Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। बघेल विधानसभा रामपुर क्षेत्र अंतर्गत लगभग 71 करोड़ 23 लाख से अधिक राशि के 65 विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। जिसके अंतर्गत 44 करोड़ 33 लाख रूपये की राशि के 33 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 26 करोड़ 90 लाख रुपए से अधिक राशि के 32 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल हैं।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र आगमन पर मुख्यमंत्री बघेल क्षेत्रवासियों को सौगात देते हुए अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण किया। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग उपसंभाग कोरबा के अंतर्गत 28 करोड़ 28 लाख के चांपा गेवरा रेलमार्ग पर उरगा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के 1 कार्य, लोक निर्माण विभाग कोरबा संभाग में 9 करोड़ 14 लाख 88 हजार के तिलाईडबरा से करतला रोड तक 2 कि.मी. लंबा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित 4 कार्य, वन विभाग के अंतर्गत 2 करोड़ 24 लाख 93 हजार के 8 सड़क निर्माण कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 8 कार्य हेतु 2 करोड़ 14 लाख 57 हजार, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1 करोड़ 81 लाख 91 हजार के 10 विभिन्न कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6 करोड़ 8 लाख 76 हजार के 2 कार्य शामिल हैं।
इसी प्रकार शिलान्यास एवं भूमिपूजन के कार्यों के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20 करोड़ 53 लाख 77 हजार के 22 कार्य, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा के 3 करोड़ 99 लाख 63 हजार के 2 कार्य, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1 करोड़ 42 लाख 24 हजार के 2 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94 लाख 60 हजार के 6 कार्य शामिल हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा अंतर्गत ग्राम चिर्रा पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करने के दौरान महिलाओं के हुनर की खूब प्रशंसा की और कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत तथा आत्मनिर्भर बनाने में रीपा महत्वपूर्ण साबित होगा। गाँव की महिलाएं जिन गतिविधियों को संचालित कर रही हैं, उसे देखकर अहसास हो रहा है कि आने वाले समय में उनकी आमदनी और बढ़ेगी। उन्होंने यहाँ समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली और कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं सबला बन गई हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने हल्दी, मिर्च, मसाला, बेसन, आटा, सुगंधित चावल, आचार, बड़ी, अगरबत्ती, दोना पत्तल निर्माण, चप्पल, गोबर पेंट, ऐश ब्रिक्स, पेवर ब्लॉक निर्माण, पुट्टी निर्माण, फेंसिंग निर्माण आदि गतिविधियों को करीब से देखा। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों से चर्चा करते हुए उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यहाँ संचालित गतिविधियों की प्रशंसा की। उन्होंने यहाँ पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए गढ़कलेवा और कॉफी पॉइंट संचालित करने के निर्देश कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा को दिए। मुख्यमंत्री ने यहाँ समूह के सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। ग्राम चिर्रा की दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री को रीपा और समूह की अनेक गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि संचालित हैं। जिसमें 64 ग्रामीण जुड़े हैं। इसमें 18 पुरुष सदस्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विगत एक माह से सतत कार्य चल रहा है।
ग्रामीण यांत्रिकी विभाग तथा आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला, दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। ग्रामीण यांत्रिकी विभाग से 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला। दो हजार चप्पल का ऑर्डर भी आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त हुआ है। अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है। विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में उत्पादित 6 लाख से अधिक कीमत की सामग्री की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी कई विभागों से ऑर्डर जारी हो रहे हैं। रीपा में मुख्यमंत्री बघेल ने वाईफाई जोन का उद्घाटन बटन दबाकर किया। कलेक्टर झा ने मुख्यमंत्री बघेल को रीपा सहित नरवा विकास के कार्यों की जानकारी देते हुए गतिविधियों का अवलोकन भी कराया।
मुख्यमंत्री ने कटहल के पौधे लगाएं
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चिर्रा के रीपा केंद्र में कटहल का पौधा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने आम और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कदम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कदम और सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने आम के पौधे लगाएं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी से सटे अभनपुर से एक बड़ी खबर आ रही है। अभनपुर के छोटे उरला स्थित डिस्पोजल बनाने की प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गयीं है। आग लगने की सूचना पर तुरंत अभनपुर नगर पंचायत का फायर ब्रिगेड व रायपुर से फायर ब्रिगेड मंगाकर आग पर काबू पाया गया।
बता दे कि शासन के द्वारा प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के बाद भी क्षेत्र में चोरी छुपे अवैध रूप से प्लास्टिक की फैक्ट्री डालकर डिस्पोजल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर/कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिर्रा के लिए रवाना हुए. मुख्यमंत्री आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्राम चिर्रा में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) के अवलोकन औऱ विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण -भूमिपूजन के बाद आम-जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही ग्राम कुदमुरा में ठाकुर देव स्थल में पूजा-अर्चना के बाद विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री बघेल ग्राम चिर्रा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 28.28 करोड़ की लागत से उरगा रेलवे स्टेशन के पास बने रेलवे ओव्हर ब्रिज, 9.15 करोड़ की लागत से तिलाईडबरा से करतला तक निर्मित सड़क एवं पुल-पुलिया, वनांचल क्षेत्र में 2.25 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 सड़कों, ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण द्वारा 2.15 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 8 ग्रामीण सड़कों, जनपद पंचायत करतला के अंतर्गत 1.82 करोड़ रूपए से निर्मित 10 निर्माण कार्य तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 6.09 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित 2 स्वास्थ्य अधोसंरचनाओं का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री बघेल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 20.54 करोड़ रूपए की लागत वाले 22 विकास कार्याे, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मण्डल कंपनी मर्यादित कोरबा द्वारा 4 करोड़ रूपए की लागत से कराए जाने वाले 2 कार्यों, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग कोरबा अंतर्गत 1.42 करोड़ की लागत वाले 2 विकास कार्याे सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत 94.60 लाख रूपए की लागत वाले 6 ग्रामीण विकास के कार्याेका शिलान्यास करेंगे।
 

 
 
 
K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवम् रोकथाम हेतु नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस वर्ष आज तक 182 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायालय भेजा गया। जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक मामले में दसहज़ार रूपए का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि सड़क दुघर्टना वर्तमान समय में सुरक्षित यातायात में सबसे बडी चुनौती बनी हुई हैं। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए भी बहुत बड़ा अभिशाप बन जाता है। सड़क दुघर्टना होने पर शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना के प्रमुख कारणों में नशे की हालत में वाहन चलाना एक प्रमुख कारण है, जिस पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्धेश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजभवन में आज ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्यों का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बीच एकता और भाईचारे का बंधन भौगोलिक सीमाओं को पार कर सद्भाव के वातावरण को बढ़ावा देता है। विभिन्न राज्यों के लोगों की उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ के आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में नये विचारों, दृष्टिकोण और कौशल का संचार किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू की गई केन्द्र सरकार के “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम के तहत विविधता में एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी राज्य एक-दूसरे राज्यों का स्थापना दिवस मना रहे हैं। इसी कड़ी में राजभवन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ में निवास करने वाले ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम राज्य के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। राज्यपाल ने स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को बधाई दी।
कार्यक्रम में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि छत्तीसगढ़ को अपना घर कहने वाले इन राज्यों के लोगों के अपार योगदान के लिए उनके सामने खड़े होकर आभार व्यक्त करना परम सौभाग्य की बात है। हमें गर्व है कि हमारे बीच ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम के लोग हैं, जो हमारे जीवन को समृद्ध बना रहे हैं और छत्तीसगढ़ के उत्थान और विकास में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने यहां की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और इसकी प्रगति को गति दी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोगों के कृषि ज्ञान और कौशल ने छत्तीसगढ़ में कृषि पद्धतियों की उन्नति में योगदान दिया है, जबकि खनन में उनके अनुभव ने राज्य में खनन उद्योग के विकास में मदद की है। इसके अलावा, ओडिशा के नागरिकों ने अपने अनूठे त्योहारों, नृत्य रूपों और हस्तशिल्प के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता को समृद्ध किया है।
राज्यपाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन, बागवानी और शिक्षा जैसे क्षेत्रों के विकास में हिमाचल के नागरिकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने में उनकी विशेषज्ञता से राज्य में पर्यटन उद्योग का विकास हुआ है। इसके अलावा, बागवानी में उनके ज्ञान ने कृषि विधियों में मदद की, जबकि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सशक्त बनाया है।
हरिचंदन ने कहा कि सिक्किम राज्य के नागरिकों ने अपनी परंपराओं को साझा किया है, जिसमें उनके विशिष्ट कला रूप, संगीत और व्यंजन शामिल हैं। जिसने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत स्पर्श किया है। उन्होंने न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया है बल्कि सामाजिक एकीकरण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा दिया है। कार्यक्रम में उपस्थित तीनों राज्यों के बच्चों एवं युवाओं ने अपने राज्य की संस्कृति एवं लोक परंपरा आधारित संास्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ओडिशा राज्य के ओडिशी नृत्य, हिमाचल के नाटी नृत्य, सिक्किम के मारूनी नृत्य, वंदे उत्कल जननी नृत्य ने अपनी पारंपरिक छटा बिखेर दी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि हमारे जीवन के लिए पर्यावरण सहित जैव विविधता का संरक्षण अति आवश्यक है। इसे ध्यान में रखते हुए हमें जैव विविधता के संतुलन को बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए आगे आना होगा। इसका संरक्षण और संवर्धन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में जैव विविधता संरक्षण की आदर्श परंपरा रही है, जो हमारे लिए गौरव का विषय है। हमारे वनों तथा ग्रामीण परिवेश में इसकी प्रधानता देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण प्रकृति और मनुष्य के बीच सभी स्तर पर तालमेल के महत्व को दर्शाता है। यह प्रकृति और मनुष्य के बीच एकजुटता को भी बल देता है, जो प्रकृति के संतुलन के लिए आवश्यक है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सामाजिक-धार्मिक पुनर्जागरण के अग्रदूत और विचारक राजा राममोहन राय की 22 मई को जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि राजा राम मोहन राय भारतीय समाज की रूढ़ियों और सामाजिक कुरीतियों के मुखर विरोध और उल्लेखनीय सुधार के लिए जाने जाते हैं।
समाज में प्रचलित सती प्रथा, बाल विवाह, बहुविवाह जैसी कुरीतियों का उन्होंने विरोध किया और बहुत हद तक इसे रोकने में सफलता हासिल की। उन्होंने समाज में महिलाओं की दशा सुधारने के लिए उन्हें शिक्षित बनाने पर जोर दिया। बघेल ने कहा कि कुरीतियां विकास में बाधक बनती हैं। देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए राजा राममोहन राय जैसे उदारवादी दृष्टिकोण की जरूरत है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा 25 सितम्बर 2022 को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय नवा रायपुर और सीजी पीएससी के भृत्य पद के प्रथम चरण की लिखित परीक्षा आयोजित किया गया था। द्वितीय चरण की परीक्षा शुद्धलेखन (ईमला) का आयोजन परीक्षा केंद्र जे आर दानी शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कालीबाड़ी चौक रायपुर में 25 मई 2023 गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया गया है।
प्रवेश पत्र पीएससी की वेबसाइट में जारी किया गया है, अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं। पीएससी द्वारा अभ्यर्थी को पृथक से प्रवेश पत्र व्यक्तिगत भेजा नही जाएगा। पीएससी की वेबसाइटhttps://psc.cg.gov.in/(पीएससी डॉट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन) है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के दो अलग-अलग जिलों में दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. पहली घटना कवर्धा जिले की है. यहां स्कॉर्पियो ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया. जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना कोरबा जिले की है. तेज रफ्तार बस ने बीके सवार युवक को चपेट में ले लिया. युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 
कवर्धा जिले में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंद दिया. जानकारी के अनुसार, पिपरिया थाना क्षेत्र के बिरकोना पुल के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को ठोकर मार दी. स्कॉर्पियो ने ठोकर इतना जोरदार मारा की बाइक करीब 60 मीटर तक घसीटा गई और बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि शिक्षक मनोज चन्द्रवंशी कवर्धा से नया बाइक लेकर अपने गांव लघान पंडरिया लौट रहा था. तभी अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बिरकोना पुल के ठोकर मार दी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. इस दर्दनाक घटना का लाइव फुटेज भी सामने आया है।