Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। रायगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लोकार्पण किया। रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपए की सौगात मिली है. जिसमें धरमजयगढ़ एवं पुसौर में बने हमर लैब का लोकार्पण हुआ है.जिला ग्रन्थालय के उन्नयन कार्य का भी लोकार्पण किया गया. जिला चिकित्सालय में धनवंतरी जेनेरिक दवा दुकान का शुभारंभ की गई है मुख्यमंत्री युवा केंद्र, घरघोड़ा के उन्नयन हेतु लोकार्पित परिसर में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा स्टाल का अवलोकन किया।
बता दें कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव शुभारंभ के पहले दिन यानि आज दीप प्रज्जवल एवं राजगीत तथा स्थानीय कलाकारों एवं पंडित/पुरोहितों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
इस अवसर पर आमंत्रित विदेशी एवं अंतराज्यीय कलाकारों का मार्च पास्ट होगा। शाम 4.30 से 5 बजे तक कम्बोडिया विदेशी दल की प्रस्तुति होगी। शाम 5.15 से 7.30 बजे तक अंतर्राज्जीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता होगी जिसमें उत्तराखंड, कर्नाटक एवं छत्तीसगढ़ की टीमें भाग लेंगी। रात्रि 7.30 से 9 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (इंडियन आइडल) सण्मुख प्रिया भजन संध्या की प्रस्तुति देंगी एवं रात्रि 9 से 10.30 बजे तक राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार (सारेगामा फेम) शरद शर्मा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत गीतांजली नगर स्थित मकान में लाखों रूपये की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी डी. रवि राव को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अब्दुल गनी खान ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सेक्टर 01 गीतांजली नगर रायपुर में रहता है तथा घर में कार्य करने एवं गाड़ी चलाने के लिये कर्मचारियों को रखा है, जब भी प्रार्थी तथा उसका परिवार बाहर जाते है तो उस दौरान उक्त कर्मचारियों द्वारा ही घर का ध्यान रखा जाता है। प्रार्थी दिनांक 13.04.2023 को दोपहर 03.00 बजे अपनी पुत्री तथा चालक को लेकर अपने गांव रेंगाखार कवर्धा गया हुआ था। दिनांक 15.04.2023 को प्रातः 07.00 बजे प्रार्थी के घर के कर्मचारी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके पुत्री के रूम तथा स्टोर रूम का दरवाजा खुला हुआ है, अंदर सामान बिखरा हुआ, आलमारी टूटा हुआ है तब प्रार्थी अपनी पुत्री तथा चालक के साथ रेंगाखार से अपने घर रायपुर वापस आया तो देखा कि घर के छत का दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था तथा उसकी पुत्री व स्टोर रूम दरवाजा खुला हुआ था, सामान बिखरा हुआ था, आलामारी टूटा हुआ था तथा आलमारी के लॉकर में रखा सोने का चंदन हार, सोने का चैन, चूडी, डायमंड अंगुठी, प्लेटिनम अंगूठी, कान का प्लेटिनम टॉप्स, अन्य सोने के जेवरात तथा नगदी रकम नही था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के छत के दरवाजे का कुंडी तोडकर घर अंदर प्रवेश कर उक्त मशरूका को चोरी कर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 146/2023 धारा 380, 457 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी, उसकी पुत्री तथा आस-पास के लोगों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये। प्रार्थी के घर में काम करने वाले कर्मचारियों से भी घटना के संबंध में पृथक-पृथक विस्तृत पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया गया। तरीका वारदात के आधार पर चोरी के पुराने आरोपियों के संबंध में तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर सतत् निगाह रखी जाकर भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि जलविहार कॉलोनी श्याम नगर तेलीबांधा निवासी डी. रवि राव अपने पास बहुत अधिक मात्रा में नगदी रकम रखता है तथा खूब पैसे भी खर्च कर रहा है, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा डी. रवि राव