Browsing: रायपुर

 

K.W.N.S.-रायपुर।  आगामी साल छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होने जा रहा है, क्योंकि राज्य में 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के गढ़ के रूप में उभरने के साथ ही सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा राज्य की सबसे पुरानी पार्टी को कोई नुकसान पहुंचा पाएगी। राज्य के राजनीतिक हालात को देखते हुए साफ दिख रहा है कि भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से नहीं बल्कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ‘छत्तीसगढ़ी’ छवि से है। 
 बघेल ने प्रदेश के निवासियों में ‘छत्तीसगढ़ी’ पहचान जगाने का कार्य किया है। उन्होंने हर आयोजन, अवसर और उत्सव को राज्य की पहचान से जोड़ा है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। राज्य में डेढ़ दशक तक सत्ता में रही भाजपा कांग्रेस की ताकत से वाकिफ है, यही वजह है कि उसने प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव किए हैं। भगवा पार्टी ने अजय जम्वाल को क्षेत्रीय महासचिव (संगठन) नियुक्त किया है, जबकि नारायण चंदेल को नेता प्रतिपक्ष का पद सौंपा गया है। इसके अलावा अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष और ओम माथुर को पार्टी का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
 पार्टी प्रदेश की जनता के बीच पहुंचकर न सिर्फ केंद्र सरकार की योजनाओं की खूबियां गिना रही है बल्कि भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में हुई कथित अनियमितताओं को भी उजागर कर रही है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य सन 2000 में अस्तित्व में आया और तब से यहां चार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें से तीन चुनावों में भाजपा को जीत मिली, जबकि चौथे चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। अब कांग्रेस लगातार मजबूत होती जा रही है। 
 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 68 पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने बाद के उपचुनावों में अपने आधार को और मजबूत किया और वर्तमान में उसके 71 विधायक हैं, जबकि भाजपा के पास 14 विधायक हैं। इसके अलावा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के तीन और बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। राज्य के सभी 14 नगर निकायों में कांग्रेस का मेयर है। भाजपा मीडिया विभाग के प्रमुख अमित चिमनानी का कहना है कि अगले चुनाव में कांग्रेस सरकार की विदाई निश्चित है, क्योंकि कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने वादा किया था कि 20 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज के लिए एक सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना शुरू की जाएगी, लेकिन लोगों को 20 रुपये तक मुफ्त में इलाज नहीं मिला, राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और यह सरकार गांधी परिवार लोगों के लिए एटीएम बन गई है। 
 भाजपा नेता ने कहा, पूंजी के विकास इस सरकार का फोकस नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जनसंख्या के अनुपात में यहां अपराध का ग्राफ उत्तर प्रदेश और बिहार से ज्यादा है। राज्य की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो गई है। भूपेश बघेल सरकार ने चार साल में 60 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है, जबकि भाजपा सरकार ने अपने डेढ़ दशक के कार्यकाल में केवल 30 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया था। वहीं कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का दावा है कि अगले चुनाव में कांग्रेस नया कीर्तिमान स्थापित करेगी और 2018 से ज्यादा सीटें हासिल करेगी। इस दावे के पीछे उनका तर्क है कि भूपेश बघेल सरकार ने राज्य के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। किसानों का कर्ज माफ किया गया है, उन्हें उनकी फसल का उचित मूल्य मिल रहा है। आदिवासी वर्ग को वनोपज का उचित मूल्य मिल रहा है, इसके अलावा युवाओं को रोजगार मिला है। यही कारण है कि राज्य की बेरोजगारी दर देश में सबसे कम है। इसके साथ ही उद्योगों के लिए भी अनुकूल माहौल है। दूसरी तरफ भाजपा की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।
 उसने अपने चार प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और नेता प्रतिपक्ष बदल दिए हैं। भाजपा द्वारा राज्य सरकार पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए शुक्ला कहते हैं कि भाजपा अब तक मुख्यमंत्री और उनके किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा, जहां तक ईडी और आयकर विभाग का संबंध है, यह किसी से छिपा नहीं है कि ये (केंद्रीय एजेंसियां) कैसे काम कर रही हैं। भाजपा को यह भी बताना चाहिए कि अभिषेक सिंह कौन है, जिसका नाम अगस्ता वेस्टलैंड मामले में सामने आया था। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में अगला चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कदम उठाए हैं और राज्य में नक्सली घटनाओं में कमी के अलावा लोगों में छत्तीसगढ़ी पहचान जगाने का भी काम किया है। इसके अलावा भाजपा अपने पक्ष में माहौल बनाने में भी सफल नही रही है। भाजपा के पास अगर कुछ है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा और उनकी सरकार की योजनाएं हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए कोरोना की जांच, इलाज, इससे बचाव और नियंत्रण के लिए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों में इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा जांच आरटीपीसीआर टेस्ट के माध्यम से कराए जाने के साथ ही ऑक्सीजन किट, वैक्सीन, दवाईयों, कन्जुमेबल्स आदि की समुचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। 
 स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने विभाग को अलर्ट रहने के साथ ही प्रदेशवासियों से कोविड उपयुक्त व्यवहार के ज्यादा से ज्यादा अनुपालन की अपील की है। स्वास्थ्य विभाग के सचिव प्रसन्ना आर. ने बैठक में भारत सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमितों के सैंपल्स को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने टेस्टिंग के लिए आरटीपीसीआर, ट्रूनॉट व एंटीजन किट की उपलब्धता तथा जरुरी दवाइयों एवं अन्य कन्ज्युमेबल्स की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलों को वेंटिलेटर्स, मॉनिटर्स, आईसीयू और ऑक्सीजन की व्यवस्था की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के साथ ही मॉक-ड्रिल करने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई बैठक में मंत्रालय से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, खाद्य एवं औषधि नियंत्रक के.डी. कुंजाम, सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चन्द्रकांत वर्मा और स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर/सिक्किम। सिक्किम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां शुक्रवार को एक बस गहरी खाई में गिर गई है, जिससे 16 आर्मी के जवानों की मौत हो गई है. घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है. मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ. जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे. ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था. जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया
 सीएम भूपेश बघेल का ट्वीट – सिक्किम में सेना के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हमारे 16 वीर सैनिकों की शहादत का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं उनके परिवार, चाहने वालों को हिम्मत दे। हम सब देशवासी इस दुखद घड़ी में उनके परिवार के साथ हैं। ॐ शांति:
 

