Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। चैन स्नेचिंग करने वाले शातिर आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया शांति तंवर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोकुल धाम रेसीडेन्सी महादेव घाट रायपुरा रायपुर में रहती है तथा गृहणी है। प्रार्थिया दिनांक 26.03.23 को प्रातः करीबन 07ः15 बजे अकेले घुमने के लिए गई थी तथा खारून नदी पुल से महादेव घाट तिराहा की ओर से पैदल आ रही थी, कि महादेव घाट मेन रोड महामाया मेडिकल स्टोर्स के सामने बिजली खम्भा के पास पहुंची थी कि सामने से स्कुटी में सवार दो व्यक्ति आये और प्रार्थिया के पास आकर उसके गले में पहने हुए सोने की चैन को स्कुटी के पीछे सवार व्यक्ति ने अपने हाथ से झपट्टा मारकर चोरी कर फरार हो गये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 172/23 धारा 356, 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल सहित आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगालते हुए आरोपियों द्वारा फरार होने हेतु जिन मार्गो का उपयोग किया गया था उन मार्गो में भी लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों को खंगाला गया। टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये जाने एक्टिवा वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। अज्ञात आरोपियों के संबंध में तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही मुखबीर भी लगाया गया। टीम के सदस्यों द्वारा तरीका वारदात के आधार पर चैन स्नेचिंग के पुराने व हाल ही में जेल से रिहा हुए लूट के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर इनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखकर भी अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे।
इसी दौरान घटना में संलिप्त एक अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपी की पहचान बोरियाखुर्द टिकरापारा निवासी शेख अख्तर उर्फ कल्लू के रूप में की गई, जो पूर्व में भी लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के लगभग 07-08 मामलों में जेल निरूद्ध रह चुका है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा शेख अख्तर उर्फ कल्लू की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा चैन स्नेचिंग की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था कि टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अंततः अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर चैन स्नेचिंग की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
आरोपी शेख अख्तर उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 नग सोने की चैन एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग एक्टिवा वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त एक महिला आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार आरोपी – शेख अख्तर उर्फ कल्लू पिता शेख ताज उम्र 30 साल निवासी आर ब्लॉक मकान नम्बर 120 आर.डी.ए.कालोनी बोरिया खुर्द थाना टिकरापारा।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रबुद्ध पत्रकार मधुकर खेर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने मधुकर को याद करते हुए कहा है कि मधुकर जी ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं और सकारात्मक समाचारों को देश-दुनिया के सामने लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
छत्तीसगढ़ सरकार ने मधुकर जी के सम्मान और स्मृति में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया-अंग्रेजी के क्षेत्र में मधुकर खेर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार की स्थापना की है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘रेडियो संगवारी’ को लॉन्च किया। उन्होंने इस मौके पर रेडियो संगवारी के संस्थापक तथा संचालक सहित पूरी टीम को छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को व्यापक प्रचार-प्रसार की दिशा में एक बेहतर प्रयास बताते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि रेडियो संगवारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ी लोक कला, लोक संस्कृति और गीत-संगीत को आम लोगों तक डिजिटल रेडिया स्टेशन के माध्यम से पहुंचाने के लिए रेडियो संगवारी की स्थापना की गई है, मुझे यह जानकर बहुत खुशी हुई। मुझे बताया गया है कि छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को एप के माध्यम से पूरी दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जाएगा, निश्चित रूप से यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लुप्त हो रही सांस्कृतिक विधाओं और कला परंपराओं को नया जीवन देने के लिए यह प्लेटफार्म एक ताकतवर माध्यम हो सकता है। नये कलाकारों की प्रतिभाओं को भी इसके माध्यम से आसानी से दुनिया के सामने लाया जा सकता है। रेडियो की श्रोताओं की आज भी कमी नहीं है। अपने नवाचारों और अपनी नयी सोच के कारण बहुत से रेडियो स्टेशन आज भी बहुत ही लोकप्रिय है, मुझे उम्मीद है कि रेडियो संगवारी द्वारा शुरू किया जा रहा डिजिटल रेडियो स्टेशन भी ऐसा ही लोकप्रिय माध्यम बनेगा।
