Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.- रायपुर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने अजय चंद्राकर ने ट्वीट करके कवासी लखमा पर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा छत्तीसगढ़ के मंत्री कवासी लखमा को “वनवासी” शब्द में क्यों आपत्ति है। कवासी लखमा आदिवासियों के लिए अलग धर्म कोड की मांग किसके इशारे या दबाव में करते हैं,इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। क्योंकि ये विभाजनकारी बातें हैं।
आपको बता दें कि बीते शनिवार को आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आदिवासी अनुसूचित जनजाति सम्मेलन में बयान देते हुए कहा था कि आदिवासी हिंदू नहीं है और उनके लिए अलग धर्मकोड बनना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आदिवासी हिंदू है या नहीं इसको लेकर फिर विवाद बढ़ने लगा है। चुनाव से पहले कांग्रेस के आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बयान से इस मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। कवासी लखमा ने अपने बयान में कहा है कि आदिवासी हिंदू नहीं है और इनके लिए अलग कोड की आवश्यकता है और इसके लिए वे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलकर समाज की तरफ से यह मांग रखेंगे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम की आंख मिचौली जारी है। दिन में धूप होने के बाद शाम को मौसम ठंडा हो जा रहा है। बुधवार शाम को भी कई जिलों में अचानक काफी तेज हवाएं चली। भिलाई स्टील प्लांट के गेट नंबर 1 में तो 200 फीट से ऊंचा बवंडर देखने को मिला। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने इसका वीडियो शेयर करते हुए बताया कि इस बवंडर को WATER SPOUT भी कहा जाता है। वीडियो दो दिन पुराना है। ये इतना शक्तिशाली होता है कि अगर इसकी जद में कोई कार या गाड़ी आ जाए तो वो उसे भी खींचकर आकाश में काफी ऊंचाई तक ले जा सकता है।
इसी तरह अगर यह पानी के ऊपर आता है उसे WATER SPOUT कहा जाता है। पानी में आने से ये अंदर मौजूद चीजें ऊपर खींच लेता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि अचानक सड़क या घर में जिंदा मछली गिरी हुई देखने को मिलती है, ये उसके कारण ही होता है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद उद्योगपति गौतम अडानी के सितारे जो नाले में गिर गए, उसके बाद से चमक नहीं पाए हैं. अदाणी समूह की कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज द्वारा कर्ज चुकाने को लेकर किए गए दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी समूह से इस मामले पर जवाब मांगा है।
एनएसई ने कर्ज भुगतान के दावे को लेकर अडाणी इंटरप्राइजेज से स्पष्टीकरण मांगा है. हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज चुकाने को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाए गए थे, जिस पर NSE ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने भी कई बातों को लेकर कंपनी से अलग से जवाब मांगा है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राम नवमी के अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ राम मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने दर्शन करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और शांति की कामना की। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस के होने वाले प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि न्यायालय का फैसला है। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से सजा दी है। अपराधी यदि अगर यह कहे कि न्यायालय गलत है। पीएम मोदी पर शंका व्यक्त करे तो क्या कह सकते हैं। ज्यूडिशरी के ऊपर शंका करना कांग्रेस की पुरानी आदत है।
 इंदिरा गांधी ने आपातकाल में ज्यूडिशरी के ऊपर पूरा प्रतिबंध लगाया था। न्यायालय के फैसले के खिलाफ आपातकाल लगा था। दूसरे आपातकाल का ट्रायल दिख रहा है। बीजेपी नेताओं के बंगले का रिव्यू करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि रिव्यु करें कौन सा फर्क पड़ता है। भारतीय जनता पार्टी खुला मंच है। पार्टी में खुले विचार के लोग हैं। कांग्रेस को जो करना है करें। कांग्रेस के दिमाग में बदले के अलावा कुछ भी नहीं।
 

 
