Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने ईडी के छापों को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाजी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार पत्रकार वार्ता लेकर सत्ताधारी कांग्रेस नेताओं द्वारा ईडी की कार्रवाई को पूर्वाग्रह और खुद को निर्दोष बताना उनकी बेचैनी प्रदर्शित कर रहा है। इस दौरान उनकी भाव भंगिमा और माथे की शिकन बता रही है कि दाल में जरूर कुछ काला है। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले से ही कह दिया था कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। यही वजह है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां पूरी निष्पक्षता के साथ भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी लोगों के घर में ईडी की कार्रवाई, ईडी के छापे उनकी इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस सत्ता में आई हैं उसके द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार खुली आंखों से हर कोई देख रहा है।
विकास का नामोनिशान नहीं है परंतु उस विकास के नाम पर करोड़ों अरबों रुपए डकारे जा चुके हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर रायपुर शहर में ही हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है। जल जीवन मिशन, अमृत मिशन, गौठान योजना, सड़क निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेत ,कोयला, ऐसा कोई विभाग, ऐसी कोई योजना नहीं है, जिसमें भ्रष्टाचार न हुआ हो। विधानसभा में भी हमने कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोली है, इनको जवाब देते नही बन रहा था। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा दोमुंही बात करती है और जनता को बरगलाने की कोशिश में रहती है। दिल्ली में बैठे इनके राहुल गांधी अडानी के नाम पर सुबह से रात तक हल्ला मचाते हैं और यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत मिलकर अडानी के साथ गलबहियां करते हुए उन्हें कोयले की खदान सौप देते हैं। कांग्रेस के नेताओं का चेहरा कोयले की कालिख से पुता हुआ है। उनका पूरा दामन भ्रष्टाचार से दागदार है। ऐसे में ईडी के छापे न पड़ें तो और क्या हो? उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रचंड बहुमत देकर कांग्रेस को प्रदेश का जिम्मा सौंपा था। परंतु कांग्रेस ने जनता के साथ विश्वासघात करते हुए जनता के भरोसे को तोड़ा है। ईडी के छापे में क्या मिला, क्या नहीं मिला, यह तो वक्त बताएगा परंतु कांग्रेस नेताओं के चेहरों से उड़ती हवाइयां सब कुछ बयां कर रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कहा कल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने प्रेस वार्ता लेकर यह खुलासा किया था कि सीएमओ के पोर्टल पर अभी तक सौम्या चौरसिया उप सचिव बनी हुई है। इस खुलासे के बाद शासन ने सीएमओ के पोर्टल से सौम्या चौरसिया का नाम तो चोरी-छिपे हटा दिया है, लेकिन किस आदेश के तहत अभी तक सौम्या मुख्यमंत्री की उप सचिव बनी हुई थी, और अब किस आदेश के तहत रातोंरात उनका नाम हटाया गया है, यह शासन को स्पष्ट करना होगा। चौधरी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े इतने गंभीर मामले में पारदर्शिता की जरूरत है। जनता को यह जानने का अधिकार है कि महीनों पहले छपायी गयी निलंबन की खबर सही है या उस समाचार को तब झूठे तौर पर छपाया गया था। जब प्रदेश का सीएम कार्यालय ऐसी-ऐसी साजिशों में शामिल है, तब अन्य विभागों से किए घपलों की तो कल्पना ही की जा सकती है।
ओपी चौधरी ने कहा भाजपा फिर से यह दुहराती है कि पार्टी के खुलासे के बाद केवल पोर्टल से नाम हटा देना ही पर्याप्त नहीं है। शासन को मुख्यमंत्री की नजदीकी अधिकारी और उप सचिव रही सौम्या चौरसिया के निलंबन का आदेश, अगर उसे निलंबित किया गया है तो, जनता के बीच लाना ही होगा। अगर ऐसी कोई करवाई नहीं की गयी तो स्पष्टीकरण दें और अगर की गयी है तो कब, यह कांग्रेस सरकार स्पष्ट करे। भाजपा प्रदेश महामंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईडी तथा अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगातार आरोप लगा रहे हैं कि इन जांच एजेंसियों की कार्रवाइयाँ राजनीतिक हैं। चौधरी ने कहा है कि अब प्रदेश कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद व्यापारी सूर्यकांत तिवारी, अधिकारी सौम्या चौरसिया और समीर विश्नोई कांग्रेस के किन पदों पर हैं, या कांग्रेस की राजनीति से उनका क्या संबंध है? चौधरी ने कहा कि यदि तिवारी, चौरसिया और विश्नोई जैसे लोगों का कांग्रेस की राजनीति से कोई संबंध नहीं है तो कांग्रेस को इस बात का भी जवाब देना होगा कि उन लोगों पर कार्रवाई करने का, साहस मुख्यमंत्री बघेल क्यों नहीं जुटा पा रहे हैं?
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। ईडी, नान घोटाले और चिटफंड मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सोमवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि, प्रदेश में किसी भी भ्रष्टाचारी के घर छापा पड़े तो सबसे पहली प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सामने आती है। यह बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि इस प्रतिक्रिया में वह भ्रष्टाचार का विरोध नहीं बल्कि भ्रष्टाचारियों का समर्थन करते हैं और जांच पर सवाल उठाते हैं। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की बदौलत एक परंपरा चल पड़ी है कि जिसके घर भी छापा पड़ता है वो व्यक्ति शर्म से सर झुकाने की जगह सीना चौड़ा करके चलता है जैसे इन छापों से छत्तीसगढ़ की छवि पर चार चाँद लगा दिए हों। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के भीतर जो यह आत्मविश्वास बढ़ा है, यह भूपेश बघेल के समर्थन से ही हुआ है। पूर्व में पड़े आयकर विभाग के छापों से प्राप्त दस्तावेज के आधार पर वर्तमान में प्रदेश में जो ED के छापे पड़ रहे हैं। इन छापों के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भ्रष्ट अधिकारियों के संरक्षक बनकर सामने आ जाते हैं और ED के अधिकारियों को धमकी देने लगते हैं, उनकी जांच और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठाते हैं।
 

