Browsing: रायपुर

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रही परिस्थितियों के बीच सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक रमेश भाई ओझा जी राजधानी रायपुर में श्रीमद भागवत कथा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की परिस्थितियों और कई मुद्दों पर अपनी बात रखी. छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर कहा कि धर्म के द्वारा किसी व्यक्ति को क्रिश्चन, मुसलमान, हिंदू में कन्वर्ट करना यह अधार्मिक प्रवृत्ति है. धर्म के द्वारा सच्चे हिंदू, मुसलमान को सच्चे इंसान में परिवर्तित करना, ‘इंसानियत’ से बड़ा कोई धर्म नहीं. यह धर्म का उद्देश्य होना चाहिए. यह उद्देश्य छोड़कर जो कोई इधर-उधर करता है तो वातावरण बिगड़ता है।
धर्मों की सर्वोच्च पीठ पर बैठने वाले लोगों का एजेंडा बन जाता है तो यह सबसे खतरनाक बात है. यह धार्मिक सोच है, सभी धर्मों का अपना महत्व है. ‘इंसानियत’ को महत्व दो, इंसानों का आदर करो. प्रत्येक मुसलमान एक सच्चा इंसान बने यह सुनिश्चित करो प्रत्येक हिंदू प्रत्येक धर्म को मानने वाला अपने धर्म के द्वारा अच्छा इंसान बने यह सुनिश्चित करो.
धर्मांतरण की प्रकृति को रोकना पड़ेगा और कई जगह राज्यों ने कानून बनाए हैं या बनाने पड़े हैं. वह इसलिए पड़े क्योंकि ऐसा हो रहा है, धर्म स्वीकार करने की चीज है, लोभ लालच की चीज नहीं है. व्यक्ति का अपना अधिकार है कि वह किस धर्म को स्वीकार करे, किस राष्ट्र को स्वीकार करें।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। विपक्षी नेताओं की मुलाकात पर सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा – हर करम अपना करेंगे…ऐ वतन तेरे लिए। बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. नीतीश कुमार ने कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर जाकर उनसे मुलाकात की. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे. बैठक के बाद नीतीश, खड़गे और राहुल ने मीडिया से भी बात की. खड़गे ने नीतीश के साथ हुई इस बैठक को ऐतिहासिक बताया। 
खड़गे ने कहा, हमें विपक्ष को एकजुट करके लड़ना है. हम सभी विपक्ष को एकजुट करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इस दिशा में यह बैठक काफी अहम रही. वहीं, जब इन नेताओं से पूछा गया कि विपक्ष का पीएम चेहरा कौन होगा, या विपक्ष का नेतृत्व कौन करेगा? तो इस पर राहुल, खड़गे और नीतीश ने चुप्पी साध ली। 
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में युवती की लाश मिलने के मामले में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। युवती के प्रेमी लाश को उतार कर उसी के साथ रह रहा था। वहीं अब पुलिस को एक डायरी हाथ लगी है। इसकी जांच में कुछ बड़े खुलासे होने के संकेत हैं। पुलिस आरोपी प्रेमी से पुछताछ भी कर रही है।
गौरतलब है कि रविवार को टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस ने युवक को युवती की लाश के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। कमरे से जब तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो लाश जमीन पर पड़ी हुई थी और युवक भी वहीं था। युवक का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने फांसी लगा ली थी। उसने लाश फंदे से उतारी और डरकर किसी को जानकारी नहीं दी।
मकान मालिक रघुराम साहू और पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि पहले तो दोनों अच्छे से रहते थे, लेकिन 15 दिन पहले गोपी शराब के नशे में बसंती से झगड़ा करने लगा था। उसने शराब पीने के लिए अपनी साइकिल बेच दी थी, फिर घर में रखा सिलेंडर भी बेच दिया था। दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा था।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर । ग्रीनआर्मी संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए विगत 6 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है । संस्था अपने कार्य क्षेत्र को सरल एवँ सुगम बनाने हेतु रायपुर शहर को 15 जोन में विभक्त की है। संस्था के कार्यों से प्रभावित होकर पर्यावरण प्रेमी लगातार सदस्यता ले रहे है।