K.W.N.S.- दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर भारत सरकार अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रही है. बीते तीन दिनों से हाई लेवल बैठकों का दौर जारी है. कोरोना को रोकने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. गुरुवार को प्रधानमंत्री (PM) ने हाई लेवल बैठक की. वहीं आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री मौजूद हैं. मनसुख मांडविया बैठक में कोविड-19 की रोकथाम की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं. कोरोना से जुड़ी हर अहम बात पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी. राज्य सरकारों ने भी केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गाइडलाइंस बनानी शुरू कर दी हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। आबकारी अधिकारी अरविंद पाटले के मार्गदर्शन में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है. अलग-अलग 3 मामले में 3 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब समेत 81.75 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है. साथ ही 1 कार, 1 स्कूटी और 1 सुपर स्पलेंडर जब्त की गई है. बता दें कि, मुखबिर से सूचना मिली थी कि, जायसवाल ढाबा के पास मंदिर हसौद में नया रायपुर में आरोपी गणेश जैन निवासी देवपुरी रायपुर की कार cg 05 V 8811 से 72 बोटल अंग्रेजी शराब के साथ विदेशी शराब भारी मात्रा में है, जो बेचने के लिए रखा हुआ है. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
 दूसरी कार्रवाई में आरोपी लोकनाथ कोसले निवासी जमगांव धमतरी को स्कूटी cg06gg2650 में 8 बोतल अंग्रेजी शराब और 2 बोतल विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया, जो हरियाणा में बेचने के लिए रखा हुआ था. आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है. वहीं एक और कार्रवाई में आरोपी हरिशंकर जायसवाल निवासी पुरगांव जिला बलौदाबाजार को वाहन सुपर स्पलेंडर od17H0699 में 9 बोतल विदेशी शराब और 3 बोतल विदेशी शराब हरियाणा में बेचने के लिए रखा था, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
 
 
 
