Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। महापौर एजाज ढेबर को ईडी ने शनिवार दोपहर तलब किया है। उन्हें आज के लिए समन दिया गया था। उसी सिलसिले में ढेबर पुजारी पार्क टिकरापारा स्थित ED दफ्तर पहुंचे है। जहां पूछताछ जारी है. एजाज से 2 मई को भी दिनभर की पूछताछ हुई थी। उधर, जैसे ही महिलाओं को महापौर के ईडी दफ्तर में पहुंचने की सूचना मिली। सभी महिलाएं दफ्तर के बाहर पहुंच गईं। ये महिलाएं धरने पर बैठ गई हैं। सभी महापौर एजाज ढेबर की समर्थक हैं। मंगलवार को भी जब ढेबर पूछताछ के लिए बुलाए गए तो इसी तरह से महिलाओं ने धरना दे दिया था। फिर से महिलाएं ED कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रही हैं। अंदर ED के अधिकारी एजाज ढेबर से पूछताछ कर रहे हैं।
अनवर ढेबर मामला, दिल्ली से रायपुर पहुंच रहे वकील, फिर शुरू होगी सुनवाई
बता दें कि आज नगर निगम रायपुर के मेयर के भाई अनवर ढेबर को ED ने गिरफ्तार किया है. कुछ देर पहले ही अनवर ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है. इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली से अनवर ढेबर के वकील रायपुर आ रहे है. जिसके बाद सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट का फैसला देर शाम तक आ सकती है।
K.W.N.S.-रायपुर। 25 लाख का गांजा पुलिस ने जब्त किया है. दरअसल ओडिशा राज्य से होने वाले अवैध गांजा के परिवहन को रोकने के लिये पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था कि ओडिशा राज्य के उन स्थानों को चिन्हाकिंत करे जहॉं से अवैध गांजा निकल कर महासमुन्द जिले से होते हुये देश के अन्य राज्य में पहुचाये जाते है। पुलिस अधीक्षक के द्वारा महासमुन्द जिले के सभीं थाना/चौकीयों एवं सायबर सेल को टीम का गठन करें और जो अवैध गांजा के परिवहन की पिन पाईन्ट सूचना प्राप्त करें और परिवहन के रास्तों पर नाकेबंदी कर अवैघ गांजा के परिवहन पर कार्यवाही करें इसके साथ परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के निर्देशित किया गया था।
इसी तारत्म्य में कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेहटीखोल सिंघोडा बॉडर में वाहन चेकिंग की जा रही थी चेकिंग दौरान तभी बरगड ओडिशा़ की तरफ से एक सफेद रंग कि बिना नम्बर जायलो कार महासमुन्द की ओर आ रही थी। उक्त वाहन वाहन कार को एन.एच. 53 रोड रेहटीखोल के पास घेराबंदी कर रोका गया। जिसमें 02 व्यक्ति बैठे मिले जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार तथा दूसरे व्यक्ति अपना नाम (02) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार का होन। बताये।
जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। बिना नम्बर जायलो कार के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 06 प्लास्टिक बोरी में 150 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 किलो ग्राम कीमती 37,50,000 रूपये गांजा एवं बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये कुल जुमला कीमती 41,52,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश, बिहार ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही की जा रही है।
साथ ही थाना बसना में मुखबिर से सूचना मिला कि एक मारूति स्विफ्ट कार में भारी मात्रा में गांजा का परिवहन करने वाला है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय के द्वारा थाना बसना पुलिस टीम को कार्यवाही निर्देशित किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सिटी ग्राउण्ड के पास बसना में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था तभी पदमपुर ओडिशा की तरफ से एक मारूति स्विफ्ट क्रमांक MH12 KE 0231 आ रही थी जिसमे 03 व्यक्ति सवार थे जिसको रोककर पुछताछ करने पर वाहन चालक ने अपना नाम (01) सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र तथा पीछे सीट में बैठे दोनो व्यक्तियों ने अपना नाम (02) शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र एवं (03) तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये।
जिनसे ओड़िशा आने का कारण व वाहन में क्या लोड है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। मारूति स्विफ्ट के पीछे डिक्की में चार प्लास्टिक बोरी मिला। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर कुल 04 प्लास्टिक बोरी में 100 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 100 किलो ग्राम कीमती 25,00,000 रूपये गांजा एवं मारूति स्विफ्ट कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 500 रूपये कुल जुमला कीमती 29,00,500 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र ले जाना बताये। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध अपराध/धारा 20(ख) NDPS के तहत थाना बसना में कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- थाना सिंघोडा
