Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पुरई में किसान देवनाथ साहू के संयुक्त परिवार के बीच उनके घर पर भोजन किया। 24 लोगों के संयुक्त परिवार के सभी सदस्यों ने आदर सम्मान के साथ मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। परिवारजनों ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथि गणों को घर में बना हुआ सात्विक भोजन परोसा। भोजन की थाली में आम के नूनचरा अचार और अलसी के भुरके ने मुख्यमंत्री का विशेष रुप से ध्यान आकर्षण किया और उन्होंने आत्मीयता के साथ इनको स्वाद का आनंद लिया। इस अवसर पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजेंद्र साहू जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष व अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
अतिथिगणों को कांसे की थाली में बिजौरी, पापड़, कढ़ी, चेच भाजी, मुनगा और आलू चना की सब्जी, चावल ,रोटी ,दाल के साथ साथ मीठे में सेवई और अनरसा भोजन स्वरूप परोसा गया। परिवार के सदस्य श्री सुरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री को अपने परिवार के बीच पाकर पूरे परिवार के लोग प्रसन्न हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद रायपुर की पुलिस आज जितनी बेबस लाचार है उतनी कभी नहीं रही। हत्या, हत्या के प्रयास चोरी, तस्करी, नशाखोरी इस मात्रा में बड़ी हुई है कि आम लोगों का अब जीना दूभर हो गया है। चाकूबाजी तो यहां आम घटना हो गई है। सरेराह कोई भी चाकू चलाता, खून बहाता निकल जाता है। राजधानी रायपुर का तो नाम ही लोग अब चाकूपुर कहने लगे हैं। जबकि राजधानी की पुलिस को सख्त होना चाहिए। अपराधियों पर नकेल कसी जानी चाहिए। बावजूद अपराधियों को देखकर ही पुलिस के कदम पीछे हो रहे हैं।
घर में घुसकर मिर्च पाउडर आंख में डालकर लूट की जा रही है। 15 दिनों में 50 चोरियां घरों में तथा 1 महीने के भीतर रायपुर में 50 से ज्यादा दुपहिया गाड़ियों की चोरी हो गई है। हाल ही में महिला थाना के सामने सौंदर्यकरण के लिए लगे हुए पोल तक चोर उखाड़ ले गए हैं। सवाल यही है आखिर रायपुर पुलिस कर क्या रही है? या तो अपराधियों को सरकारी संरक्षण हैं या फिर पुलिस से मिलीभगत है? वरना डंके की चोट पर राजधानी रायपुर में इस तरह की घटनाएं निरंतर घटती रहे यह समझ से परे है
किसी भी प्रदेश की राजधानी को सबसे सुरक्षित माना जाता है परंतु हमारा रायपुर देश के सबसे असुरक्षित शहर के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। लगातार घट रहे अपराध को लेकर हम जनप्रतिनिधि ही नहीं आम जनता भी बेहद चिंतित है।
हम लगातार कांग्रेस सरकार को इस दिशा में आगाह भी करते हैं। विधानसभा सत्र में भी हमने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। बावजूद उन्हे रत्ती भर भी फर्क नही पड़ता। पुलिस की कार्यप्रणाली जस की तस है। ऐसा प्रतीत होता है मानो भूपेश सरकार ने जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से हाथ पीछे खींच लिया हो। रही बात पुलिस की तो रायपुर की पुलिस केवल राजनीतिक मामलों में कांग्रेस सरकार को खुश करने के लिए अपनी सक्रियता दिखाती है। आम लोगों के साथ घट रही गंभीर घटनाएं उनके लिए आम हो गई है। गजब है रायपुर की पुलिस। अपनी वर्दी की तो लाज रख लेते।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुआ।
मुख्यमंत्री ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है । यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पुराने समय में रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है, जो अनेक लोगों के लिए अभी भी यादगार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा, रिती रिवाज और संस्कृति का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। महाराष्ट्रीयन समाज का सहकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, संगीत, गायन, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सांसद निधि से पांच लाख रूपये की स्वीकृति भी दी है। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
 

 
 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बंद कमरे में क्या बातें हुई थी, किसी दिन बोलूंगा। पत्रकारों के सवाल पर सिंहदेव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मैं आज भी मुख्यमंत्री बनने की चाहत रखता हूं। पहले भी सीएम बनना चाहता था। मैं क्यों नहीं मुख्यमंत्री बन सकता। जिम्मेदारी मिलेगी तो उसको निभाऊंगा। मुझे लगता है कि मुझ में कुछ सीमाएं हैं लेकिन कुछ क्षमताएं भी हैं।
