Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के नामी शराब कारोबारी के यहां ईडी को बड़ी सफलता मिलने की खबर है। छापेमारी के शुरुआती चार घंटे में ही ईडी ने बड़ी तादाद में कागजी सबूत इकट्ठे कर लिए हैं। कागज़ इतने है कि उन्हें ट्रेवलर्स ट्राली बैग में भरकर जब्त किया गया है।
समझा जा रहा है कि इसमें शराब कारोबार और उससे संबंधित सरकारी दस्तावेज हो सकते हैं। ईडी इनकी पड़ताल कर आने वाले दिनों में आबकारी विभाग और पार्टी नेताओं को भी घेर सकती है। ईडी आबकारी विभाग के एक – दो अफसरों को चार वर्ष पहले भी घेर चुकी है। इनमें गैर प्रशासनिक सेवा से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ केंद्रीय अफसर शामिल हैं।
होटल संचालक विनोद सिंह के यहां भी जांच जारी – मीडिया के मुताबिक विनोद सिंह के यहां 4 गाड़ियों में टीम पहुंची है। दुर्ग के दीपक नगर के गली नंबर 4 में है निवास।बड़े राजनीतिक नेताओं से संबंध है।वर्तमान में रिश्ते में उनकी भाभी दुर्ग नगर निगम में निर्दलीय पार्षद है।

K.W.N.S.-रायपुर। बलौदाबाजार में बारातियों से भरी बस की ट्रक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। 80 लोग घायल हो गए, जिनमें से 20 की हालात गंभीर है। घटना गिधौरी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, पचरी निवासी साहू परिवार के यहां शादी थी। बस में भरकर बाराती मंगलवार को कुर्रा रायपुर आये थे। आज सुबह वापस पचरी लौट रहे थे। इस दौरान गिधौरी के पास बाराती बस और ट्रक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई।
हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में 80 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 20 की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, बसंत साहू नाम के एक बाराती की इस घटना में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गिधौरी, कसडोल समेत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव आज सरगुजा प्रवास पर जाएंगे। वे दोपहर ढाई बजे रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे रात साढ़े आठ बजे अंबिकापुर पहुंचेंगे।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने आज बच्चों को स्वर्ण प्राशन
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने रायपुर के शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाता है। चिकित्सालय के कौमारभृत्य बाल रोग विभाग में सवेरे नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक इसका सेवन कराया जाता है। यह औषधि बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, श्वसन संबंधी एवं अन्य रोगों से रक्षा करने के साथ ही एकाग्रता और स्मरण शक्ति बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी है। यह बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।
शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लवकेश चंद्रवंशी ने बताया कि आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय का उद्देश्य केवल बच्चों की बीमारियों का इलाज करना ही नहीं है, बल्कि उनके स्वास्थ्य की गुणवत्ता को बढ़ाना और उन्हें बीमार होने से बचाना भी है। स्वर्ण प्राशन हर महीने की पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को पिलाई जाने वाली औषधि है।
डॉ. चंद्रवंशी ने बताया कि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. जी.एस. बघेल, चिकित्सालय अधीक्षक प्रो. डॉ. प्रवीण कुमार जोशी और बाल रोग विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नीरज अग्रवाल के निर्देशन में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में महाविद्यालय चिकित्सालय में बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष की आगामी पुष्य नक्षत्र तिथियों 29 मार्च, 27 अप्रैल, 24 मई, 20 जून, 18 जुलाई, 14 अगस्त, 10 सितम्बर, 7 अक्टूबर, 4 नवम्बर, 1 दिसम्बर और 29 दिसम्बर को बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से लगे आरंग के दमौवा तालाब में युवक की तैरती हुई लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. लाश के बदबू आ रही है और चमड़ी छिल रही थी. आशंका जताया जा रहा है की लाश 1 से 2 दिन पुरानी है. लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आज सुबह आरंग के वार्ड नं 02 केवशी लोधी पारा स्थित दमौवा तालाब में नहाने आए लोगों ने तालाब किनारे तैरती हुई युवक की लाश देखी. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृत युवक की उम्र लगभग 30 से 34 वर्ष बताई जा रही है. फ़िलहाल लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि लाश से बदबू आ रही थी और चमड़ी भी छिल रही थी. जिससे आशंका है कि लाश एक से दो दिन पुरानी है. इस पूरे मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। श्रमायुक्त छत्तीसगढ़ द्वारा लेबर ब्यूरो शिमला द्वारा जारी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिको के लिए एक अप्रैल 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक के लिए न्यूनतम वेतन दरें निर्धारित की गई है। यह दरें 45 अनुसूचित, सामान्य नियोजन के लिए प्रतिदिन 20 रूपए और प्रतिमाह 260 रूपए की वृद्धि की गई है। कृषि नियोजन में कार्य श्रमिको के लिए 225 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि की गई है। इसी तरह से अगरबत्ती उद्योग में नियोजित श्रमिकांे के लिए प्रति एक हजार अगरबत्ती के लिए 5 रूपए 85 पैसे की वृद्धि की गइ है।
