Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आरक्षण विधेयक पर एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि छत्तीसगढ़ की दिवालिया सरकार युवाओं की कैरियर किलर सरकार है। इस सरकार के पास युवाओं को नौकरी देने पैसे नहीं हैं, इसलिये आरक्षण का पेंच फंसा दिया है। पूरा प्रदेश अभी आरक्षण की आग में जल रहा है और इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिम्मेदार हैं। अनुसूचित जनजाति आदिवासी वर्ग का 32 प्रतिशत आरक्षण समाप्त करने के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
वर्ष 2012 से आदिवासी समाज को 32 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा था। 19 सितंबर 2022 को आरक्षण 20 प्रतिशत हो गया। 4 साल से कांग्रेस की सरकार है। हाइकोर्ट में 32 प्रतिशत आरक्षण बचाने कुछ नहीं किया। कई बार तो कोर्ट में एडवोकेट जनरल खड़े तक नहीं हुए। जब इनके अधिकारियों का मामला होता है तो करोड़ो रुपये देकर बड़े वकील लगाते हैं। 19 सितम्बर को आरक्षण कम हुआ। 2 दिसंबर को यानी 70 दिन बाद विधेयक लाये। इन्होंने 58 प्रतिशत आरक्षण का बचाव नहीं किया। न अध्यादेश लाये और न सुप्रीम कोर्ट से स्थगन लिया। यह सरकार सभी वर्गों के साथ धोखा कर रही है।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि – 0 भाजपा आरक्षण की प्रबल समर्थक है और प्रदेश के वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के लिए कटिबद्ध है परंतु छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। 0 आरक्षण मामले पर चार वर्ष में क्या क्या किया, इस पर कांग्रेस सरकार श्वेत पत्र जारी करे। 0 कांग्रेस लाख कोशिश कर ले, न तो वह समाज को बाँटने में अब सफल होगी और न ही कोई माई का लाल आरक्षण ख़त्म कर सकता है 0 कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति व ईडब्ल्यूएस के लोगों को आरक्षण देना ही नहीं चाहती।
0 भूपेश सरकार के 76 प्रतिशत आरक्षण वाले विधेयक के बाद भी हर वर्ग में असंतोष है सभी ने राज्यपाल को ज्ञापन दिया है। 0 कांग्रेस अंग्रेजो से ज्यादा फूट डालो राज करो की नीति पर शुरू से ही चल रही है । 0 कांग्रेस हमेशा से आरक्षण के विरुद्ध रही है। 0 राज्य सरकार क्वांटिफायबल डाटा आयोग की रिपोर्ट राजभवन को दिए गए जवाब सार्वजनिक करे, पता चल जाएगा सरकार कितनी झूठी है। 0 स्वतंत्रता के बाद से कांग्रेस लगातार आरक्षण के नाम पर घटिया राजनीति करती रही है।
0 आरक्षण दिया भाजपा के समर्थन से बनी वीपी सिंह की सरकार ने। उस समय भी कांग्रेस इसके विरोध में थी। 0 छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण मामले पर केवल राजनीति कर रही है इसलिए हम कह रहे हैं कांग्रेस युवाओ की करियर किलर है। 0 कांग्रेस के कारण छत्तीसगढ़ में कंस्टीट्यूशनअल ब्रेकडाउन हो गया है ऐसी स्थिति कभी नहीं थी। 0 छत्तीसगढ़ में आरक्षण को शून्य कर दिया गया है, इसका ज़िम्मेदार केवल और केवल भूपेश बघेल और उनकी विभाजनकारी मनोवृत्ति है। 0 ओबीसी आरक्षण पर जैसा खेल कांग्रेस ने किया, वह निंदनीय है। पहले तो बिना किसी तैयारी के वह आरक्षण ले आयी और बाद में कोर्ट से इसे रद्द कराने की साजिश रची। 0 कांग्रेस ने अपने आदमी से हाईकोर्ट में मुक़दमा कराया, फिर मुक़दमा करने वाले को पुरस्कृत कर बड़ा पद दिया। 0 मुक़दमे के दौरान हाईकोर्ट में महाधिवक्ता को अनुपस्थित करा कर ओबीसी आरक्षण रद्द होने लायक परिस्थितियाँ निर्मित कराई। 0 हाईकोर्ट में ओबीसी आरक्षण निराधार होने के कारण रद्द हुआ था। 0 सरकार ने आधार तय करने के लिए क्वांटिफायबल आयोग का गठन किया। आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है परंतु सरकार ने विधानसभा के पटल पर भी इस रिपोर्ट को नहीं रखा और राज्यपाल को भी आयोग की रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत की। 0 क्वांटिफायबल डाटा सार्वजनिक किया जाना चाहिए क्योंकि जो जानकारी है उनके अनुसार डाटा में सरकार ने अपने मन मुताबिक भारी अनियमितता कराई है। 0 कांग्रेस सरकार का यही दोहरा खेल अजजा आरक्षण के मामले में भी जारी रहा। जिसने इस आरक्षण के ख़िलाफ़ मुक़दमा किया था, उन्हें भी आयोग का अध्यक्ष बना कर सम्मानित किया और आदिवासी आरक्षण के मुद्दे पर भी जान बूझकर मुक़दमा हारी ताकि इस पर राजनीतिक रोटी सेंक सके। 0 ये सारे मामले महज़ संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार का विभाजनकारी प्रयोग है। 0 कांग्रेस राज में आर्थिक रूप से बदहाल छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के युवाओं को रोजगार देना नहीं चाहती क्योंकि उसके पास पैसे ही नहीं है और इसी के चलते आरक्षण के नाम पर खेल खेल कर सारी भर्तियां रोके रहना चाहती है 0 समूचे देश में कहीं भी ऐसा कभी नहीं हुआ जब आरक्षण रोस्टर के बिना भर्ती का विज्ञापन निकाला गया है। ऐसा कांग्रेस ही कर सकती है । छत्तीसगढ़ में किया है। 