रायपुर, 03 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री बघेल  ने जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की 04 अप्रैल को जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि है कि महावीर स्वामी ने समाज को सत्य, अहिंसा, प्रेम और करूणा का संदेश दिया। उन्होंने बाहरी स्वच्छता के साथ आंतरिक शुद्धता पर बल दिया। उन्होंनेे अहिंसा को सभी धर्माे से सर्वाेपरि बताया और लोगों को ‘जियो और जीने दो’ की सीख दी। उनके सिद्धांत और उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं। महावीर स्वामी जी के दिखाए रास्ते पर चलकर और दीन-दुखियों की सेवा कर सभी एक खुशहाल समाज के निर्माण कर सकते हैं।

रायपुर 3 अप्रैल 2023। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली और गुजरात के दौरे पर हैं। सूरत रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने 5 अप्रैल को भाजपा विधायकों के प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात को लेकर कहा कि चुनाव नजदीक इसलिए विधायक PM से मिल रहे हैं। मुलाकात के दौरान BJP विधायक राज्य के हितों पर चर्चा नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि BJP राज्य का हित नहीं चाहती, BJP 20 क्विंटल धान खरीदी को रोकना चाहती है, BJP आर्थिक सर्वे को रोकना चाहती हैं।

वहीं डॉ रमन सिंह के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को लिखे पत्र को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रमन सिंह अपने कार्यकाल में हुए घोटाले की जांच करा लें, फिर कांग्रसे की सरकार पर सवाल उठाना चाहिये।

 

वही सूरत दौरे को लेकर संबित पात्रा के कटाक्ष पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हुड़दंग तो भाजपा के लोग पश्चिम बंगाल और बिहार में कर रहे हैं। नारायणपुर में किसने हुड़दंग किया सभी जानते हैं। हम अपने नेता के साथ खड़े होने जा रहे हैं। इसमें न्यायपालिका पर दबाव या हुड़दंग की क्या बात है?