न्यूनतम वेतन की निर्धारित दरों के लागू होने पर अब अकुशल श्रमिक जोन ’अ’ के लिए 10 हजार 480 रूपए, जोन ’ब’ के लिए 10 हजार 200 रूपए और जोन ’स’ के लिए 9 हजार 960 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन निर्धारित किया गया है। इसी तरह से अर्द्धकुशल श्रमिको को जोन ’अ’ के लिए 11 हजार 130 रूपए, जोन ’ब’ के लिए 10 हजार 870 और ’स’ के लिए 10 हजार 610 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम देय होगा। इसी तरह से कुशल श्रमिको जोन ’अ’ के लिए 11 हजार 910 रूपए, ’ब’ के लिए 11 हजार 650 रूपए और जोन ’स’ के लिए 11 हजार 390 न्यूनतम वेतन देय होगा। उच्च कुशल श्रमिको को जोन ’अ’ के लिए 12 हजार 990 रूपए, ’ब’ के लिए 12 हजार 430 रूपए और जोन ’स’ के लिए 12 हजार 170 रूपए प्रतिमाह न्यूनतम वेतन मिलेगा।
कृषि श्रमिको के लिए निर्धारित न्यूनतम वेतन अकुशल कृषि श्रमिको के लिए 8 हजार 400 रूपए प्रतिमाह दिया जाएगा। इसी प्रकार से अगरबत्ती निर्माण श्रमिकों के लिए अगरबत्ती रोलर्स में एक हजार अगरबत्ती बनाने पर 32 रूपए 81 पैसे और सुगंधित सेंटेड अगरबत्ती बनाने पर 33 रूपए 51 पैसे देय होगा। श्रमायुक्त ने बताया है कि एक अप्रैल से प्रभावशील यह न्यूनतम वेतन दरें श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन की वेबसाईटhttps://cglabour.nic.in/पद पर भी उपलब्ध है। साथ ही श्रमायुक्त कार्यालय इंद्रावती भवन खण्ड तीन, द्वितीय तल नवा रायपुर से भी सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज बिलासपुर में अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल ने इस अवसर पर भारतीय रेडक्रास सोसायटी बिलासपुर द्वारा सुसज्जित जिला अस्पताल के तीन वार्ड एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी का लोकार्पण किया। राज्यपाल हरिचंदन को कलेक्टर सौरभ कुमार ने बिलासपुर जिले का राज्य अंशदान के लगभग 1 लाख 95 हजार रूपए का चेक प्रदान किया। राज्यपाल ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। राज्यपाल ने वर्ष 2023 में सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केन्द्र का पुरस्कार मिलने पर जन औषधि केन्द्र सिम्स के कर्मचारियों, टीबी के मरीज को गोद लेने वाले निक्षय मित्रों एवं पांच स्वैच्छिक रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया।
राज्यपाल ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा लगाए गये स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का भी अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर जिला अस्पताल के एचडीयू, चिल्ड्रन वार्ड और एनआरसी वार्ड को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गोद लेकर उन्हें इस प्रकार सुसज्जित किया गया है जिससे वहां इलाज के लिए भर्ती बच्चों को वहां अपने घर के जैसा माहौल मिल सके। सोसायटी द्वारा तीनों वार्ड में ए.सी. और स्मार्ट टीव्ही लगाया गया है। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति श्री ए.डी.एन. वाजपेयी, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कलेक्टर एवं रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर के अध्यक्ष सौरभ कुमार उपस्थित थे।

K.W.N.S.- रायपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का चौथा दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर में राज्यपाल एवं कुलाधिपति विश्वभूषण हरिचंदन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश मौजूद थे। समारोह में विश्वविद्यालय के 58 और शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के 7 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं डिग्री से अंलकृत किया गया। विश्वविद्यालय द्वारा समाज विज्ञान और कला संकाय में योगदान के लिए 2 विद्वानों को मानद् उपाधि से विभूषित किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय ने गणित एवं अंग्रेजी विषय के 2 शोधकर्ता विद्यार्थी को पहली बार पीएचडी की उपाधि प्रदान की। कार्यक्रम में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए.डी.एन वाजपेयी, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कुलपति डॉ. ललित प्रकाश पटेरिया, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल हरिचंदन ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पत्रिका कन्हार का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल हरिचंदन ने स्वर्ण पदक एवं मानद उपाधि प्राप्त सभी विद्यार्थी एवं विद्वानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं के सपनों और आशाओं से गढ़ा जाएगा। दीक्षांत समारोह विद्यार्थी और यूनिवर्सिटी के लिए एक यादगार दिन होता है। आपने विश्वविद्यालय में जो शिक्षा अर्जित की है, वो एक बेहतर और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। विद्यार्थियों को सतत अपनी क्षमता और ज्ञान के विकास के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा सरकार ने शिक्षा की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा नीति में समावेशी शिक्षा को शामिल किया गया है, जिसमें बच्चों के संपूर्ण विकास पर जोर दिया जा रहा है। आज हम अपनी प्राचीन समृद्ध ज्ञान और परम्परा को भूल गए है। अपनी पुरानी प्रतिष्ठा को फिर से अर्जित करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में मानवीय मूल्यों और परम्पराओं को शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में ही मानवीय मूल्यों, परम्पराओं और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है। विद्यार्थी नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते है। मुख्य अतिथि उच्चायुक्त श्री कमलेश शशि प्रकाश ने विद्यार्थियों केा अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज से आपके जीवन में एक नया अध्याय शुरू हो रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि खूब पढ़े इसे अपनी आदत में शामिल कर ले। पढ़ाई से ही आपके सपनों को उंची उड़ान मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करें। कुलपति श्री ए.डी.एन वाजपेयी ने स्वागत भाषण दिया और विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी।