(01) रमन कुमार यादव पिता उमेश यादव उम्र 24 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार
(02) बरजेश यादव पिता शिवकुमार यादव उम्र 22 वर्ष सा. बडकी सनदिया थाना मोफसिल जिला आरा बिहार
जप्त सामग्री:-
01. 150 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 37,50,000 रूपये।
02. बिना नम्बर जायलो कार कीमती 4,00,000 रूपये, नगदी रकम 2000 रूपये।
गिरफ्तार आरोपी:- थाना बसना
(03) सोहेल हबिब पठान पिता हबिब गुलजार पठान उम्र 22 वर्ष अव्हाने बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
(04) शशिकांत खांबट पिता मारूती खांबट उम्र 25 वर्ष सा. बवरू बु. थाना सेवगांव जिला अहमदनगर, महाराष्ट्र।
(05) तुषार गोकुल बडे पिता गोकुल सूर्यभान बडे उम्र 22 वर्ष सा. दुर्गामाता मंदिर भिलवडे थाना पाथर्डी जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंबिकापुर दौरे पर हैं. भर्ती पर सवाल उठाए जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि नारायण चंदेल जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हमारी अर्थव्यवस्था बहुत अच्छी है. अगर अर्थव्यवस्था अच्छी नहीं हो पाती तो हम योजनाएं लागू नहीं कर पाते. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमने किसी अधिकारियों का पैसा नहीं काटा. केंद्र सरकार ने अधिकारियों के पैसे काट दिए थे. सवाल तो यह है कि केंद्र सरकार की अर्थव्यवस्था अच्छी है या फिर हमारी.
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की तुष्टीकरण के आरोप पर सीएम भूपेश बघेल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बजरंगबली और बजरंग दल दोनों अलग हैं. किसी को बजरंगबली हनुमान की जय बोलने से आपत्ति नहीं. प्रधानमंत्री 40% कमीशन की बात क्यों नहीं करते. अडानी के बारे में प्रधानमंत्री क्यों जवाब नहीं देते. करप्ट लोगों की पार्टी बन गई है भारतीय जनता पार्टी.

K.W.N.S.-रायपुर। नगर निगम रायपुर के मेयर के भाई अनवर ढेबर को ED ने गिरफ्तार किया है. कुछ देर पहले ही ढेबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड मांग सकती है. इसी बीच खबर आ रही है कि दिल्ली से अनवर ढेबर के वकील रायपुर आ रहे है. जिसके बाद सुनवाई शुरू होगी। कोर्ट का फैसला देर शाम तक आ सकती है।
बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था. ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया गया।
दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. वे अपने समर्थकों के साथ गए थे. देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे. खबर है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे. इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनी लांड्रिंग के मामले की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आ रही है. अनवर को दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ढेबर परिवार के घर और अन्य परिसरों में छापेमारी की थी. इसके बाद ईडी ने भी हाल में शराब कारोबारियों के यहां छापे के क्रम में मेयर एजाज और उनके बड़े भाई अनवर के यहां भी छापा मारा था. ढेबर ने राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि उनके घर पर ईडी की टीम नोटिस लेकर आई थी, लेकिन उनके भाई के घर बिना नोटिस के जांच की गई और सारा घर अस्त व्यस्त कर दिया गया. दो दिन पहले ढेबर को ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था. वे अपने समर्थकों के साथ गए थे. देर रात तक उनके समर्थक डटे रहे और एजाज के बाहर आने के बाद ही वहां से लौटे. खबर है कि अनवर ढेबर ईडी की नोटिस पर नहीं गए थे. इसके बाद ईडी ने उन्हें शुक्रवार को देर रात हिरासत में लिया है. उनके साथ होटल के जीएम को भी हिरासत में लेने की चर्चा है. मीडिया में गिरफ्तारी की खबर चल रही है. पूर्व में ही सीएम ने चुनाव के समय ED की कार्रवाई कांग्रेस नेताओं पर होने की आशंका जताई थी. शहर में अफवाह और चर्चा सोशल मीडिया में वायरल होती खबरों को आधार मानकर सभी मीडिया घरानों में यह खबर चल रही है. अनवर और एजाज ढेबर परिवार का पक्ष जानने के लिए लगातार फोन से सम्पर्क करने की कोशिश जारी है।
K.W.N.S.-रायपुर। आज से ठीक पांचवें दिन यानी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा. 13 मई को नतीजे आएंगे. नतीजे जो भी हों, लेकिन कर्नाटक चुनाव का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है. कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के ऐलान के बाद छत्तीसगढ़ में भी राजनीति गरमा गई है. राजधानी रायपुर में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. इससे एक दिन पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुंदरकांड का पाठ किया था. इसका नेतृत्व रायपुर दक्षिण विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे कन्हैया अग्रवाल ने किया था.
हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कहा, ‘कांग्रेस पार्टी बजरंग बली और बजरंग दल पर अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं. कांग्रेस पार्टी कर्नाटक के अपने घोषणा पत्र में कहती है बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाया जाएगा. हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिना किसी वजह के बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात कहते हैं. असल में कांग्रेस का असली एजेंडा सनातन धर्म का विरोध है, इसीलिए सनातन धर्म का विरोध करने तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. बजरंग दल के बहाने यह बजरंग बली का विरोध कर रहे हैं, क्योंकि बजरंग दल का कार्य धर्म की सेवा और रक्षा है. धर्मांतरण करने वालों को पैसे देने वाली कांग्रेस यह नहीं चाहती कि गलत नीतियों, उनकी धर्म विरोधी करतूतों का कोई विरोध करे.’
पूर्व मंत्री ने कहा, हनुमान चालीसा पाठ कर हमने हनुमान जी से प्रार्थना की है कि सनातन विरोधी नीतियों पर चल रही कांग्रेस कांग्रेस को वे सद्बुद्धि प्रदान करें. साथ ही, बृजमोहन ने राज्य सरकार को चुनौती दी कि वे जरा नक्सलियों को नियंत्रित कर लें. यहां की कानून व्यवस्था, माफिया को संभाल लें. रही बात बजरंग दल की तो बजरंगी हनुमान जी के भक्त हैं. सनातन धर्म के रक्षक और सेवक हैं. उनके भक्तों पर हनुमान जी पर प्रतिबंध लगाने की जुर्रत न करें.
बजरंग दल ने भी दी चुनौती इससे पहले विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष संतोष गोलछा, प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी व बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में राज्य सरकार को चुनौती दी कि बजरंग दल पर बैन करने पर उन्हें जनता सबक सिखाएगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल की तुलना पीएफआई से कर बैन लगाने की बात कही है. उससे पहले पार्टी ये जान ले कि सन 2011-12 में जब केंद्र में कांग्रेस की मनमोहन सिंह सरकार थी, तब भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बजरंग दल पर बैन लगाने का प्रयास किया था. तब उनके प्रमुख सलाहकार केएम नारायणन ने गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मंगाई थी. उस रिपोर्ट के आधार पर उन्होंने सोनिया गांधी को बजरंग दल पर बैन लगाने से मना किया था. हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि बजरंग दल शुद्ध रूप से हिंदू सनातन धर्म और राष्ट्रहित में काम करने वाला धार्मिक संगठन है, जो विश्व स्तरीय संगठन विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन के अनुसार काम करता है. ज्ञात हो जब कांग्रेस की सरकार ने आरएसएस पर बैन लगाया था और जब-जब बैन हटा है, संघ एक बड़ी महाशक्ति के रूप में उभरा है. आज आरएसएस की शक्ति को पूरा विश्व जानता है.

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 18 वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का 04 मई को समापन हुआ। इस समारोह में 19 चिन्हित विषयों में युवा वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड- 2023 प्रदान किया गया। इसके साथ ही इन युवा वैज्ञानिकों को 21 हजार रूपए पुरस्कार राशि, मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित युवा वैज्ञानिक को किसी राष्ट्रीय प्रयोगशाला, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय में शोध कार्य के लिए अवसर प्रदान किया जाएगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय शैक्षणिक समिति, एनसीएससी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार डॉ. ललित शर्मा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल सहित छŸाीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक डॉ. एस कर्माकर सहित वहां मौजूद समस्त वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने इन युवा वैज्ञानिकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड- 2023 से सम्मानित युवा वैज्ञानिक
1. एग्रीकल्चर साइंस में रीचा साव एवं सोनल उपाध्याय, डिपार्टमेंट ऑफ जेनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिंग, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर, 2. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग एवं टेक्नालॉजी में छाया भट्ट, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 3. बायोलॉजी में रसलिन कौर, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 4. बायोटेक्नालॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोइनफॉरमेटिक्स एण्ड बायोमेडिकल साइंसेस में अनिता भोई, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 5. कैमिकल साइंसेस में लवकेश कुमार सिंह तंवर, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 6. अर्थ एवं एटमॉस्फेरिक साइंसेस में तनवीर हैदर, एन.आई.टी 7. कैमिकल इंजीनियरिंग में अनुश्री साहा, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 8. कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आई.टी. एण्ड इंस्ट्रूमेंटेशन में मयंक लोवांशी, आई.आई.आई.टी 9. सिविल एवं आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में श्यामंतिका सरकार, डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर, एन.आई.टी 10. इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में आयुषी शर्मा, डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, एन.आई.टी 11. मेकिनिकल मेक्ट्रॉनिक्स एण्ड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में राजीव नयन, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 12. इनवॉयरमेंटल साइंसेस, इंजीनियरिंग एण्ड फारेस्ट्री में एश्वर्याश्री ताम्रकार, रसायन अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 13. होमसाइंसेस एण्ड बिहेवियरल साइंसेस में भानु प्रताप नायक, शा. डी. बी. कन्या महाविद्यालय 14. लाइफ साइंसेस से निशा गुप्ता, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 15. मैथेमेटिकल एवं स्टेटिस्टिकल साइंसेस में शिखा तिवारी, गणित अध्ययनशाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय 16. मेडिकल एण्ड फार्मास्यूटिकल साइंसेस में शारदा गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ बायोमेडिकल इंजीयरिंग, एन.आई.टी. 17. भौतिकी शास्त्र में कंचन तिवारी, भौतिकी विभाग, शा. नागार्जुन पी.जी. विज्ञान महाविद्यालय 18. वेटिनरी साइंस, एनिमल हसबेंड्रि एण्ड डेयरी टेक्नालॉजी, में अंकिता ठाकरे, कॉलेज ऑफ वेटिनरी साइंस एण्ड एनिमल हसबेंड्रि, अंजोरा 19. माइंनिंग मेटिलर्जी एण्ड एप्लाईड जियोलॉजी में सोनली स्वागतिका, रिजनल रिसर्च सेंटर, सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एण्ड फ्यूल रिसर्च, बिलासपुर।
कार्यक्रम कें अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. कल्लोल, के. घोष एवं प्रो. शम्स परवेज, समन्वयक के रूप में प्रो. मानस कांति देब एवं डॉ. श्रीमती जोयस के. राय मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में छŸाीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद तथा पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजरंगबली व बजरंग बली के नाम पर बने धार्मिक सामाजिक संगठन के खिलाफ लगातार अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी करते ही जा रहे है। इस बात से संपूर्ण सनातन समाज में रोष व्याप्त है।
जिसे लेकर रायपुर दक्षिण विधानसभा के नागरिक , भाजपा , भाजयुमो , महिला मोर्चा सहित मोर्चा एवम प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता , सामाजिक संगठन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना को लेकर बूढ़ेश्वर मंदिर चौक , बुढ़ापारा (हनुमान मंदिर के सामने ) में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित थे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 05 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सभी बौद्ध धर्मावलम्बियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि महात्मा बुद्ध ने लोगों को अहिंसा, समानता और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। उनकी शिक्षा को विदेशों में भी लागों ने अपनाया और लाखों अनुयायी उनके दिखाये मार्ग पर चल कर देश-दुनिया को शांति का संदेश दे रहे हैं। श्री बघेल ने कहा कि गौतम बुद्ध के उपदेश हर परिस्थिति और काल में प्रासंगिक हैं। उनकी दी गई शिक्षा हमें संयम से आगे बढ़ने का संदेश देती है। महात्मा बुद्ध के विचार और जीवन मूल्य एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेंगे।