Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर नीतू और स्वीटी को बधाई दी. 22 वर्षीय मुक्केबाज नीतू ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी भार वर्ग में स्वर्ण जीता था. उन्होंने आक्रामक शुरुआत की और जीत हासिल करने के लिए अपने पंचों के संयोजन का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया.इस जीत के साथ, 2022 स्ट्रैंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता नीतू विश्व चैंपियन बनने वाली छठी भारतीय मुक्केबाज़ बन गईं।
स्वीटी और लिना के बीच एक करीबी मुकाबला था, वांग लीना ने कोशिश की लेकिन स्वीटी को अच्छी तरह से पता था कि आगे क्या होने वाला है और उन्होंने तीनों राउंड में बढ़त का बचाव किया. पहले दो राउंड में, भारतीय ने 3-2 से जीत हासिल की।
वांग ने फ्रंट फुट पर तीसरा राउंड शुरू किया और आक्रामक दिखीं लेकिन स्वीटी ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ क्लीन स्ट्राइक करने की अपनी रणनीति पर कायम रहीं. आखिर में बूरा को 4-3 के बंटवारे के फैसले से विजेता घोषित किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेशभर के अनियमित कर्मचारियों ने रविवार को 6 सूत्रीय मांगो को लेकर बूढ़ा-तालाब धरना स्थल पर अपनी आवाज बुलंद की. छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया. इस बीच सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया. जिस पर कर्मचारियों ने एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा. बता दें कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर विभिन्न तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इन मांगों में नियमितीकरण, दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति, ठेका प्रथा बंद करना शामिल है।
संयुक्त अनियमित कर्मचारी के प्रदेश अध्यक्ष रवि गणपांडे ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में अनियमित विभाग, निगम, आयोग, मंडल, निकायों में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों ने प्लेसमेंट, संविदा, ठेका, दैनिक वेतनभोगी, कलेक्टर दर, मानदेय, जॉबदर, एवं श्रमायुक्त दर को नियमित करने कि मांग को लेकर आज प्रदर्शन किया और रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौपा गया।
आगे उन्होंने ने कहा कि सरकार ने घोषणा पत्र में हमारी मांगों को दर्शाया था, लेकिन आज 4 साल से ज्यादा का समय अब तक बीत चुका है. अब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हुई. जिसको लेकर एक बार फिर हमने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक यह प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस आज दिल्ली में राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में कहा हैं कि वो अब पूर्व सांसद हो गए हैं। कोर्ट के फैसले को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया हैं। ऐसे में अब सत्याग्रह का कोई औचित्य नहीं रहता हैं। कांग्रेसी इस मामले में केवल राजनीति कर रहें हैं।
दरअसल प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी डरी हुई है, क्योंकि राहुल ने ऐसे सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके (बीजेपी) के पास नहीं हैं, यह हास्यास्पद है कि एक आदमी को चुप कराने के लिए इतना कुछ किया जाता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस देश का पीएम कायर है। प्रियका गांधी ने आगे कहा कि अहंकारी, तानाशाह जब जवाब नहीं दे पाते तो पूरी सत्ता को लेकर जनता को दबाने की कोशिश करते हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को ऑल इंडिया स्टील कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आये स्टील उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्टील सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिये छत्तीसगढ़ सरकार तत्त्पर है। स्टील उद्योग छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान स्टील उद्योग को बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी महंगी बिजली का संकट सामने आ जाता है, कभी ईंधन का संकट सामने आ जाता है, कभी सस्ते कच्चे माल की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जाती है, तो कभी कोरोना और लॉकडाउन का संकट सामने आ जाता है। लेकिन कोरोना काल में छत्तीसगढ़ सरकार की नीति की वजह से उद्योग बंद नहीं हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को भले घाटा हो लेकिन हमने आपको बिजली में छूट दी ताकि उद्योग अच्छे से चलते रहें। हमारे राज्य से कोयला पूरे देश में जाता है, कोरोना काल मे हमने कोयला की आपूर्ति बाधित नहीं होने दी। मैं रायपुर सांसद के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग करता हूं कि एसईसीएल से स्टील व्यवसायिओं को कोल लिंकेज मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोयला खदानों की वजह से सड़कें बहुत खराब हैं। खराब सड़कों की वजह से परिवहन बहुत महंगा हो गया है। इसलिए किसी उद्योग की स्थापना के समय सड़क को भी प्रोजेक्ट में ले लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा जब कोरोना की दूसरी लहर आयी तो देश की राजधानी और अन्य राज्यों में ऑक्सीजन की कमी थी लेकिन छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हुई, हमने तुरन्त उद्योगपतियों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए लाइसेंस दिया। देशभर में ऑक्सीजन का दवाब था तो मैंने प्रधानमंत्री जी से आग्रह किया कि स्टील प्लांट को भी कुछ ऑक्सीजन दीजिये। जिससे प्लांट भी चल सकें। कोरोना काल में देशभर में मजदूर पलायन कर रहे थे, लेकिन छत्तीसगढ़ में स्थिति ऐसी नहीं थी। हमारे छत्तीसगढ़ में बेहतर उद्योग नीति की वजह से कोरोना काल मे भी उद्योग अच्छे से चलते रहे। जब कोरोना संकट आया और लॉकडाउन की परिस्थितियां निर्मित हुई तब एक बारगी लगा कि प्रदेश का स्टील सेक्टर दम तोड़ देगा, लेकिन हमने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। भीषण संकट के बीच सरकार स्टील सेक्टर की ताकत बनी और हमारे स्टील उद्योग सरकार की ताकत बन गए। कोरोना संकट काल में भी हमारे यहां देश में सबसे ज्यादा स्टील का उत्पादन किया। पिछले चार सालों के दौरान छत्तीसगढ़ का औद्योगिक परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सारंगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में 2 बच्चियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायल बच्चियों के बेहतर इलाज के इंतजाम के निर्देश दिए।
बता दें कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में रविवार सुबह 6.30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने 6 बच्चियों को कुचल दिया। हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर है। बाकी की 2 लड़कियों की हालात समान्य है। डंपर सरायपाली मार्ग की ओर से आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ के ग्राम बटाऊपाली गांव में 6 बच्चियां अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में आई हुई थीं। रविवार सुबह सभी पास के तालाब में नहाने के लिए निकली थीं। वे नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब के लिए जा रही थीं, तभी दानसरा से सालर के बीच बटाऊपाली में बेकाबू डंपर ने सभी बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य योजना बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की और बाल विकास परिषद के उद्देश्य एवं कार्यो के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
उन्होंने इसी प्रकार बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करते रहने को कहा क्योंकि बच्चे ही देश का भविष्य है । बाल कल्याण परिषद के सचिव ने बताया कि रायपुर में स्पीच थेरपी केंद्र 2 वर्ष से संचालित है जहां कम शुल्क पर मूक बधिर बच्चों का उपचार किया जाता है। इसके अलावा परिषद द्वारा 4 बाल गृह संचालित हैं जिसमें 2 बालिका और 2 बालक गृह शामिल हैं।
इस अवसर पर डाॅ. अशोक त्रिपाठी, इंदिरा जैन, प्रकाश अग्रवाल, राजेन्द्र निगम, प्रभा सेन्द्रे, संगीता जग्गी, श्वेता सिंह, मणी शर्मा, पूजा मिसालवार भी उपस्थित थे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के बाद से पूरे देश में कांग्रेस ने विरोध किया है. राहुल गांधी की सदस्यता को लेकर लगातार कांग्रेस भाजपा पर निशाना साध रही है. कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया गया. इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि न्यायालय के फैसले के अनुसार राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई है।
रायपुर में प्रेसवार्ता के दौरान रमन सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने जनप्रतिनिधि अधिनियम धारा 8 (4) को असंवैधानिक करार दिया था. अपराधिक मामलों में दोषी सांसदों को लोकसभा में तत्काल डिसक्वालीफिकेशन के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जनप्रतिनिधि अधिनियम लेकर आए थे. यह बिल एक सुरक्षा कवच के तौर पर रहता. लेकिन 27 जुलाई 2013 को राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया था।
प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा मोदी सरनेम पर राहुल गांधी ने जो टिप्पणी की वह अमर्यादित के साथ वर्ग विशेष को आहत करने वाली थी. इस मामले में सूरत कोर्ट ने राहुल को दोषी करार देकर 2 साल की सजा सुनाई है. अयोग्यता पर कानून संविधान के अनुच्छेद के आधार पर दोषी पाए जाने पर सांसद की सदस्यता खारिज कर दी गई. लोकसभा में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त होने के बाद कांग्रेस पार्टी अमर्यादित शब्दों का उपयोग करके, पिछड़े वर्ग की भावनाओं को आहत कर राहुल गांधी के बचाव में लगी हुई है. जिस सदस्य के मन में लोकसभा सत्ता पक्ष के नेता का सम्मान ना हो, उसका अपमान करना राहुल गांधी की आदत बन गई है. राहुल को संसद में बने रहने का अधिकार नहीं है. इसलिए राहुल की लोकसभा सदस्यता समाप्त होना बाकी लोगों के लिए सबक है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर/दिल्ली। AICC दफ्तर में राहुल गांधी प्रेस वार्ता कर रहे है. राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि- मैंने संसद में यह सवाल पूछा कि अडानीजी की शेल कंपनी में 20 हजार करोड़ किसी ने इन्वेस्ट किया. यह रकम किसी की.’ मैंने संसद में बताया कि पीएम मोदी और अडानी के बीच क्या रिश्ता है. मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से मैंने उन्हें सबूत भी दिए. राहुल गांधी ने कहा- देश में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है. संसद में मंत्रियों ने मेरे खिलाफ झूठ बोला. संसद से मेरे भाषणों को हटा दिया गया. उन्होंने कहा- मैं सवाल पूछना नहीं बंद करूंगा. मैं डरने वाला नहीं हूं. राहुल गांधी ने कहा- मोदी जी और अडानी का रिश्ता काफी पुराना है. जब नरेंद्र मोदी जी गुजरात के सीएम बने थे, तब से रिश्ता है. मैंने हवाई जहाज में बैठे उनकी फोटो भी दिखाई है. वह अपने मित्र के साथ बड़े आराम से बैठे हुए थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास योजना’ के सफल क्रियान्वयन से वनांचल की तस्वीर ही बदल गई है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत कैम्पा मद अंतर्गत वनांचल स्थित नालों में काफी तादाद मेें भू-जल संरक्षण संबंधी कार्यो का तेजी से क्रियान्वयन जारी है। इससे वन क्षेत्रों के भू-जल स्तर में काफी सुधार दिखाई देने लगा है और वनवासियों सहित क्षेत्रवासियों को पेयजल, सिंचाई तथा निस्तारी आदि सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलने लगा है। साथ ही साथ इससे वन संरक्षण तथा संवर्धन के कार्यों को भी बढ़ावा मिला है। राज्य में इसके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को ’स्कॉच अवार्ड’ के पर्यावरण श्रेणी के लिए स्वर्ण पुरस्कार भी मिल चुका है।
वनांचल में चार वर्षों के दौरान 6395 नालों में डेढ़ करोड़ से अधिक संरचनाओं का हो रहा निर्माण