उल्लेखनीय है कि नए सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण एवं सवंर्धन हेतु शपथ दिलाई जाती है। इसी कड़ी में ग्रीन आर्मी चंगोराभाठा जोन में नए सदस्यों के प्रवेश पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । संस्था में शामिल होने वाले 15 नए सदस्यों को संस्था की नियमावली, बैच, आईकार्ड, टीशर्ट्स, सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान कर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में शपथ अधिकारी के रूप में अमिताभ दुबे संस्थापक व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रूप में , पी के साहू , चंगोरभांठा जोन संरक्षक के आर वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों को राजकीय गमछा, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह प्रदान कर किया गया, ततपश्चात श्री पी के साहू द्वारा ग्रीनआर्मी द्वारा चलाये जा रहे गजराज बांध अभियान की जानकरी दी गई। संस्थापक अमिताभ दुबे के द्वारा संस्था में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को बधाई देते हुए ग्रीनआर्मी की सम्पूर्ण गतिविधियों की जानकरी प्रदान किया गया। इस अवसर पर चंगोराभाठा जोन संरक्षक के आर वर्मा जी को उनके उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मनित किया गया । कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जोन अध्यक्ष कविता व संचालन रात्रि लहरी चांगोरा भाटा जोन प्रभारी द्वारा किया गया ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरदीप कौर, नवनीत चावड़ा, आर बी साहू, राम तिवारी,मूलचंद कश्यप, सुखदेव सिंह भामरा ,शशि कांत यदु, महेंद्र कश्यप, ललित काकड़े ,मोना दुबे, ईश्वरी नेताम ,दर्शन कौर, विद्याभूषण दुबे , आर डी दाहिया ,विनीत शर्मा ,विजय ऋषिकर ,दिलीप तिवारी, कैलाश जी उपस्थित रहे।संपूर्ण जानकारी मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने प्रदान की एवं आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया कि ग्रीन आर्मी के द्वारा आज शाम 6:00 बजे ग्रीन आर्मी के समस्त नारी शक्ति के लिए एक विशेष प्रशिक्षण वृंदावन हॉल में होने जा रहा है जिसमें प्रशिक्षक नेहा सलमन हरदीप कौर एवं रात्रि लहरी जी होंगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की कुलपति डाॅ. अरूणा पल्टा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विश्वविद्यालय के आगामी दीक्षांत समारोह के संबंध में राज्यपाल से चर्चा की।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए रहस्योद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बिरनपुर में भाजपा के नेताओं ने समाज के बांटने कि काम किया। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया में समाज बांटने वाले पोस्ट किए । सभी पोस्ट की जांच की जा रही है। बघेल ने कहा कि भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने या काम किया है । भाजपा को सांप्रदायिकता और धर्मांतरण में पीएचडी हासिल है।
बघेल ने कहा कि इनका काम ही नफरत फैला ओ, हिंसा कराओ और सत्ता हासिल करो। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे, ऐसे ही और करेंगे। इन्होंने पहले नारायणपुर में फिर भाजयुमो के प्रदर्शन में भी ऐसा ही किया। पूरे प्रदेश को जलाना चाहते थे। बघेल ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। कानून से बड़ा कोई नहीं, चाहे वह कितना बड़ा क्यों नहीं है। सभी सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे ।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के ओखली गांव में मौजूद ग्रेविटी कंपनी में भीषण आग लग गई है. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है. हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुई है. जानकारी के अनुसार ये कंपनी स्क्रैप को गलाकर लोहा बनाने का काम करती है. हालांकि, आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। बिरनपुर की घटना को लेकर बीजेपी ने न्यायिक जांच की मांग की है. बीजेपी के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर माहौल बिगड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बिरनपुर की घटना पर कमिश्नर जांच में रिपोर्ट में क्या आएगा, यह तो पहले से पता है. कांग्रेस को इसकी न्यायिक जांच करानी चाहिए, क्योंकि छत्तीसगढ़ में ऐसी घटना पहली बार हुई है।
