Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव 29 दिसंबर 2022 को प्रातः 9ः50 बजे निवास तपस्या से गांधी स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेंगे। सिंहदेव गांधी स्टेडियम में स्व एमएस सिंहदेव स्मृति शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करने के प्रश्चात ग्राम केदमा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे केदमा में बड़ेगांव एवं पनगोती रोड का निरीक्षण करेंगे। अपराह्न 12ः15 बजे केदमा से सितकालो के लिए प्रस्थान करेंगे। सितकालो पहुंचकर खामकूट पहुंच मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। सिंहदेव अपराह्न 4ः00 बजे ग्राम मरेया से कार द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
रीपा के लिए रूचि की अभिव्यक्ति के तहत् निविदा 4 जनवरी तक आमंत्रित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( RIPA ) अंतर्गत जिले के 6 विकासखंडों के 12 ग्राम पंचायतों में विभिन्न लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना किया जाना है। तकनीकी सहायता एजेंसी के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक संस्था, फर्म, कंपनी से मोहरबंद प्रपत्र में रुचि की अभिव्यक्ति दिनांक 04 जनवरी 2023 दोपहर 12ः00 बजे तक आमंत्रित की जाती है। नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिला पंचायत सूरजपुर के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाइटhttps://surajpur.gov.inपर उपलब्ध है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्काई वॉक निर्माण में गड़बड़ी के मद्देनजर ACB और EOW को जांच की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया गया है. इसी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इधर-उधर की बात कर रहे हैं. सवाल यह है कि स्पष्ट जवाब दें, जैसे ही केस रजिस्टर हुआ, यह फड़फड़ाने लगे. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस तथ्य के बारे में बताना चाहूंगा, चुनाव 20 नवंबर 2018 को हुआ ऐसी क्या आपात स्थिति आई थी कि 5 दिसंबर 2018 को परियोजना की लागत 28 करोड़ बढ़ाने का प्रस्ताव दे दी जाती है. 11 दिसंबर को काउंटिंग हुई. बीजेपी बुरी तरह से हार गई. उस दिन रमन सिंह भी इस्तीफा दे दिए थे, लेकिन मूणत कार्य करते रहे।
भूपेश बघेल ने कहा कि 13 दिसंबर को फिर से प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई, किसको लाभ दिलाने के लिए किया गया ? शासकीय धन का दुरुपयोग हो रहा है. सवाल तो यह है, जब आप सत्ता में थे, जनादेश आपके खिलाफ चला गया. उसके बाद भी आप की फाइल चलती रही, जवाब उनका देना चाहिए, जो नहीं दे रहे हैं. बघेल ने कहा कि बीजेपी के नेता घूम रहे हैं जिमी कांदा खा रहे हैं. 15 वर्षों तक छत्तीसगढ़ की जनता को लूटते रहे. कभी खदान कभी नान, धान में. हमारी सरकार को बने 4 साल हुए हैं. डेढ़ लाख करोड़ रूपये आम जनता के खाते में गया है, कहीं इधर-उधर नहीं गया. बघेल ने कहा कि सरकार बटन दबा दी है. सीधे खाते में पहुंच रहा है. मजदूर, किसान सहायता समूह सब के खाते में गया. इसमें क्या भ्रष्टाचार हो सकता है ? मैं यह पूछता हूं कि 4 साल में हमने आम जनता के जेब में पैसे डाले हैं, वह पैसा तो रहा होगा. यह पैसा उनको मिल सकता था, क्यों नहीं मिला और नहीं मिला इसका मतलब सब भ्रष्टाचार में गया।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया के नेतृत्व में राठिया (कंवर) समाज के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने प्रतिवर्ष की भांति समाज द्वारा रायगढ़ जिले के छाल तहसील के चन्द्रशेखरपुर (ऐन्डू) में 18 से 20 फरवरी तक आयोजित ठाकुरदेव महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया ।

K.W.N.S.-रायपुर। ग्रामीण जनों ने बड़ी संख्या में हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए दुर्ग जिले के अंतर्गत साजा विधानसभा के ग्राम बोरी पहुंचे। यहां हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामीण जनों ने बड़ी संख्या में हेलीपैड पर पहुंचकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर पुलिस लाईन हेलीपेड से दुर्ग जिले के ग्राम बोरी के लिए रवाना हुए. बता दें कि मुख्यमंत्री आज साजा विधानसभा के ग्राम बोरी और ग्राम ठेलका में आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। साजा में विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता से भेंट-मुलाकात का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। भेंट-मुलाकात अभियान की शुरूआत मुख्यमंत्री बघेल ने 4 मई से 11 मई तक सरगुजा अंचल के विधानसभा क्षेत्रों से की थी। इसके पश्चात बस्तर संभाग के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित अब तक 50 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों में मुख्यमंत्री आम जनता से भेंट-मुलाकात कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और उससे जनता से मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री आम जनता की मांग पर क्षेत्रों के विकास एवं निर्माण कार्यों के लिए करोड़ रूपए की सौगात दे रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले. 1399 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिले. वहीं रविवार को एक केस मिला था. अभी पूरे प्रदेश में केवल 8 एक्टिव मरीज हैं. इनमें दुर्ग में एक और रायपुर जिले में 7 संक्रमित हैं. बाकी किसी भी जिले में एक्टिव मरीज नहीं है. कोरोना से निपटने सरकार पूरी तरह अलर्ट है. आज छत्तीसगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में आज कोरोना से निपटने का मॉकड्रिल किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी आठ मरीजों के स्वाब का सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा है. अफसरों के अनुसार सभी संक्रमित मरीजों की स्थिति सामान्य है. किसी में भी अब तक कोई गंभीर लक्षण नहीं है. इसके बावजूद वैरिएंट का पता लगाने सभी के सैंपल भेजे गए हैं, ताकि अगर किसी में कोई नया वैरिएंट मिला तो उसका पता चल सकेगा. उसके बाद उसी के अनुसार बचाव और इलाज के इंतजाम मुहैया कराए जाएंगे. कोरोना को लेकर राहत भरी खबर है. प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.0 प्रतिशत पहुंच गया है. छत्तीसगढ़ के 26 जिलो में एक भी संक्रमित नहीं है. वहीं रायपुर में 7 और दुर्ग जिले में 1 कोरोना संक्रमित मरीज हैं. सभी का सैंपल जिनोम टेस्क के लिए भेजा गया है. सोमवार को 1399 लोगों की कोरोना जांच की गई, जिसमें एक भी पॉजिटिव नहीं मिले. स्वास्थ्य विभाग ने सभी से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मामला गरमाता जा रहा है। आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर आज उग्र प्रदर्शन होने वाला है। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग आज प्रदर्शन करेंगे। वे धरना स्थल से राजभवन का घेराव करने के लिए निकलेंगे।सर्व आदिवासी समाज के युवाओं की मांग है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करें। छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित आरक्षण संशोधन विधेयक को अटकाने से नाराज कांग्रेस ने अब राजभवन के विरूद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। तीन जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महारैली निकाली जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वालों की सूची स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एकत्रित की जा रही है। उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और स्वास्थ्यगत परेशानियों की जांच की जा रही है। टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के लिए शासन ने RT-PCR और एंटीजन की 2 लाख अतिरिक्त किट खरीदी का निर्णय लिया है। अब रोजाना 5 हजार टेस्ट का लक्ष्य होगा।
कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग किया जाए और पॉजिटिव केसों का इलाज किया जाए। संक्रमित व्यक्ति कोविड-19 के आइसोलेशन के नियमों का पालन करें। हाथ को साबुन पानी से बार-बार धोए या एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का उपयोग करें। छींकते और खांसते समय अपना मुंह और नाक रुमाल से ढकें। जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने अफसरों को निर्देशित किया है कि जिले के लोग सभी नियमों का पालन करें इसकी मॉनिटरिंग करें।
स्वास्थ्य विभाग का ट्वीट – प्रदेश में कल कोई भी नए कोविड पॉजिटिव मरीज़ की आज पहचान नहीं हुई।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण का मामला गरमाता जा रहा है। आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर आज उग्र प्रदर्शन होने वाला है। सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रभाग आज प्रदर्शन करेंगे। वे धरना स्थल से राजभवन का घेराव करने के लिए निकलेंगे।सर्व आदिवासी समाज के युवाओं की मांग है कि राज्यपाल अनुसुईया उइके आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करें। छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित आरक्षण संशोधन विधेयक को अटकाने से नाराज कांग्रेस ने अब राजभवन के विरूद्ध मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। तीन जनवरी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में महारैली निकाली जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 30 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। यह इस साल की अंतिम कैबिनेट होगी। बैठक में आरक्षण संशोधन विधेयक पर राजभवन के रुख और विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों पर चर्चा होगी। अन्य विभागों के प्रस्तावों पर भी निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना का प्रस्ताव लाया जाएगा। योजना की घोषणा सरकार के चार साल पूरे होने के दिन की गई थी। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देकर काष्ठ आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना तथा आय व रोजगार के अवसर को बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री निवास पर होने वाली इस बैठक में धान खरीदी, उठाव और कस्टम मिलिंग की समीक्षा होगी। साथ की आरक्षण विधेयक को राजभवन में रोके जाने को लेकर चर्चा की जाएगी। सरकार इस मामले में कोई नया फैसला ले सकती है। प्रदेश में आरक्षण रोस्टर न होने से भर्ती, पदोन्नति और नई नियुक्ति को कैसे शुरू किया जाए, इस पर भी निर्णय लिया जा सकता है। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 2 जनवरी से आहूत है। सत्र के दौरान उपाध्यक्ष चयन को लेकर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी। साथ ही सत्र के दौरान किए जाने वाले शासकीय कार्य पर भी चर्चा होगी। सत्र में लाए जाने वाले विधेयकों की सूचना अब तक नहीं आई है।