Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी लोकप्रिय अभिनेत्री एवं केश कला बोर्ड की प्रथम अध्यक्ष मोना सेन को आज गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया. मोना सेन ने बेटियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश की जनता से संकल्प पत्र भरवाने की अपील की थी. द मोना सेन डॉट कॉम के माध्यम से 4 से 9 मई को 5 बजे तक 60 हजार से अधिक लोगों ने अपनी बेटियों के लिए ऑनलाइन संकल्प पत्र प्रस्तुत किए थे।
मोना सेन ने कहा कि बेटी है तो दुनिया है, इन्हे नये सफर का मौका दो, इस पंच लाइन पर उन्होंने इस अभियान की शुरुआत की थी. बेटियों का समाज में महत्त्व को घर-घर पहुंचाने, उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर दिलाने, छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक जागरूकता अभियान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला. उन्होंने यह भी कहा कि आज भी छत्तीसगढ़ में लड़की और लड़का में अंतर किया जाता है. बहन, बेटी, पत्नी और मां के रूप में जब हम उनकी भूमिका को देखते है तो उनके प्रति मन में काफी सम्मान बढ़ जाता है, लेकिन अपेक्षाकृत उनको आगे बढ़ाने के लिए होने वाला प्रयास नगण्य है. बस इसी जागरूकता को छत्तीसगढ़ के घर-घर तक पहुंचाना उनकी मुहिम का हिस्सा है।
गीत सोन ने क्लासिक मिसेस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब किया अपने नाम
गोवा में हुए मिस और मिसेज इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें भिलाई की रहने वालीं आईएनआईएफडी की छात्रा गीत सोन ने क्लासिक मिसेस इंडिया इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया है. छात्रा गीत अवार्ड को अपने नाम कर भिलाई जिले के लिए भी परचम लहराया है. इस कार्यक्रम को दौरान मशहूर मॉडल और मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल ने गीत को ताज पहनाकर विजेता घोषित किया।
बता दें, गीत का चयन मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता होने के आधार पर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया गया था. यानी गीत छत्तीसगढ़ में अपना नाम रोशन कर चुकीं थीं. जिसके बाद उनको गोवा मिस और मिसेज इंडिया 2023 के ब्यूटी पेजेंट में शामिल होने का मौका मिला, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने का कार्य गीत ने किया है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ आई हैं. उन्होंने पहुंना गेस्ट हाउस में मंत्रियों से वन टू वन चर्चा की. कुमारी शैलजा शाम 6 बजे सीएम हाउस में मुख्यमंत्री और मंत्रियों की एक साथ बैठक लेंगी. प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा 11 मई को महापौरों को बैठक लेंगी. बैठक में मिशन 2023 की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।
 
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट ?हेलीकॉप्टर तैयार है..बधाई! कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं। आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों। आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है। खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की दसवीं की परीक्षा में राहुल यादव और बारहवीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दसवीं और बारहवीं के मुख्य परीक्षा के रिजल्ट जारी किया। दसवीं की परीक्षा में 75.05 प्रतिशत और बारहवीं में 79.96 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए हैं।
 

 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि ये घोटाला पूरे दो हजार करोड़ रुपये का है. दावा ये भी है कि इस घोटाले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता और अफसर भी शामिल हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अनवर ढेबर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ED ने छत्तीसगढ़ के इस कथित शराब घोटाले के लिए अनवर ढेबर के साथ-साथ आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को भी ‘सरगना’ बताया है।
 छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए कारोबारी अनवर ढेबर ने स्पेशल कोर्ट में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारी-कर्मचारियों पर संगीन आरोप लगाए हैं. ढेबर ने कोर्ट में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत के सामने ईडी अधिकारी-कर्मचारियों की ओर ऊंगली दिखाकर कहा कि उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है. साथ ही, सीएम व उनके परिवार के लोगों का नाम लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. ढेबर ने कहा कि वे प्रताड़ना से तंग आ चुके हैं. ऐसा रहा तो वे खुदकुशी कर लेंगे. छत्तीसगढ़ में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम नितेश पुरोहित उर्फ अप्पू है. पूर्व में गिरफ्तार किए गए अनवर ढेबर के साथ अप्पू को भी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया है. ईडी की टीम ढेबर की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी. साथ ही, अप्पू को भी रिमांड में देने की मांग करेगी, जिससे पूछताछ की जा सके।
ED का क्या है दावा? – ED ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस पूरे घोटाले की जानकारी दी है. ED का दावा है कि 2019 से 2022 के बीच ‘अकूत भ्रष्टाचार’ हुआ, जिसमें दो हजार करोड़ रुपये की ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के सबूत मिले हैं. – ED ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई जांच में पता चला है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट चला रहा है और उसे बड़े-बड़े राजनेताओं और सीनियर अफसरों का सपोर्ट हासिल है. – ED का दावा है कि अनवर ने एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया है, जिससे छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जाती है।
 

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा-दसवीं) और हायर सेकेंडरी (कक्षा-बारहवीं) की मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. इसमें स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने भी बाजी मारी है. जिसमें 10th से 10 बच्चों ने टॉप 10 में जगह बनाई है. वहीं 12th से 5 स्टूडेंट्स ने बाजी मारी है।
सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट
स्वामी आत्मानंद स्कूल का कमाल!
बताते हुए संतोष है कि कक्षा दसवीं में टॉप 10 में 48 छात्रों में से 10 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं, रैंक 1 और रैंक 2 पर आने वाले छात्र भी स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं।
साथ ही कक्षा बारहवीं में टॉप 10 में 30 छात्रों में से 5 छात्र स्वामी आत्मानंद स्कूल से हैं।
अभी तो यह शुरुआत है…
#CGKiShikshaKranti
हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2023 में 75.05 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हैं। बालिकाओं का प्रतिशत 79.16 तथा बालकों का प्रतिशत 70.26 है।
– हायर सेकण्डरी परीक्षा वर्ष 2023 में 79.95 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।
– छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,37,569 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये।
– इनमें से 3,30,681 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,52,891 बालक तथा 177,790 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,30,055 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये।
– परीक्षार्थियों में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,09,903 (33.30 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,19,901 (36.32 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 17,914 (5.43 प्रतिशत) है। 03 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं।
हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2023 में कुल 3,28,121 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये। इनमें से 3,23,625 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुये, जिनमें से 1,43,919 बालक तथा 1,79,706 बालिकायें सम्मिलित हुई, जिनमें से 3,23,266 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किये गये।
घोषित परीक्षा परिणाम में से उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2,58,500 है अर्थात् कुल 79.96 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुये उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 83.64 तथा बालकों का प्रतिशत 75.36 है।
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 87,140 (26.96 प्रतिशत) है, द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 1,45,965 (45.15 प्रतिशत) है तथा तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की संख्या 25,377 (7.85 प्रतिशत) है। 18 परीक्षार्थी पास श्रेणी में उत्तीर्ण हुये हैं। 22,751 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीगसढ़ में दो हजार करोड़ के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने कारोबारी अनवर ढेबर को आज कोर्ट में पेश किया। बता दें चार दिन की रिमांड के बाद अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया। इसके साथ ही नीतिश पुरोहित को भी पेश किया गया है। नीतिश पुरोहित होटल कारोबारी है।
दिल्ली के बाद अब छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) का दावा है कि ये घोटाला पूरे दो हजार करोड़ रुपये का है. दावा ये भी है कि इस घोटाले में छत्तीसगढ़ के कई बड़े नेता और अफसर भी शामिल हैं।
इस मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे अनवर ढेबर को ED ने गिरफ्तार कर लिया है. उसे मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है. अदालत ने अनवर को चार दिन की ED की रिमांड पर भेज दिया है. अनवर ढेबर कांग्रेस नेता और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई हैं।
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ED ने छत्तीसगढ़ के इस कथित शराब घोटाले के लिए अनवर ढेबर के साथ-साथ आईएएस अफसर अनिल टुटेजा को भी ‘सरगना’ बताया है।
ED का कहना है कि मामले में पूछताछ के लिए अनवर ढेबर को सात बार समन भेजा गया था, लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुआ. आखिरकार 5 मई की सुबह उसे रायपुर के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया गया।
इससे पहले ED ने इसी साल मार्च में अनवर ढेबर के घर समेत छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के 35 ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
क्या है ये पूरा घोटाला? कैसे इस पूरे घोटाले को अंजाम दिया गया? अनवर ढेबर पर क्या हैं आरोप? जानते हैं…
ED का क्या है दावा?