को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नही होना बताकर लगातार टीम के सदस्यों को गुमराह किया जा रहा था, कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर डी. रवि राव से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने एवं हीरा जड़ित प्लेटिनम के जेवरात कुल 24 तोला तथा नगदी रकम 80,500/- रूपये जुमला कीमती लगभग 16,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा चोरी के सोने के कुछ जेवरातों को उड़ीसा में राहगीरों को बिक्री करना तथा प्लेटिनम के कुछ जेवरातों को नकली समझ कर फंेंक देना बताने के साथ ही चोरी के पैसों से श्याम नगर तेलीबांधा में एक मकान क्रय करना बताया गया है। आरोपी पूर्व में भी आंध्रप्रदेश राज्य से चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी।
बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा के बीजेपी प्रवेश पर सीएम भूपेश बघेल ने तंज किया है. सीएम ने कहा, वे तो पहले ही उनके साथ थे. रमन सिंह जी के चिरंजीव के साथ सीएम हउस बैठे रहते थे. उनके दोस्ताना संबंध थे. आज चले गए तो कौन सी बड़ी बात है।
राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रायगढ़ रवाना होने से पहले सीएम बघेल ने कहा कि भाजपा के नेता असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. राम आदि और अंत दोनों हैं. छत्तीसगढ़ से उनका विशेष नाता है. वे कौशल्या के राम हैं. वे शबरी के राम हैं. वे हमारे भांचा राम हैं. हम लोग अनेक रूप में उन्हें देखते हैं, पूजते हैं, स्मरण करते हैं. सुख में, दुख में, सबमें हम हम लोग राम का स्मरण करते हैं. ये लोग केवल चुनाव के समय और वोट के लिए राम को याद करते हैं. दोनों में अंतर यही है. मोदी से पहले महात्मा गांधी ने गोली लगने के बाद प्राण त्यागते हुए उन्होंने हे राम कहा था. ये तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली है. ये उसी संस्कृति के लोग हैं. दरअसल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी के कारण कांग्रेस के राम की शरण में आना पड़ा. इस मुद्दे पर सीएम ने यह प्रतिक्रिया दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा समेत कई बड़ी हस्तियों ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, प्रभारी ओम माथुर ने अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले, पूर्व IAS आरपीएस त्यागी, अमर बंसल, राजेंद्र नायक, वियजकुमार ध्रुव, एड्वोकेट निशांत श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
छत्तीसगढ़ में गर्मी ही नहीं, चुनावी सरगर्मियां भी बढ़ रही है.नीलकंठ टेकाम के सक्रिय राजनीति में आने की खबरों के बीच चर्चा तेज है कि कई और अहम चेहरे हैं, जिनका आने वाले दिनों में राजनीतिक प्रवेश होगा. इनमें एक दो पद्मश्री और कुछ आईएएस,आईपीएस और आईएफएस अफसर शामिल हैं. जाने माने एक्टर अनुज शर्मा को लेकर हल्ला है कि जल्द ही उनका बीजेपी प्रवेश होगा. हालांकि अनुज को लेकर इस तरह की चर्चा नई नहीं है. हर चुनाव में ऐसी चर्चा छिड़ती रही है. कहते हैं कि अनुज भाटापारा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. रिटायर्ड आईएफएस एस एस डी बड़गैय्या को लेकर खबर है कि जल्द ही उनका बीजेपी प्रवेश होगा. पहले चर्चा थी कि उन्हें बेलतरा सीट से चुनाव लड़ाया जा सकता है, मगर नई चर्चा में यह सुना जा रहा है कि बड़गैय्या कसडोल से उम्मीदवार बनाए जा सकते हैं. बेलतरा प्रदीप झा नाम के एक उद्योगपति का नाम चल रहा है, जिन्हें बीजेपी की टिकट से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है. इसी तरह मरवाही से एक रिटायर्ड कर्नल पर बीजेपी दांव खेल सकती है।
