Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। ओडिशा राज्य में धोबी समाज का महा अधिवेशन नरसिंहनाथ मंदिर स्थित समाज के विशालकाय भवन में हुआ। अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग सलाहकार परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य सूरज निर्मलकर सहित छत्तीसगढ़ के अनेक पदाधिकारी पहुंचे। छत्तीसगढ़िया पदाधिकारियों के पहुंचते ही जय छत्तीसगढ़ के नारों से दर्शक दीर्घा गूंज उठा।
बता दें कि, मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे ओडिशा सरकार योजना और सांख्यिकी मंत्री राजेंद्र ढोलकिया ने भी छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया के नारे लगाकर छत्तीसगढ़ के समाज जनों का स्वागत किया। छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर ने कहा- छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों की संस्कृति एक है और दोनों राज्यों के बीच धार्मिक महत्व है। छत्तीसगढ़ के देवभोग से देश के प्राचीन तीर्थ स्थल जगन्नाथ पुरी में चावल जाता है और वहीं के चावल से भगवान जगन्नाथ में भोग लगता है, जिस कारण से बिंद्रा नवागढ़ को देवभोग के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने ओडिशा राज्य के समाज जनों को राजधानी में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने का आग्रह किया। ताकि रोटी और बेटी के लेन-देन में सुगमता लाई जा सके। दोनों राज्य के मुखिया बैठेंगे तो किसी भी प्रकार से रुकावट नहीं आएगी और सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने ओडिशा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा- छत्तीसगढ़िया दिलीप निर्मलकर को ओडिशा में प्रतिनिधित्व देकर छत्तीसगढ़िया को कृतार्थ कर दिया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रायपुर पहुंचते ही केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ चक्रव्यूह रचा गया। मोदी सरकार हमारे शीर्ष नेताओं को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी के सदस्यता रद्द होने के मामले पर कुमारी सैलजा ने कहा कि मोदी सरकार ने यह काम बदले की भावना से किया है। राहुल गांधी ने हमेशा लोगों की आवाज को उठाया। केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। देश की न्यायपालिका पर हमें विश्वास है। कानूनी लड़ाई हम कानूनी रूप से लड़ते रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। बैठक में शामिल होने मंत्री और विधायक राजीव भवन पहुंचे हैं। प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। माना जा रहा कि राहुल गांधी को लेकर चल रहे मामले को लेकर भावी आंदोलन की रूपरेखा इस बैठक में तय हो सकती है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। ईडी ने आज सुबह छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योग समूह के मालिक कमल सारडा, पड़ोसी जिले के एक कांग्रेस विधायक के ठिकानों पर छापा मारा। इनके अलावा भिलाई, बिलासपुर व रायगढ़ में भी छापे की खबर है। भिलाई निवासी एक के जमीन दलाल और वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट में एक सीए के यहां भी ईडी ने दबिश दी है। छापे को कोल कारोबार में हुई मनी लांड्रिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।
एजेंसियों ने अभी किसी बात की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उनके आवास के बाहर सीआरपीएफ की फोर्स जांच अफसरों को सुरक्षा देने तैनात है। ईडी ने पिछले छः महीने में पहली बार किसी उद्योगपति को जांच के दायरे में लिया है। कमल सारडा, पंकज सारडा के फ़ोन बंद मिले। एजेंसी से किसी ने पुष्टि नहीं की है। इसी तरह से एक आईएएस अफसर के साथ कुछ और पर भी रायपुर के बाहर छापे की खबर है।टीम ने सिविल लाइंस स्थित पीतांबरा लोजेस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को भी घेरा है। कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और दामाद नितिन अग्रवाल का ऑफिस है। वे भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे एक नेता के समधी भी हैं।
हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर रायगढ़ के कोयला कारोबारी आलोक रतेरिया और योगेश अग्रवाल के भी ठिकाने पर जांच चल रही है। यह छापेमारी, पिछले दिनों गिरफ्तार कोल कारोबारी, खनिज अधिकारियों और मनी लांड्रिंग करने वाले लोगों से मिले इनपुट के आधार पर की जा रही है। ये सभी इस समय रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं और इनकी जमानत याचिकाएं लगीं हुईं हैं। ईडी की यह टीम अब तक की बड़ी टीम बताई जा रही है। इसमें सीआरपीएफ के पुरूष और महिला अधिकारी – जवान भी शामिल हैं।
 

 

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बीते दिनों किसानों को बड़ी सौगात देते हुए धान के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। सीएम भूपेश बघेल के ऐलान के बाद अब किसानों का धान प्रति क्विंटल 2800 रुपए की दर से खरीदी की जाएगी। लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत होने लगी है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर मंत्री रविंद्र चौबे को चुनौती देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री में नैतिकता और हिम्मत है तो धान उत्पादकता के नवीनतम सरकारी आंकड़े जारी करें। 
बताएं कि पूरे छत्तीसगढ़ में कौन से जिले में 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान पैदा होता है? यदि सरकारी आंकड़े गलत है तो उन्हें पद में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। बता दें कि सत्ता में आने से कांग्रेस ने वादा किया था कि किसानों का धान 2500 रुपए प्रति क्विंटल में खरीदी करेगी। अपने वादे के अनुसार भूपेश सरकार ने 4 साल तक 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की। वहीं, इस साल भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2800 रुपए में खरीदने का ऐलान किया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. अरुण साव ने आड़े हाथ लेते हुए कहा, सरकार की ताजा घोषणा किसानों के साथ एक और छलावा है. उन्होंने यह भी कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने पूरे छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर यह कहा था कि, वह धान खरीदी की लिमिट को खत्म कर देंगे और अगर कांग्रेस मानती है कि, प्रति एकड़ धान की उत्पादकता 20 क्विंटल है तो यह बताएं की किसानों को 40,625 करोड़ का बकाया भुगतान कब करेगी। 
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा, राज्य में पंजीकृत किसानों की संख्या के आधार पर औसत लगभग 65 लाख एकड़ से प्रति वर्ष धान की खरीद हो रही है. 5 वर्ष में कुल लगभग 3 करोड़ 25 लाख एकड़ से घान खरीदी हुई. कांग्रेस सरकार यदि 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल खरीदी करती तो 5 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से 16 करोड़ 25 लाख क्विंटल सरकार को और किसानों से खरीदना होता और 2500 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से यह राशि 40 हजार 625 करोड़ होती है. जो कांग्रेस सरकार को किसानों को देना चाहिए, अगर वह उत्पादकता को 20 क्विंटल प्रति एकड़ मानते हैं। 
 अरुण साव ने यह भी कहा कि, पूरी कांग्रेस पार्टी ओबीसी वर्ग का अपमान करने वाले राहुल गांधी के सम्मान में देश भर में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन उन्हीं के द्वारा की गई घोषणा को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया. अगर उनके सम्मान की चिंता है तो तुरंत किसानों को बकाया राशि देना चाहिए. अरुण साव ने कहा, सरकार किसानों के इतना ही हमदर्द बन रही है तो 5 साल में उन्होंने धान खरीदी की लिमिट 20 क्विंटल क्यों नहीं की? यह ठीक वैसा ही है जैसा कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देकर दशकों तक सत्ता का सुख भोगा और गरीबों की चिंता नहीं की. 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने चुनौती दी कि सरकार बेरोजगारी भत्ते की तरह अब राहुल गांधी के भाषण से मुकरने का प्रयास न करे. वे जब चाहें, जहां चाहें, हम राहुल गांधी के भाषण की क्लिप ले जाकर सुना देंगे. इतना ही नहीं साव ने यह भी कहा कि, पिछले विधानसभा चुनावों के समय किए गए वादों से मुकरने की जैसी होड़ प्रदेश कांग्रेस में चल रही है, उससे इस सरकार की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है. कांग्रेस सरकार लगातार किसानों को ठगते आई है. यह घोषणा इसकी एक और मिसाल है. कांग्रेस या तो बकाया राशि दे या कहे राहुल गांधी झूठे नेता हैं या अगर उत्पादकता इतनी नहीं होती तो स्वीकार करें की उन्होंने झूठी घोषणा की है। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। टाटीबंध स्थित अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान एम्स में सर्जिकल दस्तानों की खरीद में निविदा शर्तों को पूरा नहीं करने वाली एंजेसी को उपकृत करते हुए ठेका देने का आरोप लग रहा है। शिकायतकर्ता ने दस्तावेजों के साथ प्रबंधन पर नियमों का उल्लंघन कर टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर कर कम टर्नओवर वाली एजेंसी को लाभ देने की बात कही है। सर्जिकल दस्तानों की खरीद के लिए श्री जय एजेंसी को 32,867,400.00 रुपये की बोली दी गई है। शिकायतकर्ता ने बोली में शामिल 18 बोलीदाताओं को अयोग्य घोषित कर सिर्फ एक बोलीदाता की बोली खोलने को लेकर सवाल उठाया है।
शिकायतकर्ता ने प्रक्रिया पर उठाए सवाल
1. कस्टम बिडिंग के माध्यम से अनियमित खरीद करके जैम पर फिलहाल सर्जिकल ग्लव्स की कैटेगरी बनी हुई
2. उच्च मूल्य की ईएमडी 1010400.00 रुपये बोली लगाने वालों से की मांग की गई है। लेकिन कस्टम बिड पर स्टोर्स ऑफिसर (हॉस्पिटल) ने बोली लगाई है। जेम के सीईओ के निर्देशानुसार इसे रद्द होना चाहिए था।
उच्च मूल्य ईएमडी मांगे जाने पर कई बोलीदाताओं ने भाग नहीं लिया। जिससे अप्रत्यक्ष लाभ श्री जय एजेंसियों को दिया।
3. एमएसई को अनुभव और टर्नओवर पर छूट है लेकिन भारत सरकार के नियमों स्टार्टअप्स को अनुभव और स्टार्टअप को छूट नही दिया गया। 4. स्थानीय उत्पादक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक और 7 भेदभावपूर्ण स्थिति। 7 टर्नओवर पर छूट देने का प्रावधान है लेकिन इस बोली में नहीं दिया गया है। 7 दस्ताने के विनिर्देशों पर यूएसएफडीए, आईएसओ और सीई प्रमाणित कच्चे माल की मांग की गई थी। जिसके कारण स्थानीय उत्पादक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक और भेदभावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। जबकि मेक इन इंडिया को आगे ले जाने का प्रयत्न करना चाहिए।
5. श्री जय एजेंसियों को अनुचित लाभ पहुँचाना।
6. बोली खोलने की तिथि 31-05-22 (बोली वैधता 60 दिन) है और खरीद आदेश 28-02-23 को जारी किया गया था।
7. बोली में कुल 19 बोलीदाताओं ने भाग लिया। ( 1. 19 बोलीदाताओं में से 18 बोलीदाताओं (बोलीदाताओं की सूची संलग्न) को दस्ताने के तकनीकी पैरामीटर से मेल नहीं खाने के कारण बोली से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। यानी सिर्फ एक ब्रांड के खास स्पेसिफिकेशन की मांग की गई थी।