Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मिलेट्स कैफे खुलने के बाद अब यहां के लोगों की थाली में पौष्टिक व्यंजन उपलब्ध होंगे, लोगों को स्वादिष्ट व्यंजन मिलने के साथ ही एक स्वस्थ छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सकेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्याे की सौगात दी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 78 करोड़ 27 लाख से अधिक के विकास कार्याे का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 10 करोड़ 71 लाख 11 हजार रूपए के 24 विकास कार्याे का लोकार्पण एवं 37 करोड़ 26 लाख 8 हजार रूपए के भूमिपूजन तथा 30 करोड़ 30 लाख 51 हजार रूपए के 6249 कार्याे का सामग्री भी वितरित किए।
मुख्यमंत्री बघेल ने लोकार्पण हेतु मछली पालन विभाग के तीन कार्य- बायोफ्लॉक निर्माण चंदखुरी, कोलिहापुरी एवं बोरीगारका प्रत्येक के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए, सहायक अभियंता क्रेडा विभाग के ग्राम थनौद में जल भराई के लिए एक करोड़ 2 लाख रूपए, प्रधानमंत्री सड़क योजना के लिए 2 करोड़ 87 लाख रूपए, मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के दो कार्य- सी.सी. सड़क उपरपोटी एवं पीपरछेड़ी प्रत्येक के लिए 60 लाख 70 हजार रूपए, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के 6 कार्य फिजियोथैरेपी कक्ष निर्माण मरोदा एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय में चबुतरा मंच, शेड निर्माण तथा ब्रांडिग एवं शौचालय के लिए 5-5 लाख रूपए, अण्डा, तिरगा, खपरी सि. एवं नगपुरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र में 06 विस्तर निर्माण हेतु प्रत्येक के लिए 9 लाख 68 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया। सीजीएमएससीएल के 11 कार्य-स्टॉफ क्वाटर फुवारा ब्लॉक के लिए 10 लाख, 10 बिस्तर आईसोलेशन उतई एवं निकुम प्रत्येक के लिए 37 लाख 28 हजार रूपए, स्टॉफ क्वाटर निकुम के लिए 154.00 रूपए, लेबर रूम निकुम के लिए 15 लाख रूपए, एसएचसी बिल्डिंग अंजोरा के लिए 28 लाख 51 हजार रूपए, पीएचसी बिल्ंिडग रसमड़ा के लिए 61 लाख 96 हजार रूपए, 20 बिस्तर बेड उतई, 6 बिस्तर बेड हनोदा, 6 बिस्तर ननकठ्ठी, 6 बिस्तर बोरीगारखा, 6 बिस्तर कोलियारी में बेड के लिए 84 लाख 15 हजार रूपए की राशि का लोकार्पण किया गया।
इसी प्रकार सीजीएमएससीएल में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन कार्य के लिए 75 लाख रूपए, जिला अस्पताल में लैब निर्माण के लिए 35 लाख 62 हजार रूपए, जिला चिकित्सालय में 20 बिस्तर आईसोलेशन के लिए 74 लाख 56 हजार रूपए का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भूमिपूजन हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के दो कार्य स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में शौचालय जीर्णाेद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष के लिए 22 लाख रूपए तथा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के लिए 20 लाख रूपए स्वीकृत किया गया। तांदुला जल संसाधन संभाग दुर्ग में 6 कार्य-खपरी मुख्य नहर के आर.डी. 18000 मी. से 18300 मी. तक भूमिगत केनाल साइफन का निर्माण कार्य के लिए 56 लाख 73 हजार रूपए, भरदा कोनारी एनीकट की ऊंचाई बढ़ाने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 6 करोड़ 92 लाख 30 हजार रूपए, भरदा कोनारी एनीकट के अपस्ट्रीम में बैंक प्रोटेक्शन कार्य के लिए 9 करोड़ 69 लाख 52 हजार रूपए, रिसामा नाले में खसरा नं.-752 के किनारे तटबंध निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 12 लाख 68 हजार रूपए, तांदुला परियोजना के अंतर्गत उमरपोटी माईनर का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 30 लाख 70 हजार रूपए, दुर्ग जिलें के विनायकपुर टेंक का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 98 लाख 84 हजार रूपए का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से दुर्ग जिले के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज दो विधानसभा क्षेत्रों वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के शांति नगर मैदान और भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के नवीन कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भेंट-मुलाकात में शामिल होंगे। बघेल दुर्ग के नेहरू नगर में नवनिर्मित मिलेट्स कैफे के लोकार्पण के उपरांत श्री राधा कृष्ण मंदिर में दर्शन करेंगे।
बघेल तिरंगा चौक में शहीद चुम्मन यादव जी की प्रतिमा का अनावरण, खुर्सीपार में श्री बालकनाथ मन्दिर दर्शन, बालाजी नगर में स्वामी आत्मानंद स्कूल का लोकार्पण और सुपेला चौक में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री अपने दुर्ग स्थित भिलाई निवास में शाम 5.30 बजे विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों से भेंट करेंगे और शाम 07.30 बजे समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भेंट-मुलाकात के लिए शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दीपक नगर में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नये भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल के बच्चों से बातचीत की और एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास रुम और भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से नये भवन के साथ ही नया स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी तथा भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान प्रयोगशाला बनाया गया है। साथ ही स्कूल के पुराने भवन का रंग-रोगन और मरम्मत भी किया गया है।
मुख्यमंत्री बघेल ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों से बातचीत की। उन्होंने अभिभावकों से स्कूल में पढ़ाई-लिखाई के स्तर, लाइब्रेरी, खेलकूद एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अभिभावकों ने बताया की स्कूल की सभी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं और यहां पढ़ाई-लिखाई भी अच्छे से हो रही है। निजी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बच्चों को पढ़ाते समय जो भारी भरकम फीस देनी पढ़ती थी, वह अब नहीं देना पड़ रहा है। इससे हर वर्ष हजारों रूपए की बचत हो रही है। दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में राज्य शासन की महतारी दुलार योजना के अंतर्गत पांच ऐसी माताओं के बच्चों को भी प्रवेश मिला है, जिनके पति की मृत्यु कोविड महामारी के कारण हुई थी। इस स्कूल में अभी कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक कुल 825 बच्चे अध्यनरत हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि (Khemasuli) रेलवे स्टेशन में दिनांक 05 अप्रैल, 2023 से रेल रोको आंदोलन चल रहा है । इसके के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ! जिसकी जानकारी इस प्रकार है !
07 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
01. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
02. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
03. दिनांक 07अप्रैल , 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
05. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को जबलपुर से रवाना होने वाली 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
08 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ–
06. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
07. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
08. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली 12152 सांतरागाछी-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
09. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12221 पुणे-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
10. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12222 हावड़ा-पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
11. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
12. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
13. दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को उदयपुर से रवाना होने वाली 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
09 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
14. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को पुणे से रवाना होने वाली 12129 पुणे-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
15. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
16. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को कुर्ला से रवाना होने वाली 12145 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
17. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12261 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
18. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
19. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
20. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
21. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
22. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
23. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को एलटीटी से रवाना होने वाली 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
24. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
25. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को राजेंद्रनगर से रवाना होने वाली 22844 राजेंद्रनगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
26. दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाड़ियां:-
27. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग ईब-झारसुगुड़ा रोड- सम्बलपुर जंक्शन होकर रवाना होगी !
28. दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को पूरी से रवाना होने वाली 18477 पूरी- योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तन मार्ग सम्बलपुर जंक्शन- झारसुगुड़ा रोड- ईब होकर रवाना होगी !
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट मुलाकात के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह टीवी इंटरव्यू में कहा कि देश अंबेडकर के संविधान के अनुसार चल रहा है। जितने लोग हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं, उन्हें अमित शाह का घेराव कर देना चाहिए। भूपेश ने कहा कि हिंदू राष्ट्र कोई छत्तीसगढ़ से तो लागू नहीं होगा। या किसी और राज्य से लागू नहीं होगा। यह तो पूरे देश में लागू होगा। गृहमंत्री जी ने जो बयान दिया है, उसके बारे में तो एक शब्द नहीं बोलेंगे। शंकराचार्य ने जो बात कही है, बिल्कुल सही बात कही है। राम राज्य की बात महात्मा गांधी ने कही थी। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि राम राज्य आना चाहिए। एक आदर्श स्थिति है राम राज्य की और छत्तीसगढ़ सरकार उस दिशा में आगे बढ़ रही है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश में शराबबंदी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए. दरअसल, दुर्ग में भेंट मुलाकात में सीएम भूपेश ने जनता से संवाद के दौरान शराबबंदी की मांग पर कहा कि मैं कोई ऐसी घोषणा नहीं करूंगा, जिससे लोगों की जान जाए. जब लॉकडाउन में शराब बंदी नहीं हो सकी तो अब कैसे होगी.
सीएम भूपेष बघेल ने कहा कि लॉकडाउन में लोग नशीली दवाई और स्प्रिट पीकर मर रहे थे. इसलिए पहले जन जागरूकता अभियान चलाया जाए. लोग नशा छोड़ने का संकल्प करें, तभी शराबबंदी होगी. सीएम ने गुजरात और बिहार का उदाहरण दिया. उन्होंने कहा कि यहां आज भी शराब बिक रही है.
जयश्री ने बताया कि भाई बारहवीं में पढ़ता है। उन्हें इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जयश्री के रोजगार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उसके भाई की इंजीनियरिंग की पढ़ाई के खर्च के लिए इस्टीमेट तैयार कर देने कहा, उन्होंने जयश्री को उसके भाई की पढ़ाई का खर्चा उठाने का आश्वासन दिया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहरी विधानसभा के ग्राम गंजमंडी में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई है. जयश्री ने बताया कि भाई बारहवीं में पढ़ता है। उन्हें इंजीनियर बनाना है। जयश्री खुद भी ग्रेजुएट हैं और अभी एमए की पढ़ाई कर रही है। उनके माता-पिता दोनों नहीं है। लखन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री से मदद मांगते हुए बताया कि हैदराबाद में उनका ऑपरेशन होना है, इसमें 8 लाख का खर्च होगा। मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना” के तहत (20 लाख रुपए तक) लखन का इलाज करवाने की घोषणा की है।
गीता राजपूत के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामाजिक जागरूकता जरूरी है। इसके लिए अभियान चलाया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री ने लोगों से नशा छोड़ने की अपील की और कहा कि सामाजिक जागरण के बाद ही शराबबंदी करना उचित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का नशा नुकसानदायक है। धन की बर्बादी के साथ नशा करने वालों की प्रतिष्ठा भी खराब होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्री होल़्डिंग, आवास नियमितीकरण, बिजली बिल माफ, श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर, दाई दीदी क्लिनिक, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाएं शहरों में चल रही हैं।
1. विधानसभा के विभिन्न वार्डो में बेडमिन्टन कोर्ट व खेल मैदानों का उन्नयन कराया जायेगा।
2. मुक्तिधाम का उन्नयन व निर्माण कराया जायेगा ।
3. इंदिरा मार्केट का संधारण कार्य कराया जायेगा।
4. बाह्य विकास क्षेत्र में सड़क, नाली व विद्युत सुविधा का विस्तार कराया जायेगा।
5. मटन / मछली मार्केट का पुनर्निर्माण कराया जायेगा ।
6. लाल बहादुर शास्त्री शाला भवन का निर्माण कराया जायेगा।
7. शहर के बाह्य क्षेत्र में पाईप लाइन का विस्तार कराया जायेगा।
8. शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों का संधारण कराया जायेगा।
9. नगर निगम दुर्ग के कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
10. जेल तिराहा से मिनी माता चौक तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा।
11. बोरसी, पटरीपार में आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा।
12. बघेरा में ब्रह्मकुमारी आश्रम के सामने सड़क निर्माण करवाया जायेगा।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस सरकार द्वारा एक वर्ष में 15 हजार करोड़ की शराब बेचने पर विधायक और भाजपा प्रवक्ता रंजना साहू ने कहा – कांग्रेस सरकार की शराबबंदी को लेकर बनाई गई समितियां सरकारी पैसे पर भ्रमण कर रही है और राज्य सरकार शराब बेचने के कीर्तिमान बना रही है। कांग्रेस दुनिया की सबसे झूठी पार्टी है।
कांग्रेस के 2018 के वादे
धान का समर्थन मूल्य- 2500 रुपए प्रति क्विंटल
छत्तीसगढ़ में शराबबंदी पूर्ण शराबबंदी की घोषणा
किसानों की कर्ज माफी 10 दिन के भीतर कर्जमाफी का वादा
किसानों को पेंशन 60 साल से ज्यादा उम्र के किसानों को पेंशल
घरेलू बिजली बिल बिजली बिल आधा
ग्रामीण परिवार भूमि और मकान का वादा
कल्याणकारी योजनाएं घर-घर रोजगार
बेरोजगारी भत्ता 10 लाख बेरोजगारों को भत्ता
महिला सुरक्षा सख्त कानून के प्रावधान
 

 

K.W.N.S.-रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के दुर्ग शहर विधानसभा के वार्ड क्रमांक. 39 पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां सोनकर भवन के पास स्थित पुनुराम सोनकर एवं उनके परिवार के आतिथ्य में भोजन के लिए उनके घर पहुंचे, जहां सोनकर परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का तिलक-आरती एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। यहां भोजन में मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ी व्यजन परोसे गए, मुख्यमंत्री ने यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का स्वाद चखा, मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ मुनगा, बैगन बड़ी और सेमी, लाल भाजी, परवल आलू, जिमिकांदा की सब्जी एवं बिजौरी, लाई बड़ी, पापड़, सलाद और टमाटर की चटनी, खीर-पूड़ी और गुजिया परोसा गया। 
 पुनूराम सोनकर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इंदिरा मार्केट में उनकी सब्जी की दुकान है, सब्जी दुकान की आमदनी से ही परिवार का गुजारा होता है। उनके पास गरीबी रेखा का राशन कार्ड तथा उनके परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है। उनके परिवार में 5 सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बड़े बेटे ड्राइवर के रूप में काम करते हैं तथा उनका छोटा लड़का सब्जी दुकान में सहयोग करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़िया भोजन के लिए सोनकर परिवार को धन्यवाद दिया और उपहार भेंट किया, वहीं मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे।