Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने आज राजभवन पहुंचकर नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन से मुलाकात कर लंबित आरक्षण संसोधन विधेयक पर चर्चा की। राजभवन से बाहर आने के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्यपाल के साथ चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि नए राज्यपाल भी राजनीतिक दबाव में है। राज्यपाल से हमें ठोस आश्वासन नहीं मिला।
कवासी लखमा के इस बयान को लेकर पूर्व CM डॉ। रमन सिंह ने पलटवार कर रहते हुए कहा कि राज्यपाल सर्वोच्च पद होता है, संविधानिक पद होता है। राज्यपाल नियम कायदे कानून से काम करते हैं, राज्य सरकार के निर्देश पर नहीं। विधि विशेषज्ञों की राय लेकर वह अपनी बात करते हैं। इस प्रकार की राजनीतिक टिप्पणी राज्यपाल पर किया जाना छत्तीसगढ़ में ही देखने को मिलता है। राज्य सरकार के मंशा अनुरुप गवर्नर नहीं चलेंगे। सरकार दबाव डालेगी तो नहीं होगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में शंकराचार्य स्वामी आत्मानन्द सरस्वती ने सौजन्य मुलाकात की । इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी भी उपस्थित थे ।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सामने आए राशन घोटाले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि स्वयं राज्य के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने जवाब में स्वयं स्वीकार कर रहे है कि गुड़,चना, शक्कर, चावल राशन दुकानों में सैकड़ों करोड़ का बचत समान था। उसकी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई तथा अतिरिक्त सामान सप्लाई कर दी गई।
उन्होंने कहा कि मंत्री की यह बात अपने आप में बड़े घोटाले की तरफ इशारा करती है। साथ ही बृजमोहन ने यह भी बताया कि जब केंद्र सरकार ने आंकड़े भेजें उसके बाद राज्य में जांच की कार्रवाई प्रारंभ की गई पर ऑटोमेटिक पोर्टल बंद कर दिया गया। मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की गई।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार गरीबों के हक में सेंध लगा रही है। यह गरीबों की थाली से खाना चुराने वाली सरकार है। सरकारी भ्रष्टाचार का यह अनूठा नमूना है जो गरीब परिवारों तक को नहीं बख्श रही। उन्होंने कहा की यह 1000 करोड़ का राशन घोटाला प्रमाणित है बावजूद कांग्रेस की यह सरकार विधानसभा की समिति से जांच कि हमारी मांग को ठुकरा रही है। यहां मंत्री गड़बड़ी स्वीकार कर रहे हैं घोटाला प्रमाणित तौर पर दिख रहा है बावजूद विधानसभा की समिति से जांच अस्वीकार करना यह दर्शाता है कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल के समस्त सहयोगियों की भी भूमिका है।
 

 
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। राज्य शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग में कार्यरत लगभग दो दर्जन अधिकारियों-कर्मचारियों पर महालेखाकार, लोक आयोग व विभागीय जांच में कई अनियमितता सिद्ध हुई है, बावजूद इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर आटीआई एक्टिविस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता अव्दुल वाहिद ने पत्र लिखकर तकनीकी एवं उच्च शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने पत्र में बताया है कि प्रशिक्षण अधिकारी वर्ग-3 की 723 लोगों की भर्ती में गड़बड़ी के मामले में लोक आयोग ने अपने आदेश प्रकरण क्रमांक-77-2014, आदेश दिनांक 29.03.2019 में डेढ़ दर्जन से ज्यादा अधिकारियों और कर्मचारियों को दोषी बताया था जिन पर आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को दोषी पाया गया उनमें श्रीमती मीना गनवीर सहायक संचालक, रंजना कटकवार अतिरिक्त संचालक, एसएस भगत संयुक्त संचालक, एमएफ अंसारी उप संचालक, बीएस नेताम उप संचालक सेवानिवृत्त, चिन्मय चौधरी सहायक संचालक, एसएल प्रेमी प्राचार्य वर्ग-2 सेवानिवृत्त, बीपी साहू प्राचार्य वर्ग-2, पीएन सिन्हा प्रभारी संयुक्त संचालक, पीआर ध्रुव प्रशिक्षण अधीक्षक, एचयू सिद्दीकी, अख्तर अब्बास, सरोज कुमार वर्मा, इन्द्र गोपाल साहू, डीके तिवारी, एसके दुबे, शिवचरण हिरवानी, श्रीमति नीना मैथ्यू, केआर कश्यप सभी प्रशिक्षण अधिकारी शामिल हैं।
इसी तरह विधानसभा चुनाव 2018 में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में तत्कालिन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने हरि सिंह राणा अधीक्षक बेमेतरा को दोषी मानते हुए निलंबन आदेश पारित किया था लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महालेखाकार ने अपने आडिट रिपोर्ट में अधीक्षक लोहारा नंदल धुमकेती को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाया था और शासन को जांच प्रतिवेदन क्रमांक 66/2019 के माध्यम से अवगत कराया था जिस पर भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी तरह प्रशिक्षण अधिकारी देवभोग ओपी विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत के आधार पर विभाग