अजय चंद्राकर ने बिरनपुर घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रायपुर के बैजनाथ पारा में एक व्यक्ति पुलिस वाले को धमका रहा है. छत्तीसगढ़ में साढ़े चार साल में जमीन के जो सौदे हुए हैं, यहां कितने लोगों का आना हुआ है, वो कौन हैं, इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यहां साम्प्रदायिक मामले बढ़ रहे हैं।
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका के आने से परिवर्तन होगा, यह मन बहलाने के लिए कांग्रेस के लोग कह रहे हैं. उनके नेतृत्व में यूपी में चुनाव लड़ा गया, वहां सीटें कम हो गयी. यूपी में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दिया था. अब देखना होगा छत्तीसगढ़ में जो दुष्कर्म हो रहे हैं, उसके लिए प्रियंका गांधी क्या स्लोगन देती हैं. उनका स्लोगन आया तो मामला खत्म है. मुख्यमंत्री विश्वास खो चुके हैं।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बस्तर दौरे पर कहा कि हमारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा चल रहा है वो प्रियंका के आने से पहले घोषित हो चुका था. इसमें मुकाबले की बात नहीं है. वो जो कार्यक्रम है, सरकार द्वारा प्रायोजित है. एक सीईओ का लेटर भी वायरल हुआ है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। बिरनपुर घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बयान सामने आया है। सीएम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी कुंठित हो चुकी है, भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। बीजेपी की कोशिश शांत प्रदेश में अशांति और नफरत फैलाने की है। सीएम ने कह कि हमारी तरफ से शांति स्थापना की कोशिश रही है, भाजपा के मिनी पाकिस्तान पर सीएम ने कहा कि कुंठित व्यक्ति से अब उम्मीद नहीं कर सकते। कभी अफगानिस्तान कभी पाकिस्तान पता नहीं क्या-क्या बोल रहे हैं। घटना घटी और तत्काल आरोपी पकड़े गए, बीजेपी वाले आग लगाने का काम करते हैं, धर्म विभाजन करके राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं।
बिरनपुर घटना पर छत्तीसगढ़ में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी की राजनीति को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है. जो घटना घटी है वह दुर्भाग्यजनक है. दो बच्चों के झगड़े में पता नहीं किस प्रकार से वहां कन्फ्यूजन हुआ कि लोग उत्तेजित हो गए और एक नौजवान की मृत्यु हो गई.
सीएम बघेल ने कहा, घटना के बाद पुलिस वहां पहुंच गई थी. उन पर भी पथराव हुआ, उनको भी चोटें आई. प्रशासन की ओर से शांति स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन पूरे प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के लोग वहां पहुंचकर कल जिस प्रकार से आगजनी की गई वह जांच का विषय है. वहां आईजी भी बाल-बाल बचे. शांतिप्रिय छत्तीसगढ़ है. समाज में शांति और भाईचारा है, सभी धर्म सभी विचार के लोग एक दूसरे का सम्मान करते हुए रह रहे हैं, लेकिन नफरत फैलाने की जो कोशिश की जा रही है वह दुर्भाग्यजनक है. यह समाज और छत्तीसगढ़ के लिए बिल्कुल उचित नहीं है.
बीजेपी द्वारा छग को मिनी पाकिस्तान कहे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा, कुंठित हो चुके व्यक्ति से आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वह क्या बात कर सकते हैं. यह कभी अफगानिस्तान कभी पाकिस्तान कभी तालिबान पता नहीं क्या-क्या बोले जा रहे हैं. घटना घटी, आरोपी पकड़े गए, इससे तुरंत और क्या कार्रवाई हो सकती है, लेकिन उनको तो आग लगाना है. इनके पास और कोई रास्ता नहीं है. जनता की सेवा करें, जनता का मुद्दा उठाएं, इससे उन्हें कौन रोक रहा है. हमने सभी वर्ग के लिए काम किया है तो इनके पास कोई मुद्दा नहीं है. यह आग लगाने, नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं. मैं नहीं समझता कि छत्तीसगढ़ में इनको सफलता मिलेगी.
