Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश के स्कूलों में रिक्त पदों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार बेहतर शिक्षा व्यवस्था के बड़े-बड़े दावे करती हैं। परंतु आंकड़े यह साबित कर रहे हैं कि उनकी सारी बातें फर्जी व झूठ है। सच्चाई यह है कि 69,781 शिक्षकों के पद आज भी रिक्त है। कांग्रेस सरकार ने मात्र 11 हजार पदों में भर्ती की है। इतना ही नहीं रायपुर नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में 486 पद आज भी रिक्त है। बृजमोहन अग्रवाल ने पूछा कि 1 जनवरी 2023 की स्थिति में शिक्षक संवर्ग के कुल कितने पद स्वीकृत हैं व स्वीकृत के विरुद्ध कितने पद भरे हुए हैं व कितने पद रिक्त हैं। इसके अलावा उन्होंने 1 जनवरी 2019 से 1 जनवरी 2030 तक प्रदेश में कुल कितने शिक्षकों की भर्ती की गई इसकी जानकारी चाहिए तथा रायपुर नगर निगम क्षेत्र के स्कूलों में किस-किस वर्ग के कितने पद रिक्त हैं यह भी पूछा।
जवाब में शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने बताया कि जनवरी 2023 की स्थिति में प्राचार्य के 4,564 व्याख्याता के 45,907, व्यायाम शिक्षक के 2,610, शिक्षक (ग्रंथपाल) के 2,517, सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) 8,141, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) 12,964, शिक्षक 58,648, प्रधान पाठक (प्राथमिक) 30,783, सहायक शिक्षक के 80,336 पद स्वीकृत है। इसके विरुद्ध प्राचार्य 1,298, व्याख्याता 38,092, व्यायाम शिक्षक 1,662, शिक्षक (ग्रंथपाल) 238, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) 4,383, प्रधान पाठक (पूर्व माध्यमिक) 8,631, शिक्षक 40872, प्रधान पाठक (प्राथमिक) 27,083 सहायक शिक्षक 54,922 कार्यरत है। आंकड़े बता रहे हैं कि इन सभी पदों के 69,781 पद रिक्त हैं। जबकि 1 जनवरी 2019 से अब तक मात्र 11 हजार पदों में भर्ती की गई है। इसी प्रकार रायपुर नगर निगम क्षेत्र में प्राचार्य 3, व्याख्याता 1, प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) 6, शिक्षक 55, प्रधान पाठक (प्राथमिक शाला) 3, सहायक शिक्षक 350, सहायक शिक्षक (विज्ञान) 30, ग्रंथपाल शिक्षक (निम्न श्रेणी) 35 पद यानी कुल 486 पद रिक्त है।

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर आज नगर निगम का बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले महापौर काली माता मंदिर पहुंचे। वहां मां काली की पूजा अर्चना की और मां का आशीर्वाद लिया। आपको बता दें कि कुछ ही देर बाद गोबर से बने ब्रीफकेस से बजट का पिटारा खुलेगा। ब्रीफकेस में एक तरफ कामधेनु दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगी हुई है।
वहीं दूसरी ओर बीजेपी पार्षदों के आरोपों पर महापौर ने कहा कि बीजेपी का काम है आरोप लगाना। हमारा काम है रायपुर के लिए काम करना। हम रायपुर की दशा और दिशा तय करेंगे। रायपुर की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खोले गए स्कूलों में शिक्षकों की कमी का मामला गूंजा. विधायक धरमलाल कौशिक, अजय चंद्राकर और शिवरतन शर्मा ने शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को घेरा. विपक्ष की ओर से ज्यादा सवाल पूछने पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक मोहन मरकाम ने आपत्ति की तो धर्मजीत सिंह ने स्पीकर डॉ. चरणदास महंत से आग्रह किया कि तीन दिन बचे हैं. ऐसे में प्रश्नकाल में टोकाटाकी करने पर मंत्रियों को प्रताड़ित कीजिए।
K.W.N.S.- रायपुर। भूपेश बघेल शीघ्र ही कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है, किसानों की तरह प्लेसमेंट -संविदा-अनियमित कर्मचारियों को सौगात दे सकते है । सीएम भूपेश चुनावी साल में मास्टर स्ट्रोक लगा सकते है। 2018 के चुनावी साल में संघर्ष की तपन से मिली सफलता से साढ़े चार साल बाद भी भूपेश बघेल तरोजाता दिखाई दे रहे है। विपक्ष भाजपा के हर सवाल के जवाब के साथ कर्मचारियों को खुश करने के लिए उनके पिटारे में सैकड़ों तरकस रखे हुए है। अब पिछले एक साल से मिल रहे ग्रामीण क्षेत्रों के फिडबैक से कांग्रेस खेमे में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों की माने तो भूपेश है तो भरोसा है को कायम रखने के लिए सीएम कर्मचारियों को लिए कोई बड़ा फैसला लेकर कर्मचारियों का भरोसा जीत सकते है।