मैं लोगों के संपर्क में हूं और लगता है कि छत्तीसगढ़ के लिए मैं भी काम कर सकता हूं। पर यह सब पार्टी के अंदर की बात है। जब हम लोगों ने मिलकर पिछला चुनाव लड़ा था, तो मुख्यमंत्री का कोई घोषित चेहरा नहीं था। चुनाव के बाद 4 लोगों को दिल्ली बुलाया गया। डॉ चरणदास महंत, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और मुझे। तब यह बात आई थी कि इनमें से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाया जाए। आखिर में भूपेश बघेल का नाम फाइनल हुआ। ढाई-ढाई साल की बात मीडिया में चली, पर बंद कमरे में क्या हुआ, मैं बोलने के लिए स्वतंत्र नहीं हूं। किसी दिन बोलूंगा। मैं जानता हूं जो आंख से देखा और कानों से सुना। सिंहदेव ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मुझे किसी भी पद की जिम्मेदारी मिलेगी उसको निभाऊंगा। मुझे विधायक की जिम्मेदारी तो निभाऊंगा, जिला कांग्रेस के मिलेगी तो निभाऊंगा। मंत्री की मिली तो निभाऊंगा, पीसीसी चीफ मिले, तो निभाऊंगा। जब तक मैं कांग्रेस में हूं पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसे निभाऊंगा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज दोपहर एयरपोर्ट रोड में बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक BSF जवानों से भरी बोलेरो पलट गई. हादसे में बोलेरो वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. बोलेरो में सवार किसी भी जवान को चोंट नहीं आई है. फ़िलहाल जनहानि की खबर नहीं है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई लगातार जारी है। देर रात आबकारी विभाग के दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा। वहां भी टीम दस्तावेजों को खंगालती रही। शुक्रवार रात शहर के 7-8 बड़े शराब कारोबारी अपने खास लोगों के साथ ED दफ्तर पहुंचे थे। इन सभी लोगों से आधी रात तक पूछताछ होती रही। इसके बाद 1 -2 लोगों को घर जाने दिया। जबकि अन्य लोगों को ईडी ने दफ्तर में रोककर रखा है। ED की टीम को प्रदेश के आबकारी विभाग और बड़े शराब कारोबारियों के बीच अवैध लेनदेन के गिरोह का इनपुट मिला है। जिसको लेकर लगातार जांच की जा रही है।
रेंज रोवर, स्कोडा, फॉर्च्यूनर बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांड की गाड़ियों का जमावड़ा दफ्तर के बाहर देर रात तक रहा। इन गाड़ियों में कारोबारियों के करीबी बैठे रहे। फोन पर काफी देर तक ये लोग वकीलों से बातचीत करते रहे। कारोबारियों के परिजन भी दफ्तर के बाहर पहुंचे और सभी काफी तनाव में नजर आए।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश में सामने आएं कथित सार्वजानिक वितरण प्रणाली घोटाले को लेकर पूर्व सीएम और मौजूदा राज्य सरकार फिर से आमने-सामने आ गए है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राज्य की भूपेश सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए पूरे तंत्र पर सवाल उठाये हैं। उन्होंने साफ़ कहा हैं की ‘सभी इस घोटाले में मिले हुए हैं’. डॉ रमन ने कहा की पीडीएस का यह घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हैं। 68 हजार 9 सौ मीट्रिक टन चांवल जिसकी कीमत लगभग 600 करोड़ रुपए हैं, वह गायब हैं। उन्होंने दावा किया की इस घोटाले की जानकारी संचालनालय को पिछले एक साल से हैं लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसका मतलब सभी मिले हुए हैं।
डॉ रमन सिंह ने कहा की पोल खुलने के बाद राज्य की सरकार अब छोटे राशन दुकानदारों को निशाने पर ले रही हैं। कांग्रेस सरकार में छग का पीडीएस यानी सार्वजनिक वितरण प्रणाली कोलेप्स हो गया है। पूर्व सीएम ने चेतावनी दी हैं की वह इस पूरे घोटाले की शिकायत केंद्रीय खाद्य मंत्री से करेंगे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। बेरोजगारी भत्ते को लेकर बीजेपी पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को आंदोलन की नौबत आई फिर भी सरकार नहीं जागी। सदन के अंदर और बाहर में सीएम के बयान अलग होते हैं। 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में आए ये बात बीजेपी ने की ही नहीं। प्रत्येक परिवार को सक्षम करने का काम बीजेपी ने किया। अमरजीत भगत के बयान”नाथूराम गोडसे के मंदिर बनवाने और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के योगदान” वाले बयान पर पर बीजेपी के पूर्व मंत्री केदार कश्यप का बयान देश की आजादी के समय में सभी लोग एकसाथ थे। महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को समाप्त करने की बात कही थी। देश की आजादी में कांग्रेस के कौन से नेता शहीद हुए। कांग्रेस देश की आजादी देने वालों के पक्ष में नहीं है। भगत सिंह समेत अनेक लोगों को कांग्रेस ने सम्मान नहीं दिया। महात्मा गांधी के पदचिन्हों पर बीजेपी चलती है।
कांग्रेस राहुल गांधी को राष्ट्रपुत्र बताती है। इन्हें सोनिया गांधी को राष्ट्रमाता घोषित कर देना चाहिए और रॉबर्ट वाड्रा को राष्ट्र का दामाद घोषित करना चाहिए। वहीं कांग्रेस ओबीसी वर्ग कमिटी की बैठक पर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कांग्रेस पार्टी की वजह से छत्तीसगढ़ का आरक्षण शून्य है, जिन लोगों ने आरक्षण के खिलाफ लगाया पिटीशन उनको आज मंत्री पद से नवाजा जा रहा है। कुछ लोगों को आयोग का अध्यक्ष बना रहे, जिन्होंने आरक्षण पर रोक लगाने की कोशिश की उनको कांग्रेस ने संरक्षण दिया ताकि वह आरक्षण खत्म कर सके।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का शुभारंभ किया। सर्वेक्षण 1 अप्रेल से 30 अप्रेल तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने सर्वेक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घर घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे होगा।
छत्तीसगढ़ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 के लिए सभी जिलों के कलेक्टर को अपने-अपने जिले का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले में निवासरत ग्रामीण परिवारों को सर्वेक्षण कार्य 30 अप्रैल 2023 तक पूरा किया जाना है। इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में सर्वे कार्य के लिए एक प्रगणक दल का गठन किया गया है, जिसमें एक पुरुष एवं एक महिला सदस्य को शामिल किया गया है। ऐसी ग्राम पंचायत जहां परिवारों की संख्या अधिक है, वहां एक से अधिक प्रगणक दल सर्वेक्षण कार्य के लिए नियुक्त किए गए हैं। प्रगणक दलों के कार्यो की मॉनिटरिंग एवं उनको जरूरी सहयोग के लिए सुपरवाइजर भी नियुक्त किए गए हैं।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के मुताबिक इस कार्य के समन्वय, क्रियान्वयन, पर्यवेक्षण एवं संचालन के लिए संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग गौरव सिंह को नोडल अधिकारी और अपर विकास आयुक्त वीपी तिर्की एवं उप संचालक पंचायत दिनेश अग्रवाल को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। राज्य स्तर पर शासन से सम्बंधित कार्यो के निष्पादन के लिए संयुक्त सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अशोक चौबे को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के नामी एक्टर श्रेयस तलपड़े आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। छत्तीसगढ़ आते ही उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की जमकर सराहना की है। उन्होंने भूपेश सरकार की फिल्म नीति की सराहना की। वहीं, उन्होंने पुष्पा अंदाज में छत्तीसगढ़ वासियों के लिए कहा कि ’चाहे छत्तीसगढ़ हो या रायपुर मैं झुकेगा नहीं साला’।
श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) एक भारतीय फिल्म अभिनेता, फिल्म निर्देशक और निर्माता हैं। श्रेयस का जन्म 27 जनवरी 1976 को मुंबई में हुआ था। श्रेयस ने हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं की फिल्मों में काम किया हैं। श्रेयस तलपड़े ने पुनर्जन्म मेलोड्रामा ‘ओम शांति ओम’ और कॉमेडी फिल्म गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, हाउसफुल 2 और गोलमाल अगेन जैसी फिल्मों में भी काम किया हैं। बता दें कि श्रेयस तलपड़े की सबसे लोकप्रिय फिल्म इकबाल है, जो साल 2005 में आई थी। श्रेयस तलपड़े महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी का नाम दीप्ति तलपड़े हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा में श्रेयस ने हिंदी डबिंग की है। लोगों ने इस फिल्म को और उनकी डबिंग को बहुत पसंद किया।