Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर के जिला अस्पताल में एम आर आई मशीन का शुभारंभ कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता के साथ शासन इसी प्रकार कार्य करती रहेगी। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में एम आर आई जांच की सुविधा से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि कांकेर जिला अस्पताल प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है, जहां 6 करोड़ 49 लाख की लागत से एम आर आई मशीन स्थापित की गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम अब इसका लाभ मरीजों को मिलने लगेगा। जरूरतमंदों को मिलेगी एमआरआई जांच की सुविधा सही समय पर बीमारियों का पता लगने से होगा सटीक ईलाज, एमआरआई के लिए मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा बाहर जिला चिकित्सालय कांकेर में एम आर आई मशीन का शुभारंभ होने से जरूरतमंदों को अब जिला अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी। 
 एम आर आई मशीन एक विशेष चिकित्सा जांच उपकरण है, जिससे अनेकों बीमारियों की त्वरित जांच कर उसके निदान में सफलता पाई जा सकती है। एमआरआई स्कैन का इस्तेमाल मस्तिष्क, हड्डियों व मांसपेशियों, सॉफ्ट टिश्यू, चेस्ट, ट्यूमर-कैंसर, स्ट्रोक, डिमेंशिया, माइग्रेन, धमनियों के ब्लॉकेज और जेनेटिक डिसऑर्डर का पता लगाने में होता है, बीमारी की सटीक जानकारी के लिए यह जांच होती है। एम.आर. आई स्कैन के द्वारा शरीर के लगभग सभी हिस्सों जैसे हड्डियों और जोड़ों की जांच, दिमाग और रीढ़ के हड्डी की जांच, हृदय और रक्त वाहिकाओं की जांच, स्तनों की जांच सहित अन्य अंदरूनी अंगों जैसे गर्भाशय, लीवर और पौरूष ग्रंथि आदि की जांच की जा सकती है। एम.आर.आई. के लिए अब तक क्षेत्र के मरीजों को बाहर रेफर किया जाता था, लेकिन अब जिला चिकित्सालय कांकेर में एमआरआई जांच होगी, इससे लोगों के समय की बचत होगी। जांच होने से बीमारियों के वास्तविक कारण का समय पर पता चल पाएगा और ईलाज भी सही दिशा में आगे बढ़ेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि कांकेर जिला चिकित्सालय में पहले से ही डायलिसिस यूनिट और हमर लैब भी सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। फरवरी 2023 तक 8 हजार 521 मरीजों का निःशुल्क डायलिसिस हो चुका है। इसी प्रकार हमर लैब के माध्यम से 3 लाख 93 हजार लोगों को निःशुल्क जांच की सुविधा भी मिली है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। हम आर्य हैं, सनातनी हैं, हिंसा से दूर हैं, हम हिंदू थे, हिंदू हैं, और रहेंगे, वन और वनवासी कभी हिंदुओं से अलग नहीं रहे. हर दिन मंदिर जाइए. हिंदू अगर कट्टर हो गया तो धरती पर शांति और समाधान के द्वार खुल जाएंगे. यह बात अवधेशानंद महाराज ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कही। 
राजधानी के रावणभाठा मैदान में आयोजित धर्म सभा में अवधेशानंद महाराज में जुटे साधु-संतों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आयोजन को लेकर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती में कुंभ जैसा दृश्य दिख रहा है. सभी महान धर्म पुरुष यहाँ उपस्थित हैं. पूरे देश से यात्राएँ निकलकर पहुँची हैं. पूरे संसार मे हिंदू धर्म संस्कृति और संस्कार अपनाई जा चुकी है। 
अवधेशानंद महाराज ने कहा कि अमेरिका के विश्विद्यालय के अनुशंधान में प्रमाणित हुआ कि हिंदू धर्म संस्कार सबसे ज्यादा प्रभावशाली है. न्यूटन का सिद्धांत, सिद्धांत नहीं साक्षात्कार है. हमारे महापुरुषों ने कभी किसी अविष्कार या सिद्धांत का श्रेय नहीं लिया, पूरा संसार हिंदू की दृष्टि में परिवार है, लेकिन पश्चिम की दृष्टि में बाज़ार है। 
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के ग्राम बाबू दबेना पहुंचकर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय सोहन पोटाई के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सोहन पोटाई के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय पोटाई के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की और उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सोहन पोटाई के साथ बिताए पलों को याद करते हुए कहा कि सोहन पोटाई आदिवासियों के बड़े नेता थे, वे आदिवासियों के अधिकार के लिए पूरे जीवनभर लड़ते रहे। उन्होंने चार बार लोकसभा में कांकेर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। मुख्यमंत्री ने सांसद पोटाई के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर लोक सभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य गिरवर साहू, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य बिरेश ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, योजना आयोग के सदस्य विजय ठाकुर, जनपद अध्यक्ष अंतागढ़ बद्रीनाथ गावड़े, जनपद उपाध्यक्ष भानुप्रतापपुर सुनाराम तेता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कांकेर जिले के नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम करप में आयोजित कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त की राशि 25 मार्च तक किसानों के खाते में पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांकेर जिले में विकास कार्य निरंतर जारी है, स्कूल-कॉलेज खुल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की सुविधा के साथ हाट-बाजार में ग्रामीणों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कांकेर जिले के विकास के लिए 143.92 करोड़ रूपये की लागत के 95 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार(पटेल) समाज के महासम्मेलन में छत्तीसगढ़ महतारी और कोसरिया मरार (पटेल) समाज की अराध्या देवी शाकम्भरी माता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने शाकम्भरी माता को नमन करते हुए कहा कि उनकी जयंती के अवसर पर हमने अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कोसरिया मरार समाज को कांकेर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लिए पहला छात्रावास कांकेर में खोला गया, जिसमें वर्तमान शैक्षणिक सत्र से 50 सीटर अन्य पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास संचालित किया जा रहा है। अब संभाग मुख्यालय और कुछ बड़े जिलों में भी पिछड़े वर्ग के लिए छात्रावास खोलने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि राज्य शासन ने 01 अप्रैल से आर्थिक सर्वेक्षण कराने की घोषणा की है, सर्वे तीन बिंदुओं आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन और शौचालय पर आधारित होगा। ताकि पिछले 12 वर्षों में इन योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आज पूरे देश का 74 प्रतिशत लघु वनोपज खरीदा जा रहा है और उसका वैल्यू एडिशन भी हो रहा है। इससे वनांचल के लोगों की आय बढ़ी है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि गौठानों में आजीविकामूलक गतिविधियों के कारण गांवों में आर्थिक समृद्धि आई है। गौठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट और बिजली उत्पादन की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं, ऐसे गौठान जहां प्रतिदिन पांच क्विंटल से ज्यादा गोबर की खरीदी हो रही है, उन गौठानों में बिजली उत्पादन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से पिछले 4 वर्षों से लगातर मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय कांकेर को एमआरआई जांच की सुविधा भी मिल गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों की संख्या बढ़कर अब 23 लाख 50 हज़ार हो गई है और नया कीर्तिमान गढ़ते हुए इस वर्ष 107 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में सर्वाधिक पुरस्कार जीतने पर कांकेर जिलावासियों को बधाई भी दी।
कोसरिया मरार (पटेल) समाज के महासम्मेलन को आबकारी एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, भानुप्रतापपुर के विधायक सावित्री मण्डावी, कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेष अध्यक्ष राजेन्द्र नायक और जिला अध्यक्ष कौशल पटेल ने भी संबोधित किया। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार के बनते ही किसानों की कर्ज माफ किये गये। किसानों को समर्थन मूल्य के साथ इनपुट सब्सिडी दी गई। जिससे किसानों को प्रति क्विंटल 2500 रूपए धान की कीमत मिली। तेन्दूपत्ता पारिश्रमिक बढ़ाकर 04 हजार रूपये प्रति मानक बोरा किया गया। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत गरीब परिवारों को मदद दी जा रही है। आदिवासियों के पूजा स्थल देवगुड़ी का निर्माण हो रहा है तथा संस्कृति के संरक्षण हेतु गोटुल का निर्माण किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानीन, कोटवार, ग्राम पटेल के मानदेय बढ़ाये गये हैं। छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के साथ खड़ी है।
अंतागढ़ विधायक अनूप नाग ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परंपरा एवं संस्कृति को सहजने का कार्य भी राज्य सरकार कर रही है। मरार समाज के लोगों द्वारा साग-सब्जी एवं फूलों की खेती के साथ-साथ छिंद के पत्तों से मौर बनाने की कार्य भी किया जाता है, जो शादी-विवाह में उपयोग होता है। भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सावित्री मण्डावी ने कहा कि मरार समाज के लोग मेहनती होते हैं, इनका मूल व्यवसाय खेती-किसानी है, इनके द्वारा उन्नत तरीके से साग-भाजी की खेती की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक उत्थान एवं उन्नति के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जा रही है। कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नायक एवं जिला अध्यक्ष कौशल पटेल ने भी संबोधित किया तथा समाज के महासम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मरार समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री का गेंदा फूल एवं छिंद के पत्ते से बने मौर-मुकुट और गजमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
 

 K.W.N.S.- रायपुर। बीते एक महीन से जारी संतों की पदयात्रा का आज रायपुर में समागम के साथ समापन हो रहा है, इस दौरान राजधानी में आज हजारों की संख्या में साधुसंत रावण भाटा मैदान में जुटे हैं, ये संत भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने समेत हिंदुओं को जागृत करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली थी। इसी मामले में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर पुलिस लाइन हेलीपेड में मीडिया से कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान सीएम ने हिंदू जागरण संत पदयात्रा कार्यक्रम पर कहा कि संतो को हिंदू राष्ट्र की मांग केंद्र सरकार से करना चाहिए। केंद्रीय गृह मंत्री भी आ रहे हैं उनसे करना चाहिए, जिन्होंने भी कहा है कि देश संविधान से चलेगा। सीएम ने कहा कि बहुत सारे साधु और संत भाजपा समर्थित हैं और यह लोग बरगलाने का काम कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली में राहुल गांधी के घर पुलिस पहुंचने के मुद्दे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी सदन में अडानी के मामले में कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। और प्रधानमंत्री इस मामले पर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी को रोकने के लिए केंद्र सरकार पुलिस भेज रही है।