मानद् उपाधि से इन्हें नवाजा गया- फिजी गणराज्य के भारत में उच्चायुक्त कमलेश शशि प्रकाश को समाज विज्ञान संकाय ने मानद् उपाधि और सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. पुष्पा दीक्षित को कला संकाय में डी. लिट की उपाधि दी गई। विश्वविद्यालय में शोधकर्ता दो विद्यार्थियों को गणित एवं अंग्रेजी विषयों में पहली बार पीएचडी की उपाधि दी गई। हेलीपेड पर राज्यपाल का स्वागत- राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के आगमन पर बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपेड पर उनका स्वागत किया गया। हरिचंदन अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए शहर पहुंचे। हेलीपेड पर संभागायुक्त डॉ0 संजय अलंग, बिलासपुर आईजी बी.एन.मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी और महानवमी की बधाई और शुभकामनाएं दी है। बघेल ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि शक्ति उपासना के पर्व नवरात्रि के अवसर पर पूरे देश में नौ दिनों तक देवी के नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। इनमें अष्टमी और महानवमी विशेष महत्व रखते हैं।
इस अवसर पर घरों, मंदिरों में कन्या भोज कराया जाता है। शक्ति स्वरूपा देवी हमारे घरों में कन्याओं के रूप में आती हैं। बघेल ने कहा है कि हर बेटी देवी स्वरूपा है, इसलिए नवरात्रि के नौ दिन ही नहीं बल्कि हमेशा बेटियों और महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा का भाव बनाए रखें। इससे हम सच्चे अर्थों में देवी उपासना को सार्थक कर सकते हैं।
K.W.N.S.–रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक रमेश भाई ओझा 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक श्रीमद् भागवत कथा करेंगे. बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में कथा होगी. खास बात यह है कि रमेश भाई ओझा को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है. कार्यक्रम बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा. रमेश भाई ओझा 7 की कथा सात दिन तक दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक होगी. पहले दिन सुबह 8:30 बजे शोभा यात्रा कालीबाड़ी से इंडोर स्टेडियम तक निकाली जाएगी. आखिरी दिन 15 अप्रैल को महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है.कथा में भक्तों को एंट्री के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है. यहां नि:शुल्क एंट्री की व्यवस्था रखी गई है. रमेश भाई ओझा भाई जी नाम से विख्यात हैं. उनका जन्म गुजरात के देवका गांव में 31 अगस्त 1957 को हुआ था।
K.W.N.S.-रायपुर। शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाली सोनाली दत्ता को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया ललिता मानिकपुरी ने पुलिस चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोपाल नगर गली नं. 1 झोपड पट्टी रामनगर में रहती है। प्रार्थिया का विगत 10 माह पूर्व श्रीमती सोनाली दत्ता नामक महिला से संपर्क हुआ, जो स्वयं को नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी होना बताने के साथ ही अपना सम्पर्क बड़े अधिकारियों से होना बताते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले की लगभग 30 से 35 लोगों से शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक परिवार से 20,000/- रूपये (बीस हजार रूपये) नगद लेते हुए सोनाली दत्ता द्वारा प्रार्थिया एवं मोहल्ले के अन्य लोगों से कुल 6,00,000 (छः लाख रूपये) लेकर मकान 90 दिनों के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया गया। प्रार्थिया एवं अन्य लोगों द्वारा सोनाली दत्ता से मकान के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा मकान के संबंध में किसी प्रकार का कोई जानकारी नहीं देकर लगातार गुमराह करने लगी तथा अपना मोबाईल फोन बंद कर दी, कि आरोपिया श्रीमती सोनाली दत्ता द्वारा प्रार्थिया सहित अन्य लोगों को शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा कुल 6,00,000/- रूपये प्राप्त कर ठगी किया गया। जिस पर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 125/2023 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी/चौकी रामनगर पुलिस की टीम द्वारा घटना व आरोपिया के संबंध में प्रार्थिया सहित अन्य लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपिया की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा आरोपिया के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए प्रकरण में महिला आरोपी श्रीमती सोनाली दत्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार – सोनाली दत्ता पति स्व. अमल कृष्ण दत्ता उम्र 65 साल निवासी हुड़को भिलाई मकान नंबर 402 थाना कोतवाली जिला दुर्ग। हाल पता – सिमरन सिटी मकान नंबर 156 फेस 05 मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर।