Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित माँ बंजारी शक्ति पीठ पहुंचे और नवरात्रि के पावन अवसर पर आदिशक्ति मां बंजारी की मंत्रोच्चार के बीच विधि – विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर परिसर में माँ बंजारी देवी मंदिर ट्रस्ट पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा निर्मित मंदिर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे।
उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना, राजगीत और विश्विद्यालय गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में संसदीय सचिव एवँ विधायकगणों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर विधानसभा के बजट सत्र के दौरान किसान हित में धान खरीदी की मात्रा 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की घोषणा करने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, चन्द्रदेव राय एवँ इन्द्रशाह मंडावी, विधायक केशव चन्द्रा और भुवनेश्वर शोभाराम बघेल भी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखा गया। इस फैसले से भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता रायपुर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर पहुंचे और पार्टी दफ्तर की दीवारों पर कालिख पोत दी। इससे भाजपा कार्यालय में मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी भड़क उठा। इसी दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब से कुछ देर पहले भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। हालांकि रिएक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता का आकलन नहीं हो सका है। भूकंप का असर ज्यादा देर तक नहीं रहा है। सरगुजा के अलावा कोरिया जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सरगुजा बलरामपुर सूरजपुर कोरिया भटगांव इलाके में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जानकारी के मुताबिक सरगुजा क्षेत्र में 6 से 8 सेकंड तक धरती हिलती रही। लोगों को जैसे ही भूकंप का अहसास हुआ, भय का माहौल बना गया। डर की वजह से कई लोग घरों से बाहर निकल गए।
वही कोरिया में भी भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं। भूकंप की खबर के बाद क्षेत्र में लोगों में कुछ वक्त के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि शुरुआती वक्त में लोगों को कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन जैसे ही लोगों को ये मालूम हुआ, दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

K.W.N.S.-रायपुर। पंजाब के भगोड़े खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के समर्थन में रायपुर के सड़कों पर उतर कर भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थन के नारे लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार से की है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस सरकार के राज में लोग जुलूस निकालकर देश विरोधी नारे लगाते हैं ऐसी सरकार को 1 मिनट भी सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने इस मुद्दे पर राष्ट्रविरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस अफसरों को निलंबित करने की भी मांग की है।
बृजमोहन ने कहा कि ऐसा लगता है कि छत्तीसगढ़ अब देश विरोधी लोगों की शरणस्थली बन गया है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद जर्जर हो गई है। चार-पांच सौ लोग सड़कों पर आकर भारत की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं, देश विरोधी नारे लगा रहे हैं देश को टुकड़े करने की बात कह रहे हैं और सरकार को कोई सूचना नहीं है। यह घटना राजधानी की पुलिस सूचना तंत्र पर सवालिया निशान खड़े करता है। उन्होंने कहा कि राज्य में नक्सलवादी गतिविधियां वैसे ही बढ़ी हुई है। रोहिंग्या भी यहां आकर बस रहे हैं। रोजाना अपराध बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के राज में ऐसा कोई अपराध नहीं है जो छत्तीसगढ़ में ना हो रहा हो। अपराधी यहां बेखौफ है। यही वजह है कि पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ दूसरा ऐसा प्रदेश है जहां सड़कों पर जुलूस निकालकर खालिस्तान समर्थक नारे और देश विरोधी नारे लगाए गए है। दुखद बात यह भी है कि सरकार ने अब तक उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं।
बृजमोहन ने कहा कि विधानसभा में हमने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से चाहा कि वे इस विषय पर सदन में जवाब दे परंतु उन्होंने दो लाइने हम कार्रवाई करेंगे कह कर अपनी बात समाप्त कर दी। उनके इस बात पर भाजपा सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित होना चाहिए। यह एक अच्छी पहल है की छत्तीसगढ़ की विधानसभा राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ प्रस्ताव पारित करेगी।
K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बीटीआई ग्राउंड में आयोजित चेट्रीचंद महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित सिंधी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल जी हमारे हिंदू समाज के आराध्य और अवतार है। उनकी उपासना का ही परिणाम है कि आज छत्तीसगढ़ का सिंधी समाज तरक्की की राह पर है और छत्तीसगढ़ राज्य सहित देश की खुशहाली में अपना योगदान सुनिश्चित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के लिए यह दौर काफी सुखद है। जीर्णोद्धार के बाद काशी विश्वनाथ, महाकाल और सोमनाथ मंदिर की भव्यता और दिव्यता अब देखते ही बनती हैं। अयोध्या में प्रभु राम लला का मंदिर लोगों के लिए स्वप्न था, स्वप्न भी अब साकार रूप ले रहा है। बृजमोहन ने कहा कि आज हिंदू समाज जागृत हो रहा है। हमें कुरूतियों और भेदभाव से मुक्त खुशहाल हिंदू राष्ट्र का निर्माण करना है जहां हर कोई खुशहाल हो, समृद्ध हो। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी सहित समाज के पदाधिकारी व सहयोगी, साथी मौजूद थे।

