Browsing: रायपुर

  K.W.N.S.-रायपुर। मोदी सरनेम पर राजनीति जारी है. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ओबीसी समाज का अपमान किया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा पर राजनीति के स्तर को नीचा गिराने का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी ने ओबीसी समाज को आहत पहुंचाने के साथ अपमानित किया है. आने वाले समय मे सम्पूर्ण ओबीसी समाज कांग्रेस और राहुल गांधी को सबक सिखाएगा. उन्होंने कहा कि अहंकार में कभी राजनीति नहीं होती. कांग्रेस और राहुल दोनों को संविधान का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कार्यालयों पर हमला करना लोकतांत्रिक मूल्यों का विरोध है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजनीति के स्तर को गिराया है. कांग्रेस कार्यालय में पथराव के साथ कार्यकर्ताओं से मारपीट की गई. भाजपाई राजीव भवन में पेट्रोल बम, कालिख और पत्थर लेकर आये थे. ये भाजपा का लोकतांत्रिक मूल्य है. अदालत ने 30 दिन का समय दिया, लेकिन संसद ने उनकी सदस्यता खत्म कर दी।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। इस मामले के बाद से ही भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के मामले ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में भी खलबली मचा दी है। दोनों पार्टी के नेता और कार्यकर्ता लगातार एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहे हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी की सदस्यता ख़त्म होने के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए थे। इस झूमाझटकी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए थे। वहीं अब कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नारायण चंदेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राजनीति के स्तर को गिराया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यालय में पथराव किया, हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। उन्होंने आगे कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता पेट्रोल बम लेकर राजिव भवन आए थे। अदालत ने राहुल गांधी को 30 दिन का समय दिया था लेकिन फिर भी उनकी सदस्यता खत्म कर दी गई। ये इनका लोकतांत्रिक मूल्य है।
 

 
 K.W.N.S.- रायपुर। पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल कल पंचमी के दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु सपरिवार डोंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने मातारानी की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। बृजमोहन ने कहा कि मां की कृपा संपूर्ण भारतवर्ष पर बरसे, चारों तरफ खुशहाली हो तथा हमें इतनी शक्ति प्रदान करें कि दीन दुखियों की सेवा निरंतर कर सके। यही प्रार्थना मां बम्लेश्वरी से की है।
 

 
 K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के बीरगांव रावांभाठा नामक स्थान में स्थित यह मंदिर “बंजारी माता मंदिर” के नाम से पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। यहां स्थापित मूर्ति बंजारा जाति के लोगों की कुलदेवी मानी जाती हैं, इसी कारण यहां स्थापित देवी को बंजारी देवी के नाम से जाना जाता है। नवरात्रि का आज छटवां दिन आज मां कात्यायनी की पूजा अर्चना की जा रही हैं। रायपुर के अलग अलग मंदिरों के साथ ही कुशालपुर चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में भी भक्तों की भीड़ नजर आई। महामाया मंदिर की तरह ही राजधानी के कुशालपुर में मां दंतेश्वरी का मंदिर भी काफी प्राचीन है। माता के इस मंदिर से श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर के गर्भगृह के ठीक पीछे नाग-नागिन की मांद हुआ करती थी। नवरात्रि पर्व के दौरान नाग-नागिन का जोड़ा एक बार जरूर माता के भक्तों को दर्शन देने के लिए निकलता था और परिक्रमा कर मूर्ति के बाजू से होकर मांद में प्रवेश कर जाता था। अब उसी स्थान पर भोलेबाबा विराजमान है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने पर छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के असिस्टेंट प्लाटून कमांडर विजय यादव की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
उन्होंने इस घटना को दुःखद बताते हुए नक्सलियों की इस कायराना हरकत की कड़ी निंदा की है। छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स की एक टीम आज सुबह मिरतुर थाना क्षेत्र में एरिया डामिनेशन के लिए निकली थी। मुख्यमंत्री ने शहीद यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया में पंचायत कैफे का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर फरा तथा मिलेट्स व्यंजन रागी के हलवा का स्वाद लिया। उन्होंने इस मौके पर बिहान महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे व्यंजनों की प्रशंसा की। समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का कैफे के माध्यम से रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि जिला प्रशासन की पहल पर बिहान स्व-सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने परंपरागत छत्तीसगढ़ी एवं मिलेट्स व्यजंनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत छुरिया के परिसर में पंचायत कैफे की शुरूआत की गई है।
पंचायत कैफे के अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को जिले में चलाए जा रहे पंचायत कैफे के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि छुरिया में पंचायत कैफे के संचालन के लिए 5 महिला स्व-सहायता समूह पदम तुलसी स्व-सहायता समूह बम्हनीचारभाठा, भवानी स्व-सहायता समूह, शिकारीमहाका, मां शक्ति स्व-सहायता समूह तेन्दूटोला, जय मां संतोषी स्व-सहायता समूह कुमर्राछुरिया, जय गुरूदेव स्व-सहायता समूह जंगलपुर को बैंकों के माध्यम से 2 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध करायी गई है। छुरिया के पंचायत कैफे में छत्तीसगढ़ी परपंरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन, इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन की बिक्री की जा रही है। गौरतलब है कि डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में पंचायत कैफे का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला भी उपस्थित थे।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के शांति नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी में शासकीय सेवकों के लिये निर्मित शासकीय आवासों में अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इनके द्वारा परिसर का माहौल खराब करने के साथ-साथ संदिग्ध घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है। इस कॉलोनी के अंतर्गत मकान नं. जी-42, जी-43, जी-46, जी-48, जी-49, जी-50, जी-51 एवं एच-112 को शासन द्वारा पुनर्निमाण हेतु खाली कराया गया, किन्तु उनमें 1 वर्ष से अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। जिसके कारण वहां निवासरत लोग मानसिक रूप से प्रताड़ित हैं एवं डर के साये में जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
वहां अप्रिय घटना घटने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार को इसकी शिकायत प्राप्त होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नही की गयी। इसके कारण परिसर में रह रहे शासकीय कर्मचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है। यह बात बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के दौरान ध्यानाकर्षण सूचना के माध्यम से कही थी।
 

 
   K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के विकासखंड मुख्यालय छुरिया के हाईस्कूल मैदान में कंवर महोत्सव 2023 एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक द्वारा आयोजित किसान महासम्मेलन में 105 करोड़ 71 हजार रूपए की लागत के 19 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 8 करोड़ 66 लाख 39 हजार रूपए की लागत के 6 कार्यों का लोकार्पण तथा 96 करोड़ 34 लाख 32 हजार रूपए की लागत के 13 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजना अंतर्गत 165 हितग्राहियों को 2 करोड़ रूपए 56 लाख 40 हजार रूपए की सामग्री, वन अधिकार पट्टा, सामाजिक एवं अहाता निर्माण हेतु स्वीकृति आदेश तथा प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
