Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण मुद्दे पर इन दिनों मामला गरमाया गया है। विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित विधेयक को राजभवन भेजा गया है, जिस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं किया है। इस मुद्दे पर आज पीसीसी चीफ मोहन मरकाम राजीवन भवन में विभिन्न समाज प्रमुखों से मुलाकात कर आरक्षण मसले पर रायशुमारी कर समर्थन मांग रहे हैं। पीसीसी मोहन मरकाम ने समाज प्रमुखों से चर्चा में कहा कि इस समय सभी समाज को नुकसान हो रहा है। विधानसभा में सर्व सम्मति से पारित विधेयक राजभवन भेजा गया है, जिस पर राज्यपाल ने हस्ताक्षर नहीं है। उन्होंने कहा कि, यह बिल सभी लोगों के हित के लिए लाया गया है। कई राज्यों में 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण दिया जा रहा है। पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में 90% से अधिक जनता एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग से हैं। यहां भी आरक्षण उसी प्रकार से मिले यह हमारी कोशिश है। इसके लिए 3 जनवरी को एक बड़ा आंदोलन में शामिल होने की अपील उन्होंने की।
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच लंबी मुलाक़ात हुई. CMO कार्यालय के मुताबिक लगभग 1 घंटे तक चर्चा हुई। मुलाकात में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की लंबित मांगों की ओर प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से पुरानी पेंशन योजना पर भी चर्चा की। विदित हो कि, बीते दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई थी, जहां उन्होंने पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र सरकार राज्य के कर्मचारियों के पेंशन अंशदान का 17 हजार 500 करोड़ वापस नहीं भी करती है, तब भी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है। आज उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और छत्तीसगढ़ से जुड़े कई अहम मसलों पर भी बातचीत की। सीएम ने मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2023 में केंद्र से सकारात्मक सहयोग का आश्वासन मिला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने राहुल गांधी के पीएम फेस पर भी कहा, कि राहुल गांधी 2024 में कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री का चेहरा होंगे। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का असर दिख रहा है। सभी दुष्प्रचार को गलत साबित कर राहुल ने अलग छवि बनाई है। जिस वजह से पूरे देश से राहुल को समर्थन मिल रहा है।
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी सांसद संतोष पांडेय को पीएम मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी. जिसकी जानकारी सांसद ने ट्वीट कर दी और बताया कि जन्मदिन के असवर पर आशीर्वाद स्वरुप यशस्वी प्रधानमंत्री मा.@narendramodiजी द्वारा प्रेषित शुभकामना पत्र पाकर अभिभूत हूँ। राष्ट्र के प्रति आपका समर्पण और देशवासियों के प्रति स्नेह हम सभी के लिए एक प्रेरणा है। आपका मार्गदर्शन सदैव प्राप्त होता रहे ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ।

K.W.N.S.-रायपुर। दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल ने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. और कहा वो कांग्रेस कार्यकर्ता के नाते चाहते हैं कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के बाद राहुल गांधी के प्रति लोगों की धारणा बदली है । सीएम ने पीएम मोदी से चर्चा का ब्यौरा देते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार की योजनाओं की जानकारी दी है । वो छत्तीसगढ़ की समस्याओं और मांगों को लेकर सकारात्मक दिखे हैं।
ओपीएस पर भूपेश बघेल बोले – ओपीएस के मामले में कल हमने कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया है। भारत सरकार से अनेक बार पत्राचार भी हुए। नीति आयोग में भी मामले को हमने उठाया था। इसके बाद निर्मला सीतारमण जी जब वित्त मंत्रियों की बैठक में भी हमने इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद वहां से निगेटिव रिस्पांस आया कि ये पैसा हम नहीं दिया जा सकता जबकि 17 हजार करोड़ की राशि हैं। हमने रास्ता निकाल लिया है, हमने इसे कल कैबिनेट में इस पर फैसला लिया है। अब इस मामले में बात करने से कोई औचित्य नहीं है। हमने अपना फैसला लिया है। ओल्ड पेंशन स्कीम हम अपने राज्य के कर्मचारियों को देंगे।
