Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु घासीदास लोक महोत्सव एवं जयंती समारोह 2022 के अंतिम दिन के कार्यक्रम में शामिल होने नवागढ़ पहुंचे। इस समारोह का आयोजन हाई स्कूल मैदान नवागढ़ में 28 दिसंबर से 30 दिसंबर तक किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की माता श्रीमती हीरा बेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
बघेल ने कहा है कि माँ का जाना जीवन से मुख्य आधार स्तंभ के ढह जाने जैसा होता है। एक ऐसी क्रिया है जिसकी शून्यता सदैव अनुभव होती है।
उन्होंने कहा है कि इस शोक की घड़ी में ईश्वर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके परिवारजनों को दुख सहन करने की शक्ति दे। ईश्वर माता जी को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके गत दिवस साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर में स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की ईकाई भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले के समापन कार्यक्रम में शामिल हुई। इस मौके पर राज्यपाल सुश्री उइके ने स्वदेशी मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। साथ ही राज्यपाल ने पेंटिंग प्रदर्शनी का अवलोकन कर चित्रकारों की प्रशंसा की। चित्रकारों ने राज्यपाल को उनका स्केच भेंट किया। स्वदेशी मेला के आयोजकों द्वारा राज्यपाल को स्मृति चिन्ह तथा स्वदेशी उत्पादों की टोकरी भेंट की गई।
राज्यपाल सुश्री उइके ने समापन समारोह को संबोधित करते हुए 20 वर्षों से स्वदेशी मेले के सफल आयोजन के लिए मेला प्रबंधन को शुभकामनाएं दी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों से कहा कि वे दूत बनकर स्वदेशी मेला का प्रचार प्रसार करें तथा स्वदेशी उत्पाद के उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करें। राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों की रूचि और सक्रियता ने भी मेले को विशेष पहचान दिलाई है और लोग वर्षभर मेले का इंतज़ार करते हैं तथा जमकर पसंदीदा देशी वस्तुओं की खरीदी करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वोकल फ़ॉर लोकल के संदेश के साथ ही देशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए हो रहे प्रयासों का भी जिक्र किया। राज्यपाल ने कहा कि स्वदेशी मेले के माध्यम से वोकल फ़ॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को विस्तार मिला है। इस दौरान राज्यपाल ने श्री दत्तोपंत ठेंगढ़ी को भी नमन किया और स्वदेशी की संकल्पना में उनके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला जहां एक ओर लोगों का भारत के स्थानीय उत्पादों से परिचय कराता है, वहीं लघु व मध्यम उद्योगों को अवसर प्रदान करने का भी काम करता है। स्वदेशी मेले जैसा शायद ही कोई मंच है, जो लोक उत्पाद को इतना बड़ा बाजार उपलब्ध कराता है। समेकित रूप से इन आयोजनों में भारत की समृद्ध परंपरा की झलक देखने को मिलती है। राज्यपाल ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित हुए स्वदेशी मेलों की सराहना की और इसे भारतीय उद्योगों के लिए लाभकारी बताया। राज्यपाल सुश्री उइके ने स्वदेशी मेले के ऐतिहासिक पक्ष का उल्लेख करते हुए भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी आंदोलन के उद्भव और इसके प्रभाव का उल्लेख किया।

K.W.N.S.-रायपुर। आज केबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शासकीय सेवकों को एक अप्रेल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा और एक नंवबर 2004 या उसके बाद नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत देय होगा।
कर्मचारियों को राज्य शासन के अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश जमा करने पर ही पुरानी पेंशन की पात्रता होगी। इसके लिए शासकीय सेवकों को एनपीएस अंतर्गत पूर्ववत बने रहने अथवा पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने का विकल्प नोटराईज्ड शपथ पत्र में देना होगा। यह विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। शासकीय सेवक द्वारा पुरानी पेंशन योजना के विकल्प लेने पर एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में शासन द्वारा जमा किए गए अंशदान एवं उस पर प्राप्त लाभांश को शासन के खाते में जमा करना होगा।
एक अप्रेल 2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले राज्य के शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से पुरानी पेंशन योजना के सदस्य होंगे। # स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए विशेष योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में कुल 780 करोड़ रूपए स्कूलों की मरम्मत में खर्च किए जाएंगे। # नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेक्टर के भीतर क्षेत्रफल श्रेणी के आधार पर भूखण्डों के लीज प्रीमियम निर्धारण के लिए अधोसंरचना विकास शुल्क का पुर्ननिर्धारण किया गया। जिसके तहत 50 एकड़ से अधिक भूखण्ड क्षेत्रफल के लिए वर्तमान अधोसंरचना विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर 500 रूपए को घटाकर 100 रूपए प्रति वर्गमीटर करने का निर्णय लिया गया।
# वाणिज्यिक वृक्षारोपण से पर्यावरण सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत राज्य में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से 5 साल में एक लाख 80 हजार एकड़ मे क्लोनल नीलगिरी, टिशु कल्चर सागौन एवं बांस, मिलिया डुबिया सहित अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजातियों के 15 करोड़ पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के इच्छुक भूमि स्वामी सहित शासकीय, अर्ध शासकीय, शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं पंचायतें और लीज लेंड होल्डर जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते है, ले सकेंगे।
# प्रदेश में मिलेट्स मिशन कार्यक्रम के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई और राज्य में मिलेट उत्पादन और उसके उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि, वन, सहकारिता, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, खाद्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामोद्योग, संस्कृति, वाणिज्य एवं उद्योग, पर्यटन, जनसंपर्क, गृह एवं जेल, वाणिज्यिक कर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से पहल की जाएगी। # छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण (संशोधन) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) विधेयक-2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # 22 अगस्त 2022 को भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक का कार्यवाही विवरण तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की आगामी बैठक हेतु नया एजेण्डा बिन्दू के संबंध में चर्चा की गई और आगामी बैठक के एजेण्डा बिन्दु पर अंतिम रूप दिए जाने हेतु मुख्यमंत्री जी को अधिकृत किया गया। # अंतर्विभागीय और अंतर्निकाय से संबंधित केन्द्र राज्य प्रवर्तित योजनाओं के क्लस्टर स्तर पर क्रियान्वयन अनुश्रवण हेतु 5 नवीन जिलों में जिला स्तरीय एग्लोमरेशन एवं जिला स्तरीय समिति गठन का निर्णय लिया गया। # एम्बूलेंस श्रेणी के वाहनों से जीवनकाल कर उद्ग्रहण हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # वाहनों से अस्थायी पंजीयन कर में वृद्धि किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ मोटरयान कराधान अधिनियम 1991 एवं नियम 1991 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # राज्य के सभी जिले में राज्य योजना के राशनकार्डधारियों (एपीएल को छोड़कर) को फोर्टिफाईड चावल वितरण करने का निर्णय लिया गया। इससे 26.42 करोड़ रूपए की राशि व्यय होगी। # राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत जारी राशनकार्डो में माह जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 तक निःशुल्क खाद्यान्न वितरण के समान ही छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 के अंतर्गत जारी अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डो में निःशुल्क खाद्यान्न वितरण करने का निर्णय लिया गया। # छत्तीसगढ़ औद्योगिक भूमि एवं प्रबंधन नियम 2015 में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। # विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 88 दंतेवाड़ा के माननीय विधायक श्री भीमा मंडावी की मृत्यु की घटना की न्यायिक जांच का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। # छत्तीसगढ़ चंदूलाल चंद्राकर स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय दुर्ग (अधिग्रहण) अधिनियम 2021 के तहत परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के संबंध में निर्णय लिया गया।

K.W.N.S.-रायपुर। आज केबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के एनपीएस की राशि वापस करने के केन्द्र सरकार की मनाही के बाद भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत शासकीय सेवकों को एक अप्रेल 2022 से ही छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि का सदस्य माना जाएगा और एक नंवबर 2004 या उसके बाद नियुक्त तिथि से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में जमा कर्मचारी अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश शासकीय कर्मचारी को एनपीएस नियमों के तहत देय होगा।
कर्मचारियों को राज्य शासन के अंशदान और उस पर अर्जित लाभांश जमा करने पर ही पुरानी पेंशन की पात्रता होगी। इसके लिए शासकीय सेवकों को एनपीएस अंतर्गत पूर्ववत बने रहने अथवा पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने का विकल्प नोटराईज्ड शपथ पत्र में देना होगा। यह विकल्प अंतिम और अपरिवर्तनीय होगा। शासकीय सेवक द्वारा पुरानी पेंशन योजना के विकल्प लेने पर एक नवंबर 2004 से 31 मार्च 2022 तक एनपीएस खाते में शासन द्वारा जमा किए गए अंशदान एवं उस पर प्राप्त लाभांश को शासन के खाते में जमा करना होगा। एक अप्रेल 2022 एवं उसके पश्चात् नियुक्त होने वाले राज्य के शासकीय सेवक अनिवार्य रूप से पुरानी पेंशन योजना के सदस्य होंगे।
स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए विशेष योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना में कुल 780 करोड़ रूपए स्कूलों की मरम्मत में खर्च किए जाएंगे। # नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सेक्टर के भीतर क्षेत्रफल श्रेणी के आधार पर भूखण्डों के लीज प्रीमियम निर्धारण के लिए अधोसंरचना विकास शुल्क का पुर्ननिर्धारण किया गया। जिसके तहत 50 एकड़ से अधिक भूखण्ड क्षेत्रफल के लिए वर्तमान अधोसंरचना विकास शुल्क प्रति वर्ग मीटर 500 रूपए को घटाकर 100 रूपए प्रति वर्गमीटर करने का निर्णय लिया गया।
वाणिज्यिक वृक्षारोपण से पर्यावरण सुधार और किसानों की आय में वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। इस योजना के तहत राज्य में प्रतिवर्ष 36 हजार एकड़ के मान से 5 साल में एक लाख 80 हजार एकड़ मे क्लोनल नीलगिरी, टिशु कल्चर सागौन एवं बांस, मिलिया डुबिया सहित अन्य आर्थिक लाभकारी प्रजातियों के 15 करोड़ पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का लाभ सभी वर्ग के इच्छुक भूमि स्वामी सहित शासकीय, अर्ध शासकीय, शासन की स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, गैर शासकीय संस्थाएं पंचायतें और लीज लेंड होल्डर जो अपने भूमि में रोपण करना चाहते है, ले सकेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके से शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश बंजारा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की. पिछड़ा प्राधिकरण के सदस्य मोहन बंजारा, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी और वरिष्ठ भाजपा नेता भाई मंगल बंजारा रायपुर परिक्षेत्र के प्रतिनिधिगण ज्ञान सिंह नायक टीआर नायक, ताराचंद बंजारा ने मध्यप्रदेश के तर्ज पर विमुक्त घुमक्कड़ जाति विकास प्राधिकरण गठन करने बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित करने मांग पत्र सौंपा. जिस पर राज्यपाल उइके ने त्वरित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. इस दौरान कांता नायक नकुल, नायक कौड़ियां परिक्षेत्र के प्रतिनिधि गण पारसनाथ बंजारा, गुहाराम नायक, हेमसिंह नायक फुलझर परिक्षेत्र के प्रतिनिधिगण गौतम बंजारा, दिनेश बंजारा, संतराम बंजारा, दिलिप बंजारा, बसंत बंजारा, शिवरिनारायण परिक्षेत्र के प्रतिनिधिगण घासीराम नायक, महाराज सिंह नायक, शिव नायक आदि समाज सेवी गण मौजूद रहे।
K.W.N.S.- रायपुर। चीन समेत अन्य देशों में कोरोना हाहाकार मचा रहा हैं। वहां रहने वाले लोग अब अपने घर वापस लौट रहे हैं। केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए 6 देशों से आने वाले यात्रियों के लिए RTPCR टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। वहीं छत्तीसगढ़ से कोरोना को लेकर चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। ली जानकारी के अनुसार, चीन समेत दूसरे देशों में बढ़ते कोरोना के मामलो को देखते हुए हर रोज करीब 200 लोग छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। इस बात का खुलासा केंद्र सरकार से जानकारी मिलने के बाद हुआ है। इस जानकारी के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमएचओ को निगरानी रखने के निर्देश दिए है।

K.W.N.S.-रायपुर। नए साल के स्वागत के लिए 48 घंटे से भी कम का समय रह गया है। 31 दिसंबर रात 12 बजे से लोग नए साल के स्वागत जश्न में डूब जाएंगे। जश्न के दौरान ऐसी तस्वीरें भी आती है, जिसमें लोग नियमों को तार-तार करते हुए कानून की धज्जियां उड़ाते हुए दिखते हैं। इन हुड़दंगियों के लिए पुलिस ने इस बार विशेष तैयारी की है। इसमें शहर से लेकर आउटर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र, रेस्टोरेंट, माल, पार्क, पब बार से लेकर सड़कों तक पुलिस की तैनाती रहेगी। ये लोगों के जश्न पर नजर रखेंगे। इस दौरान उपद्रव करने वाले लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। खुले में नए साल का केक काटने और जश्न मनाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। शहर में 18 चेक पाइंट बनाए गए हैं।
कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। वहीं सिविल ड्रेस में भी पुलिस राजधानी के चौक-चौराहों और जश्न मनाने वाली जगह पर मौजूद रहकर हुड़दंगियों और अपराधिक तत्वों पर नजर रखेंगे। बता दें कि नए साल के जश्न के दौरान सड़कों से लेकर माल रेस्टोरेंट और बार में भी लोगों की भारी भीड़ देखी जाती है। कुछ लोग शराब पीकर इस अवसर पर उपद्रव और कानून का उल्लंघन करते हैं। पुलिस ने लोगों को विशेष हिदायत दी है कि शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और नशे में किसी भी महिला से बदसलूकी या छेड़छाड़ करने का प्रयास भूलकर भी ना करे। ऐसे लोगों के लिए विशेष योजना बनाई की गई है। सड़कों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को उनके स्वजनों के साथ घर भेजा जाएगा। इसके साथ ही हर पब बार में महिला पुलिसकर्मी की भी तैनाती होगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा महिला से छेड़छाड़ करने पर उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं भीड़-भाड़ इलाके वाले माल रेस्टोरेंट बार और पार्कों के आस-पास पेट्रोलिंग गतिविधियों को भी बढ़ा दिया जाएगा।
31 दिसंबर की रात से लेकर एक जनवरी की सुबह तक जिले के सभी थानों को हाइ अलर्ट पर रख गया है। पूरे जिले में पुलिस सड़कों, क्लबों व बार के आस-पास तैनात रहेंगी। इस दौरान सभी वाहनों की जांच की जाएगी। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते मिलेंगे तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सीसीटीएनएस कैमरे से जिले की निगरानी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी तरह की घटना से निपटने के लिए पुलिस की टीमों को कार्रवाई के लिए पूरी रात तैयार रखा जाएगा।
कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा नववर्ष का जश्न मनाने के लिए 12.30 बजे तक समय सीमा तय की गई है। इसके बाद किसी भी हाल में पार्टी चलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, डीजे सहित अन्य ध्वनिविस्तारक यंत्रों का उपयोग भी एनजीटी के दायरे में रहकर तय समय तक ही किया जा सकेगा। रातें रंगीन करने वाली पार्टियों के आयोजक अधिकतर छुटभैया नेता ही इवेंट मैनेजर है, जो अपने आकाओं को खुश करने और अपनी नेतागिरी चमकाने के साथ कोई बड़ा काम निकलवाने के लिए बड़े होटलों के प्रबंधन पर दबाव डालकर पार्टी आयोजित करने के लिए राजी करते है। इसके बाद कमाई के लिए शहर के युवक-युवतियों को पार्टी में आमंत्रित करते है। छुटभैया नेता अपने राजनीतिक लाभ के लिए होटल वालों को गारंटी भी देते है कि पुलिसियां कार्रवाई नहीं होगी। इस काम में छुटभैया नेता पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी पार्टी में आमंत्रित कर खातिरदारी करते है। जिससे पुलिस वालों और छुटभैया नेताओं का दोस्ताना बना रहता है और इवेंट के नाम पर रंगीन पार्टियों को अंजाम दे रहे है।
एसएसपी ने जनता रिश्ता संवाददाता को बताया :रायपुर पुलिस नए साल के लिए पुलिस की पूरी तरह से चौकस है, चौक-चौराहों पर आला-अधिकारी और सिपाही तैनात रहेंगे, देर रात में ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग जारी रहेगी। पेट्रोलिंग भी शहर भर में तैनात रहेंगे। 1 जनवरी नए साल के दिन मंदिरों और पर्यटन स्थलों में भी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाएगी। होटलों में होने वाली नाइट पार्टियों को लेकर भी पुलिस मुस्तैदी से काम करेगी।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता जी हीरा बेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। और कहा कि हमने एक ममतामयी मां को खो दिया है, मां हीराबेन मोदी के निधन से समग्र देश दुखी है। हीराबेन मां मानवीय मूल्यों की प्रतीक थीं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जीवन व कर्मयोग में प्रतिबिंबित होता है।उनके जीवन में विनम्रता, त्याग और दृढ़ प्रतिबद्धता की सीख मां हीराबेन ने प्रदान की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने ईश्वर से पुण्य मां के आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें व इस दुख की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,परिजनों,शुभचिंतकों को संबल प्रदान करें। ईश्वर से कामना की है।

K.W.N.S.-रायपुर। चोरों ने प्रदर्शन में सेंधमारी कर दी. दरअसल जिला भाजपा नेताओं ने नगर निगम का घेराव किया था। शहर की अलग-अलग समस्याओं के मुद्दे पर हंगामा हुआ। मगर कुछ देर बाद खुद कई भाजपा नेता मुसीबत में पड़ गए। किसी का फोन चोरी हाे गया तो किसी के जेब में रखे रुपए। नेताओं के पर्स और सोने की चेन भी चोरी हो जाने की खबर है। भाजपा के इस विरोध प्रदर्शन में कुछ चोर घुस आए थे। भाजपा के नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे थे चोर अपने कांड को अंजाम देने में लगे थे, भीड़-भाड़ में किसी को पता ही नहीं चला। चोरी का शिकार खुद भाजपा पार्षद दीपक जायसवाल भी हुए।