K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के नयापारा इलाके में विगत दिनों रिद्धि सोनी की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में रिद्धि सोनी की गला दबाकर हत्या करने के बाद फांसी पर लटकाने की बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा 302, 201 के तहत अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बीते 10 मार्च को संदिग्ध हालत में रिद्धि सोनी की लाश ससुराली घर में फांसी पर लटकती हुई मिली थी. परिजनों ने इसे आत्महत्या नहीं मानते हुए मामले की पूरी निष्पक्षता से जाँच की मांग की थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासा के बाद आक्रोशित परिजनों ने गोलबाजार थाना पहुंचकर हत्या की साजिश में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की माँग की. पुलिस ने परिजनों को पूरे मामले को गंभीरता से जांच का आश्वासन दिया है।
जल्द होगी दोषियों की गिरफ्तारी
गोलबाजार थाना से मिली जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले पर अपराध कायम कर जांच की जा रही है. संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है. इस वारदात के वक्त घर पर कितने सदस्य मौजूद थे. सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी. जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ रसोइया संघ चार दिवसीय हड़ताल पर है। आज हड़ताल का चौथा दिन है और अब रसोइया संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने के लिए सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है। इससे ही आक्रोशित होकर रसोइया संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल की बात कह रहे हैं। रसोइया संघ की अध्यक्ष नीलू ओगरे का कहना है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश 33 जिलों के 146 विकास खंडों में संचालित 45 हज़ार 610 शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के लिए 87026 रसोइया भोजन बनाते हैं। रसोइया और रसोइया सहायिका का मानदेय वर्तमान में 1500 प्रतिमाह है। जो सिर्फ 10 माह के लिए ही देय होता है, जिसके कारण अनेकों उन्हें अनेक समस्याओँ का सामना करना पड़ता है। बता दें कि, 2023-24 के बजट में मुख्यमंत्री द्वारा केवल 300 रूपए की वृद्धि की गई, जिससे रसोइया संघ आक्रोशित है। इनकी मांग है कि, इनके मानदेय को कलेक्टर दर पर किया जाए। यदि ऐसा न हुआ तो आने वाले समय में संघ राजधानी रायपुर समेत सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. मरकाम ने कहा, सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता. हम सत्य के साथ में हैं. राहुल गांधी के साथ खड़े हैं, करोड़ों भारतीयों की आवाज राहुल गांधी उठाते हैं. मोदी सरकार आवाज को दबाने और डराने का प्रयास कर रही है. 2019 लोकसभा चुनाव में नीरव मोदी ललित मोदी, मेहुल चौकसी, मोदी सरनेम वाले देश से भाग रहे हैं, इस देश की गाढ़ी कमाई का पैसा लेकर भाग रहे हैं. राहुल गांधी ने गलत क्या कहा है।
हम गांधी जी के अनुयाई हैं, गांधी जी हमेशा सत्य के साथ चले हैं. कांग्रेस जन भी सत्य के साथ चले हैं, मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं. राहुल गांधी ने सत्य कहा है, नीरव मोदी ललित मोदी को भगाने का काम मोदी सरकार ने किया है. कोर्ट के डिसीजन का हम सम्मान करते हैं. ऊपर कोर्ट भी है. हम हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे. सत्य की जीत होगी सत्य के साथ में कोर्ट का निर्णय आएगा।
बता दें कि, सूरत कोर्ट के फैसले के बाद इधर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने सत्याग्रह शुरू कर दिया है. पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के समर्थन में जमकर नारे लगाए. बैनर पोस्टर के जरिए राहुल गांधी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रभारी सैलजा का समर्थन करते हुए नारे लगाए।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बताया कि ज्यादा कीमत और पानी मिलाकर शराब बेचने की शिकायत के आधार पर प्लेसमेंट एजेंसी प्राइम वन वर्कफोर्स को हटा दिया गया है. इस प्लेसमेंट एजेंसी के पास सूरजपुर, रायगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरिया और बलरामपुर जिले का काम था।
बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान राज्य में अधिक दर पर शराब बेचने, पानी मिलाकर बेचने और अन्य प्रदेशें की अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाया था. आबकारी मंत्री ने बताया कि 2021-22 में ज्यादा कीमत पर शराब बेचने की 1985 शिकायतें मिली थीं. इसके आधार पर 89 प्रकरण दर्ज किए गए. 99 कर्मचारियों को निकाला गया. 87 आपराधिक प्रकरण दर्ज कराए गए. साथ ही, 10.68 लाख का जुर्माना किया गया।
इसी तरह 2022-23 में (15 फरवरी तक) 1749 शिकायतें मिली हैं. इस पर 122 प्रकरण दर्ज किए गए. 131 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया. 117 अपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए. 8.18 लाख जुर्माना वसूल किया गया है. पानी मिलाकर शराब बेचने की 2021-22 में 336 शिकायतें मिली हैं. इन शिकायतों के आधार पर 53 प्रकरण दर्ज किए गए. 168 कर्मचारियों को निकाला गया. 53 अपराधिक प्रकरण दर्ज कराए गए. 7.88 लाख जुर्माना वसूल किया गया. 2022-23 में 462 शिकायतें मिलीं. इनमें से 59 में प्रकरण दर्ज किए गए. 196 कर्मचारियों को निकाला गया. 59 पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कराए गए और तीन लाख का जुर्माना वसूल किया गया है. मंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा 2022-23 में प्लेसमेंट एजेंसी प्राइम वन वर्कफोर्स से जोन-6 का कार्यादेश वापस लिया गया है. विधायक शर्मा द्वारा अप्रैल 2022 से फरवरी 2023 तक शराब बिक्री से राजस्व के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि 6135.56 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ है।