Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य और शिक्षा में अमूल्य योगदान देने वाली आंगनबाड़ी बहनें और मितानिनों की खुशी आज देखते ही बन रही थी। साइंस कॉलेज मैदान में आभार उत्सव में इन बहनों ने नृत्य के जरिए जमकर अपनी खुशी व्यक्त की। खुशी से थिरकते इन बहनों ने कहा मान बढ़ाया आपने आपका आभार, छत्तीसगढ़ सरकार भरोसे की सरकार।
राज्य के हर कोने से आयी हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मितानिनों में गजब का उत्साह और उमंग देखने को मिल रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मानदेय बढ़ाने की खुशी सब में दिख रही थी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता साधना देवांगन ने आभार जताते हुए कहा कि पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जब सेवानिवृत्त होते थे तो सिर्फ एक प्रमाण पत्र मिलता था। परंतु अब सेवानिवृत्त होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 हजार रुपए तथा सहायिका को 25 हजार रुपए की राशि मिलेगी। बाइस सालों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काम कर रही दुर्ग की प्रभा कुठारे कहती है कि घर की स्थिति ठीक नहीं थी मानदेय से ही वो घर चलाती हैं पर दिनों दिन मंहगाई बढ़ने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में जब मानदेय बढ़ा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
भाठागांव रायपुर की मितानिन लक्ष्मी साहू ने कहा कि मानदेय बढ़ाने की घोषणा सुनकर, मुझे यकीन नहीं हुआ था कि यह हो सकता है। मेरे लिए बहुत खुशी का क्षण था। बस्तर से आई मितानिन श्रीमती प्रेम ज्योति बघेल ने हल्बी में कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में कड़ी मेहनत करती हूं। उनके गांव में साढ़े 3 सौ लोग हैं। यहां गर्भवती माताओं को देखती हूँ। साथ ही सामान्य बीमारियों में जरूरत पड़ने वाली दवाई देती हूँ। अब 2200 मानदेय दिया है तो 7 हजार रुपये तक महीना कमा लुंगी। अपने बच्चों को पढ़ाऊंगी।
गौरतलब है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय की राशि 6500 रुपये बढ़ाकर 10 हजार रुपये, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3250 से बढ़ाकर 5 हजार रुपये और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4500 से बढ़ाकर 7500 रुपये प्रति माह करने की घोषणा की है। प्रदेश भर में संचालित 46 हजार 660 आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत बहनें लाभांवित होंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए मितानिन बहनों के योगदान देखते हुए को राज्य मद से 2,200 रूपए प्रतिमाह देने की घोषण की गई है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 03 मई को 18वीं छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस 2023 का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा होंगे। राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ यंग साइंटिस्ट कांग्रेस का शुभारंभ समारोह प्रातः 10.30 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सोसायटी फॉर प्रमोशन ऑफ प्लांट साइंस रिसर्च नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रो. प्रवीनचंद्र त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर जनरल डॉ. एस. कर्माकर अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला करेंगे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। बच्चों में शील –सदाचार के साथ ही उन्हें मन से मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित आनापान शिविर में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। विपश्यना केन्द्र थनौद में आयोजित एक दिवसीय बाल शिविर में बच्चों को अपने श्वास को ही देखते हुए स्वनियंत्रण की विद्या सिखाई गई। बाल शिविर शिक्षक पी के नंदी ने बताया कि शिविर में रायपुर एवं दुर्ग के 8 से 15 वर्ष तक के 75 बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बच्चों को आनापान का अभ्यास कराया गया तथा इसे नियमित करने हेतु प्रेरित किया गया। नंदी ने बताया कि 10 मिनट आनापान के नियमित अभ्यास से कई मनोविकारों से बच्चों को दूर रखा जा सकता है। इसमें झूठ बोलने की आदत, हिंसा , चुगली जैसे गलत आचरण के प्रति बच्चे सचेत होने लगते हैं और इनसे दूर रह पाते हैं।
उल्लेखनीय है कि विपश्यना ध्यान पद्धति से जीवन सात्विक होता है तथा व्यक्ति मानसिक रूप से अधिक मजबूत होता है। आनापान के माध्यम से व्यक्ति अपने श्वास को देखते हुए अपने अंदर हो रहे बदलावों को जानता है और इस माध्यम से जीवन और संसार की अनित्यता को जानने लगता है। इससे सबसे पहले व्यक्ति को बेचैनी, घबराहट , भय जैसी मानसिक परेशानी के बचाव होता है। समाज में फैल रही विकृतियों से बचने में विपश्यना ध्यान एक कारगर पद्धति है।
विपश्यना आचार्य डॉ सिताराम साहू ने बताया कि ग्रीष्म अवकाश को देखते हुए बच्चों के लिए रायपुर में भी आगामी सप्ताह बाल शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुराने साधकों के लिए योग टॉवर (अनुपम गार्डन के सामने ) में प्रति रविवार एक घंटे की सामुहिक साधना सुबह आठ बजे से 9 बजे तक आयोजित की जाती है।
 
 
 

 K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण ने कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के कारण अप्रैल में सरचार्ज राशि जमा नहीं कर सके आवंटितियों के लिए राशि जमा करने की तिथि को बढ़ा कर 15 मई 2023 तक कर दिया है। इससे पहले सरचार्ज में दी जा रही छूट व्यासायिक संपत्तियों में 30 प्रतिशत और आवासीय संपत्तियो में 50 प्रतिशत 30 अप्रैल तक थी।
रायपुर विकास प्राधिकरण के कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में आई तकनीकी खराबी के कारण आवंटिति समय पर राशि जमा नहीं कर पाए। फलस्वरुप उन्हें मैन्युल रसीदें दी जा रही थी। इस पर प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, उपाध्यक्षव्दय सूर्यमणि मिश्रा व शिव सिंह ठाकुर संचालक मंडल के संचालक मंडल के सदस्य राजेन्द्र पप्पू बंजारे, ममता रॉय, हिरेद्र देवांगन, मुकेश साहू, और चन्द्रवती साहू ने चर्चा कर आवंटितियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए राशि जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ानें कहा था। इस कारण छूट की राशि लेने की तिथि 15 मई 2023 तक कर दी गई है।
प्राधिकरण के कैश कॉऊन्टर में दोपहर 3.00 बजे तक नगद,चेक और ड्रॉफ्ट से भुगतान किया जा सकता है। प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ के अनुसार आवंटितियों की सुविधा के साथ उनकी आर्थिक बचत की सुविधा के लिए यह तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि आवंटिति बकाया राशि का भुगतान योजनावार निर्धारित बैंकों में ऑनलाईन भी जमा की सकती है। लेकिन इस छूट का लाभ 15 मई 2023 रात 12 बजे के पहले खाते में जमा होने वाली राशि पर ही मिलेगा। बैंक खातों के संबंध में फ्लैट्स व भूखंड के आवंटन पत्र में जानकारी दी गई है। इसकी जानकारी आरडीए की वेबसाईट https://rda.cgstate.gov.in में भी उपलब्ध है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। आभार सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणाएं की है. आभार सम्मेलन में सीएम ने कहा – हमने शासकीय कर्मियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया है, श्रमिकों को भी 7000 सालाना देने की शुरूआत की है. बेरोजगार साथियों को हम 2500 रूपए प्रतिमाह दे रहे हैं. मई दिवस पर हमने श्रमिकों के लिए बड़े फैसले लिए हैं. श्रमिक, शासकीय कर्मचारी, किसान व बहनों के सम्मान में हमने कोई कसर नहीं छोड़ा है. हमारी बहनों की वजह से कुपोषण 37 फीसदी से घटकर 31 फीसदी हो गया है. प्रारंक्षिक शिक्षा और प्रारंभिक स्वास्थ्य एक बड़ी चुनौती है जिसमें आप बहनों के सहयोग की अपेक्षा होगी। जिस प्रकार से कुपोषण के खिलाफ आपने लड़ाई लड़ी उसी प्रकार से हमने मलेरिया के खिलाफ संघर्ष किया है. छत्तीसगढ़ में कभी लिंग भेद नहीं रहा और केरल के बाद हमारा प्रदेश दूसरे स्थान पर है. यहां कभी भी बेटियों को बोझ नहीं समझा गया, आज महिलाएं घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने में लगी हुयी हैं. 1. 5000 आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा 2. पूरे प्रदेश में 14 नवंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका का सम्मान किया जाएगा 3. सक्षम योजना के अंतर्गत 1 लाख वार्षिक आय की सीमा को बढ़ाकर दो लाख किया जाएगा 4. महिला स्व सहायता समूह को अधिकतम 4 लाख ऋण की सीमा को बढ़ाकर 6 लाख रूपए किया जाएगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। आम जनता की समस्याओं की निराकरण के लिए जिले में जनचौपाल लगाया जाएगा, इसके लिए 28 क्लस्टर बनाये जायेंगे। ग्रामीण सचिवालयों को सक्रिय करने के निर्देश भी दिये गये हैं। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज समय सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसडीएम, जनपद सीईओ सहित कार्यालय प्रमुख अधिकारियों को पुरस्कृत किया जायेगा। जिले के पात्र दिव्यांग युवक-युवतियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने के लिए समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया। उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए बैंकिंग, रेलवे, व्यापम तथा राज्य सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 60 दिवसीय निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का संचालन रायपुर में किया जा रहा है।
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के बालक-बालिकाओं का स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए पुनः अभियान चलाया जायेगा, इसके लिए अधिकारियों को कलेक्टर द्वारा निर्देशित किया गया है। सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों का पेंशन प्रकरण बनाने तथा रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के तर्ज पर शहरी गौठानों को विकसित करने के लिए भी कार्ययोजना बनाने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। पेयजल एवं विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिगड़े हैण्डपंपों, बोर, नल-जल योजना तथा बिगड़े ट्रांसफार्मर की जानकारी अविलंब उपलब्ध कराने हेतु जनपद सीईओ को निर्देशित किया गया है। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा इसमें अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। कोयलीबेड़ा एवं कांकेर विकासखण्ड में मनरेगा के कार्यों में लक्ष्य की तुलना में कम मजदूर होने पर जनपद सीईओ के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालयों में निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अंतर्गत कचरा शेड निर्माण कार्य एवं सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया गया। नरवा विकास योजना के कार्य में तेजी लाने तथा अमृत सरोवर योजना अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने कहा गया। गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी, उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण व उसका विक्रय, गोमूत्र से ब्रह्मास्त्र का निर्माण और उसका विक्रय की समीक्षा भी किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
 

   

K.W.N.S.-रायपुर। कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। कवि दुष्यंत कुमार की ये कविता आज छत्तीसगढ़ के उन युवाओं के लिए बिल्कुल सटीक बैठती है जो ऐसे समाज से आते हैं जो शायद ही कभी बड़े सपने देखते हों। ऐसे ही समाज और परिवार को आगे बढ़ाने का जिम्मा लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रमिक हितों में लगातार काम कर रहे हैं। विगत चार वर्षों से छत्तीसगढ़ में श्रमिक हितों में मुख्यमंत्री ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ लेकर अब श्रमिकों के बच्चे भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे ही श्रमिक परिवारों के तीन होनहार सितारे छत्तीसगढ़ के झुग्गी झोपड़ी से निकलकर अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आसमान की बुलंदियों को छू रहे हैं।
रायपुर के रहने वाले निखिल नायक, बीरू बाग और किशन महानंद रायपुर की झुग्गियों से निकलकर कनाडा और हांगकांग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ये तीनों पिछले चार वर्षों से इंडियन साफ्ट बाल टीम के सदस्य हैं और अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के लिए खेलते हुए इन तीनों ने अब तक सात गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।
