Browsing: रायपुर

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह पार्षद चंद्रपाल धनगर की बस्ती वासियों ने बेदम पिटाई कर दी। इसके बाद इलाके में पार्षद और आसपास के लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। बस्ती वासियों का कहाना है कि, आए दिन यहां कोई न कोई वारदात होती रहती है। कभी मारपीट, तो कभी शराब की अवैध तस्करी, यहां तक कि पुलिस वालों पर भी हमले हुए हैं। उनका कहना है कि, यहां के लोग गुंडागर्दी करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बकरा चुराने का आरोप लगाकर कुछ महिलाओं ने पार्षद चंद्रपाल धनगर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद से ही इलाके में पार्षद दल और आसपास के लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। पार्षद के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस ने कार्रवार्ई करते हुए कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी की है। वहीं अब निगम ने भी बस्ती वासियों के अवैध डेरे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया।
इस पर आक्रोशित बस्ती वासियों ने कहा कि, जब गिरफ्तारी की गई है तो बुलडोजर क्यों चलाया। उनका कहना है कि, उनपर पर जुल्म हुआ है। ऐसे में अब हम कहां जाएंगे। वहीं बीजेपी पार्षद दल का कहना है कि, इन्हें मकान आवंटित किए गए थे लेकिन वे वहां नहीं गए और यहां पर अवैध डेरा डाले हुए हैं। इसलिए इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में बकरा चोरी के शक में महिलाओं ने पार्षद की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल, पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर का बकरा पालने का गोडाउन है। इसी से बस्ती की महिलाओँ ने पार्षद पर बकरा चोरी करने का आरोप लगाया और जमकर पिटाई कर दी। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा के पार्षद चंद्रपाल सिंह धनगर का बकरा पालने का गोडाउन है। 
बस्ती की महिलाओं ने पार्षद पर बकरा चोरी का आरोप लगाया और गोडाउन पहुंची। वहां पर पार्षद और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, महिलाओं ने पार्षद पर जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही गोडाउन में भी तोड़फोड़ की गई। पिटाई से पार्षद चंद्रपाल धनगर बुरी तरह घायल हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में ले लिया है।
 

 
 K.W.N.S.- रायपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिलों की तैयारियों के निरीक्षण के लिए अपर आयुक्त राजस्व के.एल. चौहान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के दौरे पर रहे। सर्किट हाउस सारंगढ़ में कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। जांचकर्ता अधिकारी चौहान ने सर्किट हाउस में निर्वाचन अंतर्गत मतदाता सूची, प्रशिक्षण, प्रचार-प्रसार, संचालन, इपिक वितरण, व्यय, वेबकास्टिंग, संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्र, बीएलए नियुक्ति के संबंध में कलेक्टर और एसपी आशुतोष सिंह से चर्चा की। अपर आयुक्त चौहान को कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।
कलेक्टोरेट सारंगढ़ के समीप कृषि उपज मंडी प्रांगण में अपर आयुक्त चौहान ने प्रारंभिक स्तर पर जांच (एफएलसी) के तहत स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। चौहान ने दोनों विधानसभा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ के मतगणना स्थल, राजनीतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन-बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर भागवत जायसवाल, एसडीएम मोनिका वर्मा उपस्थित थे।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम कल यानि शनिवार को जारी होंगे। इससे पहले मतदान के बाद चुनाव परिणामो को लेकर सर्वे एजेंसी के पोल्स भी सामने आये थे। ज्यादातर एक्जिट पोल्स में भाजपा को नुकसान और कांग्रेस को फायदे में दिखाया गया था। हालांकि सभी ने कर्नाटक में एकबार फिर से हंग असेम्बली की आशंका जताई थी, लेकिन भाजपा के मुकाबले कांग्रेस को सत्ता के ज्यादा करीब भी दिखाया था। न्यूज चैनलो और सर्वे एजेंसीज के इन्ही रिपोर्ट्स के बाद कांग्रेस खेमे में ख़ुशी की लहर हैं। उन्हें पूरा विश्वास हैं की कर्नाटक में वे लम्बे वक़्त के बाद अपनी खोई हुई सत्ता फिर से हासिल कर लेंगे और उन्हें किसी तरह के गठबंधन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि निकट इतिहास में कम बार ही देखा गया हैं की पोस्ट पोल सर्वे के नतीजे वास्तविक परिणामो से अलग रहे हो।
 Also Read – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी इकाई का किया अवलोकन वही इन पोल्स के बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने बीजेपी पर सियासी तीर छोड़े हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैं की कर्नाटक में बीजेपी ने अपनी हार स्वीकार कर ली हैं। बघेल का साफ कहना है की इस बार कर्नाटक के परिणाम भी छत्तीसगढ़ के परिणामो की ही तरह होंगे। उन्होंने बीजेपी पर तंज कस्ते हुए कहा की ऐसे में बीजेपी का ऑपरेशन कमल, कर्नाटक राज्य में नहीं चलेगा।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर।भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अकलतरी पहुंचे। यहां स्कूल मैदान हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिले में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम का आज लगातार दूसरा दिन है। बघेल आज अकलतरी में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, लखराम में मंदिर दर्शन के बाद बेलतरा में आम जनता एवम् सामाजिक संगठन के प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। 
हेलीपैड पर मुख्यमंत्री जी का राजस्व मंत्री एवम् जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभयनारायण राय, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, विजय केशरवानी व विजय पांडेय, संभागायुक्त डॉ.संजय अलंग, आईजी बीएन मीणा, कलेक्टर सौरभ कुमार, एसपी संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंट के रूप में ईडी काम कर रही है. ईडी को अभयदान देकर भाजपा ने भष्मासुर बना दिया गया है. अगर ईडी गलत करती है, तो इन पर कौन कार्रवाई करेगा. संभावना ये है कि ईडी ही वरदान देने वाले के पीछे न पड़ जाए. पाप का घड़ा अभी बचा है, जैसे ही लबालब होगा, छलकना शुरू हो जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि भाजपा और ईडी मिले हुए है. ईडी की प्रेस विज्ञप्ति बाद में जारी होती है, उसके पहले रमन सिंह जारी करते है. जहां भाजपा जानकारी देती है, वहां ईडी रेड डालती है. ईडी को कैसे पता कि बीजेपी के और कांग्रेस के कौन हैं. बीजेपी के एक भी नेता के घर ईडी की रेड नहीं पड़ी. बीजेपी जहां बोल रही, वहां रेड हो रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो अति है, उसका अंत होता है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने इसके तहत् मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 22 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक राशि के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण और 74 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक राशि के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस तरह कुल 96 करोड़ 99 लाख 27 हजार रूपए के 79 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने वेदपरसदा से इटवापाली लंबाई 6.66 किमी, मस्तूरी से कोनी लंबाई 4.50 किमी, भिलौनी से शिवटिकारी लंबाई 3.24 किमी, टी 02 धनिया से परसाही 2.25 कि.मी. सड़क नवीनीकरण कार्य, टी 05 (मस्तूरी-मल्हार रोड) टी 03 जांजी नवागांव से मुडपार लंबाई 2 किमी, किरारी से भदौरा तक लंबाई 4.09 किमी, खुडुभाठा से कोसमडीह पहुंच मार्ग लंबाई 2.64 किमी सड़क नवीनीकरण कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पंधी में अतिरिक्त कक्षों का अधोसंरचना उन्नयन कार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पचपेड़ी में अधोसंरचना उन्नयन कार्य एवं बाउण्ड्रीवाल, बोर, दो नग शौचालय, मंच व वाटर सप्लाई कार्य, कुटेला से ठाकुरदेवा मार्ग लंबाई 1.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित, अकोला मोड़ से नवागांव मार्ग लंबाई 1.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित, शिवटिकारी से चिस्दा मार्ग लंबाई 6.50 किमी में सड़क निर्माण पुल पुलिया सहित, टेकारी से पथराटाल मार्ग लंबाई 4 किमी निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
 इसी तरह मुख्यमंत्री बघेल ने जोंधरा से उदयबंद लंबाई 10.47 किमी सड़क नवीनीकरण कार्य, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल के 274 शाला भवनों में उन्नयन कार्य, डब्लू बी एम सड़क निर्माण सोनसरी से परसोडी 1343 मीटर, डब्लू बी एम सड़क निर्माण गिधुपुरी से खम्हरिया (रैलहा) पहंुच मार्ग गिधुपुरी 1467 मीटर, आमाकोना से बहतरा मेन रोड तक आमागांव 1500 मीटर, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजनांतर्गत प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाईस्कूल 5 शाला भवनों में उन्नयन कार्य, ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी का उन्नयन, चेकडेम निर्माण कार्य बहरानाला 1 ग्राम उडागी, बहरानाला 2 ग्राम उडागी एवं कौहानाला ग्राम निरतू, शासकीय हाई स्कूल भवन गुडी एवं जेवरा में परिवर्तन एवं परिर्वधन कार्य, सामुदायिक भवन निर्माण कार्य नहरपारा सीपत एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य क्षत्रीय कुर्मी पाटनरवार समाज सीपत, पनभरिया तालाब में गहरीकरण एवं पचरी निर्माण टोवाल एवं पिंचिंग कार्य सीपत, ग्राम नरगोडा, हिन्डाडीह, एरमसाही, देवगांव, रलिया, डगनिया, बहतरा, किरारी, जलसो, चिल्हाटी, सोन, गिधपुरी, सोनसरी, चिस्दा में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य, गुडी पोडी करमा मार्ग का निर्माण लंबाई 10.20 किमी, चिल्हाटी से गोड़ाडीह मर्का का निर्माण लंबाई 3 किमी, विद्याडीह से मटिया मार्ग का निर्माण लंबाई 0.70 किमी कार्यों का भूमिपूजन किया। 
मुख्यमंत्री बघेल द्वारा एकल ग्राम योजना के तहत ग्राम सुलौनी, नवागांव (हरदाडीह), नवागांव (टिकारी), हिन्डाडीह, बेलटुकरी, तेन्दुआ, अमलडीहा, भुरकुण्डा, बहतरा, बेटरी, कटहा, अकोला, धनगवा, विद्याडीह, पत्थरताल, शिवटिकारी, कुपर्दीकेरा, बसहा, पीपरानार, भिलाई, बरेली, खोधरा, कनई, बिनैका, पाली, खुदुभाठा, कोहरौदा, मुड़पार, खोरसी में शिलान्यास एवं देवरी में रेट्रोफिटिंग कार्य का शिलान्यास किया। इसी तरह उन्होंने सीपत में नवीन तहसील कार्यालय भवन का निर्माण, शिवनाथ नदी पर निर्मित रहटाटोर एनीकट सौर सूक्ष्म सिंचाई योजना एवं बोहारडीह स्टामडेम के निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान किसानों और विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण भी किया।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि बीते साढ़े चार साल में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने लगभग एक लाख करोड़ के घोटाले किए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़िया और छत्तीसगढ़ियावाद के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश की और दूसरी तरफ कुल मिलाकर ₹1 लाख करोड़ का घोटाला करके छत्तीसगढ़ की जनता के हित में खर्च होने वाली राशि अपने जेबों में भर ली। बृजमोहन अग्रवाल ने यह बात प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए ₹2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महाधरना में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि ईडी ने 2000 करोड़ के शराब घोटाले की बात कही है परंतु यह इससे कहीं ज्यादा का बड़ा घोटाला है। हम तो ईडी से मांग करेंगे की शराब घोटाले की तरह रेत घोटाला, जमीन घोटाला,चावल घोटाला,कैंपा घोटाला, डीएमएफ घोटाला,जंगल माफियाओं द्वारा किया जा रहा घोटाला,रायपुर का स्मार्ट सिटी घोटालें को भी उजागर करें। ताकि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का चाल,चरित्र और चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो सके।
बृजमोहन ने कहा कि बीते चुनाव में कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में शराब बंदी का वादा करके विशेष रूप से माताओं,बहनों का वोट प्राप्त किया था। परंतु सत्ता में आते ही शराबबंदी का वादा तो दूर शराब के धंधे पर ही वादा करने वाले ये कांग्रेस के नेता उतर आए है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली, छत्तीसगढ़ को लूटकर अपनी जेबें और कांग्रेस पार्टी का खजाना भरने वाली प्रदेश की बेईमान सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को कमर कसकर छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए मैदान में उतरना है और जनता के सामने कांग्रेस सरकार की बेईमानी को उजागर करना है। इस महा धरना में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, सुभाष तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति में कोई बदलाव नहीं किया है। प्लेसमेंट एजेंसी भी वहीं है। भाजपा के समय का सिस्टम ही आज काम कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार को बदनाम करने परेशान करने की नीयत से ईडी को भेजकर गलत छापेमारी की कार्यवाही करवा रही है। वहीं सुशील आनंद शुक्ला ने कर्नाटक चुनाव को लेकर कहा कि कर्नाटक चुनाव के नतीजे हमारी आशाएं के अनुरूप आने वाले हैं। एग्जिट पोल के नतीजे में कांग्रेस को बहुमत दिखाई दे रहा है। इस बार कर्नाटक में 150 सीट से ज्यादा कांंग्रेस को मिलेगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबेडकर अस्पताल में पहली बार एक ऐसी इलाज की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें एक मुश्किल हालात से जूझ रहे कैंसर मरीज को बड़ी राहत मिली है। अस्पताल में रेडियोलॉजी विभाग को इलाज के प्रोसीजर को पूरा करने में कामयाबी हासिल मिली है। जिस मरीज का इलाज किया गया, उसके मलाशय में कैंसर था। उसके शरीर में इतनी बुरी तरह दर्द होता था कि वह खड़े नहीं हो सकता था। न ही लेट पाता था। बड़ी मुश्किल से बैठ पाता था और बैठे-बैठे ही नींद लेता था। रायपुर के रहने वाले 30 साल के भूपेंद्र सिन्हा को यह बीमारी थी।
भूपेंद्र ने बताया कि कमर के निचले हिस्से के दर्द से वह छटपटा उठता था। बड़ी मुश्किल से व्हील चेयर पर या बेड पर बैठकर ही सो पाता था। पिछले 2 महीने से असहनीय दर्द की वजह से बैठकर सोना भी मुश्किल हो चुका था। अंबेडकर अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर विवेक पात्रे ने बताया, 30 साल के इस युवक की परेशानी काफी बढ़ गई थी। मलाशय के कैंसर (रेक्टल कैंसर) की वजह से पेन किलर दवाओं से भी मरीज को कोई मदद नहीं मिल पा रही थी। परिजन भी कई मेडिकल संस्थाओं में चेकअप कराकर परेशान थे। अंबेडकर अस्पताल के ही क्षेत्रीय कैंसर संस्थान के डॉ प्रदीप चंद्राकर के जरिए यह मरीज डॉक्टर विवेक की टीम के पास पहुंचा। मरीज की पुरानी हिस्ट्री का एक्सपर्ट डॉक्टर की टीम ने अध्ययन करते हुए इसके इलाज के लिए एक नई प्रक्रिया से काम करने की सोची।
डॉ विवेक ने बताया कि सुपीरियर हाइपो गैस्ट्रिक प्लेक्सस ब्लॉक एक ऐसी दर्द निवारक प्रक्रिया है। जिसमें पेट के निचले हिस्से से दर्द की संवेदना को मस्तिष्क तक ले जाने वाली नसों में सीटी स्कैन मशीन की मदद से इंजेक्शन के जरिए फिनोल नाम की दवा डाली जाती है। इसके डालते ही मरीज को फौरन दर्द से राहत मिलती है रीड की हड्डी और पीठ के निचले हिस्से के बीचो-बीच से आगे जाते हुए सुपीरियर हाइपो गैस्ट्रिक प्लेक्सस तक पहुंचकर दवा डाली जाती है। यह बेहद जोखिम भरा काम होता है। लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के मरीजों को जीवन दर्द रहित बनाने के लिए इस तरह के ब्लॉक लगाए जाते हैं।