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में गत चार वर्षों के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी ‘नरवा विकास‘ योजना के तहत वनांचल स्थित 6 हजार 395 नालों के लगभग 23 लाख हेक्टेयर जल ग्रहण क्षेत्रों को उपचारित करते हुए विभिन्न जल संरचनाओं का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके तहत एक करोड़ 61 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण शामिल हैं। इन संरचनाओं में ब्रश वुड चेक डैम, लूज बोल्डर चेक डैम, गेबियन संरचना, मिट्टी चेक डैम, कंटूर ट्रेंच, वाटर अब्जॉर्प्शन ट्रेंच तथा स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच का निर्माण शामिल है। इसके अलावा गली प्लग, चेक डैम, स्टॉप डैम, परकोलेशन टैंक तथा तालाब, डबरी और वाटरहोल आदि भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है।
वनांचल के लगभग 23 लाख हेक्टेयर भू-भाग का होगा उपचार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य के वन क्षेत्रों में भू-जल संरक्षण तथा संवर्धन के लिए बड़े तालाब में जल स्त्रोतों, नदी-नालों और तालाबों को पुनर्जीवित करने का कार्य लिया गया है। इनमें वर्ष 2019-20 में 863 नालों का चयन कर लगभग 5 लाख हेक्टेयर भूमि को उपचारित करने के लिए 12 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण शामिल है। जिसमें 160 करोड़ 55 लाख रूपए की राशि से 25 जिलों के अंतर्गत कुल 32 वनमंडल, 01 राष्ट्रीय उद्यान, 2 टायगर रिजर्व, 01 सामाजिक वानिकी तथा 01 एलीफेंट रिजर्व में भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है।
इसी तरह वर्ष 2020-21 में 2 हजार 055 नालों का चयन कर 6 लाख हेक्टेयर भूमि के उपचार के लिए 46 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है। इनमें 421 करोड़ रूपए की अधिक राशि से 32 वन मंडल, 2 राष्ट्रीय, 3 टायगर रिजर्व एवं 01 एलीफेंट रिजर्व में भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण जारी है। वर्ष 2021-22 में एक हजार 974 नालों का चयन कर 5 लाख 70 हजार हेक्टेयर भूमि के उपचार के लिए 73 लाख से अधिक भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण शामिल हैं। इनमें 407 करोड़ रूपए की अधिक राशि से 32 वन मंडल, 2 राष्ट्रीय उद्यान, 2 टायगर रिजर्व, 01 सामाजिक वानिकी तथा 01 एलीफेंट रिजर्व भूजल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।
इसके अलावा वर्ष 2022-23 में एक हजार 503 नालों का चयन कर 6 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि के उपचार के लिए 29 लाख से अधिक संरचनाओं का निर्माण जारी है। इनमें 300 करोड़ रूपए की अधिक राशि से 32 वनमंडल, 2 राष्ट्रीय उद्यान, 3 टायगर रिजर्व तथा 01 एलीफेंट रिजर्व में भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर के गर्भवती महिला को लेकर निकली 108 संजीवनी एक्सप्रेस को बीच रास्ते में अस्थायी अस्पताल बनाना पड़ा। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर बीच रास्ते में एंबुलेंस को रोककर डिलीवरी करानी पड़ी। प्रसव प्रक्रिया पूरी होने के बाद मां और नवजात को स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया गया। जानकार के मुताबिक, अभनपुर में रहने वाली महिला अपने पति के साथ मंदिरहसौद में रहने वाले रिश्तेदार के घर आई थी, जहां उसे प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के पायलट भुनेश्वर टंडन और ईएमटी आकाश हलदर वहां पहुंचे और गर्भवती महिला को हॉस्पिटल शिफ्ट करने के लिए निकले। बीच रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा अधिक बढ़ने बहुत अधिक इमरजेंसी होने पर एंबुलेंस के मेडिकल स्टाफ ने सूझबूझ दिखाई और ईआरसीपी के माध्यम से डॉक्टर को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए उसकी सलाह पर परिजनों को विश्वास में लेकर गर्भवती महिला की एंबुलेंस में प्रसव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कुछ ही क्षणों बाद एंबुलेंस में बच्ची की किलकारी गूंजने लगी। महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इसके बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी मंदिरहसौद ले जाकर भर्ती किया गया।