Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 के चुनाव में सरकार बनाने को लेकर कई तरह के दांव लगाए जा रहे हैं। किसी ने अपनी मूछें दांव पर लगाई है, तो कोई अपने बालों से लेकर नाक और कान पर दांव पर लगा रहे हैं। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता नेता ननकीराम कंवर ने 2023 में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा, अगर सरकार नहीं बनी तो राजनीति छोड़ दूंगा।
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने ननकीराम कंवर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, वो तो वैसे भी सन्यास ले रहे हैं। बीजेपी में उनकी सुनता कौन है। उनके रहने या नहीं रहने से बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। ननकीराम कंवर के इस बयान से सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही है। इधर कांग्रेस की सरकार बनने को लेकर अमरजीत भगत पहले से ही अपनी मूंछें दांव पर लगा चुके हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार तंबाकू उत्पादों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए प्रयासरत है, मगर उसके सामने चुनौतियां भी आ रही हैं। इसके बावजूद क्या तौर तरीके अपनाए जाएं इसके लिए न्यूजीलैंड के प्रवास पर स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में गए दल ने ऑकलैंड विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव के नेतृत्व में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के अध्ययन दौरे पर गई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड विश्वविद्यालय (यूओए) का भ्रमण कर विशेषज्ञों से चर्चा की। ऑकलैंड विश्वविद्यालय सार्वजनिक शोध विश्वविद्यालय है और न्यूजीलैंड के प्रमुख विश्वविद्यालयों में से एक है।
सिंहदेव ने आकलैंड विश्वविद्यालय में प्रदेश को तंबाकू मुक्त बनाने में आ रही चुनौतियों तथा तंबाकू उत्पादों के नियंत्रण की दिशा में उठाए गए विभिन्न सामजिक पहलुओं पर विशेषज्ञों के साथ विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने तंबाकू नियंत्रण से संबंधित नीतियों व कार्यक्रमों को भविष्य में और अधिक प्रभावी तरीके से लागू करने एवं इसके सेवन से लगातार बढ़ रहे रोगियों की संख्या से अर्थव्यवस्था पर पड़ते बोझ पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वहां किए गए शोध के आधार पर बताया कि तंबाकू उत्पादों से अर्जित आय से अधिक खर्च इससे होने वाली बीमारियों में हो रहा है। इसे देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने तंबाकू पर रोक के लिए बहुत ठोस नीति बनाई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वहां स्मोक-फ्री जनरेशन की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी दी। तंबाकू और धूम्रपान पर नियंत्रण के लिए वहां सामुदायिक स्तर पर बिहेवियर चेंज कम्युनिकेशन पर बल दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि न्यूजीलैंड में किस तरह से तंबाकू के विक्रय को नियंत्रित करने के साथ ही इससे जुड़े उत्पादों में निकोटीन की मात्रा घटाई गई। धूम्रपान मुक्त पीढ़ी तैयार करने के लिए वहां 2009 या उसके बाद जन्मे किसी भी व्यक्ति के लिए तंबाकू उत्पाद के उपयोग, उपभोग, विक्रय को अवैध करार दिया गया है। उन्होंने तंबाकू उत्पादों के लिए लाइसेंस पद्धति और अल्टरनेट कल्टीवेशन पर काम करने की आवश्कता पर बल दिया। ऑकलैंड विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वर्ष 2025 तक न्यूजीलैंड के स्मोक-फ्री जनरेशन हो जाने की बात कही।

K.W.N.S.-रायपुर। छग की राजधानी रायपुर में ट्रेन से गिरकर थर्ड जेंडर की मौत हो गई है. घटना उरकुरा फाटक के पास की है. मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल ट्रेन से गिर जाने पर उठाने के चक्कर में किन्नर भी गिर गई। इस हादसे में किन्नर को मौके पर ही जान गंवानी पड़ी।
