Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल के बुलडोजर वाले बयान पर सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास मुद्दे नहीं हैं। वे दूसरे राज्यों के मुद्दे चुराते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खुफिया डॉन जैसा कोई नहीं है। उन्हें (बीजेपी) इतना बुलडोजर चलाने का शौक है तो उनके कलेजे में दम है तो डीकेएस पर, जमीन और सड़क माफियाओं पर बुलडोजर चलवाएं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, इसके चलते सत्ताधारी दल कांग्रेस हर मोर्चे पर प्रभावशील कार्य करने की रणनीति बना रही है। लोगों तक राज्य शासन के काम की जानकारी पहुंचे इसके लिए पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी के तहत मिशन 2023 में कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिए प्रचार प्रसार करने की रणनीति पर काम कर रही है।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया एक प्रभावी माध्यम है। इसे हम बूथ स्तर पर ले जाने की कार्ययोजना बना रहे हैं। इसके लिए ब्लॉक और मंडलों में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी कर दी गई है। अंतिम छोर तक कांग्रेस का काम पहुंचे यही रणनीति बनाई जा रही है। इसके साथ ही निष्क्रिय लोगों को सक्रिय करने की योजना बनाएंगे। प्रशिक्षण शिविर के जरिए सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि संविधान के 73वें संशोधन के अधिनियमन के प्रतीक स्वरूप भारत में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाता है। इस संशोधन अधिनियम से स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थान को संवैधानिक स्थिति प्रदान की गई और उन्हें देश में ग्रामीण विकास का कार्य सौंपा गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्राम पंचायतों को संवैधानिक अधिकार और दायित्व देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार किया है। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और भागीदारी को साबित किया है। संकट के समय में आंगनबाड़ियों व पीडीएस के माध्यम से हितग्राही परिवारों को राशन पहुंचाना हो या मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराना, इन सभी कामों में सरकार के साथ पंचायतों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया है। पंचायती राज संस्थाएं जितनी सशक्त होंगी, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस रविवार को ताबड़तोड़ स्पा सेंटरों में छापेमारी कर रही है। पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायत मिली थी। स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा होता है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। कई लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली हैं। दरअसल राजधानी के स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है। शहर के दर्जनभर से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई है। स्पा सेंटरों से संदिग्ध हालत में युवतियां मिली हैं। जिससे ये साफ़ ज़ाहिर होता है कि रायपुर के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलेआम धंधा चलता हैं।
पुलिस महिला अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट समेत डीएसपी अधिकारियों ने दबिश दी है। देह व्यापार की शिकायत पर रेड की कार्रवाई हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटरों में शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद आज महिला डीएसपी समेत एसीसीयू की संयुक्त टीम तैयार रेड कार्रवाई की गई है। शहर के कई स्पा सेंटरों ओर टीम दबिश दी हैं।
शहर के इकलौते सूर्या माल में संचालित एक स्पा में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। यहां पर थैरेपी के नाम पर सामान्य फीस लेकर केबिन के भीतर एक्सट्रा सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने अपने एक व्यक्ति को प्वाइंटर बनाकर स्पा में भेजा। प्वाइंटर से इशारा मिलते ही छामापार कार्रवाई की गई। स्पा के केबिन के भीतर आठ ग्राहक और वहां काम करने वाली आठ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। साथ ही मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने स्पा संचालक और आठ ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वहां काम कर रही आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। सभी लड़कियां नार्थ ईस्ट के असम और अरुणाचल प्रदेश की हैं।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने स्पा संचालक और ग्राहकों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। सोमवार की रात को पुलिस ने सूर्या माल स्थित एसेंस स्पा में दबिश दी। पुलिस को शिकायत मिली थी की इस स्पा में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और अपने एक प्वाइंटर को वहां पर ग्राहक बनाकर भेजा। प्वाइंट का इशारा मिलते ही पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ मिलकर दबिश दी। वहां के केबिन में ग्राहक और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने स्पा संचालक सारिक खान (33) निवासी फरीद नगर सुपेला को गिरफ्तार किया। साथ ही स्पा में आपत्तिजनक हालत में मिले आठ ग्राहक देव प्रकाश (29) निवासी गांधी नगर नेहरू नगर, कंवलजीत सिंह (29) निवासी कोसा नगर सुपेला, दीपक अग्रवाल (46) निवासी राजनांदगांव, जय टांक (30) निवासी राजनांदगांव, निवेश जैन (30) निवासी राजनांदगांव, अमित सिंह (42) निवासी राजनांदगांव, नूरज सिंह राजपूत (34) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल और सुरेंद्र कुमार गुप्ता (44) निवासी अर्जुनी राजनांदगांव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं देहव्यापार में लिप्त युवतियों को रेस्क्यू किया गया है
