Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। हाईवे, ट्रैक्टर और हार्वेस्टर से बैटरी चुराने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी निरीक्षक कमला प्रसाद ठाकुर के हमरा में उपनिरीक्षक एम एल देवांगन सहायक उप निरीक्षक अश्वनी चंद्रवंशी ,अरुण कुमार भोई ,प्रधान आरक्षक ऋषि पटेल ,हर नारायण साहू ,मुकेश टंडन ,लालजी वर्मा ,आरक्षक गिरधर लाल प्रजापति, ब्यास नारायण, रवि शंकर साहू ऋतु बंजारे , जुगेश,सैनिक दुर्गेश के विशेष सहयोग से मुखबिर की सूचना पर बड़ी सफलता मिली है.
इस कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम कुरूद के रमेश कुमार देवार , रामू उर्फ मेघनाथ सहिस, राहुल उर्फ रविशंकर धुर्वे ग्राम कुटेला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों ने आरंग थाना क्षेत्र में लगातार हाईवा की बैट्री, ट्रैक्टर की बैट्री हार्वेस्टर की बैट्री चोरी की घटना को अंजाम दिए थे l
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना शुरु की गई है। इस महत्वकांक्षी योजना से प्रदेश के वृद्ध श्रमिक आर्थिक रूप से लाभांवित हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निर्माण श्रमिकों को मंडल की सदस्यता से निवृत्त होने से पहले बेहतर जीवन यापन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही थी।
नए वर्ष 2023 के अवसर पर राजधानी रायपुर के चावड़ी में मजदूरों से भेंट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस योजना के तहत 10,000 रुपए की राशि से बढ़ाकर 20,000 रुपए की एकमुश्त सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की थी। योजना के तहत महासमुंद जिले की श्रमिक सुहागा बाई निवासी ग्राम खैरा के खाते में 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो गई है।उन्होंने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की है। महासमुंद जिले में इस योजना में 26 श्रमिक सियान पंजीकृत है। अब तक परीक्षण उपरांत 10 श्रमिक सियान को 20-20 हज़ार की एक मुश्त राशि प्रदाय की गई है। शेष श्रमिक सियान के दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है।
सुहागा बाई ने बताया कि वे खेती-मजदूरी का काम करती है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे से इस योजना की जानकारी मिली और श्रम विभाग में इसका आवेदन किया। उन्होंने कहा कि इस योजना से हम जैसे वृद्ध श्रमिकों को बहुत लाभ हो रहा है । उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में शरीर भी ज्यादा मजदूरी करने में अक्षम सा बन जाता है और लोग भी काम नहीं देते। राज्य शासन की यह योजना हम जैसे श्रमिकों के लिए वरदान बनी है और खाते में 20 हजार रुपए की राशि हमारे और हमारे परिवार के लिए बहुत उपयोगी है। इसके लिए उन्होंने शासन का आभार जताया और उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद कहा।
उल्लेखनीय है कि श्रमिकों को इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करना होगा। छत्तीसगढ़ भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की सदस्यता छत्तीसगढ़ भवन और सन्निर्माण कर्मकार नियोजन तथा सेवा शर्त अधिनियम 1946 के अंतर्गत 60 वर्ष की आयु सीमा पर स्वतः ही समाप्त हो जाती है। ऐसे में निर्माण श्रमिक जो मंडल की सदस्यता से निवृत्त होने वाले हैं उनके बेहतर जीवन यापन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नान को लेकर दिए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कैसे मुख्यमंत्री हैं, जिसको राज्य में चल रहे ईडी के जांच की भी जानकारी नहीं रहती. याद दिला दूं कि आपने ही नान मामले में प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ईडी से जांच की मांग की थी. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नान मामले के मुख्य आरोपी आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा पर ईडी ने केस रजिस्टर्ड किया, समन भेजा, 3 बार दिल्ली बुलाया. अपील करने पर जमानत मिली. आपको प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चहिए. आपके लिख पत्र के बाद संज्ञान लेते हुए जांच को आगे बढ़ाया।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि नान घोटाले की जांच ईडी कर रही है, और किसी को हवा तक नहीं लगा. मैं कहना चाहता हूं जब आपकी नजर किसी चेहतों के यहां पड़ रहे ईडी के छापों पर रहती हैं तो ईडी की बाकी कार्यवाही दिखेगी कैसे? छत्तीसगढ़ की पहचान ईडी और सीडी में बन चुकी है. नान मामले में बयान करते समय पूरे तथ्य आपके सामने नहीं रखे गए।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को 24 अप्रैल को आयोजित विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस एवँ प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस आमंत्रण के लिए कुलपति डॉ. पल्टा को धन्यवाद दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल हरिचंदन और शर्मा के मध्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों और यहां की कला व संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