बता दें कि ट्रेन के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में कितने युवा काल के गाल में समा जाते हैं इसके बावजूद ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।सोशल मीडिया पर हर दिन ट्रेन के साथ सेल्फी लेने का एक न एक वीडियो सामने आ ही जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डाॅ किरणमयी नायक और सदस्यों द्वारा बस्तर जिले के महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में 05 जून को प्रातः 11 से 5 बजे तक आयोजित की गई है। आयोग द्वारा 21 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
K.W.N.S.-रायपुर। कुछ दिनों पहले भाजपा ने “जाबो गोठान खोलबो पोल” अभियान चलाया है. इस अभियान के तहत भाजपा कांग्रेस के गोठान अव्यवस्था की पोल खोलने का दावा कर रही है. भाजपा के इस अभियान को लेकर सरपंचों में नाराजगी है. सरपंच संघ इसके विरोध पर सड़क पर उतर प्रदर्शन कर रहा है. साथ ही संरपंच संघ भाजपा को आगामी चुनाव में इसका परिणाम भुगतने की बात कह रहा है।
सरपंच संघ का कहना है कि “अगर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सरकार की पोल खोलना चाहती है तो उनके खिलाफ धरना और प्रदर्शन करे. लेकिन बीजेपी ग्राम पंचायतों में जाकर सरपंचों की परेशानी बढ़ा रही है. गोठान के रखरखाव और उसकी पूरी जवाबदारी का जिम्मा ग्राम पंचायतों का होता है. इसके लिए ग्राम पंचायत को नोडल एजेंसी बनाया गया. ऐसे में बीजेपी का ये अभियान उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है. इतनी बड़ी पार्टी होने के बाद इतनी छोटी हरकत करना बीजेपी को शोभा नहीं देता।

K.W.N.S.-रायपुर। डाक पार्सल से रायपुर में ड्रग्स की सप्लाई हुई है. जानकारी के मुताबिक सीमा सच्चर निवासी अवंति विहार ने थाना तेलीबांधा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका लडका यश सच्चर उम्र 26 साल जो नशा करने का आदि है, जिसे करीब एक माह पूर्व शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र दलदल सिवनी पंडरी रायपुर में भर्ती कराया गया है। प्रार्थिया को आज से करीब 12-15 दिन पूर्व एक पार्सल रजिस्ट्रर्ड डाक के माध्यम से जिस पर मैक्सिको का टिकट लगा हुआ था, प्राप्त हुआ जो उसके लड़के यश सच्चर के नाम से आया था। पार्सल में लिफाफा के अंदर नशीला पदार्थ होना प्रतीत हो रहा है। इसके पूर्व भी 02-03 बार पार्सल उसके लडके के नाम से आया था जिसे उसके लडके के द्वारा प्रार्थिया को देखने नहीं दिया गया था।
जिस पर प्रार्थिया उक्त नशीला पदार्थ को थाना तेलीबांधा लेकर गयी, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त नशीले पदार्थ की जांच करायी गयी। जांच पर उक्त पदार्थ मैजिक मशरूम साइक्लोसिन ड्रग्स होना पाया गया। जिस पर पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा मैजिक मशरूम साइक्लोसिन ड्रग्स वजनी 0.67 ग्राम कीमती 10,000 रूपये को जप्त किया गया। इस प्रकार प्रार्थिया के पुत्र आरोपी यश सच्चर पिता संजीव सच्चर उम्र 26 वर्ष साकिन बी-8 सेक्टर 02 अवंति विहार थाना तेलीबांधा रायपुर द्वारा उक्त ड्रग्स को मैक्सिको विदेश से आयात कर पार्सल मंगाया गया। जिस पर आरोपी यश सच्चर के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 321/23 धारा 23(ए) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी यश सच्चर का वर्तमान में दलदल सिवनी पंडरी रायपुर स्थित शुद्धि नशा मुक्ति केन्द्र में उपचार जारी है, उपचार पश्चात् आरोपी से प्रकरण में संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। हैदराबाद मे आयोजित 27 एवं 28 मई को द्वितीय मास्टर्स नेशनल वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिता मे छग के डी सूर्यनारायण राव ने 44 से 60 वर्ष की आयु की प्रतियोगिता मे 102 किलो वजन वर्ग मे खेलते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया प्रतियोगिता मे देशभर के करीब 156 खिलाडियों ने भाग लिया।
छग के मास्टर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष मानिक ताम्रकार ने बताया कि छग से सोहन वर्मा ने मैनेजर और कोच की भूमिका बखूबी निभाया 26 को मैनेजर मीटिंग मे भाग लेकर छग का पत्र सौपा गया जिसमे उदल वाल्मीकि को मास्टर्स नेशनल फेडरेशन मे छग से जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्ति किये जाने का प्रस्ताव पास हुआ वेट लिफ्टर डी सूर्यनारायण राव वर्तमान मे छग शासन के पी डब्लू डी विभाग मे कार्यरत है. इसकी इस उपलब्धि पर रायपुर सांसद सुनील सोनी रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल बॉडी बिल्डिंग के अध्यक्ष हरिवल्लभ अग्रवाल रायपुर जिला जिम एसोसियेशन के सचिव पोषण बाँधे मास्टर्स वेट लिफ्टिंग के सीनियर उपाध्यक्ष किशोर कुमार भिलाई पॉवर लिफ्टिंग छग के अध्यक्ष लखपति सिंदूर बॉडी बिल्डिंग संघ के आजीवन अध्यक्ष शिव मोहन शुक्ला सीनियर उपाध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष हेमंत परमाले अमित रामटेके श्री निवास साहू मोहित वालदे ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दिये।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास में पधारे शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज और ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का सपरिवार विधि विधान से पादुका पूजन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े व चन्द्रदेव राय, विधायक खेल साय सिंह, रामपुकार सिंह, विनय जायसवाल, गुलाब कमरो, विनय भगत, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय प्रदीप शर्मा व विनोद वर्मा उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने पीसी कर प्रदेश समेत कई मुद्दों को लेकर बयान दिया है. जहां शराबबंदी को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि, जनता चाहेगी तो सरकार की मदद कर सकती है. जितने भी अपराध हो रहे उसमें बहुत बड़ा हाथ शराब का है. अगर अपराध को बंद करना है तो शराबबंदी की जाए।
आगे शंकाराचार्य ने कहा, राजनीति के कारण आदिवासियों को कहा जा रहा है कि, तुम हिंदू नहीं हो. हम भी जंगली थे आदिवासी वनवासी थे. धीरे-धीरे जंगल कम हो गए, वनवासी अब जंगलों में रह गए तो क्या वह वनवासी नहीं रह जाएंगे.हम भी उसी परंपरा के हैं. आदिवासी और हममें कोई अंतर नहीं. शहर में रह जाने से किसी की परंपरा समाप्त नहीं हो जाती. राजनैतिक लोग हमें बांटने का प्रयास कर रहे. आदिवासी भाइयों को उनके झांसे में नहीं आना चाहिए।
भगवान के नाम पर हो रही राजनीति पर शंकराचार्य ने कहा, जिस राजा के द्वारा भूखी जनता के दु:ख को दूर करने का प्रयास किया जाता है, वही असली राजा है. साधन का मतलब है, भगवान राम का मंदिर बना दो चढ़ोत्तरी आएगी वो साधन होगा. कुछ लोगों ने अपनी राजसत्ता को प्राप्त करने के लिए भगवान राम को साधन बना लेते हैं. महिला पहलवानों के प्रदर्शन के लेकर शंकराचार्य़ ने कहा, शिकायत है तो जांच कराने में क्या समस्या है. जिनके खिलाफ हमारी बहनों ने प्रदर्शन किया, वही आरोपी संसद भवन में खड़ा होकर सबको तमाशा दिखाता है. हमको दोनों दृश्य साथ में दिखाई देते हैं, ये हम स्वीकार नहीं करते. ये कैसा लोकतंत्र है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की गौठान को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा बनाने की परिकल्पना अब साकार होने लगें है साथ ही इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगें है। कभी दूसरे राज्यों में काम की तलाश में जाने वाली महिलाएं अब गांव के गौठान में पेंट बनाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है। रीपा के तहत गांव की महिलाएं गोबर से पेंट बनाकर महात्मा गांधी जी के आत्मनिर्भर गांव की कल्पना को भी साकार कर रही हैं। उक्त गोबर पेंट बेहद ही उच्च गुणवत्ता युक्त है जो कि मल्टीनेशनल कंपनियों को सीधा टक्कर दे रही हैं। ऐसे ही बलौदाबाजार -भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के ग्राम गिर्रा में जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने गोबर से उच्च गुणवत्ता वाला पेंट बना रहा है। 3 माह पूर्व प्रारंभ किया हुआ उक्त यूनिट से अभी तक कुल 1915 लीटर गोबर पेंट का निर्माण हो चुका है। जिसमे से 670 लीटर पेंट बेच चुके है। जिससे अभी तक समूह को 1 लाख 27 हजार 240 रुपये की आमदनी अर्जित हुई है। जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष दामिनी वर्मा ने बताया कि हमारे समूह में कुल 10 महिलाएं शामिल हैं। साथ ही एक पुरूष को गोबर पेंट के निर्माण कार्य मे सहयोग लेते है। उन्होनें आगे बताया कि हम विगत 5 वर्षों से समूह में आपस में जुड़े हुए एवं साप्ताहिक बैठक कर लेन-देन का कार्य करते थे। हम सब समूह में ही रहकर आजीविका संबंधित कुछ कार्य करने सोंच रहे थे तभी हमे रीपा महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क ने गोबर पेंट निर्माण कार्य के बारे में हमें जानकारी दी गई। तब यह सुनकर एकाएक विश्वास भी नहीं हुआ। किन्तु विस्तृत जानकारी मिलने के बाद हम इस कार्य को करने को तैयार हुए। क्यांेकि इस कार्य को करने लिए शासन स्तर से हमें पंेट उत्पादन हेतु मशीन एवं कच्चा माल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर हमने कार्य करना प्रारंभ किए इसके लिए हमें प्रारंभ में जनपद पंचायत के द्वारा 7 दिन का प्रशिक्षण भी दिया गया। अभी वर्तमान में हमें 1 हजार लीटर गोबर पेंट का आर्डर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के द्वारा मिला है।.गौरतलब है कि सरकार ने गोबर पेंट के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सभी शासकीय भवनों की पुताई इसी से कराने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए एसओआर भी जारी कर दिया है। एवं जिले कलेक्टर चंदन कुमार ने भी अलग से आदेश जारी की गई है।
गोबर से बना पेंट है प्रकृति के अनुकूल
अभी तक पेंट निर्माण को मल्टीनेशनल कंपनियां का ही कार्यक्षेत्र माना जाता रहा है। लेकिन अब छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं भी इस क्षेत्र में मजबूती से कदम रख चुकी हैं। गोबर से बनने वाला प्राकृतिक पेंट बिल्कुल मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा तैयार किए गए पेंट के जैसा ही है। इसकी गुणवत्ता उच्चस्तरीय है, यह पेंट एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल भी होता है। उक्त गोबर पेंट की बिक्री सी-मार्ट के जरिए की जा रही है। साथ ही आंनलाईन प्लेट फॉर्म में बेचने की तैयारी की जा रही है। यह पेंट मल्टीनेशनल कंपनी के पेंट की तुलना में 30 से 40 प्रतिशत सस्ता होने के साथ ही पर्यावरण के अनुकूल भी है। गोबर से बने इस पेंट की कीमत बाजार में उपलब्ध प्रीमियम क्वालिटी के पेंट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम है। इमल्शन पेंट की कीमत 225 रूपए प्रति लीटर है। यह 1, 2, 4 और 10 लीटर के पैकेज में तैयार किया जा रहा है।
पेंट के साथ बनाए जाएंगे कई प्रकार के प्रोडक्ट
इस योजना से गांव के लोगों को रोजगार के साथ ही तरक्की के लिए नए-नए अवसर भी बन रहे हैं। ग्राम गिर्रा के गौठान में डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट के साथ ही अन्य कई प्रकार के रोजगारमूलक कार्य भी किए जा रहे हैं। जैसे वर्मी कंपोस्ट,लोहे की तार, फेंसिंग जालियां, मुर्गी पालन और आने वा नें मिनरल वाटर पैकिंग, ब्रिक्स इत्यादि का भी कार्य जारी है।