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़कों के निर्माण, चौड़ीकरण एवं मरम्मत को लेकर लगातार कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश से प्रदेश की जनता के सुमम आवागमन के लिए सभी जिलों में सड़कों के कार्य लगातार जारी है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क निर्माण होने से आवागमन सुगम होने के साथ ही वहां विकास के द्वार खुले हैं।
राज्य शासन द्वारा आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, नवीनीकरण एवं मरम्मत को प्राथमिकता देते हुए कार्य किया जा रहा है। विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण, नवीन सड़क निर्माण एवं मार्गों का डामर नवीनीकरण कार्य हेतु स्वीकृति प्रदान की गई है। मार्गों में डामरीकरण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
शासन द्वारा बीते 4 वर्षों में राजनांदगांव, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखण्ड के अंतर्गत 64 मार्ग लंबाई 193.49 किलोमीटर के निर्माण एवं नवीनीकरण हेतु 128 करोड़ 18 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई थी। अब तक 30 करोड़ 89 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 22.55 किलोमीटर सड़क डामरीकरण, 54.80 किलोमीटर लंबी सड़क का डामर तथा नवीनीकरण कार्य किया गया है।
मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के अंतर्गत कुल 99 मार्गों के लंबाई 19.77 किलोमीटर हेतु 11 करोड़ 55 लाख 20 हजार रूपए का पहुंच मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें 5 करोड़ 68 लाख 93 हजार रूपए की लागत से 11.60 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। भवनों के अंतर्गत 26 भवनों के निर्माण हेतु 19 करोड़ 67 लाख 21 हजार रूपए स्वीकृति प्रदान की गई है। 6 करोड़ 80 लाख 20 हजार रूपए की लागत से भवन निर्माण किया गया है। 2 करोड़ 33 लाख 98 हजार रूपए की लागत से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री दाई-दीदी मोबाइल क्लीनिकों के माध्यम से अब तक राज्य में करीब 1812 कैम्प लगाएं जा चुके हैं। इनमंे रायपुर, बिलासपुर एवं भिलाई नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाली 1 लाख 35 हजार 722 महिलाओं एवं बच्चियों का उनके घर के पास ही दाई-क्लीनिक कैंप के माध्यम से इलाज किया गया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री दाई-दीदी क्लिनिक योजना संचालित है। योजना के तहत दाई-दीदी क्लिनिक की मोबाइल मेडिकल यूनिट के वाहन में महिला चिकित्सकों और महिला स्टॉफ की टीम पहुंचती है तथा जरूरतमंद महिलाओं एवं बच्चियों की विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क इलाज करती है। इन मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा 24 हजार 867 महिलाओं का लैब टेस्ट किया गया तथा 1 लाख 29 हजार 823 महिलाओं को निःशुल्क दवाईयां दी गई। इससे गरीब स्लम क्षेत्र में रहने वाली तथा मेहनत मजदूरी करने वाली ऐसी महिलाएं जो समयाभाव या अन्य कई कारणों से अपना इलाज नहीं करा पा रही थी, उन्हें इलाज की सुविधा घर के पास ही महिला चिकित्सकों और चिकित्सा स्टॉफ के माध्यम से मिल रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश की सात विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 48 करोड़ 76 लाख 45 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजनाओं के कार्य पूरा होने पर 3 हजार 255 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार होगा। रायपुर जिले के विकासखण्ड-तिल्दा की भाटापारा मुख्य नहर में एस्केप गेट एवं संबंधित नहर में गेट लगाने के कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 33 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। विकासखण्ड-धरसींवा की केन्द्रीय जल आयोग कार्यालय शंकर नगर रायपुर तथा मुख्य अभियंता कार्यालय का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य के लिए 3 करोड़ 87 लाख 96 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। 
राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड-छुरिया की धर्मुटोला जलाशय बांध मरम्मत एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 94 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 421 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-छुरिया की भण्डारी भरदा जलाशय का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 93 लाख 3 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 513 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-खैरागढ़ की अकरजन डायवर्सन मरम्मत, रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 8 करोड़ 92 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1115 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड डोंगरगढ़ की गातापार एनीकट निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 75 लाख 35 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 60 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड छुईखदान की पिपरिया जलाशय मुख्य नहर चैन क्रमांक-0 से 150 के मध्य सी.सी. लाईनिंग एवं लघु नहरों का रिमॉडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 23 करोड़ 42 लाख 27 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 1144 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। CM भूपेश बघेल दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि – कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की अध्यक्षता में सभी प्रभारियों के लिए बैठक आयोजित है, पिछली बैठक में तय हुआ था कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पूरे देश में संचालित करना है, इसके संदर्भ में बात होगी। “मैं वहां जा रहा हूं छत्तीसगढ़ में जो महा अधिवेशन होना है उसके बारे में भी चर्चा की जाएगी” “BJP को कोरोना नहीं, भारत जोड़ो डराता है।
आगे CM भूपेश बघेल ने कहा- गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी और महंगाई इन तीनों मुद्दों पर राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण को लेकर प्रदेश में सियासत जारी है. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने राज्यपाल अनुसुईया उइके के भाजपा के दबाव में आकर आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासी समाज के साथ अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम किसी भी कीमत पर आरक्षण का अधिकार देकर रहेंगे. कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विशेष सत्र बुलाकर सरकार ने विधेयक पारित कराया है. जहां तक 50% से अधिक आरक्षण की बात है तो कर्नाटक,तमिलनाडु और झारखंड में 50% से अधिक आरक्षण है. जिसकी जितनी जनसंख्या उसके हिसाब से आरक्षण मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था, और उधर भाजपा राज्यपाल को गुमराह करके हस्ताक्षर करने से मना करा रही है, इसे छत्तीसगढ़ की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. आदिवासी समाज ने सात समंदर पार अंग्रेजों को खदेड़ भगाया था, तो देसी अंग्रेजों को भी भगाने में टाइम नहीं लगाया था।