0 कांग्रेस जानबूझ कर समाज के हर वर्ग को धोखा दे रही है। वह बेहतर जानती है कि ऐसी कोई भी नियुक्ति संवैधानिक रूप से संभव नहीं है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री स्वयं झूठ बोलने लग जाए, वहां पर उस सरकार की नीयत क्या है उस पर अब कोई संदेह नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने चिल्ला चिल्ला कर कहा कि हम जवाब नहीं देंगे क्योंकि यह संवैधानिक नहीं है। यह झूठ था। बाद में यह कहा कि चलो हम जवाब दे दिए हैं। जनहित में दिए हैं। अब राज्यपाल हस्ताक्षर कर दें। यह भी झूठ। आज तक राजभवन द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब कांग्रेस सरकार ने नहीं दिए तो इस पर झूठ क्यों बोल रहे हैं। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार आरक्षण विरोधी सरकार है। यह केवल आरक्षण के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। कांग्रेस सरकार आरक्षण देना चाहती तो हाईकोर्ट में केस नहीं हारती। सुप्रीम कोर्ट में तारीख नहीं बढ़वाती और राजभवन को जवाब देने से नहीं बचती। न ही इस मामले में झूठ बोलती।

K.W.N.S.-रायपुर ।किसान खेदूराम ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी 25 एकड़ जमीन है। धान बेचने का लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि वे राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथे किश्त का इंतजार कर रहे हैं।
किसान खेदू राम ने बताया कि वह जैविक खेती करते हैं, इसके लिए घर की बाड़ी में ही जैविक खाद बनाते हैं। उनका सपना जैविक फसल को विदेश में बेचने का है।
गायत्री परिवार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव को मिला

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री चोवाराम वर्मा के नेतृत्व में बेमेतरा जिले के गायत्री परिवार के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को वृहद गर्भ संस्कार महोत्सव के आयोजन के लिए मिले गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया । मुख्यमंत्री श्री बघेल ने परिवार के सदस्यों को इस पुरस्कार के लिए बधाई एवँ शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर श्री दुर्गा प्रसाद टिकरिहा, श्री तोरण नायक, श्री टोप सिंह टिकरिहा और श्री खेमलाल वर्मा जी उपस्थित थे ।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में बेमेतरा जिले के बेरला विकासखंड के ग्राम सिलघट (भिंभौरी) में 03 जनवरी को गायत्री परिवार द्वारा जिला स्तरीय गर्भ संस्कार महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 536 गर्भवती महिलाओं का पुंसवन संस्कार किया गया । इस वृहद गर्भ संस्कार महोत्सव के आयोजन के लिए अखिल विश्व गायत्री परिवार को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त हुआ ।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ उनके निवास कार्यालय में बुद्धिस्ट अल्पसंख्यक संविधानिक भिक्खु संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भदन्त हर्षबोधी महास्थवीर के नेतृत्व में संघ के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा दिशाभूमि नागपुर में 26, 27 और 28 जनवरी को आयोजित तीन दिवसीय संघयान संकल्प परिषद में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया । मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए संघ के सदस्यों को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर संघ के सदस्यों में श्री प्रशांत इलमकार, श्री संजय गजघाटे, श्री बालेश्वर चौरे और श्री बिंबिसार भी उपस्थित थे ।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं।
हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में संशोधित आरक्षण विधेयक को लेकर विवाद और भी गरमाता जा रहा है। अब यह राजभवन बनाम कांग्रेस हो गया है। इसे लेकर अब कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी कर रही है। इसके चलते कांग्रेस सरकार और राजभवन के बीच भी टकराव की स्थिति बन गई है। कांग्रेस नेता और विधायकों का प्रतिनिधि मंडल भी राज्यपाल से मिल चुका है। हालांकि अभी तक इस विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं हो सके हैं। बता दें कि इसी के विरोध में 3 जनवरी को कांग्रेस का जन अधिकारी महारैली निकाली जाएगी। CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम ने सोशल मीडिया अकाउंट की DP में रैली का पोस्टर लगाया है। संभवत: प्रदेश में ऐसा पहली बार होगा, जब राजभवन के विरोध में सरकार प्रदर्शन करेगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राजभवन और राज्यपाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, राज्यपाल आरक्षण को टालने का बहाना ढूंढ रही हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम देवरबीजा पहुंचे है। इस दौरान हेलीपेड पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल माता सीता देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की, इस अवसर पर मंदिर परिसर में उन्होंने आंवला के पौधे भी लगाए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान गोपाल साहू के घर भोजन ग्रहण करने पहुंचे। किसान साहू के परिवार ने उनका तिलक और आरती कर पारंपरिक स्वागत किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भोजन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन, रोटी ,सलाद, पापड़, अचार, कोदो व कुटकी से बनी खीर, सलगा बड़ा, चना भाजी, अमारी भाजी, जिमी कांदा, अमारी फूल की चटनी परोसा गया। भोजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने किसान साहू के परिवार के सभी सदस्यों से भेंट कर भोजन के लिए धन्यवाद दिया और उपहार भी भेंट किया।