इस अवसर पर रेडियो संगवारी के संस्थापक राहुल शर्मा तथा सह-संस्थापक डॉ. हेमंत सिरमौर ने बताया कि रेडियो संगवारी को टू-जी इंटरनेट स्पीड पर भी आराम से सुना जा सकता है। कार्यक्रम में प्रोग्राम संचालक श्री मनीष बघेल ने बताया कि गूगल प्ले स्टोर में “Radio Sangwari” लिखकर इसे डाउनलोड किया जा सकता है।
K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से रायपुर जिले के आरंग विकासखण्ड में 91 लाख रूपये के अनेक विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें व्यावसायिक परिसर, सामुदायिक भवन, सी.सी. रोड़, रंगमंच, निर्मला घाट निर्माण एवं उचित मुल्य दुकान शामिल है। मंत्री डॉ. डहरिया के अनुशंसा पर ग्राम गुल्लू में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, पलौद में व्यावसायिक परिसर निर्माण हेतु 8.92 लाख रूपए, बरौदा में उचित मूल्य की दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। इसी तरह से बोरिद में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, परसकोल में उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख, चकमें उचित मूल्य दुकान निर्माण हेतु 07 लाख रूपये, बड़गांव के यादव पारा में एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है। फरफौद के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपये, संकरी (जा) के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख रूपये और खमतराई के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, डिघारी के साहू पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
इसी तरह अकोलीकला के साहूपारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राखी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटराभाठा के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, राटाकाट के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोटनी के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख एवं खम्हरिया के निषाद पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बाहनाकाड़ी के राजपुर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, गोढ़ी के यादव पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, रसनी के दंतेश्वरी मंदिर में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए और करमा के कुर्मी समाज पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। पिरदा में सामुदायिक महिला भवन हेतु 6.50 लाख, परसदा(च) में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख रूपए एवं करमंदी के सतनामी पारा में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बकतरा के धीवर पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, कोड़ापार के सतनाम चौक में सामुदायिक भवन हेतु 6.50 लाख, टेकारी में शंकर वर्मा के घर से डोमार वर्मा के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, धौराभाठा में चिंता के घर से बाबूलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं बाबूलाल के घर से दुर्गा चौक तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख, तथा रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, कठिया में मुख्य गली से वर्मा पारा तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं घासीदास चौक से बिसरू बंजारे के ब्यारा तक सी.सी. रोड़ निर्माण हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है।
अमेरी में पी.डी.एस. भवन से मेन रोड़ तक सी.सी.हेतु 5.20 लाख, रसनी में बबलू धोबी के घर से पोखन साहू के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में गांधी चौक से खिलेश्वर पटेल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, मालीडीह में स्कूल गेट से कुंआ तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, कोड़ापार में उतरा ब्रम्हे के घर से प्यारेलाल के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, एवं शिवकुमार के घर से सनत जोशी के घर तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। बेनीडीह में बुद्धेश्वर घर से भवानी निषाद के घर तक भाग 1 सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए एवं भाग 2 हेतु 5.20 लाख, खौली में मुख्य मार्ग में राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक 5.20 लाख रूपए एवं मुख्य मार्ग से राजीव गांधी सेवा केन्द्र तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए और मुक्तिधाम से दशगात्र स्थल तक सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, राटाकाट में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख, खुटेरी में मुख्य गली में 200 मीटर सी.