निखिल नायक के पिता विनोद नायक, बीरू बाग के पिता घनवर बाग और किशन महानंद के पिता भगवान दास दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं। चार साल पहले तक इनके मन में गलती से भी ये खयाल नहीं आता था कि ये अपने बच्चों को भी मजदूरी के अलावा कुछ और करते देख सकते हैं। लेकिन मुख्यमंत्री श्री बघेल ने असंगठिक श्रमिकों से वायदा किया था कि अब मजदूर के बच्चे मजदूर नहीं रहेंगे और इस वायदे को उन्होंने निभाया और श्रमिकों के कल्याण के लिए योजनाएं शुरू कर उनके लिए आर्थिक सशक्तिकरण के द्वार खोले। इसी का परिणाम था कि ये तीन होनहार युवा कुछ अलग करने की दिशा में आगे बढ़े और आज रायपुर की तंग गलियों से निकलकर देश और विदेश में छत्तीसगढ़ का परचम लहरा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए मुख्यमंत्री ने इन होनहार खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 50-50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की है और इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को माननीय उच्चतम न्यायालय दिल्ली एवं उच्च न्यायालय बिलासपुर द्वारा डी.जे. एवं धुमाल संचालन के संबंध में डी.जे. एवं धुमाल संचालित करने वालों की बैठक लेकर उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों से अवगत कराने निर्देशित करने के साथ ही डी.जे. एवं धुमाल संचालकों द्वारा निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये गये है।
इसी तारतम्य में देर रात्रि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत शंकर नगर स्थ्ति सिन्धु पैलेस पास माननीय उच्चतम न्यायालय एवं माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन कर डी.जे. संचालित करते पाए जाने पर डी.जे. संचालक दीपक साहू पिता दिनेश साहू उम्र 21 साल निवासी बी.टी.आई. कॉलोनी शंकर नगर थाना खम्हारडीह के विरूद्ध कोलाहल अधिनियम की धारा 04, 05, 15 के तहत् कार्यवाही किया गया। न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों व नियमों का उल्लंघन करने वाले डी.जे. एवं धुमाल संचालकों के विरूद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
 

 
 K.W.N.S.- रायपुर। मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव का बिंदास और अनोखा अंदाज हल्दी समारोह में देखने को मिला। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के करहनी गांव में ‌आदिवासी परिवार के घर शादी समारोह में शामिल हुए। यहां वे दूल्हे को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे थे। अब इस समारोह में उनके नाचने का अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों को विधायक की ये सादगी खूब पसंद आ रही है। 1 मई को यहां हल्दी की रस्म थी, वहीं आज शादी है। हल्दी की रस्म में जब विधायक पहुंचे, तो यहां दूल्हे नीलेश ओट्टी को हल्दी लगाई जा रही थी। रस्म के बाद यहां ढोलक की थाप पर नाचने-गाने का कार्यक्रम भी चल रहा था। विधायक केके ध्रुव भी खुद को रोक नहीं पाए और ढोल की थाप में झूमने लगे। उन्होंने नीलेश को अपनी गोद में उठा लिया और नाचने लगे। उनके इस अंदाज पर वहां मौजूद लोग भी खुश हो गए। विधायक केके ध्रुव के नाचने का वीडियो लोगों ने बनाकर शेयर कर दिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वे काफी देर तक आदिवासी लोकगीतों पर झूमते रहे, जिससे ये शादी यादगार बन गई। इसके बाद विधायक केके ध्रुव ने दूल्हे को सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया और वहां से रवाना हो गए।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज आभार सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी मौजूद हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आई महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों, मितानिनों, आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने गजमाला से मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पांच मितानिनों को किया सम्मानित। वही मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामानों की प्रदर्शनी और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया।