Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश के 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत रिंग रोड नं. 02 स्थित सोनडोंगरी नाला पास 02 व्यक्ति अपने पास गांजा रखें है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देव चरण पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक मयंक गुर्जर (भा.पु.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी कबीर नगर को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना कबीर नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रिक्की यादव एवं रवि खरवार निवासी उत्तर प्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गांजा को जगदलपुर से लाकर उत्तर प्रदेश परिवहन करना बताया गया। जिस पर आरोपी रिक्की यादव एवं रवि खरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 11 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 68/2023 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
01. रिक्की यादव पिता धनंजय यादव उम्र 32 साल निवासी ग्राम सिदारी चौक शंकर मंदिर के पास थाना सिदारी चौक जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश। 02. रवि खरवार पिता रामबृक्ष खरवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम गंभीरवन थाना जहानागंज जिला आजमगढ़ उत्तरप्रदेश।
K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर दक्षिण विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित गणगौर उत्सव में शामिल हुए और माता गणगौर की पूजा अर्चना की। अग्रवाल, पुष्टिकर ब्राह्मण समाज,शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज ट्रस्ट अंबा देवी मंदिर,माहेश्वरी समाज के गणगौर पूजा और शोभायात्रा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने गणगौर माता की पूजा अर्चना कर व्रत धारण करने वाली समस्त माताओं- बहनों को मनोकामना पूरी करने तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाने को प्रार्थना की।

K.W.N.S.-रायपुर। आज सुबह सीएम भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट पर सीएम ने कहा – हमने 2 दिसंबर को विधानसभा में ‘आरक्षण विधेयक’ पारित किया था लेकिन भाजपा के दबाव के कारण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं हो रहे हैं, इससे युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कांग्रेस हमेशा गरीबों के लिए लड़ती रही है जबकि बीजेपी ने हमेशा उन्हें बांटने की कोशिश की है।
वहां से लौटकर सीएम बघेल मुंगेली (Mungeli) जिले के दौरे पर रहेंगे. यहां सरगांव में आयोजित प्रदेश स्तरीय ‘भरोसे का सम्मेलन‘ में शामिल होंगे. राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त का भुगतान करेंगे. राजीव गांधी नगरीय भूमिहीन मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही बेरोजगारी भत्ता योजना के वेबपोर्टल समेत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। सीएम भूपेश बघेल दिल्ली में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस वार्ता में शामिल होंगे। इन प्रेसवार्ता को राहुल गांधी, सीएम अशोक गहलोत, KC वेणुगोपाल समेत कई दिग्गज संबोधित करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। सीएम बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अडानी के मामले में मौन साधे हुए हैं। ये एक नया एंगल लेकर आए हैं पिछड़ा वर्ग का, लेकिन भाजपा को पिछड़ों के नाम पर राजनीति बंद कर देनी चाहिए।
सीएम बघेल ने आगे कहा कि, भाजपा के दबाव के कारण ही छत्तीसगढ़ में आरक्षण बील पर अभी तक हस्ताक्षर नही हुए। इस बिल पर हस्ताक्षर नहीं होने से लाखों युवाओं को शिक्षा में और नौकरी में नुकसान हो रहा है। । पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर के उप चुनाव के समय छोटा आदमी बताया था। कुत्ता बिल्ली ना जाने क्या क्या कहा था। भापा की यानि मानसिकता है। पिछड़ा वर्ग के प्रति भाजपा का प्रेम सिर्फ दिखावा है। सीएम बघेल ने भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि नड्डा पिछड़ों के नाम से आप घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें।
दिल्ली में कल हुई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि इसमें दो पक्ष है, पहला कानूनी पक्ष है जिसकी लड़ाई हमें लड़नी है और दुसरा दूसरा पक्ष हैं कि जनता के बीच हम इन मुद्दों को लेकर जाएंगे। उंन्होने ने आगे कहा कि, कांग्रेस शुरू से ही गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती आ रही है। बीजेपी ने हमेशा गरीब वर्गों की उपेक्षा की हैं। इनके बीच में फुट डालकर अपना उल्लू सीधा करने का काम किया है।