K.W.N.S.-रायपुर। आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। इस अमृतकाल को कार्यक्रमों की श्रृंखला के रूप में मनाया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में एक विशेष पहल के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा कैदियों की कुछ श्रेणियों को विशेष माफी देने और 26 जनवरी 2023 और 15 अगस्त 2023 को उन्हें रिहा करना प्रस्तावित किया गया है। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर शासन के इस निर्णय के फलस्वरूप प्रदेश के 42 सजायाफ्ता कैदियों को 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के मौके पर रिहा करने के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है।
रिहा होने वाले बंदियों में दो ऐसी महिला बंदी शामिल हैं, जो 50 वर्ष से अधिक आयु की है और अपने कुल सजा अवधि का 50 प्रतिशत सजा भुगत चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि भारत का संविधान के अनुच्छेद 161 के अनुसार किसी विधि के विरूद्ध, किसी अपराध के लिए सिद्धदोष ठहराये गये, किसी व्यक्ति के दंड को क्षमा, उसका प्रविलम्बन, विराम या परिहार करने की अथवा दंडादेश के निलम्बन, परिहार या लघुकरण की शक्ति राज्यपाल में निहित होती है। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कुछ विशेष कैदियों को रिहा करने का उद्देश्य जेल में अनुशासन और सदाचरण सुनिश्चित करना तथा प्रोत्साहन के रूप में जेल से जल्दी रिहाई की संभावनाओं का अवसर प्रदान करना है। निश्चित ही इससे अपराधी जीवन का त्याग और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

K.W.N.S.-रायपुर/गुजरात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल ने बयान जारी कर बताया कि उनकी हालत स्थिर है. पीएम नरेंद्र मोदी बीमार मां से मिलने दिल्ली से अहमदाबाद पहुंचे. यहां डॉक्टरों से उनका हाल जाना. यहां वह करीब डेढ़ घंटा रहे. अब वह अस्पताल से निकल चुके हैं. पीएम से पहले गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल और स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल हीरा बा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
पीएम मोदी की मां हीरा बा की तबीयत मंगलवार को बिगड़ गई थी. उन्हें सांस लेने में तकलीफ और कफ की शिकायत के बाद अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीएम के अलावा उनके परिवार के सभी लोग अस्पताल में मौजूद हैं. राज्यपाल का ट्वीट – प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता श्रीमती हीराबेन के अस्वस्थ होने की सूचना मिली। मैं ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर विधानसभा में सैकड़ों ग्रामीणों सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल का प्रभाव बताते हुए कहा कि भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बस्तर में जिस तरह से सक्रिय हैं, उसका सकारात्मक परिणाम भाजपा को मिल रहा है।इसकी तस्दीक यह है कि सैकड़ों ग्रामीणों के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बस्तर में भाजपा की नीतियों से सहमत होते हुए पार्टी में प्रवेश किया है।
प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ और आदिवासी अंचल के लोग यह भली-भांति समझ गए हैं कि 4 साल में कांग्रेस की सरकार ने आदिवासियों सहित सभी वर्गों के साथ धोखेबाजी के अतिरिक्त कुछ नहीं किया। राज्य प्रगति कर रहा था, भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिवर्स गियर में डाल दिया। झूठ पर झूठ और जनता से दगाबाजी भूपेश बघेल सरकार का मूल मंत्र है। तरह-तरह के लुभावने वादे करके छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई कांग्रेस ने एक भी वादा नहीं निभाया, यह कांग्रेस का पारंपरिक राष्ट्रीय चरित्र है, जिसे बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की जनता भली-भांति समझ चुकी है। इसके संकेत साफ तौर पर मिल रहे हैं कि जब बस्तर का आदिवासी समाज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित भूपेश बघेल की नीतियों के खिलाफ भाजपा के साथ खड़ा है तब यह सुनिश्चित है कि भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार अगले कई दशकों के लिए राजनीतिक वनवास पर जाने वाली है।