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पंचायत राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि संविधान के 73वें संशोधन के अधिनियमन के प्रतीक स्वरूप भारत में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस मनाया जाता है। इस संशोधन अधिनियम से स्थानीय स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थान को संवैधानिक स्थिति प्रदान की गई और उन्हें देश में ग्रामीण विकास का कार्य सौंपा गया।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ग्राम पंचायतों को संवैधानिक अधिकार और दायित्व देकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार किया है। छत्तीसगढ़ में पंचायती राज संस्थाओं ने जमीनी स्तर पर अपनी नेतृत्व क्षमता और भागीदारी को साबित किया है। संकट के समय में आंगनबाड़ियों व पीडीएस के माध्यम से हितग्राही परिवारों को राशन पहुंचाना हो या मनरेगा के माध्यम से रोजगार मुहैया कराना, इन सभी कामों में सरकार के साथ पंचायतों ने कदम से कदम मिलाकर काम किया है। पंचायती राज संस्थाएं जितनी सशक्त होंगी, लोकतंत्र भी उतना ही मजबूत होगा।
P. T. – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस रविवार को ताबड़तोड़ स्पा सेंटरों में छापेमारी कर रही है। पुलिस को सेक्स रैकेट की शिकायत मिली थी। स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी का धंधा होता है। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई। कई लड़कियां संदिग्ध हालत में मिली हैं। दरअसल राजधानी के स्पा सेंटरों में पुलिस ने रेड की कार्रवाई की है। शहर के दर्जनभर से अधिक स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई है। स्पा सेंटरों से संदिग्ध हालत में युवतियां मिली हैं। जिससे ये साफ़ ज़ाहिर होता है कि रायपुर के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट का खुलेआम धंधा चलता हैं।
पुलिस महिला अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। एंटी क्राईम एंड साइबर यूनिट समेत डीएसपी अधिकारियों ने दबिश दी है। देह व्यापार की शिकायत पर रेड की कार्रवाई हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटरों में शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद आज महिला डीएसपी समेत एसीसीयू की संयुक्त टीम तैयार रेड कार्रवाई की गई है। शहर के कई स्पा सेंटरों ओर टीम दबिश दी हैं।
शहर के इकलौते सूर्या माल में संचालित एक स्पा में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। यहां पर थैरेपी के नाम पर सामान्य फीस लेकर केबिन के भीतर एक्सट्रा सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने अपने एक व्यक्ति को प्वाइंटर बनाकर स्पा में भेजा। प्वाइंटर से इशारा मिलते ही छामापार कार्रवाई की गई। स्पा के केबिन के भीतर आठ ग्राहक और वहां काम करने वाली आठ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। साथ ही मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने स्पा संचालक और आठ ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वहां काम कर रही आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। सभी लड़कियां नार्थ ईस्ट के असम और अरुणाचल प्रदेश की हैं।
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने स्पा संचालक और ग्राहकों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। सोमवार की रात को पुलिस ने सूर्या माल स्थित एसेंस स्पा में दबिश दी। पुलिस को शिकायत मिली थी की इस स्पा में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और अपने एक प्वाइंटर को वहां पर ग्राहक बनाकर भेजा। प्वाइंट का इशारा मिलते ही पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ मिलकर दबिश दी। वहां के केबिन में ग्राहक और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। पुलिस ने स्पा संचालक सारिक खान (33) निवासी फरीद नगर सुपेला को गिरफ्तार किया। साथ ही स्पा में आपत्तिजनक हालत में मिले आठ ग्राहक देव प्रकाश (29) निवासी गांधी नगर नेहरू नगर, कंवलजीत सिंह (29) निवासी कोसा नगर सुपेला, दीपक अग्रवाल (46) निवासी राजनांदगांव, जय टांक (30) निवासी राजनांदगांव, निवेश जैन (30) निवासी राजनांदगांव, अमित सिंह (42) निवासी राजनांदगांव, नूरज सिंह राजपूत (34) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल और सुरेंद्र कुमार गुप्ता (44) निवासी अर्जुनी राजनांदगांव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं देहव्यापार में लिप्त युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