K.W.N.S.-रायपुर। धान न केवल छत्तीसगढ़ के किसानों की आजीविका का मुख्य साधन हेै बल्कि यह छत्तीसगढ़ की संस्कृति में भी रचा बसा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन मूल्य के तहत प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदने के फैसले का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आयेगा। राज्य सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला राज्य के लगभग 25 लाख किसानों के जीवन में सीधे तौर पर बदलाव लाएगा। इस फैसले से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। इसका फायदा उद्योग और व्यापार जगत को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का मानना है कि छत्तीसगढ़ के किसानों की खुशहाली और समृद्धि में ही छत्तीसगढ़ का भविष्य निर्भर है। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राज्य के उद्योग नीति में कृषि आधारित उद्योगों को प्राथमिकता दी गई है। गांव में खेती-किसानी स्थिति सुधारने, जैविक खेती को बढ़ावा देने के साथ-साथ भू-जल स्तर में वृद्धि के लिए भी सुराजी गांव योजना लागू की गई है। इस योजना के नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी पर विशेष तौर पर फोकस किया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था की परिकल्पना को धरातल पर पूर्ण की जा सके।
मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य में अगले खरीफ सीजन से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी के फैसले से किसानों में काफी उत्साह और खुशी का महौल है। आगामी सीजन में भी किसानों की संख्या में वृद्धि होने के साथ-साथ कृषि रकबा में वृद्धि होगी। पिछले वर्ष प्रति एकड़ 15 क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की गई थी। 5 क्विंटल धान की और खरीदी होने से आगामी सीजन में लगभग 125 से 130 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का अनुमान लगाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस साल रिकॉर्ड 107.53 लाख मेट्रिक टन धान की खरीदी हुई है और किसानों की जेब में लगभग 22 हजार करोड़ से अधिक की राशि पहुंची है। राईस मिलरों को कस्टम मिलिंग के लिए प्रोत्साहन राशि में वृद्धि करने के फलस्वरूप निर्धारित समय में चावल की मिलिंग की जा रही है। 61 लाख टन चावल एफसीआई और नान में जमा करने के लक्ष्य के विरूद्ध 43 लाख टन चावल जमा किया जा चुका है। राज्य सरकार द्वारा बीते चार वर्षाे में लिए गए अनेक किसान हितैषी फैसलों के बदौलत लगातार खेती-किसानी में परिवर्तन आ रहा है। राज्य के किसान आधुनिक खेती की ओर भी तेजी से बढ़ने लगे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिलने वाली 9 हजार रूपए प्रति एकड़ इनपुट सब्सिडी से किसान पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। खेती-किसानी में किसानों की रूचि बढ़ी है। पहले से खेती छोड़ चुके किसान अब फिर से खेती-किसानी की ओर लौटने लगे हैं।
खेती-किसानी से जुड़ी योजनाओं के बेहतर मॉनिटरिंग और किसानों तक योजनाओं की पहुंच से किसानों को भरपूर फायदा मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के किसान अब परंपरागत खेती से आधुनिक खेती की ओर भी बढ़ रहे है। राज्य में ट्रैक्टर सहित अन्य उन्नत कृषि उपकरणों की बिक्री से यह बात साफ हो जाती है। राज्य में राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उद्यानिकी फसलों को भी बढ़ावा मिल रहा हैै। इसी प्रकार बागवानी मिशन और मसालों की खेती की ओर भी किसान आकर्षित हो रहे हैं। यह छत्तीसगढ़ की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत है। सुराजी गांव योजना के तहत गांव के लोगों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के लिए रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू किए जा रहे हैं। जहां कृषि आधारित तेल मिल, दाल मिल आदि छोटे-छोटे उद्योग लगाए जा रहे हैं, वहीं गोधन न्याय योजना के तहत हजारों-लाखों महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट सहित विभिन्न उत्पादक गतिविधियों में जोड़ा जा रहा है। गौठान बनने से राज्य में पशुओं की खुली चराई पर रोक लगी है। इससे सिंचाई की व्यवस्था रखने वाले किसान अब दोहरी फसल लेने में सक्षम बने। समर्थन मूल्य में धान खरीदी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना ने राज्य के किसानों का हौसला बढ़ी है। वहीं किसानों की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए नवीन धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ किए गए। उपार्जन केन्द्र बढ़कर 2 हजार 617 हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की माली हालत सुधारने के लिए वर्ष 2018 में लगभग 18 लाख 82 हजार किसानों का कृषि ऋण लगभग 10 हजार करोड़ रूपए माफ किया। इसी तरह 244.18 करोड़ रूपए के सिंचाई कर की माफी ने भी खेती-किसानी और किसानों के दिन बहुराने में महत्वपूर्ण रोल अदा किया है। पिछले चार सालों में विभिन्न माध्यमों से किसानों-मजदूरों और गरीबों की जेब में डेढ़ लाख करोड़ रूपए से अधिक की राशि डाली गई है। इसका परिणाम यह रहा कि कोरोना संकट काल में जहां देश में आर्थिक मंदी रही, वहीं छत्तीसगढ़ में इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। छत्तीसगढ़ में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती-किसानी और इससे जुड़े उद्यानिकी मत्स्य पालन, पशुपालन, जैसे कार्याें के लिए सहकारी समिति से ऋण प्रदाय करने की योजना और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत इनपुट सब्सिडी देने जैसे विविध क्रांतिकारी सिद्ध हो रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गरीबों के चावल की गड़बड़ी करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। राशन की हेराफेरी में शामिल लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य विभाग के अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में राशन के बचत स्टॉक की कमी पाए जाने वाले उचित मूल्य दुकानों की विस्तृत जांच रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सितम्बर 2022 में जिन उचित मूल्य दुकानों में बचत स्टॉक में कमी पायी गई है।
उन दुकानों में स्टॉक में कमी के वास्तविक कारणों का परीक्षण किया जाए। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसकी रिपोर्ट खाद्य विभाग को भेजी जाए। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने यह भी बताया कि उचित मूल्य दुकानों में सितम्बर 2022 में राशन सामग्री के बचत स्टॉक के सत्यापन के सिलसिले में 13 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज किया गया है। 161 उचित मूल्य दुकानों का आबंटन निलंबित किया गया है तथा 140 दुकानों का आबंटन निरस्त किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संदीप पाठक और प्रदेश प्रभारी संजीव झा 4 दिवसीय रायपुर दौरे पर आए हुए है. इस दौरान सांसद पाठक ने आप पर खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल को लेकर लगे आरोपों पर बयान दिया. साथ ही सीएम भूपेश बघेल की धान खरीदी को लेकर की गई घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि 4 साल मजे में सोते हैं, जब चुनाव आता है तभी घोषणा करते हैं, इनका मकसद देश की सेवा करना नहीं, चुनाव जीतना है।
एयरपोर्ट पर मीडिया से संदीप पाठक ने बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि इस साल जितने भी राज्यों में चुनाव होंगे, उसमें आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी. छत्तीसगढ़ में आगे बहुत सारी कार्य करने का घोषणा होना बाकी है. संगठन को गांव तक लेकर जाना है और केजरीवाल और भगवंत मान के कामों को एक एक घर तक ले जाना है।
अमृतपाल मामले पर “आप” पर लगे रहें आरोपों पर सांसद संदीप पाठक ने कहा कि पंजाब में गुंडे भरे हुए थे, अमृतपाल आज पैदा नहीं हुआ. सवाल यह है कि अभी तक वह गुंडे वहां पर पल कैसे रहे थे. इनका पॉलिटिकल नेक्सस है, यह उनके संरक्षण में पल रहे थे. अब आम आदमी पार्टी इसका सफाया कर रही है. अब उनका सफाया हो रहा है तो वह भागेंगे और दौड़ेंगे भी. जो देश की अखंडता पर गुंडागर्दी करेगा, उसे एक-एक को खोज कर निकलेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी पहल करते हुए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ सरकार की ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना से अवगत कराया है। मुख्यमंत्री ने पत्र में ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ योजना की जानकारी देते हुए लिखा है कि इन केंद्रों की स्थापना से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थानों में छत्तीसगढ़ के लोगों के निवास और भ्रमण की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उक्त केंद्रों की स्थापना हेतु विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री से दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में संस्कृति केंद्र खोलने के लिए भूमि आबंटन की उन्हें भी सहर्ष स्वीकृति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से ऋषिकेश, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल से गिरनार एवं सोमनाथ, ओड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से पुरी में, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाय.एस. जगनमोहन रेड्डी से तिरूपति में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिरडी में, झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से देवघर में, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ से वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज एवं मथुरा में दो एकड़ शासकीय भूमि आबंटित करने का अनुरोध किया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्र में लिखा है कि भारत में विभिन्न भाषाओं, जातियों, धर्मों तथा संस्कृतियों के लोग एक साथ रहते है। अनेकता में एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति एवं धरोहर है। विभिन्न संस्कृतियों के परस्पर आदान-प्रदान की प्रक्रिया की निरंतरता ने हमारे राष्ट्र को एकजुट रखने एवं शक्तिशाली बनाने में सहायता प्रदान की है। छत्तीसगढ़ की सरकार ने ’’छत्तीसगढ़ कल्चरल कनेक्ट’’ नामक योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। देश के विभिन्न भागों में स्थित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक महत्व के स्थानों में छत्तीसगढ़ के लोगों के भ्रमण एवं निवास हेतु ’छत्तीसगढ़ संस्कृति केन्द्रों’ की स्थापना की जाये। इन केन्द्रों के माध्यम से राज्य वासियों को न केवल देश की सांस्कृतिक बहुलता की जानकारी प्राप्त होगी बल्कि उन स्थानों पर छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति, पुरातत्व एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी दिये जाने के साथ ही छत्तीसगढ़ के परंपरागत हस्तशिल्प उत्पादों की भी अन्य राज्यों एवं देशों से आने वाले पर्यटकों को जानकारी मिल सकेगी।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आश्वस्त किया है कि यदि वे अपने राज्य की संस्कृति के प्रति छत्तीसगढ़ के लोगों की रूचि बढ़ाने की दृष्टि से छत्तीसगढ़ में सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर भूमि आवंटन की मांग करते है तो उस पर सहर्ष स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया। रायपुर-बिलासपुर राजमार्ग पर लोकार्पित ये राज्य का पहला फुल हाईट फोरलेन रेलवे अंडरब्रिज है जिसे 28.11 करोड़ रूपए की लागत से छत्तीसगढ़ लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। इस फुल हाइट फोरलेन रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण से रायपुर शहरी क्षेत्र की लगभग 5 लाख की आबादी को सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। रायपुर से बिलासपुर मार्ग रायपुर- विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल कासिंग में रेल गुजरने से बार-बार रेलवे फाटक बंद होता था और आवागमन अवरुद्ध हो जाता था। जन आकांक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन के इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति वर्ष 2017 में प्रदान की गई थी। इस ब्रिज की कुल लंबाई पहुंच मार्ग स्थित 336.96 मीटर है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि लोगों की कठिनाइयों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए हर स्तर पर पहल की। आज यह परियोजना पूर्ण होकर लोकार्पित हो रही है और क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है, इस अंडरब्रिज के शुरू हो जाने से यातायात सुगम होगा और आवागमन में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के यातायात को सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार ने लगातार प्रयास किए हैं। इस दौरान 9 रेलवे ओवर ब्रिज और 6 अंडर ब्रिज के कार्य पूरे किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश की वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तेजी से अधोसंरचनाओं का निर्माण किया है। हमारी मजबूत अधोसंरचना और मजबूत अर्थव्यवस्था के तालमेल से हमारा छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित करेगा।

K.W.N.S.-रायपुर। अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा अटल बिहारी बाजपाई की प्रतिमा का अनावरण 26 मार्च को दोपहर 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा, उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल व विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा नेता राजीव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल, वार्ड पार्षद सीमा साहू उपस्थित रहेंगे।
महामंत्री किशोरचन्द नायक ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपाई जी की राजधानी रायपुर में पहली आदमकद मूर्ति की स्थापना अवंती विहार स्थित अटल चौक में की गई है।