K.W.N.S.-  रायपुर। प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों के असंगठित क्षेत्र के परंपरागत व्यवसाय करने हेतु इच्छुक व्यक्तियों एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं को कौशल उन्नयन सघन शहरी क्षेत्रों में व्यवसाय हेतु किफायती दैनिक शुल्क पर चबूतरा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। यह योजना छत्तीसगढ़ की प्राचीन परंपरा के अंतर्गत पौनी-पसारी व्यवसाय को नवजीवन प्रदान कराने में सहायक है।
इसके तहत स्थानीय परंपरागत व्यवसायों जैसे- लोहे से संबधित कार्यो, मिट्टी के बर्तन, कपडे़ धुलाई, जूते चप्पल तैयार करना, लकड़ी से संबंधित कार्य, पशुओं के लिए चारा, सब्जी-भाजी उत्पादन, कपड़ों की बुनाई-सिलाई, कंबल, मूर्तियां बनाना, फूलों का व्यवसाय, पूजन सामग्री, बांस का टोकना, सूपा, केशकर्तन, दोना-पत्तल, चटाई तैयार करना तथा आभूषण एवं सौंदर्य सामग्री इत्यादि का व्यवसाय पौनी-पसारी व्यवसाय के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत अब तक करीब 263 पौनी-पसारी इकाईयों (चबूतरा) का निर्माण कर 7 करोड़ 33 लाख 8 हजार रूपए राशि स्वीकृत की गई है। योजनांतर्गत प्रति नग 30 लाख की पात्रता निर्धारित है। योजना के तहत नगरीय निकायों को शत-प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 108 परियोजनाओं हेतु 2750.70 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 में अद्यतन 152 परियोजनाओं हेतु 4506.02 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वर्ष 2021 में एक परियोजनाओं हेतु 26.35 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो परियोजनाओं हेतु 55.24 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। दिल्ली से सीएम भूपेश बघेल रायपुर लौट चुके है. उन्होंने एयरपोर्ट पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हुई, देशव्यापी आंदोलन पर चर्चा हुई. वही ED की कार्रवाई पर बड़ा बयान देते हुए कहा, लोकतंत्र खतरे में है, विरोधियों को डराया जा रहा है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में आज दूसरे दिन रायपुर महापौर एजाज ढेबर और उनके भाई अनवर ढेबर के घर में दबिश दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग में ED की टीम पहुंची है। रायपुर में शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया, भिलाई के होटल संचालक विनोद सिंह के यहां कार्रवाई जारी है। शराब के कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के ठिकानों पर भी दबिश देकर दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। 
 दुर्ग जिला मुख्यालय की बात करें तो ED की टीम यहां सुबह 6 बजे पहुंची। सबसे पहले शराब कारोबारी विनोद बिहारी और कांग्रेस नेता क्षितिज चंद्राकर के यहां छापेमारी की। इसके साथ अलग-अलग टीमों ने नेहरू नगर निवासी एन उदय राव, शराब कारोबारी पप्पू बंसल खुर्सीपार, अतुल सिंह स्मृति नगर, संजीव फतेपुरिया नेहरू नगर, शराब कारोबारी और केडिया डिसलरी के डायरेक्टर विजय भाटिया, नेहरू नगर कोयला कारोबार से जुड़े सेक्टर 9 स्थित एपी त्रिपाठी, और IAS अनिल टुटेजा के घर में कार्रवाई जारी है।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही ईडी कार्रवाई पर अजय चंद्राकर ने कहा कि अब पूरा प्रदेश जान गया है. ईडी की ऑफिसों को लेकर देश- विदेश की बात मुख्यमंत्री करते हैं . इस प्रदेश में कुछ चीजें सरेआम हो चुकी थी. इस प्रदेश का बच्चा-बच्चा सारे खेल को जान चुका है. कोयला ट्रांसपोर्टेशन में खेल हुआ, जिसके बाद ईडी ने यहाँ कार्रवाई शुरू की. इस खेल से जुड़े लोग अब जेल में हैं. शराब कारोबारी क्या कर रहें हैं. पूर्व मंत्री को सरकारी आवास के आवंटन की समीक्षा किए जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले देखना चाहिए कि अलॉट किसने किया. मंत्री ने किया, मुख्यमंत्री ने किया या किसी अधिकारी ने किया. पहले उस पर कार्रवाई हो, उसके बाद फिर राजनीतिक बातें शुरू हो. बेहोश लोगों की क्या बात करना. पीछे-पीछे चल रहे हैं।
अजय चंद्राकर ने रूठे नेताओं को बनाने वाले कांग्रेस के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नीतिगत रूप से ऐसा कोशिश कर रही है, तो समझ लो वो बौखला गई है. उनको आसन्न पराजय सामने दिख रहा है. काँग्रेस फोकट छाप घोषणाओं पर टिकी है. विधानसभा में मुख्यमंत्री से पूछा था कि कोई ऐसा काम बताओ, जिसके लिए याद किये जाओ. मुझे ध्यान में नहीं आ रहा है कि वो कोई काम बताए हों.