K.W.N.S.- रायपुर। केंद्रीय कोयला सचिव अमृतलाल मीणा और कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाले जिन्दल स्टील एंड पावर (जेएसपी) के ओडिशा स्थित अंगुल स्टील कॉम्प्लेक्स में कोल गैसीफिकेशन प्लांट को देखा ताकि ऊर्जा क्षेत्र में राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्लीन कोल तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा सके। देश के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत करते हुए जेएसपी के अधिकारियों ने विस्तार से बताया कि गैसीफिकेशन किस तरह से कोयले का भविष्य है। उन्होंने बताया कि वातावरण से कार्बन की मात्रा घटाने के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के सपने साकार करने में कोल गैसीफिकेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है और ऊर्जा स्रोतों के आयात का एक अच्छा घरेलू विकल्प बन सकता है। जेएसपी के अधिकारियों का कहना है कि श्री मीणा और श्री अग्रवाल के आगमन से उनका उत्साह बढ़ा है।
60 लाख टन प्रतिवर्ष स्टील उत्पादन क्षमता वाले अंगुल स्टील कॉम्प्लेक्स में स्थापित कोल गैसीफिकेशन प्लांट (सीजीपी) की क्षमता 2,25,000 सामान्य घनमीटर प्रति घंटा है, जो स्टील उत्पादन के लिहाज से विश्व का पहला और सबसे बड़ा कोल गैसीफिकेशन प्लांट है। जेएसपी पूरी दुनिया में एकमात्र ऐसा स्टील उत्पादक है जो कोल गैसीफिकेशन के माध्यम से प्राप्त सिन-गैस का प्रयोग कर डीआरआई प्लांट से स्टील उत्पादन कर अन्य पद्धतियों के मुकाबले न्यूनतम कार्बन का उत्सर्जन कर रहा है। अंगुल स्टील कॉम्प्लेक्स का कोल गैसीफिकेशन प्लांट “टेक्नोलॉजी डिमोंस्ट्रेटर” बन गया है, जिसकी सराहना दुनिया भर के उद्योग कर रहे हैं। यह प्लांट ब्ल्यू हाइड्रोजन के उत्पादन में भी सहायक है क्योंकि सिन-गैस में 60 प्रतिशत हाइड्रोजन होता है। इस अवसर पर जेएसपी एडवाइजरी ग्रुप के वाइस-चेयरमैन श्री वीआर शर्मा, सीईओ-स्टील बिजनेस श्री दिनेश कुमार सरावगी और कार्यकारी निदेशक दामोदर मित्तल समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने के मामले पर भाजपा के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस नेताओं को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता इस मामले में खुली बहस कर ले। चंद्राकर ने कहा कि, सरकार की बाकी योजनाओं पर भी बिंदुवार खुली बहस कर लें। हम हर मुद्दे पर सरकार को बेनकाब करने के लिए तैयार है। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के राहुल गांधी को विपक्ष का प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताने के मामले पर अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि कमलनाथ काफी सीनियर नेता हैं। वे समझते हैं कि अभी देश में 20 साल वैकेंसी नहीं है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी मौसम भांप लिया है। अब वे दिल्ली में रेहान वाड्रा का अभिनंदन करने पहुंचे हैं। वहीं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मैं कमलनाथ के बयान से खुद को जोड़ता हूं। 2024 में राहुल गांधी ही पीएम बनेंगे। पूरा देश उनकी तरफ उम्मीदों से देख रहा है। राजनीति में परिस्थितियां बदलती हैं। देश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है। भारत जोड़ो यात्रा ने लोगों की उम्मीदें फिर जगा दी है।

K.W.N.S.-रायपुर। आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साव बेमेतरा के प्रवास पर रहेंगे। महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने बताया कि इस दौरान उनके आगमन पर सुबह 11 बजे को कोबिया चौक से युवा मोर्चा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली जाएगी। मंडी गेट पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। वहीं पुराना बस स्टैंड में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगी। बाजार चौक में किसान मोर्चा अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा स्वागत कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके बाद गांधी भवन में प्रदेश अध्यक्ष साव कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी लखनलाल साहू, सह प्रभारी विक्रांत सिंह, प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहेंगे।

K.W.N.S.- रायपुर । प्रदेश की राजनीति में इस समय पतझड़ की आहट आ रही है लगता है सत्ता के कई पत्ते खडख़ड़ाकर गिरने की तैयारी कर रहे है जिसके कारण एक बार फिर राजनीति गरमा रहा है। मामला प्रदेश के दो केबिनेट मंत्री चुनाव को लेकर जो बयान जारी कर रहे उसके कई मायने निकाले जा रहे है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। मंत्री सिंहदेव का कहना है कि मैं अपने संदर्भ में कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन किसी कारणों से मंत्री साहू चुनाव नहीं लड़ेंगे को उर्क पड़ेगा। सिंहदेव ने आगे कहा कि उनकी समाज में अच्छी पकड़ है, किसी के नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उसका असर कहीं न कही दिखाई देता ही है। सिंहदेव ने कहा कि मैं गौड़ हूं मेरी कोई वैल्यू नहीं है लेकिन मेरी नजर में मंत्री ताम्रध्वज की बहुत वैल्यू है।
मंत्री ताम्रध्वज से कांग्रेस के नुकसान को लेकर एस सवाल के जवाब में सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस इतनी बड़ी संस्थान है जब कोई एक व्यक्ति कहे चुनाव नहीं लडऩा है तो फील इन द ब्लाक के लिए कई लोग तैयार हो जाते है। गत दिनों स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मीडिया से कहा कि चुनाव लडऩे का मन नहीं है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री ने इस बयान पर जो प्रतिक्रिया दी है, वो बेहद तीखी है। ताम्रध्वज साहू ने तो दो टूक कह दिया किसी के चुनाव न लडऩे से कांग्रेस का कोई नुकसान नहीं होता। बालोद में एक धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे गृहमंत्री साहू ने कहा- किसी के चुनाव नहीं लडऩे से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होता। एक व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ता तो 10 खड़े हो जाते हैं। टीएस बाबा ने किस भावना से क्या सोचकर चुनाव लडऩे का मन नहीं हो रहा कहा है, वे ही जाने। इससे कांग्रेस को कोई असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस बड़ी संस्था है।
सिंहदेव को मिला बृजमोहन का साथ सिंहदेव के बयान के बाद गृहमंत्री की प्रतिक्रिया देख भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के सियासी बयान की एंट्री हो गई। बृजमोहन ने कह दिया कि टीएस सिंहदेव राजपरिवार से ताल्लुक रखते हैं। अपनी लड़ाई के लिए मैदान में आएं हम उनका साथ देंगे। बृजमोहन ने कहा- कांग्रेस पार्टी में जो स्थिति टीएस सिंहदेव जी की है, वही स्थिति ताम्रध्वज साहू की भी है। उनकी कुछ मजबूरी रही होगी, जो उन्होंने ऐसा कहा..
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव गुरुवार को अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार मेरा चुनाव लडऩे का मन नहीं है। उन्होंने कहा कि अब तक जितने चुनाव हुए हैं, चाहे वो 2008 का रहा हो, 2013 या 2018 का, हर बार चुनाव में पूरे मन से खड़ा होता था। हमेशा मन में रहता था कि हां चुनाव लडऩा है, लेकिन इस बार सही में चुनाव लडऩे का उस तरह से मन नहीं है, जैसा कि पहले रहता था। वैसे तो एक हफ्ते पहले भी टीएस सिंहदेव ने सूरजपुर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक खत्म होने के बाद कहा था कि वे चुनाव से पहले कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। उन्होंने कहा था कि मैं चुनाव से पहले अपने भविष्य के बारे में फैसला लूंगा।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का शेड्यूल तय हो गया है. वे 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 तारीख को झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. रायपुर में पहुंचने के बाद कोरबा जिले पहुंचेंगे, जहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा स्थानीय और भाजपा जनप्रतिनिधि की सभा को संबोधित कर सकते हैं।
बता दें कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होगा. ऐसे में अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को अहम माना जा रहा है. लेकिन अमित शाह के आने की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।