सी. रोड़ हेतु 5.20 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। ग्राम कठिया में निर्मलाघाट निर्माण हेतु 5.20 लाख, खम्हरिया में गजेन्द्र वर्मा के घर से नंदकुमार विश्वकर्मा घर तक नाली निर्माण हेतु 3.94 लाख, एवं रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख, लखौली के सतनाम चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख एवं बेनीडीह के संतोषी चौक में रंगमंच निर्माण हेतु 03 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। उक्त निर्माण कार्याे की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर कर मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले में जिन बकायादारों का बिजली बिल एक माह से ज्यादा बकाया है, उनका कनेक्शन काटकर बिजली कंपनी के अधिकारी बिल की वसूली कर रहे हैं। अब तक विभाग ने बकायेदारों से करीब 12 करोड़ रुपये वसूला है। दरअसल, बिजली मुख्यालय के निर्देश पर रायपुर जिले में जोनवार अभियान चलाकर उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूला जा रहा हैं। जोन अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिल वसूलने चलाए जा रहे अभियान में सर्किल प्रभारी शामिल है। रायपुर जिला तीन सर्किल में बटा हुआ है।
सर्किल एक में बिजली कंपनी के अधिकारियों ने अभियान चलाकर 11 करोड़ 38 लाख 66 हजार से ज्यादा राशि पिछले पांच महीने के भीतर वसूला है। इसी तरह सर्किल दो में जोनवार अधिकारियों ने अभियान चलाकर इस महीने 67 लाख से ज्यादा बकाये की रिकवरी की है। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बकाया बिजली बिल की राशि वसूलने पिछले छह महीने से कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। जब तक बकायेदारों से वसूली नहीं हो जाती, तब तक अभियान जारी रहेगा। जिन उपभोक्ताओं का बिल एक माह का बाकी है, उनकी भी लाइन काटकर रिकवरी की जा रही है।
बिजली कंपनी की टीम बड़े बकाएदारों पर सख्ती करने के बाद अब छोटे बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है। दरअसल मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद जिले भर बिजली कंपनी के अधिकारियों ने जोनवार बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काटने अभियान शुरू किया है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल पांच हजार रूपये या उससे अधिक बकाया होगा, उसका बिजली कनेक्शन भी काटा जा रहा है। उपभोक्ता जब तक बकाया बिल जमा नहीं करेगा, तब तक कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
रायपुर सर्किल-एक में साढ़े छह हजार से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं से बिजली बिल वसूला जाना है।इसके बाद सर्किल दो और ग्रामीण इलाके में भी रिकवरी अभियान चलाया जायेगा।बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जिले के सर्किल एक में आने वाले सभी जोन पर कार्रवाई की जा रही है।सबसे ज्यादा सेंट्रल जोन में बकाया है, इसलिए वहां के अधिकारियों को छोटे बकायेदारों पर सख्ती बरतने को कहा गया है। रायपुर वृत्त-1 अधीक्षण अभियंता मनोज वर्मा ने बताया कि बकायेदारो से बिजली बिल की रिकवरी करने जोनवार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के दौरान करीब 12 करोड़ रूपये वसूला जा चुका है।जिन घरेलू उपभोक्ताओं का पांच हजार या उससे ज्यादा बिजली बिल बकाया है, उनका बिजली कनेक्शन काटकर उनसे रिकवरी की जा रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। एक अप्रैल से युवाओं को राज्य सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. सरकार के इस कदम पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय कुछ भी उलूल-जुलूल बात करना है. उनमें हिम्मत है तो, नैतिकता है तो, घोषणा पत्र पर भरोसा है तो, जो पंजीकृत हैं, उन सब को बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए. विधानसभा में उन्होंने जो कहा उन सभी को देना चाहिए.भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकर ने बेरोजगारी भत्ते पर कांग्रेस सरकार को कटघरे में खड़े करते हुए कहा कि बेरोजगारी भत्ता के पात्र नियम अभी जारी नहीं हुए हैं. पंजीयन चल रहा है, क्योंकि 2 साल देने भर की बात हुई है. उसके अतिरिक्त उसके घर में नौकरी मत हो, उसके घर में इतना खेत हो, उतना धान हो, इतना भी दोनों बात कर रहे हैं. 10 तरह की तो वह लोग बात कर रहे हैं. दरअसल, सरकार की मंशा बेरोजगारी भत्ता देने की नहीं है. दो-चार लोगों को देंगे. उंगली कटा कर शहीद बनने के चक्कर में है कि हम बेरोजगारी भत्ता दिए. यह कांग्रेस के पुराने हथकंडे हैं.