भूपेश बघेल ने इस बार अंतिम बजट पेश की। चूंकि यह बजट चुनावी साल का बजट है तो स्वाभाविक है लोगो को फायदा ही फायदा होगा। किसान, गरीब, मजदूर, युवा, मितानिन सहित लगभग समाज के सभी व्यक्तियों को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। एक हिसाब से मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढिय़ों के लिए पिटारा खोल दिया है। हर वर्ग को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। वही भूपेश बघेल ने किसानो का धान 2700 के दर से खरीदने की घोषणा कर आने वाला चुनाव फिर से बाजी मारने की कोशिश की है। दूसरी तरफ कांग्रेस के अंदरखाने से जानकारी मिल रहे है की भूपेश बघेल एक मास्टर स्ट्रोक चलने वाले हैं की प्रदेश में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को लेकर भी अतिशीघ्र घोषणा करने वाले है यदि बात सही साबित होती है तो यह प्रदेश के लगभग पांच लाख परिवारों को भूपेश बघेल अपने पाले में करने में सफल हो जायेंगे। घोषणा के मुताबिक प्लेसमेंट कर्मचारियों को जिनकी सेवाएं 3 से 5 साल के बीच हो चुकी है उनको नियमितीकरण का फायदा मिल सकता है। और जिनकी सर्विस कम है वे उक्त अवधि पूर्ण करने के उपरांत इस हेतु पात्र हो जायेंगे। वैसे भी भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को होली के पहले मुख्यमंत्री ने बड़ी सौगात दे चुके हैं। राज्य के 12 वीं पास युवाओं को जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख रुपये तक होगी उनको हर महीने 2500 रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की घोषणा भी इस बजट में उन्होंने की है जिससे राज्य के युवाओ में काफी खुशी देखी जा रही है। लेकिन पिछले चुनावी घोषणा पत्र के समय एक हाथ में गंगाजल और एक हाथ में चुनावी मेनिफेस्टो लेकर उन्होंने कहा था कि हम 10 दिन के अंदर कर्मचारियों का नियमितीकरण करेंगे। उसके बाद उन्होंने कहा था कि पहला साल का किसान होगा। दूसरा साल कर्मचारियों का होगा। मगर ऐसा नहीं हुआ लेकिन अब ऐसा माना जा रहा है की अनियमित कर्मचारियों के साथ प्लेसमेंट कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। कभी भी भूपेश बघेल इसकी घोषणा कर सकते हैं। नियमितीकरण पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा में जानकारी दी है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश 2019 में ही प्रमुख सचिव, वाणिज्य और उद्योग और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। इस समिति की पहली बैठक 2020 में हुई थी।
उन्होंने बताया कि इसमें शासन के सभी 44 विभागों से प्रदेश के अनियमित, दैनिक वेतनभोगी और संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों की संख्या की जानकारी मांगी गई थी। लेकिन अबतक 38 विभाग से ही जानकारी मिली है। अभी 8 विभागों से जानकारी बाकी है इसलिए नियमितीकरण करने का समय बताना संभव नहीं है यानि सभी विभागों से जानकारी मिलने के पश्चात नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हो सकता है उनके नियमितीकरण के साथ प्लेसमेंट कर्मचारियों का भी बहला होने की उम्मीद दिखाई दे रही है। देखा जाये तो प्लेसमेंट के कर्मचारी सभी महत्वपूर्ण विभाग में कार्य कर रहे है उन्हें नियमित भुगतान भी किया जा रहा है। जब जरुरत है तभी तो उन्हें काम पर रखा गया है। इन सब बातो को देखते हुए शीघ्र ही भूपेश बघेल इन प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए घोषणा कर सकते हैं।
सीएम आज करेंगे मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल विधानसभा परिसर से मुख्यमुंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगें। रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम सरोना में होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। सरोना में कार्यक्रम स्थल पर 7 एकड़ रकबे में टिशू कल्चर सागौन के 1 हजार 250 पौधे रोपे जाएंगे। जिले के वन मण्डलाधिकारी व्ही कुमार ने बताया कि राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को देखते हुए ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ शुरू की जा रही है। योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी सहमति पर उनकी भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा। विश्व वानिकी दिवस: मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगल को बचाने की अपील की: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस 21 मार्च के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। आज यहां जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि जंगल, पृथ्वी पर प्राणवायु ऑक्सीजन के साथ विभिन्न खाद्य और अन्य उपयोगी सामग्रियों के स्रोत हैं। विश्व भर में पेड़ों और जंगल की सुरक्षा और उसका महत्व जन-जन तक पहुंचाने के लिए 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है। बढ़ती जनसंख्या और बदलती जीवन शैली का दुष्प्रभाव हमें सिमटते जंगल और प्रदूषित पर्यावरण के रूप में दिखाई दे रहा है। जंगल पर हजारों-लाखों प्रकार के जीव-जन्तु, कीट पतंगों और प्राणियों की परस्पर निर्भरता रहती है।

K.W.N.S.-रायपुर। देश भर में फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लाखों रूपये की ठगी करने वाले जामताड़ा गिरोह के चार अंतरराज्यीय ठग को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित खुद को अलग-अलग एप्स/कम्पनियों का कस्टमर केयर अधिकारी होना बताते थे। वहीं आरोपित ने थाना धरसींवा निवासी प्रार्थी प्रवीण कुमार वर्मा से कुल 7 लाख 52 हजार 665 रूपये की ठगी की है। ये सभी आरोपित मूल रूप से देवघर एवं रांची (झारखण्ड) के निवासी हैं। गौरतलब है कि झारखण्ड के गिरीडीह, देवघर, धनबाद एवं जामताड़ा एरिया पूरे देशभर में है साइबर क्राइम करने के नाम से प्रसिद्ध है। आरोपितों के पास से घटना से संबंधित 05 नग मोबाइल फोन एवं 19,000/- रूपये नगदी रकम जब्त किया गया है। फिलहाल आरोपितों से ठगी की अन्य घटनाओं तथा गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, प्रार्थी प्रवीण कुमार वर्मा ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शारडा एनर्जी कंपनी सिलतरा मे फिटर का कार्य करता है तथा उसका एक्सिस बैंक में खाता संचालित है। प्रार्थी द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2023 को फोन-पे कस्टमर केयर के नम्बर पर फोन लगाकर बैंक खाता से 1124 रूपये निकालने के संबंध में शिकायत किया गया। जिस पर कस्टमर केयर ने प्रार्थी को अपने वरिष्ठ अधिकारी से बात कराने की बात कहकर अज्ञात मोबाइल नम्बर 725802332 के धारक द्वारा प्रार्थी को काल कर फोन-पे एप खोलने को कहा। वहीं कुछ देर बाद प्रार्थी को उसके एक्सिस बैंक एप को खोलकर खाते में रकम की जानकारी देने एवं ओटीपी बताने को कहा, जिस पर प्रार्थी ने अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक द्वारा बताये अनुसार किया गया एवं प्रार्थी द्वारा अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक को ओटीपी बताया गया।
इसके कुछ देर बाद अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक ने प्रार्थी को रकम वापस आने की बात कही। लेकि 08 फरवरी 2023 को प्रार्थी जब एटीएम से बैलेंस चेक करने गया तो पिन कोड गलत बताने लगा जिसके बाद प्रार्थी अपने एक्सिस बैंक के अकाउंटेट से मिला, जिस पर अकाउंटेंट ने प्रार्थी को बताया कि दिनांक 3 फरवरी 2023 से 8 फरवरी 2023 के बीच प्रार्थी के खाते से 7,52,665/-रूपये निकाल लिया गया है। इस प्रकार अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक ने स्वयं को फोन-पे कस्टमर केयर का वरिष्ठ अधिकारी बताते हुए प्रार्थी के खाते से 7,52,665/- रूपये का ठगी किया है। जिस पर अज्ञात मोबाइल नम्बर के धारक के खिलाफ थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
बता दें ठगी की घटना को गंभीरता से लेते हुए रायपुर पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। जिन मोबाइल नंबरों से प्रार्थी के मोबाइल नम्बर पर फोन किया गया था, उन मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ ही जिन खातों में रकम स्थानांतरित किये गये थे, उन खातों के संबंध में भी संबंधित बैंकों से दस्तावेज व जानकारी प्राप्त की जाकर अज्ञात आरोपित को चिन्हांकित करने के प्रयास किये गए। इसी दौरान मोबाइल नंबरों तथा दस्तावेजों का लगातार विश्लेषण करते हुये घटना में संलिप्त आरोपित भोला कुमार रवानी निवासी देवघर को झारखण्ड के देवघर में लोकेट किया गया। टीम ने देवघर (झारखण्ड) पहुंचकर लगातार कैम्प करते हुए आरोपित की पतासाजी करते हुए आरोपित भोला कुमार रवानी को पकड़ा।