, 2. अधिकांश उद्धृत ब्रांड पहले से ही अन्य एम्स और सरकारी संस्थान द्वारा उपभोग किए जाते हैं। लेकिन सभी को बोली से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। (प्रतिलिपि संलग्न), 3. क्रेता द्वारा शामिल कोई भी खंड जैसे कि निविदा नमूना मांगना, एमएसएमई नीति के खिलाफ किसी भी खंड को शामिल करना और भारत में नीति बनाने की प्राथमिकता, किसी भी ब्रांड नाम या विदेशी प्रमाणन को अनिवार्य करना शून्य और शून्य होगा और इसे बोली का हिस्सा नहीं माना जाएगा। यह पहले से ही अस्वीकरण पर वर्णित है। 4. सरकार एमएसई के लिए कई प्रोत्साहन कार्यक्रम चला रही है लेकिन इस बोली पर सभी एनएसई बोली लगाने वालों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। बोलीदाताओं के खिलाफ एक प्रतिबंधात्मक और 7 भेदभावपूर्ण स्थिति बनाई गई है। 19 बोलीदाताओं में से 18 बोलीदाताओं को अयोग्य घोषित कर दिया गया। केवल एक बोलीदाता की बोली खोली गई। आरए की अनुपस्थिति में बोली पूरी नहीं हुई। लेकिन फिर भी खरीद आदेश जारी कर दिया गया। )
8. बिड टू आरए बोली का एक शर्त था। ( 1. औसत वार्षिक टर्नओवर 168 लाख रुपये बोली पर ( पिछले 3 साल) की मांग की गई थी। लेकिन श्री जय एजेंसियों का औसत वार्षिक टर्नओवर 168 लाख रुपये से कम है। लेकिन उन्हें बोली में योग्य बनाया गया। 2. जबकि श्री जय एजेंसियां भी जेम पोर्टल पर एमएसई के रूप में पंजीकृत नहीं हैं। जिससे उनको छुट मिले। 1. एम्स के अधिकारियों ने जानबूझकर बोली प्रक्रिया में देरी की. जिसके कारण कई बोलीदाता बोली प्रस्ताव की वैधता बढ़ाने में सक्षम नहीं थे। 2. बोली की वैधता के विस्तार के लिए का वैध कारण भी नहीं बताया गया है। जिससे अप्रत्यक्ष लाभ श्री जय एजेंसियों को दिया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। हिंदू चैत्र नववर्ष समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज राष्ट्र-सनातन धर्म के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है! ऐसे समय में राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी लोगों से देश,धर्म और परिवार की रक्षा के लिए हम सभी को एकजुट रहना होगा। यह आयोजन दशहरा उत्सव समिति द्वारा शीतला मंदिर प्रांगण खम्हारडीह में आयोजित था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्मांतरण की आग में आज छत्तीसगढ़ झुलस रहा है। जिसके चलते प्रदेश में तनाव की स्थिति बन रही है। ऐसे में धर्म विरोधी ताकतों से हमें सचेत रहने की आवश्यकता है। यह भारत भूमि सनातन धर्म की भूमि है। इसकी रक्षा करना हम सभी सनातनियों का कर्तव्य है। 
हमने हमेशा ही सर्वे भवन्तु सुखिनः और वसुधैव कुटुंबकम के ध्येय वाक्य को आत्मसात किया है। ऐसे समय में हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए एकजुटता के साथ रहना होगा। बृजमोहन ने कहा कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और सुख शांति समृद्धि का वास सभी के परिवार में हो। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, भास्कर किन्हेकर, राजीव अग्रवाल, पार्षद रोहित साहू, प्रमोद साहू आदि उपस्थित थे।
 

 
 
 K.W.N.S.-रायपुर। नाबार्ड (NABARD) के छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से 27 मार्च से 30 मार्च 2023 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में ‘गोंडवाना राष्ट्रीय आजीववका, कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023’ का आयोजन किया जा रहा है. सोमवार को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने इसका उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री ने राज्य में कृषि और ग्रामीण विकास में नाबार्ड के प्रयासों को भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बताया कि इस तरह के आयोजन आदिवासी और सांस्कृतिक परंपरा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. नाबार्ड के मुख्यमहाप्रबंधक डॉ. ज्ञानेन्द्र मणि ने इस अवसर पर नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए ‘गोंडवाना राष्ट्रीय आजीववका, कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव 2023’ का महत्त्व भी बताया और आह्वान किया की नाबार्ड ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।
