Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। आज शून्यकाल में सत्ता पक्ष के विधायकों ने जमकर रोका टोकी की। सत्ता पक्ष के रोक- टोक करने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई। इसपर विपक्ष के विधायकों ने कहा कि बिना अनुमति के मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायक बोल रहे है, इसमें व्यवस्था आनी चाहिए। जिसके बाद अजय चंद्राकर ने कहा कि आज की तारीख में जितनी कार्रवाई करनी है उतनी नही हो रही है। सरकार ने किसी को पैसा नही लौटाया है।
इसके बाद आज विधानसभा BJP सदस्यों ने चिटफंड कंपनी में डूबे पैसे का मामला उठाया है। चिटफंड मामले में विपक्ष ने स्थगन लाया। जिसपर बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि- काफी लोगो का चिटफंड कंपनी में पैसा डूबा हुआ है, सरकार ने घोषणापत्र में पैसा वापस दिलाने का वादा किया था। अकेले सहारा में 3 हजार करोड़ डूबा है। इस विषय में स्थगन है। इसको ग्राह्य करके चर्चा कराया जाए। जिसपर अजय चंद्राकर ने कहा कि आज की तारीख में जितनी कार्रवाई करनी है उतनी नही हो रही है। सरकार ने किसी को पैसा नही लौटाया है।

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक ननकीराम कंवर ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवा रायपुर द्वारा कोरोना काल में प्राप्त राशि के उपयोग में अनियमितता किए जाने की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जवाब में बताया कि कोरोना राहत के लिए अलग-अलग मत से राशि प्राप्त हुई है। इन राशि में कोई अनियमितता नहीं की गई। प्राप्त राशियों में से अलग-अलग मद से विभागों को कोरोना राहत और मदद के लिए वितरित की गई है।
विधायक ननकीराम कंवर ने कहा कि जब कोई भी वस्तु खरीदी नही हुई तो राशि का किस मद में उपयोग हुआ। जब सामान खरीदा गया तो टैक्स पटाया जाना था, पर नही पटाया गया। ये राशि भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं है। इस पर मंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा हमने विभाग की ओर से जानकारी दी है। अलग-अलग मद में खर्च हुई है, पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की बैठक चल रही है. विधानसभा की कार्रवाई…
विधानसभा में मंत्री रविंद्र चौबे के विभागों पर अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि पंचायत विभाग को लेकर कांग्रेस सरकार का कोई दृष्टिकोण नहीं रहा. ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने कोई योजना नहीं है. पंचायत विभाग का बजट कम किया गया है. विधानसभा में विभाग के अधिकतर प्रतिवेदन गलत है. पूरे पंचायती राज योजनाओं के बजट में गड़बड़ियां हैं. विधानसभा में अजय चंद्राकर ने कहा कि पेसा कानून में बिना निर्देश के सोसाइटी के अध्यक्ष बनाए जा रहे हैं. पंचायत विभाग की एजेंसियों से कमीशन लेकर अन्य काम करने वालों को नियुक्त किया जा रहा है.
विधानसभा में भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवा द्वारा कोरोना काल में प्राप्त राशि के उपयोग में अनियमितता किए जाने की ओर स्वास्थ्य मंत्री का ध्यान आकर्षित कराया. मंत्री टीएस सिंहदेव ने खर्च की पूरी जानकारी देने की बात कही. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि कोरोना राहत के लिए अलग-अलग मत से राशि प्राप्त हुई है, इन राशि कोई अनियमितता नही की गई. प्राप्त राशियों में से अलग अलग मद से विभागो को कोरोना राहत और मदद के लिए वितरित की गई है.
विधायक कंवर ने कहा कि जब कोई भी वस्तु खरीदी नही हुई तो राशि का किस मद में उपयोग हुआ. जब सामान खरीदा गया तो टैक्स पटाया जाना था, पर नहीं पटाया गया, ये राशि भ्रष्टाचार करने के लिए नहीं है. मंत्री सिंहदेव ने बताया कि हमने विभाग की ओर से जानकारी दी कि रकम अलग-अलग मद में खर्च हुई है, पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को पीडीएस में 600 करोड़ के घपले के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ. पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने आरोप लगाया कि पीडीएस में 600 करोड़ का घोटाला हुआ है. खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है. 24 मार्च 2023 तक जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि विपक्ष के सदस्य सदन की कमेटी से जांच की मांग पर अड़ गए. विपक्ष की ओर से नारेबाजी शुरू हुई हो गई. सरकार पर कमीशनखोरी का आरोप भी लगा. हंगामे के कारण कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से गुरुवार शाम छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में लैलूंगा विधायक चक्रधर सिंह सिदार के नेतृत्व में रायगढ़ जिला गोंड समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को राज्य सरकार द्वारा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए लगातार किए जा रहे कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और उनसे समाज के हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर विधायक पत्थगांव रामपुकार सिंह, विधायक संजारी बालोद संगीता सिन्हा, रतन पोर्ते, वनमाली नेटि, दीपक सिदार, बलराम, भुनेश्वर पोर्ते, मिट्ठू लाल, शेखर सिदार सहित रायगढ़ जिला गोंड समाज के अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने बुधवार को किए गए विधानसभा घेराव को आक्रोश रैली बताया है। साथ ही कहा कि पीएम आवास हितग्राही बड़ी संख्या में कल प्रदर्शन मंं शामिल हुए। उनकी आक्रोश रैली थी लेकिन जैसे बर्बरता भूपेश बघेल ने दिखाई उससे जनरल डायर की याद आने लगी। इसको लेकर आज हमने स्थगन लगाया था। लाखों लोगों की बात रखनी थी लोगों को अपमानित करने का काम सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असत्य वचन कर रहे हैं।
रायपुर बेरोजगारी भत्ते को लेकर डॉ. रमन ने कहा कि बड़ी-बड़ी बातें जन घोषणा पत्र में की गई थीं। 10 लाख लोगों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। 10 लाख बेरोजगारों के साथ छल किया गया है। इसको लेकर भी पूरे प्रदेश में आक्रोश है। बेरोजगारी भत्ता को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार से इस्तीफा मांगा है। चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार बेरोजगार की परिभाषा नहीं बता पा रही है। छत्तीसगढ़ की जनता को छलना बंद करें। युवाओं के साथ न्याय करें, यदि इनको जानकारी नहीं है तो इस्तीफा दे देना चाहिये।

K.W.N.S.-रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के पत्रकारों की मांग पर प्रेस क्लब भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की थी । इस अवसर पर प्रेस क्लब शिवरीनारायण के अध्यक्ष श्री मुरली नायर, महासचिव श्री देवेन्द्र यादव, श्री बद्री आदित्य और श्री उदय हरवंश भी उपस्थित थे ।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में एक अनोखा केस आया है, जिसमें पहचान न बताने की शर्त पर केवल समस्या बताई गई. महिला आयोग की जनसुनवाई में आए इस केस में देवरानी जेठानी जो कि पहले से ही दो मंजिला मकान में अलग-अलग फ्लोर पर रहती हैं. दोनों के बीच लड़ाई होती है. सिर्फ यही नहीं समस्या तब बढ़ी जब दोनों अपने ससुर को एक टाइम का भोजन भी नहीं दे रही थीं. ससुर एक वक्त के खाने के लिए एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर का चक्कर लगाता, लेकिन उसे खाना नहीं मिला.
महिला आयोग की टीम किरणमयी नायक की अध्यक्षता में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समझा. फिर फैसले के तौर पर दोनों देवरानी और जेठानी को समझाइश दी. साथ ही चेतावनी भी दी गई कि यदि शांति पूर्वक घर में नहीं रहा गया तो उन्हें घर से निकाल दिया जाएगा. उन्हें लिखित में आयोग में देना होगा कि वे अपने ससुर का सम्मान करेंगे और उन्हें दोनों टाइम का भोजन भी देंगे. इस शर्त के बाद ही इस केस की फाइल बंद की गई.
खास बात ये है कि अभी भी मकान का मालिकाना हक ससुर के पास ही है. लेकिन देवरानी जेठानी के बीच आए दिन होते झगड़े को देखकर घर के बड़े होने के नाते ससुर ने यह फैसला लिया कि जेठानी नीचे वाले फ्लोर में तो देवरानी ऊपर के फ्लोर में रहेगी. उनकी रसोई को अलग कर दिया गया. बावजूद इसके दोनों में आए दिन लड़ाइयां होने लगी. दोनों की लड़ाइयों के बीच में अक्सर ससुर फंस जाता.आखिरकार दोनों अपने गुस्से में नाराजगी से ससुर को ही दुश्मन बना बैठे. जिस वजह से बुजुर्ग व्यक्ति को खाने में दिक्कत होने लगी. आखिरकार बुजुर्ग ने अपनी समस्या महिला आयोग में दर्ज कराई.

K.W.N.S.-रायपुर। भाजपा के विसभा घेराव में शामिल होने आया एक बुजुर्ग लापता हो गया है। इनका नाम बाबूलाल प्रजापति 50 साल निवासी रामनगर थाना विश्रामपुर ज़िला सूरजपुर और तस्वीर भी सामने आई है। विसाभा थाने मे गुम इंसान दर्ज किया गया है। पुलिस पतासाजी कर रही है।
पुलिस ने जारी किया बयान – भाजपा के द्वारा विधानसभा घेराव का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा विधानसभा को घेरने के लिए आगे बढ़े और पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड के हिस्सो को तोड़ते हुए विधानसभा की ओर आगे बढ़ रहे थे। लगातार समझाइस, धारा 144 के उल्लंघन और रुकने तथा तोड़फोड़ ना कर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के अनाउंस मेंट के बाद भी जब उनके द्वारा तीसरे बैरिकेड को तोड़ते हुए चौथे बैरिकेड के पास पहुंचे, तब पुलिस द्वारा एतिहात के तौर पर भीड़ को तितर बितर करने के लिए अश्रु गैस का प्रयोग किया गया ।
प्रदर्शन के दौरान कई मौक़ों पर प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुज्जतबाज़ी भी की गई। एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला, राहुल देव शर्मा, सीएसपी कोतवाली योगेश साहू, डीएसपी ट्रैफिक गुरजीत सिंह, थाना प्रभारी आज़ाद चौक नीतेश ठाकुर समेत लगभग 15 से 20 पुलिसकर्मियों को चोटे आई। प्रदर्शकारियों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुक़सान भी पहुँचाया गया। प्रदर्शनकारियों को हटाते हुए लगभग 80 लोगों की प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी की गई जिन्हें शाम को लगभग 6:00 बजे रिहा कर दिया गया।

K.W.N.S.- रायपुर। यदि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं बनी तो हम भी अपनी मूंछ मुड़वा देंगे. यह कहना है छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का. अमरजीत भगत ने यह बयान भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद नंदकुमार साय के उस बयान पर पलटवार करते हुए दिया है जिसमें साय ने कहा है कि जब तक प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बनेगी तब तक वे बाल नहीं कटवाएंगे।
विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नंदकुमार साय के बाल न कटवाने के बयान पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि “उन्होंने जो कहा है कि हम बाल नहीं कटवाएगे कि जब तक सरकार नहीं बनेगा, तो हम भी बोलते है कि हमारा सरकार बहुत काम कर रही है. आदिवासियों के लिए, किसानों के लिए, महिलाओं के लिए, नौजवानों के लिए, हमारी भी अगर सरकार नहीं बनेगी तो हम भी मूंछ मुड़वा देंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय ने ये प्रतिज्ञा ली है कि छत्तीसगढ़ में जब तक कांग्रेस की सरकार नहीं हटती, तब तक वे बाल नहीं कटवाएंगे. पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने नंदकुमार साय को मंच पर बुलाकर यह एलान किया था. जिसके बाद मंत्री अमरजीत भगत ने नंदकुमार साय पर निशाना साधते हुए प्रदेश में कांग्रेस की सरकार न बनने पर मूंछ मुंडवाने का ऐलान किया है।