बता दें कि अनुज शर्मा के 2008 के चुनाव के समय भी बीजेपी में शामिल होने की खबरें आईं थी. लेकिन किन्हीं कारणों से वह टल गया था. अनुज भाटापारा के मूल निवासी हैं. अटकलें हैं कि अनुज को भाटापारा विधानसभा से ही बीजेपी अपना उम्मीदवार बना सकती है. बीजेपी प्रवेश के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी सहित कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप गौठानों में गोबर से विभिन्न उत्पाद बनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में प्राकृतिक पेंट और पुट्टी निर्माण की यूनिट्स तेजी से स्थापित की जा रही हैं. जिससे आत्मनिर्भर गांव की कल्पना साकार हो रही है. साथ ही गौठानों से गांव के लोगों को रोजगार के साथ ही उनकी आर्थिक तरक्की के लिए नए-नए अवसरों का निर्माण हो रहा है. जिले के जरवाय गौठान में डिस्टेंपर, इमल्शन पेंट के साथ ही पुट्टी का भी निर्माण हो रहा है।
बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट लोगों के जेब के साथ साथ पर्यावरण और स्वास्थ्य पर भी असर डालती है. गोबर पेंट की उपयोगिता और गुणवत्ता को जन जन तक पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी शासकीय विभाग, निगम, मंडल और स्थानीय निकायों में भवनों के रंग रोगन के लिए गोबर पेंट का उपयोग अनिवार्यतः करने के निर्देश दिए हैं. उनके निर्देश का पालन करते हुए रायपुर नगर निगम भवनों की पुताई भी प्राकृतिक पेंट से की गई है. इस पेंट की खास बात यह है की इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध रासायनिक पेंट से कम है साथ ही गोबर से निर्मित होने के कारण रासायनिक पेंट की तुलना में इसमें महक भी नहीं की आती जिससे यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है. इसके अलावा ये घर के तापमान को सामान्य रखने में भी मदद करता है।
गोबर पेंट से रंगे कई घर और इमारत
रायपुर के जरवार गौठान में गोवर्धन स्व-सहायता समूह की महिलाएं गोबर से प्राकृतिक पेंट बना रही हैं. यहां के गोबर से बने पेंट का उपयोग सबसे पहले रायपुर नगर निगम के भवन की पुताई के लिए किया गया था. सरकारी भवनों के अलावा आम लोगों के द्वारा भी यह पेंट पसंद किया जा रहा है. रायपुर के अलावा दूसरे जिलों में भी स्थानीय लोगों ने इस पेंट का उपयोग किया है. वहीं राजधानी में भी बहुत से लोग इस पेंट से अपने घरों की पुताई कर चुके है।
महिलाओं में कुछ नया करने की ललक
जरवाय गौठान की स्व सहायता समूह की अध्यक्ष धनेश्वरी रात्रे बताती है की उनके समूह में 22 महिलाएं काम करती है. कुछ नया करने की सोच से उन्होंने गोबर से पेंट बनाने का काम शुरू किया. गोबर से पेंट बनाने के लिए महिलाओं ने विधिवत प्रशिक्षण भी प्राप्त किया. पेंट बनाने की शुरुआत अप्रैल 2022 से हुई और अब तक गौठान में 25 हजार लीटर का निर्माण किया जा चुका है जिसमे से 20 हजार लीटर पेंट बेच चुकी है. जिससे लगभग 8 लाख का मुनाफा समूह को हुआ है. गोबर से निर्मित पेंट आधा लीटर, एक, चार, और दस लीटर के डिब्बों में उपलब्ध है।
ऐसे तैयार होता है गोबर से प्राकृतिक पेंट
प्राकृतिक पेंट बनाने के लिये गोबर को पहले मशीन में पानी के साथ अच्छे से मिलाया जाता है फिर इस मिले हुए घोल से गोबर के फाइबर और तरल को डी-वाटरिंग मशीन के मदद से अलग किया जाता है. इस तरल को 100 डिग्री तापमान में गरम करने से बने अर्क को पेंट के बेस की तरह इस्तेमाल किया जाता है. जिसके बाद इसे प्रोसेस कर पेंट तैयार होता है. गोबर से प्राकृतिक पेंट के निर्माण का मुख्य घटक कार्बाेक्सी मिथाइल सेल्यूलोज (सीएमसी) होता है. सौ किलो गोबर से लगभग 10 किलो सूखा सीएमसी तैयार होता है. कुल निर्मित पेंट में 30 प्रतिशत मात्रा सीएमसी की होती है. गोवर्धन स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित यह पेंट महिलाओं की आय का जरिया तो है ही साथ ही महिलाओं की अलग पहचान बना रहा है।
बाजार में मिलने वाले अधिकतर पेंट में ऐसे पदार्थ और हैवी मेटल्स मिले होते है जो हमारे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते हैं. वहीं गोबर से निर्मित पेंट प्राकृतिक पदार्थों से मिलकर बनता है इसलिए इसे प्राकृतिक पेंट भी कहते है. केमिकल युक्त पेंट की कीमत 350 रुपये प्रति लीटर से शुरू होती है पर गोबर से निर्मित प्राकृतिक पेंट की कीमत 150 रुपये से शुरू है. गोबर से बने होने के कारण इसे बहुत से फायदे भी है जैसे यह पेंट एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल है साथ ही घर के दीवारों को गर्मी में गर्म होने से भी बचाती है और तापमान नियंत्रित करती है।
पर्यावरण के अनुकूल
ये पेंट भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाला के द्वारा प्रमाणित भी किया गया है. साथ ही यह एंटी बैक्टीरिया, एंटीफंगल, इको-फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक है. इस पेंट में हैवी मेटल्स का उपयोग नहीं किया गया है साथ ही गोबर से निर्मित होने की वजह से यह नेचुरल थर्मल इन्सुलेटर की तरह कार्य करता है. ये पेंट पर्यावरण के अनुकूल है साथ ही इसकी कीमत बाजार में उपलब्ध प्रीमियम क्वॉलिटी के पेंट की तुलना में 30 से 40 फीसदी कम है. यह बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों के पेंट की तरह लगभग 4 हजार रंगों में भी उपलब्ध है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर जिले के ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और इस घटना में घायलों के बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं। ग्राम घाघरा और करदना के बीच छतौरी घाट में शादी समारोह से वापस आ रहे ऑटो रिक्शा के घाट के नीचे गिरने से हुए हादसे में 4 लोगों की मृत्यु हुई है। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।
p

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के अध्यक्ष गणेश कर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को श्री गणेश कर ने नाचा द्वारा बनवाए गए छत्तीसगढ़ी एप ‘छत्तीसकोश’ के लांच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री को गणेश कर ने बताया कि इस एप में अंग्रेजी भाषा के 25000 शब्दों का छत्तीसगढ़ी में अनुवाद किया गया है। साथ ही 22 साहित्यकारों की कहानी, निबंध, उपन्यास आदि के संग्रह भी एप पर उपलब्ध हैं। इस एप का लाभ सभी छत्तीसगढ़ी भाषी व भाषा में रुचि रखने वाले सुधिजन उठा सकेंगे। छत्तीसकोश एप का लांच आगामी 10 जून को राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नाचा संगठन को ‘छत्तीसकोश’ एप के निर्माण के लिए बधाई देते हुए आमंत्रण हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 32 रेल परिवार के सदस्य (15 सामान्य एवं 17 असामान्य) मई 2023 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए । इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III(निकिता अग्रवाल), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ( निरंजन गुनीराम बडगे), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 32 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 07, यांत्रिकी विभाग से 07, वाणिज्य विभाग से 02, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01, विद्युत विभाग से 09, कार्मिक विभाग 01 एवं लेखा विभाग 01 कर्मचारी शामिल है।
सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई । इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र (ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये10,84,78,598/- का भुगतान किया गया), पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान एवं पास पत्र, सेवा मेडल आदि दिनांक 31/05/2023 को प्रदान किया गया ।
सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी । अंत में उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी ।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साधू का वेश धारण कर उठाई गिरी करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। दरअसल, एक ज्वेलरी दुकान में जादू दिखाने आए दो साधू सोने की अंगुठी लेकर फरार हो गए। यह घटना सीटी कोतवाली क्षेत्र का है।
बता दें कि, राजधानी में साधू का वेश लेकर उठाई गिरी करने वाले घूम रहे हैं। रायपुर के बुढ़ापारा में स्थित राजश्री ज्वेलर्स में दो साधु पहुंचे उन्होंने जादू दिखाकर, दैविय शक्तियां देने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने सोने की अंगूठी ली और फरार हो गए। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।