K.W.N.S.-रायपुर। मध्यप्रदेश में आज से गोबर खरीदी शुरू होने पर कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है. मंत्री लखमा ने कहा, छत्तीसगढ़ सरकार के गोबर खरीदी योजना पर बीजेपी के नेता बहुत मजाक उड़ा रहे थे . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व की योजना पूरे देश में लागू होने वाली है. आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गोबर खरीदी शुरू कर पूरे भाजपा के नेताओं के मुंह पर तमाचा मारा हैं. बीजेपी के सभी बड़े नेता मजाक उड़ा रहे थे, लेकिन आज सिद्ध हो गया, छत्तीसगढ़ सरकार की नीति का पूरे देश मे डंका बज रहा है।
आगे कवासी लखमा ने कहा, अब शिवराज सिंह भी गोबर की खरीदी कर रहे हैं. अब उनको बोलें, लेकिन ये किसी जात, किसी धर्म के नहीं हैं. ये नाथूराम गोडसे के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं. ये अपने वोट के लिए कुछ भी बोल सकते हैं. ये किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करना चाहते हैं।
विधायक अमितेश शुक्ल के बयान का मंत्री कवासी लखमा ने समर्थन करते हुए कहा, ऐसा अमितेश ही नहीं पूरे देश की जनता बोल रही है. बीजेपी के लोग नफरत फ़ैलाने का काम कर रहे हैं. राहुल गांधी ने उनके खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा निकाली है. नफरत के बदले प्यार की राजनीति शुरू की है. राहुल गांधी निश्चित इस युग के महात्मा गांधी हैं. उनके दिखाए रास्ते पर चलने वाला नेता हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को आधुनिक भारत का नया महात्मा गांधी बोलने पर बोले भाजपा सांसद संतोष पांडे छत्तीसगढ़ कांग्रेस मानसिक और बौद्धिक रूप से दिवालिया हो चुकी है कांग्रेस के रक्त में चमचागिरी है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस हैश टैग कैंपेन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में ये आयोजन किया जा रहा है है। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक और कार्यकर्ता #CGStandsWithRahulGandhi के साथ एक वीडियो संदेश दे रहे हैं। जिसमें राहुल गांधी की संसद से सदस्यता को रद्द करने से लेकर अडानी का केंद्र सरकार के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा जा रहा है।
कांग्रेस के हैश टैग कैंपेन में सुबह 10 बजे से वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा, समेत अन्य नेता भी वीडियो अपलोड कर रहे हैं. इस वीडियो कैंपेन में कांग्रेस ने कुछ सवालों की लिस्ट भी दी है। जिसमें राहुल गांधी की लोकसभा से रद्द सदस्यता, उनको बंगला खाली करने के आदेश और कारोबारी अडानी के साथ केंद्र सरकार के संबंधों को लेकर वे सवाल पूछते हुए वीडियो जारी करेंगे। शाम 5 बजे तक वीडियो अपलोड किया जाएगा।

K,W,N,S,-रायपुर। राज्यपाल से विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने सौजन्य भेंट की।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी किया, जिसमें 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख रूपए का भुगतान किए जाने के साथ ही गौठान समितियों को 1.43 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 98 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल है।
गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में 5 हजार 213 गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं। स्वावलंबी गौठान दोनों की व्यवस्था के साथ-साथ गोबर खरीदी के मामले में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने लगे हैं। इन गौठानों ने मार्च माह के दूसरे पखवाड़े में स्वयं की पूंजी से 01 करोड़ 67 लाख का गोबर खरीद है, जिसके भुगतान सहित कृषि विभाग द्वारा एक करोड़ 24 लाख रूपए का भुगतान गोबर विक्रेता पशुपालकों को किया जाएगा। अब तक स्वावलंबी गौठान द्वारा 49 करोड़ 21 लाख रूपए गोबर खरीदी स्वयं की जमा पूंजी से की गई है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत 05 अप्रैल को 5.32 करोड़ के भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा। जिसके पश्चात योजना अंतर्गत हितग्राहियों को भुगतान की जाने वाली कुल राशि का यह आंकड़ा बढ़कर 430 करोड़ 93 लाख रूपए हो जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 31 मार्च 2023 तक गौठानों में 111.04 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से सौजन्य मुलाकात की। नारायण चंदेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कोसा शाल भेटकर केंद्रीय कानून मंत्री का सम्मान किया। बता दें कि नारायण चंदेल ने मंगलवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी भेंट किया था. इस दौरान उन्होंने जांजगीर-चाम्पा के मध्य खोखसा रेल्वे फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रीज निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए रेल मंत्री से भेंट किया. नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने बताया कि विगत 10 वर्षों से यह निर्माण कार्य अत्यंत मंद गति से चल रहा है. उन्होंने कहा कि इसके समय पर पूरा नहीं होने के कारण आम नागरिकों को भारी असुविधा व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नारायण चंदेल ने रेल मंत्री से इस आशय का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इसे अतिशीघ्र पूरा कर जनता के आवागमन के लिए समर्पित किया जाए. वहीं रेल मंत्री ने मई के अंत तक इसका लोकार्पण करने की जानकारी नेता प्रतिपक्ष को दी.