा सहित ग्रामीण कवि पवन यादव ‘पहुंना’ ने किया।अंत में लोक संगीतकार स्व. खुमान लाल साव, स्व. देवी लाल नाग. रवि रंगारी को श्रद्धांजलि दी गई।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश भर में आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर में स्थित सालासर बालाजी मंदिर में भी धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। सालासर बालाजी धाम में 3 बजे सुंदरकांड पाठ होगा। इसके बाद शाम को कोलकाता के भजन गायक जय शंकर चौधरी का भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि, हनुमान जन्मोत्सव को देखते हुए पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह की आरती से पहले दुग्धाभिषेक करने के बाद बालाजी का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद सवामनी का भोग चढ़ाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही विशेष पूजा की जा रही है। दोपहर में होने वाले आयोजनों के बाद शाम को 6 बजे महाआरती होगी।
 

 
 
 
K,W,N,S,-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (bjp) आज अपना 44वां स्थापना दिवस मना रही है. भाजपा आज दुनिया की बड़ी पार्टी होने की उपलब्धि हासिल कर चुकी है. भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी. छत्तीसगढ़ में भी स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर रही है. भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पूर्व सीएम व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने ध्वजारोहण किया. ध्वजारोहण का यह कार्यक्रम अगले एक हफ्ते तक बूथ स्तर पर आयोजित किए जाएंगे.
 
भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा, आज हनुमान जयंती का शुभ अवसर है. कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन भी मिलेगा. यह अवसर भाजपा की यात्रा को दर्शाता है जो जनसंघ की यात्रा शुरू की गई. 1951 में जनसंघ, 1977 में जनता पार्टी, फिर 1980 में भाजपा की स्थापना हुई. आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में 18 करोड़ सदस्य हैं. अटल बिहारी वाजपई के मार्गदर्शन में भाजपा ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया. इस राजनीतिक दल के होने का हम गर्व महसूस करते हैं.
 
इस दौरान डॉ. रमन सिंह ने कई सारे मुद्दों पर बयान दिया. बृहस्पति सिंह मामले पर कहा कि कांग्रेस का स्वभाव दिखाता है कि कांग्रेस के अंदर अहंग कितना भरा हुआ है. कांग्रेस सत्ता के नशे में चूर हो चुकी है. आज सार्वजनिक रूप से अधिकारियों की पिटाई होने लगी है. हर जिले और तहसील का यही हाल है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं को काफी छूट दे दी गई है.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। नान घोटाले की जांच मामले पर अपने निवास स्थान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की, इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान “नान घोटाले की जांच ईडी कर रही है, और किसी को हवा तक नहीं लगा” पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा जब मुख्यमंत्री बघेल की नजर किसी चेहतों के यहां पड़ रहे ईडी के छापों पर रहती हैं तो ईडी की बाकी कार्यवाही दिखेगी कैसे? छत्तीसगढ़ की पहचान ईडी और सीडी में बन चुकी है. नान मामले में बयान करते समय पूरे तथ्य आपके सामने नहीं रखे गए। उन्होंने कहा कि कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रहे ईडी के जांच की भी जानकारी नहीं रहती। उन्होंने ही नान मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ईडी से जांच की मांग की थी।
नान मामले के मुख्य आरोपी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा पर 9 जनवरी 2019 को ईडी ने केस रजिस्टर्ड किया, 13 मार्च 2020 को समन भेजा गया इन दोनों मामलों में 3 बार दिल्ली बुलाया, अपील करने पर जमानत मिली। जिसके लिए उन्हें प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चहिए कि उनके लिखे लिख पत्र के बाद संज्ञान लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया। केंद्रीय एजेंसी जांच कर रही है अब इसमें शंका करने की कोई गुंजाइश नहीं है अब उन्हें संतुष्ट होना चाहिए।
इसके साथ ही पत्रकार चर्चा में कांग्रेस पार्टी के उथलपुथल विषय पर कहा कि मुख्यमंत्री चाहते है कि प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया जाए। यह एक प्रकार से कांग्रेस दो हिस्सों में बटी नज़र आ रही है। डॉ रमन सिंह ने हैश टेग अभियान को लेकर कहा कि न्यायालय से बढ़ा कोई नहीं हो सकता राहुल गांधी ने जिस प्रकार से शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें निश्चित रूप से देश की जनता से माफ़ी मांगनी चाहिए। आरक्षण के मुद्दे पर डॉ रमन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी की सोच सकारात्मक ऊर्जा को लेकर सोचती हैं, गवर्नर के विचार और न्यायलयीन प्रक्रिया के आधार पर आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर कहा कि हमे सावधानी बरतनी चाहिए जिस प्रकार देश मे बढ़ते मामले आए रहे है स्वस्थ विभाग और आमजन को सावधान रहने की अपील की
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में गर्मी की अधिकता के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्र संचालन की अवधि में परिवर्तन किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र अब सुबह 7 से 11 बजे तक संचालित होंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है।
ग्रीष्म कालीन की समाप्ति के बाद एक जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया गया है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशानुसार मयंक गुर्जर (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक द्वारा आज आजाद चौक अनुभाग समस्त आयोजन समितियों के अध्यक्षों की मीटिंग आयोजित की गई.
इस मीटिंग में 6 अप्रैल को निकाले जाने वाले शोभायात्रा के दौरान सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पालन करते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग धीमे स्वर में करनेर में करने,आम जनता को बाधित ना करने, किसी प्रकार की यातायात अवरुद्ध ना करने, शोभा यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु स्वयं स्वयं सेवक रखने, सकरी गलियों में शोभा यात्रा ना निकालने तथा शोभा यात्रा के दौरान अस्त्र/शस्त्र लेकर ना चलने व यात्रा के दौरान किसी प्रकार का अवैध अस्त्र शस्त्र लेकर चलना पाए जाने पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मारपीट कर खुद को डीएसपी का बेटा बताने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक आशुतोष सिंह पिता महेंद्र सिंह 24 वर्ष निवासी अपने दोपहिया वाहन से जा रहा था. इस दौरान थाना मौदहापारा क्षेत्रांतर्गत गुरूनानक चौक पास एक आटो से इसके दोपहिया वाहन को मामूली ठोकर लगा. जिस पर आशुतोष सिंह आवेश में आकर आटो चालक के साथ विवाद कर मारपीट करते हुए स्वयं को डी.एस.पी. का पुत्र होने का झूठा धौंस दिखाने लगा। आशुतोष सिंह को समझाईश देने पर भी झूठा धौंस दिखाकर शांति भंग करने का प्रयास करता रहा। जिस पर आशुतोष सिंह के विरूद्ध थाना मौदहापारा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।