इस प्रदर्शनी में नाबार्ड ने 120 स्टाल प्रायोजित किया है, जिनमें कि NABARD समर्थित स्वयं सहायता समूहों, एफपीओ, गैर कृषि क्षेत्र के कारीगरों समेत 250 प्रतिभागी सम्मिलित हुए है. छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से 125 प्रतिभागी, साथ ही देश के अन्य 15 राज्यों – यथा महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, तमिलनाडु, राजस्थान, आंध्र प्रदेश और हरियाणा से करीब 125 प्रतिभागी प्रदर्शनी में भाग लेकर इसका लाभ उठाएंगे. इसके अलावा राज्य के 5 जिलों से 125 किसानों और कारीगरों को भी एक्स्पोसर विजिट पर आमंत्रित किया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के धान खरीदी के लिमिट में बढ़ोतरी पर दिए गए बयान पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन हो रहा है, तभी तो खरीदी हो रही है. छत्तीसगढ़ में एक लाख से ज्यादा मीट्रिक टन धान खरीदी करके हमने सोसाइटी में लिया है. किसी को तकलीफ नहीं होना चाहिए. मैं समझता हूं कि यह बयान राजनीतिक बयान है, किसानों के साथ यह बयान धोखा है।
राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त को लेकर कल 28 मार्च को देशभर में आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि राहुल गांधी के ऊपर जिस प्रकार से कार्रवाई हुई है, उस पर कांग्रेस ने जन आंदोलन का निर्णय लिया है. पार्लियामेंट में राहुल गांधी को बोलने रोक सकते हैं, लेकिन सड़कों में राहुल गांधी की आवाज कौन बंद कर सकता है. कांग्रेस पूरे देश में आंदोलन कर रही है. कल हर ब्लॉक स्तर पर हिंदुस्तान में आंदोलन किया जाएगा।
कृषि मंत्री ने कहा कि कल सैलजा आ रही हैं. आगे की रणनीति तय होगी. सारे देश को बताना भी पड़ेगा कि राहुल ने आखिर क्या पूछा था. उन्होंने केवल पूछा था कि आपका रिश्ते क्या हैं? इस एक लाइन का उत्तर को देने के बजाय लगातार पार्लियामेंट में माइक को बंद कर देना, म्यूट कर देना, सदस्यता समाप्त कर देना।
उन्होंने कहा कि आप हिंदुस्तान में किसी को बोलने की आजादी को नहीं रोक सकते हो, क्योंकि हिंदुस्तान की आजादी के लिए हम लोगों ने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है. गांधी जी के सत्य के रास्ते पर राहुल जी की भी उसी रास्ते पर चल रहे हैं. कोई रोक नहीं सकता राहुल जी के कदमों को. वहीं कवासी लखमा के बयान को लेकर रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा ने समझा नहीं है. लखमा के बयान को समझ जाते तो ऐसी बातें नहीं कहते।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। सुसाइड करने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पुलिस जवान ने बचा लिया है. जानकारी के मुताबिक ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से राजनांदगांव जा रहे पुलिस जवान अक्षय कुमार ने सरोना स्टेनशन के पास देखा कि मीडिल लाइन में एक व्यक्ति सुसाइड करने की नियत से अपनी मुंडी को पटरी के नीचे रखे हुए है. उसने अपनी ट्रेन की चेनपुलिंग की. चूंकि ट्रेन स्पीड थी इसलिए ट्रेन करीब 1 किलोमीटर दूर जाकर रूकी. तब उसने मीडिल लाइन की तरफ देखा कि उस लाइन में एक मालगाड़ी तेजी से आ रही है और उक्त व्यक्ति सुसाइड करने पटरी पर अपनी मुंडी को रखा हुआ है. इत्तेफाक से उसके पास जो गमछा था वो लाल रंग का था और उसने मालगाड़ी को रोकने के लिए ट्रेन के सामने ही दौड़ लगाई।
इसी बीच मालगाड़ी के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया. जिससे ट्रेन काफी हद तक स्लो हो गई लेकिन फिर भी सुसाइड करने वाले व्यक्ति के कंधे और मुंडी में चोटें आई. लेकिन उसकी जान बचा ली गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज जारी है।