– ED ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस पूरे घोटाले की जानकारी दी है. ED का दावा है कि 2019 से 2022 के बीच ‘अकूत भ्रष्टाचार’ हुआ, जिसमें दो हजार करोड़ रुपये की ‘मनी लॉन्ड्रिंग’ के सबूत मिले हैं।
– ED ने बताया कि मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई जांच में पता चला है कि अनवर ढेबर छत्तीसगढ़ में एक संगठित आपराधिक सिंडिकेट चला रहा है और उसे बड़े-बड़े राजनेताओं और सीनियर अफसरों का सपोर्ट हासिल है।
– ED का दावा है कि अनवर ने एक ऐसा नेटवर्क तैयार किया है, जिससे छत्तीसगढ़ में बेचे जाने वाली शराब की हर बोतल पर अवैध वसूली की जाती है।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज यानी 10 मई को जारी होगा। जानकारी के अनुसार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे जारी किए जाएंगे। परीक्षार्थी सीजीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर रिजल्ट चेक कर पाएंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 31 मार्च के बीच आयोजित की थीं। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 02मार्च से 24 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। /*3
स्टेप 1- रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in या cgbse.nic.in पर जाएं। स्टेप 2- अब रिजल्ट्स 2023 टैब पर क्लिक करें। स्टेप 3- इसके बाद 10वीं कक्षा रिजल्ट या 12वीं कक्षा रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें। स्टेप 4- अब नया पेज खुलेगा। स्टेप 5- जिसमें अपना रोल नंबर, जन्मतिथि आदि की जानकारी भरकर सबमिट करें। सबमिट बटन प्रेस करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा, जिसे आप सेव कर सकते हैं या प्रिंटआउट ले सकते हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित छत्तीसगढ़ धोबी समाज के महान संत स्वच्छता के जनक गाडगे जी महाराज की 147 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव गुरू दयाल सिंह बंजारे ,विधायक आशीष छाबड़ा उपस्थित हैं। पैरा से बना सबसे बड़ा पोट्रेट बनाया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का, गोल्डन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज
पोट्रेट 20 फीट बाई 15 फीट का बना है , इससे पहले ढाई बाय चार फीट का पोट्रेट छत्तीसगढ़ महतारी का बनाया गया था. बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महान संत गाडगे महाराज की 147 वीं प्रदेश स्तरीय जयंती एवं सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल होने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा पहुंचे है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। एक तरफ जहां पूरा प्रदेश गर्मी की थपेड़े खा रहा है, वहीं राजधानी के लोग पानी का मजा ले रहे हैं. वाकया रामनगर स्थित अंडरब्रिज का है, जहां पाइप लाइन के टूट जाने से अंडरब्रिज के अंदर बरसात हो रही है. लोग भीगते हुए अंडरब्रिज से आना-जाना कर रहे हैं. रामनगर स्थित अंडरब्रिज राजधानी का एक अहम आवाजाही का जरिए है. यह गुढियारी से तेलघानी नाका स्टेशन को जो़ड़ता है. इसके ऊपर से गुजरने वाला पाइप लाइन के टूट जाने से एक तरफ अंडरब्रिज से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया. बता दें कि इस पाइप लाइन के जरिए समता कॉलोनी, रामनगर, रामसागर पारा, जवाहर नगर सहित कई इलाकों में पानी जाता है. फिलहाल, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी पाइप लाइन को सुधारने में जुटे हुए हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उच्च शिक्षा विभाग को ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया जा रहा है। पटेल ने इस उपलब्धि के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि उच्च शिक्षा के स्तर की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नैक के द्वारा निर्धारित विभिन्न मापदण्डों के अनुरूप शैक्षणिक अधोसंरचना एवं अकादमिक स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड पर नैक से संबद्धता प्राप्त करने का अभियान प्रारंभ किया गया है। प्रदेश के कुल 211 अहर्ता प्राप्त शासकीय महाविद्यालयों में से 197 शासकीय महाविद्यालयों का नैक से मूल्यांकन कराकर छत्तीसगढ़ देश में सर्वाेच्च स्थान पर है। जून 2020 में मात्र 32 शासकीय महाविद्यालय नैक से मूल्यांकित थे।