    मुख्यमंत्री ने कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 29 लाख 93 हजार रूपए की लागत से राजनांदगांव फिश एक्वेरियम भवन सह गार्डन, लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 80 लाख 27 हजार रूपए की लागत से मोहारा ऑक्सीजन पहुंच मार्ग का निर्माण लंबाई 1.70 किलोमीटर, 1 करोड़ 75 लाख 46 हजार रूपए के ग्राम पंचायत पनेका रमेश बघेल के घर से बाईपास तक सड़क डामरीकरण कार्य लम्बाई 1.60 किलोमीटर, 2 करोड़ 47 लाख 17 हजार रूपए के गोपालपुर से गिधवा मार्ग लम्बाई 2.10 किलोमीटर में नया डामरीकरण कार्य पुल-पुलिया सहित, 4 करोड़ 20 लाख 96 हजार रूपए के सड़क चिरचारी से जोब रोड का मजबूतीकरण एवं डामरीकरण का कार्य लंबाई 13 किलोमीटर, लोक निर्माण विभाग उप संभाग डोंगरगढ़ अंतर्गत 3 करोड़ 78 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पुरैना से रूवातला पहुंच मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 6 करोड़ 62 लाख 55 हजार रूपए के छिपा डोड़की पलान्दुर मार्ग का निर्माण लंबाई 5.20 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 92 लाख 60 हजार रूपए के लाल बहादुर नगर से नारायणगढ़ पहुंच मार्ग लंबाई 2.90 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 2 करोड़ 59 लाख 77 हजार रूपए के अलीवारा से टेकाहरदी मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला भवन (भू-तल) लालबहादुर नगर निर्माण कार्य, 1 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए के लालबहादुर नगर बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रथम तल मल्टीपर्पस हाल एवं अन्य रिनोवेशन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अति उच्च दाब निर्माण संभाग छŸाीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड भिलाई अंतर्गत 26 करोड़ 65 लाख रूपए के प्रस्तावित 13233 केव्ही उपकेन्द्र महाराजपुर ग्राम भंडारपुर तहसील छुरिया, 35 करोड़ 22 लाख रूपए के प्रस्तावित 13233 केव्ही डीसीडीएस ठेलकाडीह (राजनांदगांव) महाराजपुर (भंडारपुर) पारेषण लाईन लंबाई 52 किलोमीटर, 2 करोड़ 27 लाख रूपए के 2 नग 132 केव्ही फीडर बे 220132 केव्ही उपकेन्द्र ठेलकाडीह में 132 केव्ही ठेलकाडीह (राजनांदगांव) महाराजपुर (भंडारपुर) पारेषण लाईन, नगर पंचायत छुरिया नगरीय प्रशासन एवं विकास अंतर्गत 3 करोड़ 28 लाख 64 हजार रूपए के अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न विकास कार्याे, विभिन्न वार्डों में रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 
    इसी तरह लोक निर्माण विभाग उप संभाग डोंगरगांव अंतर्गत 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए के डोंगरगढ़ विकासखंड के मुसरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन एवं 75 लाख 23 हजार रूपए के डोंगरगढ़ विकासखंड के आलीवारा में शासकीय हाईस्कूल भवन, मेडिकल बोर्ड राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 46 लाख रूपए के छुरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 नग 2 एफ आईप स्टाफ क्वांटर एवं 2 नग 2 जी टाईप स्टाफ क्वाटर, 2 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से घुमका के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 2 नग 2 एफ टाईप स्टाफ क्वाटर एवं 2 नग 2 जी टाईप स्टॉफ क्वाटर तथा पीएचसी सुरगी में 2 नग 2 जी टाईप स्टाफ क्वाटर और 75 लाख रूपए के लखोली में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, छŸाीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड डोंगरगढ़ अंतर्गत 2 करोड़ 41 लाख रूपए के 3311 केव्ही बम्हनी चारभाटा उपकेन्द्र का लोकार्पण किया।
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने मछली पालन विभाग अंतर्गत 6 हितग्राहियों को 48 हजार रूपए के आईस बाक्स व मछली जाल, श्रम विभाग अंतर्गत 58 हितग्राहियों को 18 लाख रूपए के मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना अंतर्गत चेक वितरण, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना निर्माण श्रमिक ई-रिक्शा सहायता योजना व मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के चेक वितरण, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 4 लाख रूपए के छŸाीसगढ़ महिला कोष व सक्षम योजना के चेक, कृषि विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 1 लाख 92 हजार रूपए के इलेक्ट्रिक पंप, डीजल पंप व मिनी राइस मिल तथा राजस्व विभाग अंतर्गत 73 हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा वितरण किया। राजस्व विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान की गई घोषणा के तहत सामाजिक भवन एवं अहाता निर्माण हेतु 12 निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 32 लाख रूपए के स्वीकृति आदेश एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मोतियाबिंद मुक्त जिला घोषित होने पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों को योगदान के लिए 11 नागरिकों को प्रशस्ति पत्र का वितरण किया।