प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर कहा कि अजय चंद्राकर ने कहा कि बहुत अच्छी बात है. हम भी इसकी प्रशंसा करते हैं, स्वागत करते हैं, लेकिन भूपेश बघेल को यह बताना चाहिए कि कृषि उत्पादकता में धान कौन-कौन से जिले में 20 क्विटंल से ऊपर होता है, और यदि वह नहीं बताए तो इसका मतलब यह है तो वह धान तस्करी को बढ़ावा देंगे और कांग्रेस का एक नए स्टेटस शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि धमतरी जिले में 20 क्विंटल प्रति एकड़ से ज्यादा धान उत्पादन है, खुद पाटन में 20 क्विंटल से ज्यादा उत्पादन है, तो क्या सिर्फ भूपेश बघेल धमतरी जिले में पाटन में ऐसी जगह है. दुर्ग जिले के और विकासखंड है. 25 क्विंटल से ज्यादा खरीदेंगे क्या. जितना उत्पादन होगा उतना खरीदेंगे क्या. इसको स्पष्ट करना चाहिए. राहुल गांधी मामले को लेकर कांग्रेस के 35 जिलों में प्रेस वार्ता को लेकर अजय चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आजादी के बाद से आज तक जितना नाटक किया है, उस पर 2014 में पर्दा गिर चुका है. अब कांग्रेस को यूएसए, जर्मनी जैसे देशों में नाटक करना चाहिए, जिनसे वे मदद मांग रहे हैं. भारत में उनका नाटक नहीं चलने वाला है. पहली बार हो रहा है कि विदेशी मदद चाहिए. दिग्विजय सिंह ने उनको धन्यवाद कहा है.
K.W.N.S.-रायपुर। कल रामनवमी के दिन पूरा रायपुर शहर राम में था. चारों तरफ प्रभु राम के जयकारे ही सुनाई दे रहे थे. शहर की सारी मुख्य सड़कें और गलियां जाम ही रहीं. परंतु संध्या बारिश और अंधड़ चलने के बाद सारे धार्मिक सार्वजनिक कार्यक्रम थम गए. लोगों ने अपने अपने घरों में लौटना ही मुनासिब समझा. रायपुर से 7 बार के विधायक विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी दिनभर शहर की धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए.आंधी तूफान की बीच वे भी अपने घर लौट गए. परंतु देर रात्रि 12:30 बजे एक अतिथि को होटल बेबीलॉन छोड़ कर मैं लौट रहा था तो देखा बृजमोहन अग्रवाल, अपनी धर्मपत्नी और अपने पोते के साथ एयरपोर्ट रोड पर पैदल ही चले आ रहे हैं. चुकी दिन के कुछ कार्यक्रमों में मैं भी उनके साथ था तो अचानक उन्हें यहा देख मुझसे रहा नहीं गया।
मैं उनके पास गया. भैया भाभी दोनों को रामनवमी की बधाई देते हुए चरण स्पर्श किया. मैंने पूछा भैया इतनी रात क्या बात है भैया? उन्होंने कहा कुछ नहीं बस राम मंदिर जा रहे हैं. मैंने हंसते हुए कहा भैया दिन भर तो मंदिरों में घूमते रहे आप . और इस खराब मौसम में वह भी पैदल फिर निकल पड़े.आप भी गजब करते. उन्होंने कहा बारिश अंधड़ की वजह से इस मंदिर में प्रभु राम के दर्शन नहीं कर पाया था. इसलिए मन व्याकुल था. फिर क्या प्रभु राम का बुलावा था हम पैदल ही निकल पड़े. अब मंदिर पहुंचकर प्रभु राम और माता जानकी का आशीर्वाद लेते है. उनकी बातें सुनकर मैं यही सोचता रहा, पता नहीं भगवान ने इन्हें किस मिट्टी से बनाया है . न ये थकते है, न ये रुकते है बस निरंतर चले ही जाते हैं. वाकई आज की पीढ़ी के लिए आदर्श हैं बृजमोहन अग्रवाल.
K.W.N.S.- रायपुर। सिद्धेश्वरनाथ हनुमान मंदिर टिकरापारा में आयोजित श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने प्रभु राम और श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना की. पश्चात उन्होंने भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि प्रभु राम का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए एक आदर्श हैं. उनके पद चिन्हों पर चलकर ही जीवन की सार्थकता को सिद्ध कर सकते है. आज हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम की जन्म स्थली अयोध्या में उनका भव्य मंदिर बनने के साक्षी है. सनातनियों के सैकड़ों वर्षों के संघर्ष और बलिदान के बाद आज यह स्थिति बन पाई है. उन्होंने कहा कि भारत रामराज की तरफ बढ़ गया है. प्रभु राम की कृपा देश पर बनी रहे और संपूर्ण भारतवासी खुशहाल हो आज राम नवमी के अवसर पर यही प्रार्थना प्रभु से हम करते हैं।
यह आयोजन अयोध्यावासी वैश्य समाज द्वारा रखा गया था. इस अवसर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष सोमनाथ गुप्ता, नरेश गुप्ता, अभय गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, चंदन गुप्ता, पार्षद चंद्रपाल धनगर आशीष धनगर आदि उपस्थित थे.आज रामनवमी पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बैरन बाजार स्थित श्रीराम मंदिर तथा जैतू साव मठ में विराजित प्रभु राम दरबार का दर्शन कर पूजन किया।
K.W.N.S.- सरगुजा। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव रामनवमी के मौके पर अम्बिकापुर पहुंचे है. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ईडी की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए. टी एस सिंहदेव ने कहा “बार बार भ्रष्टाचार की बात उठती है. ये किसी दल, समूह या व्यक्ति तक सीमित नही है. इसे हम रोज एक तरह से देखते हैं. लेकिन जब सबूत करने की बात आती है तो हम सब लाचार होते हैं.” सिंहदेव ने कहा “अगर कोई संवैधानिक एजेंसी जांच का काम कर रही है तो वो किसी एक समूह के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई करती दिखती है. कोई भी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है. तो फिर 95 फीसद कार्रवाई एक ही दल के लोगों पर क्यों?” सिंहदेव ने कहा “दुनिया में कई चीजें भ्रष्टाचार के दायरे में आती है लेकिन उसका सबूत पाना सम्भव नहीं होता. क्या बाकी जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहे हैं. क्या बाकी जगह 1 नम्बर, 2 नम्बर पैसे की बात नहीं हो रही है? इसलिये कहा जाता है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से किया जा रहा है. अगर हर सरकार पर कार्रवाई हो तो यहां कोई दूध का धुला नहीं है.”
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में कन्या भोज का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है. सीएम भूपेश बघेल ने ट्विटर पर फोटो साझा किया है. हिंदू धर्म में नवरात्रि को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा अलग-अलग रूप में आपके घर में विराजमान रहती हैं। नौ दुर्गा के नौ दिनों में देवी के दर्शन, व्रत और हवन करने के बाद कन्या पूजन का बहुत महत्व है। नवरात्रि में सप्तमी तिथि से कन्या पूजन शुरु होता है, इस दौरान लोग कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर उनकी आवभगत करते हैं। दुर्गाष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर देवियों की तरह आदर सत्कार कर उन्हें कराते हैं। कहा जाता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख समृधि का वरदान देती हैं।
नवरात्रि पर्व के दौरान कन्या पूजन का बड़ा महत्व है। शुभ कार्यों का फल प्राप्त करने के लिए कन्या पूजन किया जाता है। कुमारी पूजन से सम्मान, लक्ष्मी, विद्या और तेज प्राप्त होता है। इससे विघ्न, भय और शत्रुओं का नाश भी होता है। होम, जप और दान से देवी इतनी प्रसन्न नहीं होतीं जितनी कन्या पूजन से। नौ कन्याओं को नौ देवियों के प्रतिबिंब के रूप में पूजने के बाद ही भक्त का नवरात्रि व्रत पूरा होता है। नवरात्रि में कन्याओं को मां का रुप मानकर अपनी शक्ति अनुसार उनका आदर सत्कार कर उन्हें भोज करने के बाद दक्षिणा दी जाती हैं। मां दुर्गा अपने भक्त की कन्याओं की पूजा और सत्कार से प्रसन्न हो जाती हैं।