केंद्रीय एजेंसी पर सीएम का निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ED ने 1 महीने में 50 छापा डाला क्या पाया बताना चाहिए। चिटफंड और नान घोटाले को लेकर ईडी के डायरेक्टर को राज्य सरकार ने चिट्ठी लिखी है, इसकी जांच की जाए ? ED कब बताएगी नान घोटाले में सीएम सर और सीएम मैडम कौन है। जो चिटफंड कार्यक्रमों में शामिल थे उसके यहा जांच करने कब जाएंगे।

 

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले कुछ दिनों से लगातर हो रही बारिश और आंधी-तूफ़ान से जनता को राहत तो मिल गई है, लेकिन आसमान साफ़ होने के कारण तापमान में वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई है।
बता दें कि, प्रदेश में बीते दिनों लगातार हुई बारिश के बाद अब मौसम साफ हो गया है। इसी के चलते अब आसमान भी साफ़ हो गया है और तापमान ने बढ़ोतरी हो रह है। मौसम विभाग के अनुसार अब रक 3 डिग्री तक तापमान बढ़ चुका है और आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसी के साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में आज भी बादल छाने और आंधी-तूफान आने चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। आज बीजेपी DFO कार्यालय का घेराव करने वाली है। तेंदूपत्ता के संग्रहकों और ग्रामीणों का पिछले एक साल से भुगतान नहीं हुआ है। उठाई का पैसा न मिलने को लेकर बीजेपी आज घेराव करेगी। पूर्व मंत्री ने ठेकेदार और वन विभाग पर सांठगांठ का आरोप लगाया है।
आज तेंदूपत्ता के संग्रहक और ग्रामीण पूर्व केबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता महेश गागड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन करेगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगी। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए है। आज DFO कार्यालय में हंगामा हो सकता है। जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के कचना स्थित नवनिर्मित दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल मे रविवार को भगवान मुनिसुव्रत नाथ की 51 इंच काले पाषाण प्रतिमा तथा अन्य छोटी प्रतिमाएं विराजमान की गईं। मंदिर के संरक्षक अजित जैन (पारस हैंडलूम ) ने बताया की सभी प्रतिमाओ की प्रतिष्ठा अमरकंटक मे आचार्य विद्यासागर महाराज की सानिध्य मे चल रहे पंचकल्याणक महामहोत्सव मे की गई है। तदुपरान्त सभी प्रतिमाओ को सड़क मार्ग सें लाकर दिगम्बर जैन मंदिर अमलतास कैंसल कचना मे विराजमान किया गया है।