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के नाम पर आदिवासियों, ग्रामीणों, गरीबों और मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का गहरा षड़यंत्र चल रहा है। दुर्दशा इस कदर है कि दिसंबर 2022 की स्थिति में सुकमा जिले के ग्राम पंचायत गुफड़ी के पटेलपारा स्कूल में शिक्षक नहीं होने से यहां पर पदस्थ सफाई कर्मी बच्चों को पढ़ा रहा है। शिक्षक की कमी के चलते नवंबर 2022 में कबीरधाम जिले के वनांचल क्षेत्र झलमला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली बच्चे स्कूल से चलकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पहुंच कर बच्चों ने कई महीनों से स्कूल में शिक्षक नहीं होने और पढाई ठप्प होने की जानकारी कलेक्टर को दी। दिसंबर 2022 की स्थिति में बस्तर जिले के 526 स्कूल एकमात्र शिक्षक के भरोसे हैं, वहीं 143 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी शिक्षक नहीं है। राजधानी रायपुर के आसपास के कई गांवों में स्कूल शिक्षा रसातल पर है।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शिक्षा के नाम पर पूरी तरह से दुकानदारी शुरू हो गई है। राज्य के नौनिहालों का भविष्य चौपट किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में कोई स्कूल खोलने का प्रावधान नहीं किया और न ही नई भर्तियां हो रही हैं। स्कूलों में ऑनलाइन टीचिंग क्लिप्स, यू-टयूब से डाऊनलोड कर टीचर्स और बच्चों पर लादे जा रहे हैं, जिसमें लोक धन के करोड़ों रूपए बर्बाद किये जा रहे हैं। स्कूल शिक्षा में नैतिक शिक्षा को गैर जरूरी मान लिया गया है। अंग्रेजी स्कूलों में अंग्रेजी जानने वाले शिक्षकों और अन्य स्टॉफ की भर्ती हो रही है पर हिंदी माध्यम के स्कूलों को मटियामेट किया जा रहा है। अंग्रेजी और हिंदी के छात्रों में ब्रिटिश कालीन भेदभाव कर दिया गया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आज पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय ”फिटनेस एवं एरोबिक्स “ कार्यशाला तृतीय दिवस एवं समापन सत्र का सकुशल सम्पन्न हुआ।समापन सत्र के मुख्य अतिथि मान. प्रो. केशरी लाल वर्मा, माननीय कुलपति जी , डॉ. शैलेन्द्र कुमार पटेल,कुलसचिव, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय , प्रो. रीता वेणुगोपाल, प्रो. राजीव चौधरी, डॉ. आर. के. मिश्रा तथा उपस्थित अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत आरम्भ किया गया ।
कार्यशाला मे स्वागत उद्बोधन प्रो.रीता वेणुगोपाल ने सभी का हृदय से स्वागत कर अपने वक्तव्य मे बताया कि शारीरिक तंदुरूस्ती के लिए कसरत करना चाहिए और एरोबिक्स को कसरत के रूप मे अपनाया जा रहा है और एक संदेश “जान हैं, तो जहान है” के साथ अपना वक्त को विराम दिया। तत्पश्चात विश्विद्यालय के कुलपति जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए एरोबिक्स को अपने जीवन के दैनिक दिनचर्या का एक अहम हिस्सा के रूप में शामिल करने का प्रतिभागियों से आग्रह किए और स्वंम भी एरोबिक व्यायाम शाला में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए जिससे छात्र छात्राओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ साथ ही आपने सफ़ल आयोजन के लिए शारीरिक शिक्षा विभाग को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दी।
कार्यशाला के तृतीय दिवस में रिसोर्स पर्सन डॉ. विद्या राय “फिटनेस एवं एरोबिक्स” के माध्यम से हमारे शरीर के विभिन्न अंगों को मजबूती प्रदान करने के लिए बेहतर एक्सरसाइज है साथ ही एरोबिक्स के विभिन्न स्टेप जैसे कुंबिया, रेगेथावन,गुम्बिया स्टेप एवं बैजिना स्टेप आदि का अभ्यास कराये।
सभी अतिथियों को शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ल कार्यशाला में प्रो. राजीव चौधरी, डॉ. आर. के. मिश्रा, प्रो. आलेख साहू, प्रो. वेणुधर रौतिया, डा सुनील कुमेटी , प्रदीप कुमार मिश्र गणेशराम बैनर्जी , मुकेश भटपहरी , अवधेश गंधर्व आदि गणमान्य नागरिकगण , छात्रगण आदि उपस्थित रह कर कार्यशाला से अपने को स्वस्थ्य एवं खुशहाल रखने की सीख ली ी कार्यक्रम में लगभग 370 प्रतिभागी शामिल हुए थे।