बिरनपुर की स्थिति को लेकर सीएम ने कहा, वहां लगातार नजर रखे हुए हैं और कोशिश यही है कि जितना जल्दी शांत हो सके, लेकिन कुछ लोग शांति नहीं चाहते हैं. वह भड़काना चाहते हैं और पूरी घटना को ब्रिटिश स्वर में फैलाना चाहते हैं. यह उनकी कोशिश है, लेकिन मैं समझता हूं छत्तीसगढ़ की जनता ऐसे कृतियों को पसंद नहीं करती और उसे नकारेगी. शांतिप्रिय जो छत्तीसगढ़ है वह पहले नक्सलियों के कारण लगातार जलता रहा, अब शांति की तरफ लौट रहा है. पूरे समाज में शांति और भाईचारा है.
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 13 अप्रैल को बस्तर जिले में प्रवास के दौरान लगभग 129 करोड़ के 49 विकास कार्यों की सौगत देंगे। जिसमें 62 करोड़ 29 लाख 47 हजार के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 66 करोड़ 70 लाख से अधिक राशि के 34 विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
जिला मुख्यालय जगदलपुर के लालबाग परेड ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल चित्रकोट जलप्रपात में लाईट एवं साउण्ड शो का भी भूमिपूजन करेंगे। लाईट एवं साउण्ड शो के लिए 9 करोड़ रूपए की राशि मंजूर की गई है। मुख्यमंत्री जिन नए 15 कार्यो का लोकार्पण करेंगे इनमें मुख्य रूप से बस्तर जिले विभिन्न स्थानों पर 61 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से 12 नए सड़कों तथा बामनपारा से रंधारीरासपारा मेें स्लेब कलवर्ट और जिला मुख्यालय के समीप धान खरीदी केन्द्र सरगीपाल और सोनारपाल में 26 लाख रूपए की लागत से 500 मैट्रिक क्षमता के गोदाम सह चबुतरा शामिल है।
मुख्यमंत्री 34 नए कार्यों का भूमिपूजन करेंगे उनमें 12 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से धनपूंजी से टिकरीपदर तिरिया (जगदलपुर), बारदा से बेलपुटी (बकावण्ड), गनुपर-जाटनपाल-गुटीगुड़ा पारा (बस्तर), मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण, 18 करोड़ 51 लाख रूपए की लागत से 6 सड़कों, 87 करोड़ 70 लाख रूपए की लागत से जगदलपुर, करपाावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, बास्तानार, बस्तर, तोकापाल, दरभा छात्रावास में 16 अतिरिक्त कक्ष और नगर पंचायत बस्तर, करंदोला, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन शामिल है।
इसी प्रकार समभनपुरी में अनुसूचित जनजाति कन्या क्रीडा परिसर भवन, 1 करोड़ 58 लाख रूपए की लागत से लोहंडीगुडा, टाकरागुड़ा और उसड़ीबेड़ा और धुरागांव बड़ाजी में उद्वहन सिंचाई योजना का भूमिपूजन शामिल है। इसके अलावा 15 करोड़ 40 लाख रूपए की लागत से बड़ेबादाम, छोटेबादाम, शासनकचोरा, अटपहरी सेमरा, बास्तानार बड़ेकिलेपाल-01, 02 एवं 03 में एकल ग्राम नल-जल प्रदाय योजना और मंगनपुर में रेट्रोफिटिंग नल-जल प्रदाय योजना, जगदलपुर के सिटी ग्राउण्ड में चारदीवारी ग्रील एवं सम्पवेल निर्माण कार्य का भूमिपूजन होगा।