बता दें कि सीएम भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट पर भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा हैं की “उस ‘एक अकेले’ को बचाने के लिए वो ‘दो अकेले’ पूरी सिद्धत से दिन-रात लगे हैं। संसद में माइक बंद, सांसदों के मार्च पर रोक और जब सारी कोशिशें विफल हुईं और देश का सवाल अडिग रहा तो अब श्री राहुल गाँधी जी के घर पर दिल्ली पुलिस भेज दी। आप ‘दोस्ती’ के सवालों से ध्यान नहीं भटका सकते।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में भक्त माता कर्मा जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उन्होंने प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई एवँ शुभकामनाएं दी तथा माता कर्मा से प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की । इस अवसर पर गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री संदीप साहू, लोकगायिका सुश्री आरु साहू भी उपस्थित थीं ।
 मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर साहू समाज द्वारा विशेष रूप से अन्य समाजों के साथ शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली जाती है और धार्मिक-सामाजिक आयोजन भी होते हैं। उन्होंने कहा कि भक्तों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट (बड़ेराजपुर ) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवँ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हो रहे हैं। 
इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए । साथ ही साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, महिला एवँ बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया, छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, लोकगायिका आरु साहू मुख्यमंत्री निवास से तथा लोकसभा सांसद दीपक बैज, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, विधायक चंदन कश्यप एवँ जनप्रतिनिधिगण कार्यक्रम स्थल में उपस्थित हैं। 
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास कार्यालय से कोंडागांव जिले के ग्राम बांसकोट (बड़ेराजपुर ) में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती एवँ मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए. साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वर्चुअल माध्यम से कोंडागांव जिले में 154 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 145 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर पारंपरिक, सांस्कृतिक धरोहर स्थलों जैसे देवगुड़ी, मातागुड़ी एवं घोटुल की भूमि को संरक्षित रखने हेतु कुल 436 सामुदायिक वन अधिकार पत्र प्रदान किये गए। साहू समाज के प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा छत्तीसगढ़ में 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए यह एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है। आज की इस बड़ी उपलब्धि के लिए साव ने छत्तीसगढ़ के सभी खिलाड़ियों को और खेल प्रेमियों को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि जब से देश में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनी है, तब से भारत सरकार हर क्षेत्र में योजना बनाकर काम कर रही है। खेल के क्षेत्र में भी लगातार काम हो रहा है। खेल और खिलाड़ियों की तरक्की के लिए योजना बनाकर व्यापक तौर पर काम हो रहा है। भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 10 नए ‘खेलो इण्डिया’ सेंटर्स की स्वीकृति को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ में खेलों के विकास को सही दिशा और प्रोत्साहन मिलेगा। साव ने बताया कि फुटबॉल के लिए मुंगेली, सूरजपुर, कोरबा और बलरामपुर जिले में, तीरंदाजी के लिए दन्तेवाड़ा और महासमुन्द में, हॉकी के लिए बस्तर और जाँजगीर-चाँपा में, कबड्डी के लिए बेमेतरा तथा कुश्ती के लिए धमतरी में खेलो इण्डिया सेंटर्स खोले जाएंगे। साव ने कहा कि इससे पूर्व भी प्रदेश के सात अलग-अलग जिलों में अलग-अलग खेलों के लिए केन्द्र खोलने की स्वीकृति मिली है। स्थानीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए ये बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक दलों के नेता तैयारियों में जुट गए हैं। वहीं, नेताओं के बीच जुबानी जंग भी लगातार जारी है। इसी बीच प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर करारा हमला बोला है। मंत्री कवासी लखमा ने अजय चंद्राकर के कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर ऐसी घटना हुई तो कार्रवाई होनी चाहिए। अजय चंद्राकर हमेशा कुत्ते बिल्ली का नाम लेते रहते हैं, क्या उन्हे कुत्ते बिल्ली ने वोट दिया था, क्या ये कुत्ते बिल्ली के राजा हैं, या उनके ठेकेदार? उन्होंने आगे कहा कि सामूहिक विवाह की राशि बढ़ा दी गई तो अजय चंद्राकर को पेट दर्द क्यों हो रहा है? ये जनता का नाम नहीं लेकर कुत्ते बिल्ली का नाम लेते हैं। इस तरह की बात करने का अधिकार इन्हे किसने दिया। अजय चंद्राकर छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगे, नहीं तो हम इसे बड़ा मुद्दा बनाएंगे और कुत्ते बिल्ली के राजा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।