उन्होंने कहा कि यहाँ एक समानांतर इकोनॉमी चल रही है. प्रदेश को हानि पहुँचाना और अपने लोगों के साथ प्रदेश की समानांतर इकोनॉमी बनाना कांग्रेस का एजेंडा बन गया है. मुख्यमंत्री और कांग्रेस चाहती है कि इस पर कोई कार्रवाई न हो. ये आश्चर्यजनक है. वहीं डीजे के साथ कांग्रेस के विरोध में पूर्व मंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेसी ईडी की कार्रवाई का स्वागत कर रहें है? या जिसके घर रेड पड़ी है, उसका जश्न मनाया जा रहा है. राजनैतिक शत्रुओं के घर ईडी पहुंची है. इस खुशी में कांग्रेसी पहुंच रहे हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा में एक पति ने अपनी नाबालिग पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा के अटल आवास वार्ड 22 में निवास करने वाले सागर निर्मलकर और उसकी पत्नी के बीच मंगलवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद बुधवार सुबह घर की छत पर सागर ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल, नेवरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं जो दतावेज मिले हैं उसमें मृतका अभी नाबालिग है। नेवरा पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, कुछ महीने पहले ही दोनों ने प्रेम विवाह किया था। आरोपी पति सागर निर्मलकर हत्या के केस में पहले भी जेल जा चुका है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। लेडिस हॉस्टल में घुसकर संचालिका से मारपीट करने वाले इंस्पेक्टर को पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी निरीक्षक का नाम राकेश चौबे है जो रायपुर यातायात पुलिस में तैनात थे। बता दें कि इसके पहले महिला से मारपीट की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। गंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुये इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
महिला की शिकायत के मुताबिक, 24 मार्च को लेडिस हॉस्टल देवेंद्र नगर सेक्टर-3 में आकर संचालिका आभा एक्का के साथ ट्रैफिक टीआई राकेश चौबे द्वारा वर्दी में गाली गलौज और मारपीट की गई। इंस्पेक्टर के द्वारा हॉस्टल की संचालिका को पीटते हुए जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला। मना करने पर इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में महिला की पिटाई कर दी। ये पूरी घटना हॉस्टल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़िता अंबिकापुर में रहती है और रायपुर के देवेन्द्र नगर इलाके में मकान किराये पर लेकर कामकाजी महिलाओं के लिए लेडिस हॉस्टल का संचालन करती है।
पीड़िता ने इस घटना के बाद इसकी शिकायत गंज थाने और एसएसपी से भी की। एसएसपी ने मामले को तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षक राकेश चौबे को सस्पेंड कर दिया है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के द्वारा नगर निगम क्षेत्र में संचालित नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर के गोंदवारा स्थित कबीर दास वार्ड के बसंत विहार गार्डन में 30 वें निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ योग आयोग ने की।
ज्ञानेश शर्मा ने चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिनचर्या में नियमित योग को शामिल करने से लोग अपने शारीरिक व मानसिक व्याधियों को दूर कर सकते हैं। बसंत विहार गार्डन में प्रतिदिन सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक योग प्रशिक्षक बबीता सिंघा द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। विकास उपाध्याय ने कहा कि योग गतिविधियों के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ योग आयोग राज्य में अपनी अलग पहचान बना रहा है। नियमित संचालित निःशुल्क योगाभ्यास कार्यक्रमों से निश्चित ही लोगों को स्वस्थ लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में वार्ड वरिष्ठ पार्षद नारद कौशल, छत्तीसगढ़ योग आयोग के सचिव एम.एल. पाण्डेय, योग साधकगण सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।