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत दुर्ग जिले के ग्राम पुरई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुरई में भेंट-मुलाकात के दौरान 78 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राही मूलक योजना के तहत शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हितग्राहियों को सामग्री का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने शहीद लोकेश साहू की मूर्ति स्थापना के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शासकीय योजनाओं से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज को उचित कीमत में खरीदी के साथ बोनस दे रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर और राजगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री को भेंट-मुलाकात के दौरान ग्राम रिसामा की श्रीमती उर्वशी चंद्राकार ने बताया कि उनके पास आधा एकड़ खेत है और उनका ऋण माफी योजना के तहत 20 हजार रुपए का कृषि ऋण माफ हुआ है। रमेश कुमार गजपाल ने बताया कि उन्होंने अब तक सवा लाख रूपए का धान बेचा और इससे हार्वेस्टर खरीदा।
किसान तोषण कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने 120 क्विंटल धान बेचा है और उनका 26 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान बेचने पर उन्हें 5 हजार रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा। थानेश्वर साहू ने मुख्यमंत्री को अपनी स्वरचित कविता सुनाई। शहीद श्री मुकेश साहू के नाम पर प्रतिमा लगाए जाने पर थानेश्वर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। ग्राम रसमड़ा के देवेंद्र कुमार वैष्णव ने बताया कि रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण वहां कृषि भूमि नहीं है और औद्योगिक समूह उन्हें नौकरी नहीं दे रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी से जानकारी ली। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब तक जिले में 1037 लोगों को रोजगार मिल चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात के दौरान राशन कार्ड के बारे में जानकारी लेने पर हितग्राही नॉमिन साहू ने बताया कि उनके घर मे 5 सदस्य हैं और उन्हें चावल, शक्कर, नमक सब राशन मिल रहा है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्र अद्वितीय निरंकारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मुझे इस योजना से लाभ हुआ, महंगी स्कूल के फीस से राहत मिली, पहले स्कूल में 80 हजार रुपये फीस देना पड़ता था। अद्वितीय ने मुख्यमंत्री से सीबीएसई बोर्ड करने की मांग की।
मुख्यमंत्री द्वारा हाटबाजार क्लिनिक योजना के बारे में जानकारी लेने पर ग्राम उतई की राशि बंजारे ने बताया कि मुझे इस योजना से स्वास्थ्य लाभ मिला है। मुझे इंस्पायर अवार्ड में जो राशि मिली, उससे मैंने अपने भाई के लिए मोबाइल खरीदा है। शशि ने मुख्यमंत्री को बताया कि उसके भाई का नीट की परीक्षा से अम्बिकापुर में चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें भाई की पढ़ाई के लिए सहायता राशि की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने शशि की तारीफ करते हुए ढाई लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बेटी हंसिका को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में पूछे जाने पर सरस्वती ने बताया कि उनका बेटा लक्ष्य शारीरिक रूप से दिव्यांग था। सुपोषण योजना के तहत आंगनबाड़ी में नियमित रूप से गर्म दूध, केला और पोषक खाद्य सामग्री मिलने से अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
ग्राम नगपुरा में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय के लिये नया कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को 30 बेड से 50 बेड में अपग्रेड किया जायेगा। ग्राम रसमड़ा में नया आई.टी.आई. शुरू किया जायेगा। ग्राम अंजोरा (ख) में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोला जायेगा। ग्राम पुरई में खेल अकादमी (तैराकी एवं खोखो सहित) प्रारंभ की जायेगी। शासकीय महाविद्यालय उतई में 08 अतिरिक्त कमरों का निर्माण कराया जायेगा।
मरोदा, कुथरेल, बिरेझर और हनोदा के शासकीय हाई स्कूल का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में उन्नयन कराया जायेगा। नवीन हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम- खोपली एवं ग्राम- मुंडेरा में खोले जायेंगे। हाईस्कूल भवन ग्राम रूदा में निर्माण कार्य हेतु स्वीकृति दी जायेगी। ग्राम-पुरेना एवं ग्राम कातरो में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा। ग्राम पाउवारा में स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।
ग्राम मतवारी और उमरपोटी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भवन बनाया जायेगा। सर्व समाज के लिये मांगलिक प्रांगण बनाया जायेगा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरई के लिए नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जायेगी। आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक से पौहा तालाब तक एक किमी सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा। आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक एक से पाउवारा मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण कराया जायेगा अथवा बाइपास सड़क का निर्माण कराया जायेगा। पुराने पंचायत भवन परिसर में व्यावसायिक परिसर का निर्माण कराया जायेगा। ग्राम पुरैना, रसमड़ा, मचांदूर, कोलिहापुरी और कातरो में नया पशु औषधालय खोला जायेगा।

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम बघेल ने कहा कि कांग्रेसियों और व्यापारियों को जबरदस्ती मार-मार के ईडी साइन करवा रही है। अपने अधिकारों का वह दुरुपयोग कर रही है। मारपीट कर रहे हैं। मार-मार के दस्तखत करवा रहे है
सीएम ने कहा, आपके पास सामान, पैसा, रुपया, सोना-चांदी है, तो फिर कार्रवाई करें। मारपीट करने की क्या जरूरत है। कितने लोग मेरे पास आवेदन लिखे हैं। इस संबंध में उन्होंने होम मिनिस्टर को खत लिखा है। पीएम मोदी से भी मुलाकात के दौरान ये बातें कही हैं।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान
 सीएम बघेल ने कहा कि यहां एक के बाद एक छापेमारी हो रही है। छापे पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई के नाम पर कांग्नेसी कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। क्या चीजें जब्त की जा रही हैं? या बरामद हो रही हैं? ED इसकी जानकारी नहीं दे रही है, जो इस बात को प्रमाणित करता है कि यह केवल राजनीतिक कार्रवाई है।
 मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन से ठीक पहले से शुरू हुई कार्रवाई लगातार जारी है। ऐसे में यह कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि हम छत्तीसगढ़ में कम बहुमत में होते, तो यहां भी विधायकों के खरीद-फरोख्त की बात शुरू हो जाती।
 भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी के जारी किए गए वीडियो को लेकर कहा कि, चिटफंड घोटाला उनकी ही सरकार में हुआ। धरमलाल कौशिक खुद रोजगार मेला लगाए थे। और चिटफंड कंपनियों के एजेंटों को नियुक्ति पत्र दिया था। इसका सीधा मतलब है की चिटफंड में वे स्वयं लिप्त हैं।