के निर्देश पर संयुक्त संचालक(प्रशिक्षण) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायपुर क्षेत्र के द्वारा जांच रिपोर्ट क्रमांक-330 दिनांक 11.05.2022 के अनुसार शिकायत सही पाए जाने की पुष्टि करते हुए दोषी पाए जाने की प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। श्री वाहिद ने अनियमितता के इन मामलों में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मंत्री को यह भी अवगत कराया कि कई शिकायतों के बाद भी विभाग के उच्च अधिकारी कार्रवाई करने को लेकर गंभीर नहीं हैं और परोक्ष रूप से भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को संरक्षण दे रहे हैं। इन्होंने यह भी बताया कि इन अधिकारियों में से कई एक ही स्थान पर पांच-पांच, छह-छह साल से जमे हुए हैं जबकि सामान्य कर्मचारियों को हर तीन साल में स्थानांतरित करने का प्रावधान है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर में सिंधी काउंसिल ने होजमालो 2023 का आयोजन भगवान झूलेलाल जयंती के अवसर पर किया। इस कार्यक्रम में मुंबई के मशहूर सिंधी गायक मोहित शिवानी ने परफॉर्मेंस दी। सिंगर के शानदार गानों को ‌लोगों ने खूब एंजॉय किया। इसके साथ ही कई अन्य कलाकारों ने भी मंच से अपनी परफॉर्मेंस दी। इस इवेंट में रायपुर सांसद सुनील सोनी और पूर्व विधायक श्री चंद्र सुंदरानी भी पहुंचे।
सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंह ने बताया कि समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मशहूर सिंधी गायक मोहित शिवानी के कई बेहतरीन गानों ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कॉमेडियन परमानंद प्यासी ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। साथ ही मुंबई से आए बैंड ने भी कमाल की परफॉर्मेंस दी। समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल की आरती की। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सिंधी काउंसिल लगातार लोगों के लिए भलाई का काम कर रहा है। अलग-अलग त्योहारों में काउंसिल के सदस्य लोगों की मदद करते रहते हैं। आगे उन्होंने समाज के सभी लोगों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दी। दरअसल सिंधी काउंसिल के सदस्य प्रदेश के हर पर्व में गरीब तबकों के घरों में खुशी लाने के लिए उनकी मदद करते रहते हैं।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पीएम आवास के मुद्दे पर सोमवार को फिर जोरदार हंगामा हुआ. पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे न स्वीकार किया कि कोरोना काल में राज्यांश नहीं दे पाए थे. जो भी पात्र हितग्राही होंगे, उन्हें आवास दिलाएंगे. विपक्ष की ओर से पुन्नूलाल मोहले, शिवरतन शर्मा, धरमलाल कौशिक ने शेष आवास के मुद्दे पर सवाल किए. इसे लेकर मंत्री चौबे के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर दिया. विपक्ष ने आरोप लगाया कि मंत्री घुमा-घुमाकर जवाब दे रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। संत समागम में छत्तीसगढ़ से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग और राज्य में रोहिंग्या मुसलमान बसाने के आरोपों पर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सरकार है, किसे बसाना है किसे नहीं, यह तो केंद्र सरकार के हाथ है. यह तो संतों को भी पता है. जब-जब चुनाव आता है, बीजेपी इसी तरह के हथकंडे अपनाती है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के बयान पर कहा कि 15 साल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही, उन्होंने क्या कार्रवाई की. क्या वे कोई कानून लेकर आए. चुनाव के समय इस तरह के मुद्दों को उठाना यह भाजपा की साजिश लगती है. बता दें कि धर्म सभा में कल जितेंद्रानंद सरस्वती ने कहा था कि देश की साजिशों के कुछ चरण छत्तीसगढ़ में भी हैं. नक्सलवाद से प्रभावित सर्वाधिक जिले छत्तीसगढ़ में हैं, सबसे ज्यादा धर्मांतरण गैर-भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों हो रहा हैं।
वहीं बीजेपी के बस्तर फोकस और अमित शाह के दौरे को लेकर मोहन मरकाम ने कहा कि भले ही कितने ही नेता आ जाए. पहले जेपी नड्डा भी आए थे. वे हिमाचल प्रदेश को नहीं बचा पाए, बस्तर में क्या बचाएंगे. आदिवासी जानते हैं कि कांग्रेस की सरकार हितैषी है. 2023 और 2024 में कांग्रेस को ही वोट मिलेगा।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ की जनता को नशे से बचाने के लिए वृहद आंदोलन की शुरूआत करने का आग्रह किया है। उन्होने पत्र में कहा है कि नशा हमारे जीवन के लिए हानिकारक है। समाज के सभी वर्गो को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान उठाना पड़ता है। हमारी सरकार आने के बाद आपने पुलिस और सरकार के माध्यम से मिलकर महिला बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग महिला आयोग सबने मिलकर प्रयास किया है कि नशे पर रोक लग सके और इसका असर भी हुआ हैं। 
 डॉ. नायक ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि आपने महसूस किया होगा इसको जनआंदोलन में बदलने की आवश्यकता हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सभी तरह के नशे गांजा, भांग, जर्दा गुड़ाखु, तम्बाकु, शराब, गुटका, धुम्रपान, चरस, अफीम, स्मैक, कोकीन और ब्राउन शुगर का उपयोग से जनता को बचाने के लिए आमजनों विशेष रूप से महिलाओं के साथ जन आंदोलन की वृहद शुरूआत करें जिसका लाभ छत्तीसगढ़ महतारी के सभी लोगों को मिल सके।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। साधु संतों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व धर्मस्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल धर्म विरुद्ध आचरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का यह कहना कि “बीजेपी समर्थित साधु संत जनता को गुमराह कर रहे हैं” यह उनकी हताशा और सनातन धर्म के प्रति उनकी सोच प्रदर्शित करता है। वैसे भी उनकी कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही हिंदू धर्म का अपमान किया है। जिस पार्टी ने प्रभु राम को काल्पनिक कहा हो उस पार्टी के नेताओं से सनातन धर्म के साधु-संतों के लिए अच्छी भाषा की उम्मीद हमें नहीं है। मुख्यमंत्री को यह समझना चाहिए कि साधु संत किसी राजनीतिक दल के नहीं वे धर्म के होते हैं, समाज के होते हैं, देश के होते हैं। उनका पूरा जीवन सनातन धर्म की समृद्धि और रक्षा के लिए होता है। ऐसे में उनकी यह टिप्पणी देशभर के साधु संतों और महात्माओं का अपमान है। रावण भाटा मैदान रायपुर में आयोजित हिंदू संकल्प धर्म सभा को लेकर उन्होंने कहा की संत पूरे देश में धर्म जागरण का कार्य करते हैं। हिंदू समाज का मार्गदर्शन करते हैं। ऐसे में भूपेश बघेल विचलित क्यों हो रहे हैं समझ से परे है? छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की जन्मभूमि है, प्रभुराम का ननिहाल है।
सनातन धर्म के आदर्श प्रभु राम है। उनका नाम लेने के लिए और धर्म जागरण करने के लिए देश भर के संत अगर निकले हुए तो उससे उन्हें परेशानी क्यों हैं। आज छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण हो रहा है। आदिवासियों को,गरीब लोगों को लालच देकर फसाया जा रहा है। यहां धर्म संस्कृति को नष्ट करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को धर्मांतरण के माध्यम से अशांत करने की कोशिश हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पूरी सरकार यह रोकने में नाकाम साबित हो रही है ऐसे में हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ,धर्म की रक्षा के लिए संत निकले हैं तो मुख्यमंत्री परेशान हैं। यह कार्य संत हमेशा करते आए हैं। बृजमोहन ने कहा सनातन धर्म के लिए अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर बनाने के लिए, काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए,मथुरा के मुक्ति के लिए लाखों संतो ने अपना बलिदान दिया है। आहुति दी है। आज अयोध्या में प्रभु राम मंदिर निर्माण का उनका हमारा सपना पूरा हो रहा है। परंतु यहा उनके राज में छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के माध्यम राष्ट्रांतरण की कोशिश हो रही है। उन्होंने कहा की संत छत्तीसगढ़ में घूम रहे हैं तो उनको घबराने की जरूरत क्या है। वो कहते है कौशल्या माता की जन्म भूमि को बना रहे हैं। अगर वो खुद को रामभक्त मानते हैं तो यहां आकर माता कौशल्या की भूमि में पधारे संतों का स्वागत करना चाहिए।

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कांकेर जिले के तेढ़ाईकोंदल की आशालता ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुझे 11 हजार रुपये की नौकरी मिली है और मैं परिवार की पहली सदस्य हूँ, जिसे नौकरी मिली है, मैं अब जयपुर जाकर नौकरी करूंगी। मुख्यमंत्री ने आशा लता के आत्मविश्वास की सराहना करते हुए नियुक्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। दरअसल आज कांकेर प्रवास के दौरान ग्राम करप पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त 15 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा, जिन्हें अब विभिन्न संस्थानों में रोजगार मिल गया है। मुख्यमंत्री ने आशा लता के साथ ही सभी युवाओं का उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य मंच से अपने संबोधन में भी मुख्यमंत्री बघेल ने आशा लता का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी अंचल की इस बेटी ने मुझे उत्साह से बताया कि उसे 11 हज़ार रुपये की नौकरी मिली है। वास्तव में हम सब के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी की बात है कि हमारी बेटियां आगे बढ़ रही है। उल्लेखनीय है कि जिला कौशल विकास केंद्र द्वारा जिले के युवाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्ति के उपरांत जिले के 522 युवाओं को रोजगार मिल चुका है। इसी क्रम में 15 युवाओं को जयपुर और आंध्र प्रदेश के विभिन्न संस्थानों में नौकरी मिलने पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नियुक्ति पत्र सौंपा।