प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी भोला कुमार रवानी से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य साथी जितेन्दर लोहरा, देवनारायण पहान एवं अतुल तिर्की निवासी रांची झारखण्ड के साथ मिलकर उक्त ठगी की घटनाओं को अंजाम देने के अलावा देशभर में स्वयं को फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी होना बताकर अलग-अलग लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रूपए की ठगी करना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य तीन आरोपित जितेन्दर लोहरा, देवनारायण पहान एवं अतुल तिर्की को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना से संबंधित 05 नग मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं नगदी रकम 19,000/- जब्त कर आरोपितों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।
डेटिंग फ्रॉड में पुलिस की कार्रवाई, दो युवतियां और एक ठग गिरफ्तार
दुर्ग जिला में डेटिंग फ्रॉड केस का एक और मास्टर माइंड दुर्ग पुलिस के हाथ लगा है जो कि डेटा खऱीदी के बाद लुभावने मैसेज देकर मैसेज ब्लास्ट कर ठगी करता था। इस मामले में दो कंपनियाँ भी इन्वेस्टीगेशन के राडार में हैं। पकड़े गए युवक समेत दो युवतियां भी ट्रांजिट रिमांड लेकर कोलकाता से दुर्ग लाई जा रही है। इस मामले में एक प्रेमी युगल पहले से दुर्ग पुलिस के गिरफ्त में हैं और दुर्ग पुलिस टीम ने कोलकाता में डेटिंग फ्रॉड में दो और महिला कॉलर को पकड़ा है।
एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि दोनों महिलाओं को सीआरपीसी 41ए का नोटिस देकर विवेचना के लिए दुर्ग तलब किया गया है। इस मामले में आरोपी रेहान आलम, दिशा बरुआ (कॉल नेम सलोनी), शाहीन (कॉल नेम ईशानी) को पश्चिम बंगाल से पकड़ भिलाई लाया जा रहा है।
सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी प्रिया मंडल (27 वर्ष) निवासी कोलकाता और सौम्य ज्योति दास (23 वर्ष)बाडा़बेली थाना मोहनपुर वेस्ट बंगाल को गिरफ्तार कर भिलाई लाया जा चुका है, शेष दो अन्य युवतियां और एक युवक भी आज भिलाई पहुंच जाएंगे। ज्ञात हो कि दुर्ग के शख्स को मोबाइल पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था आई एम जैनी प्लीज़ काल मी। शख्स ने मैसेज पर रूचि दिखाई तो एक कॉल आया जिसमें सामने वाले ने मीटिंग से पहले रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस बताया। इसके लिए शुरुआत में 2 हजार 149 रुपए से रजिस्ट्रेशन करवाया गया। शख्स इनके जाल में फंस चुका था। मीटिंग के नाम पर अलग अलग बहाने से रुपए खाते में डलवाते रहे। अब इस मामले में शख्स थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज किया था।
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों ने पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे से मुलाकात की। पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे ने दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों को आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार उनके लिए संवेदनशील है। पत्नियों को उनका अधिकार जरूर मिलेगा, लेकिन पहले धरना खत्म करें।
इस मुलाकात में पंचायत मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि, दिवंगत शिक्षाकर्मियों की पत्नियों को उनका अधिकार जरूर मिलेगा, लेकिन पहले धरना खत्म करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीयून और टीचर के पद पर योग्यता और पात्रता के अनुसार भर्तियां की जाएगी। इस पर महिलाओं ने कहा कि, पहले आदेश जारी किया जाए इसके बाद ही हम धरना स्थगित करेंगे।
K.W.N.S.-रायुपर। मुख्यमंत्री बघेल 21 मार्च को विधानसभा परिसर से मुख्यमुंत्री वृक्ष संपदा योजना का शुभारंभ करेंगें। रायपुर जिले में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे की मौजूदगी में जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम सरोना में होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे होगा। सरोना में कार्यक्रम स्थल पर 7 एकड़ रकबे में टिशू कल्चर सागौन के 1 हजार 250 पौधे रोपे जाएंगे। जिले के वन मण्डलाधिकारी व्ही कुमार ने बताया कि राज्य में वृक्षों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की अपार संभावनाओं को देखते हुए ‘‘मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना’’ शुरू की जा रही है। योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए उनकी सहमति पर उनकी भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना अंतर्गत समस्त वर्ग के सभी इच्छुक भूमि स्वामी पात्र होंगे। इसके अलावा शासकीय, अर्धशासकीय तथा शासन के स्वायत्व संस्थान जो अपने स्वयं के भूमि पर रोपण करना चाहते हैं, पात्र होंगे। इसी तरह निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं, पंचायतें, भूमि अनुबंध धारक, जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते हैं, वे भी पात्र होंगे। कुमार ने बताया कि इस योजनांतर्गत राज्य शासन द्वारा 5 एकड़ तक वृक्षारोपण हेतु 100 प्रतिशत अनुदान तथा 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में वृक्षारोपण हेतु 50 प्रतिशत वित्तीय अनुदान देगी। इस योजना में मुख्य रूप से 05 वृक्ष प्रजातियों की खेती के लिए कृषकों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इनमें टिशू कल्चर बांस, क्लोनल नीलगिरी, मिलिया डूबिया, टिशू कल्चर सागौन तथा सफेद चंदन शामिल है।

K.W.N.S.- रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने स्काउट प्राॅमिस के वाचन द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाईड संगठन के सभी सदस्यों को निरंतर देश हित में लोगों की मदद करने और स्काउट नियमों के पालन करने की याद दिलाई। राज्यपाल ने भारत स्काउट्स एवं गाईड की सराहना करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा हो यो कोई अन्य आपदा, इसके सदस्य राष्ट्र हित एवं समाज हित में हमेशा सेवा देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने ओडिशा शासन में अपने राजस्व मंत्री के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान उन्होने स्वयं स्काउट्स एवं गाईड के सदस्यों को अनथक कार्य करते हुए देखा है। उन्होंने संगठन को भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं दीं।
K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम रींवा में रविवार को साहू समाज द्वारा आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 379.31 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जल-जीवन मिशन योजनार्न्तगत पानी टंकी और पाइप लाईन विस्तार का भूमिपूजन किया।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज के लोगों को कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्राम रीवा में 18000 मीटर पाइप लाइन का विस्तार कर जल आपूर्ति की जायेगी। इससे यहां के लगभग 900 परिवारों को पीने के लिये स्वच्छ जल उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी आरंग के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने की। कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सदस्य श्रीमती अनिता थानसिंग साहू, जनपद पंचायत आरंग की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमलता डुमेन्द्र साहू, जिला साहू संघ रायपुर के संरक्षक डॉ. पंचराम साहू एवं प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष द्वारिका साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गंभीर मुद्दों पर गर्मागर्म बहस और नोंकझोंक के बीच विधायकों के बीच गजब का हास-परिहास भी होता है. सोमवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ. दो विधायकों की शादी पर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने चिंता जताई. इसे लेकर जमकर हास-परिहास हुआ. प्रश्नकाल के दौरान चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि वे कृषि मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट हैं. इसके बाद उन्होंने आग्रह किया कि इस बार भी अच्छे से खाद-बीज भेज दीजिएगा।
शर्मा ने कहा – चिंता इस बात की है कि बलौदाबाजार जिले में भी एक कुंवारी विधायक है. जांजगीर जिले में भी एक कुंवारा विधायक है तो सरकार को चिंता तो करनी चाहिए. सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की चिंता नहीं कर रहे हैं।
चौबे बोले – बलौदाबाजार भाटापारा जिले की चिंता इसलिए नहीं है कि वो जब खड़ी होती है तो हमारे मामाजी पुन्नूलाल मोहले खड़े हो जाते हैं. लेकिन जांजगीर जिले की चिंता तो करनी पड़ेगी न.
अजय चंद्राकर ने कहा कि राजिम में माननीय मुख्यमंत्री ने इनके (शकुंतला साहू) गोत्र के बारे में बताकर घोषणा की थी कि इसके लिए वर खोजेंगे. इसको भी माननीय अध्यक्ष महोदय, विधानसभा में की गई घोषणाएं मान लेनी चाहिए.
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि अध्यक्षजी मेरा काम दुल्हा खोजने का नहीं, अपराधी खोजने का है.
स्पीकर डॉ. महंत ने मुस्कुराते हुए कहा, कोई अच्छा अपराधी ही खोज दीजिए न.