Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आरक्षण संशोधन का मामला गरमाया हुआ है। विधानसभा में पारित संशोधित आरक्षण विधेयक को सरकार ने हस्ताक्षर के लिए राज्यपाल के पास भेजा है। राज्यपाल ने संशोधित विधेयक पर सरकार से पूछे गए 10 सवालों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि विधेयक पारित होने के बाद राज्यपाल ने सरकार से सवाल पूछा है। यह वैसे भी उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात है। फिर भी अगर राज्यपाल इस बात पर अड़ी हैं, तो हम जवाब भेज देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा- उनकी हठधर्मिता की वजह से युवाओं का हित प्रभावित नहीं होना चाहिए। 
इसी मसले पर आज शाम 5 बजे राजभवन में मंत्री कवासी लखमा और प्रेमसाय सिंह के नेतृत्व में आदिवासी कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिलेंगे, जहां वे राज्यपाल से आरक्षण संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर करने का आग्रह करेंगे। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के अध्यक्ष कुंदन सिंह और शंकर उइके ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि, राज्यपाल 3 दिन में आरक्षण संशोधन विधेयक पर करें। सर्व आदिवासी समाज ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि, विधेयक पर तीन दिन के भीतर हस्ताक्षर नहीं हुआ तो वे राजभवन का घेराव करेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। कसडोल विधानसभा के पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत ओडान में आयोजित भेंट-मुलाकात में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कई घोषणाएं की गई है. बड़ी घोषणाए 1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण। 2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा। 3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा। 4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा। 5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा। 
 6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा। 7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा। 8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा। 9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी। 10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा। 11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत। 12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा। 13. ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा। 14. पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम लाहोद पंचायत पहुंचे है। यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत सूत की माला से किया गया। आसपास के गांव से आए लोगों ने मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया। साथ ही ग्राम लाहोद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अघनू कोसले के घर के सामने स्थित जैत-खंब पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। क्विज़ शो केबीसी में सूरजपुर के तुषार बरेठ हाट सीट पर पहुंचे। स्वामी नारायण गुरूकुल में नवमी के छात्र तुषार ने चयन के बाद केबीसी से आए फोन कॉल का किस्सा सुनाया। उस वक्त वह पूजा घर में माला जप रहा था, कॉल आने पर धर्मसंकट में फंस गया था। उसने भगवान से सारी बोल कर कॉल रिसीव किया। ये वही गुरूकुल है जो अमिताभ बच्चन की फिल्म मोहब्बतें की शूटिंग हुई थी। आज के शो में लक्ष्मण मंदिर सिरपुर को लेकर भी प्रश्न पूछा गया था। इसके उत्तर के लिए तुषार ने दो लाइफ लाइन लिया। आडियंस ने सही उत्तर दिया।तुषार ने 11 वें प्रश्न का गलत जवाब देकर बाहर हुआ। उसने 3.20‌ लाख रुपए जीते।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सवेरे यहां अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और संविधान निर्माण सभा की हिन्दी ड्रॉफ्ट कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह गुप्त के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय घनश्याम सिंह गुप्त महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। देश की आजादी और देश के निर्माण में तथा संविधान निर्माण में उनका बहुमूल्य योगदान था। ऐसे महापुरूष की याद में जयंती समारोह का आयोजन एक सराहनीय पहल है। 
 मुख्यमंत्री बघेल ने घनश्याम सिंह गुप्त स्मृति आयोजन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा में उनका तैल चित्र लगाने की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि वे इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से इस संबंध में आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर के एक चौक का नामकरण स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह गुप्त के नाम पर किया जाएगा और वहां उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग निवासी स्वर्गीय श्री घनश्याम सिंह गुप्त सीपीएंड बरार प्रांत की विधानसभा के प्रथम अध्यक्ष भी रहे। 
 मुख्यमंत्री ने समारोह में स्वर्गीय घनश्याम सिंह गुप्त के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाशित पुस्तक ‘विधान पुरूष’ का विमोचन भी किया। इस पुस्तक के लेखक श्री संजीव तिवारी हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने पुस्तक के लेखक तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने हमारे पुरखों की सुरता कर उनकी स्मृतियों को संजोने का सराहनीय प्रयास किया है। मुख्यमंत्री ने श्री संजीव तिवारी को आयोजकों की ओर से सम्मानित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 
 कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक प्रदीप चौबे ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ी संस्कृति, सभ्यता और तीज त्यौहारों को नया जीवन देने का कार्य बखूबी किया जा रहा है। हमारे पुरखों का सम्मान बढ़ा है और छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान को बल मिला है। उन्होंने कहा कि हमारे मूर्धन्य पुरखों की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर के चौक-चौराहों का नामकरण उनके नाम पर करने और वहां पुरखों की मूर्ति स्थापित करने का सराहनीय निर्णय राज्य सरकार द्वारा लिया गया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। कसडोल विधानसभा के ग्राम ओड़ान में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम जारी है. मुख्यमंत्री बघेल से बात करते हुए भगवंतीन बाई ने कहा कि मेरा आधार कार्ड अब तक नहीं बना है। इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने कलेक्टर को निर्देश दिए। नगर पंचायत पलारी की पार्वती सारथी, अध्यक्ष मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाते हैं, पार्वती ने बताया की 16 सदस्य हैं, अभी तक 30 हजार ही पेमेंट हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। 
 गोधन न्याय योजना की लाभान्वित गीता साहू, चरोदा निवासी ने मुख्यमंत्री को बताया कि गांव में गौठान बन गया है। 98 क्विंटल गोबर बेचकर बड़ा गाय खरीदी है, जो रोजाना 4 किलो दूध देती है। दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम साहड़ा ने बताया हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत शुक्रवार को नियमित एंबुलेंस आती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क में इलाज और दवाइयां मिल रही है। गिरिजा ढिढि, ग्राम घोटिया ने मुख्यमंत्री बताया कि जैविक खाद बेचकर आटा चक्की खरीदी। चार पहिया वाहन खरीदी थी, गाड़ी जल गई, इन पर मुख्यमंत्री ने एक और गाड़ी खरीदने साढ़े तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता करने की घोषणा की। निशा बंजारे ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक मजदूर न्याय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, ससुर के नाम में जमीन है इस कारण लाभ नहीं मिल सकता है। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए। ) दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम साहड़ा ने बताया हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत शुक्रवार को नियमित एंबुलेंस आती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क में इलाज और दवाइयां मिल रही है। भेंट-मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात करते हुए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र प्रदीप कुर्रे ने बताया प्राइवेट स्कूल में बहुत फीस देनी पड़ती थी लेकिन अब निशुल्क में अच्छी पढ़ाई कर रहा हूँ।
 

K.W.N.S.-रायपुर। शहर के भीतर सड़क हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक मरीन ड्राइव के पास जय जवान पेट्रोल पम्प के सामने तेज़ रफ़्तार मर्सिडीज़ चालक ने 2 पहिया सवार को ठोकर मार दी. इस हादसे में घायल को गंभीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है. पुलिस ने हादसे के बारे में बताया कि आरोपी मर्सिडीज़ चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. मर्सिडीज़ तेज रफ्तार होने के चलते ये हादसा हुआ है. घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जिनका इलाज जारी है. पुलिस मर्सिडीज़ चालक की तलाश में जुट गई है. फ़िलहाल केस दर्ज किया गया है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत प्रदेश में अब तक 01 लाख 41 हजार 578 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों के लंबित भुगतान के लिए 209 करोड़ रुपए प्रदान किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर निर्माणाधीन 63 हजार 952 आवासों को भी तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। इन आवासों को पूरा करने के लिए अब तक 261 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 के नये लक्षित आवासों के लिए वर्ष 2022-23 के पहले अनुपूरक बजट अनुमान में राज्यांश की राशि 762 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया था, जिसमें से 562 करोड़ 54 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। विभागीय जनकारी के अनुसार निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के लंबित भुगतान के लिए अब तक कुल 2 लाख 05 हजार 530 हितग्राहियों को कुल 470 करोड़ 95 लाख रुपए आबंटित किए जा चुके हैं। यह राशि प्राप्त होने के उपरांत अब तक 4, 813 हितग्राहियों के आवासों को पूर्ण कराया जा चुका है।
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जल-जंगल-जमीन और रोटी-कपड़ा-मकान पर सभी का एक जैसा अधिकार है, सभी वर्ग के लोगों के लिए इन मूलभूत मानवीय अधिकारों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा है कि राज्य शासन की योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है, रोजगार के साधन और लोगों की आय में वृद्धि हुई, साथ ही उनका जीवनस्तर भी ऊंचा उठा है। जरूरतमंद ग्रामीणों के आवासों का तेजी से और प्राथमिकता के साथ निर्माण करते हुए शासन ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया है। 
 विभागीय जानकारी के अनुसार बालोद जिले में 6977 हितग्राहियों को 1666.32 लाख रुपए, बलौदाबाजार जिले में 11144 हितग्राहियों को 2457.81 लाख रुपए, बलरामपुर जिले में 9765 हितग्राहियों को 1946.34 लाख रुपए, बस्तर जिले में 4704 हितग्राहियों को 1167.17 लाख रुपए, बेमेतरा जिले में 8470 हितग्राहियों को 1557.81 लाख रुपए, बीजापुर जिले में 719 हितग्राहियों को 153.14 लाख रुपए, बिलासपुर जिले में 7760 हितग्राहियों को 1998.84 लाख रुपए, दंतेवाड़ा जिले में 1485 हितग्राहियों को 513.26 लाख रुपए, धमतरी जिले में 3852 हितग्राहियों को 818.89 लाख रुपए, दुर्ग जिले में 4447 हितग्राहियों को 1020.36 लाख रुपए, गरियाबंद जिले में 10712 हितग्राहियों को 2004.95 लाख रुपए दिए जा चुके हैं। 
 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 3241 हितग्राहियों को 804.25 लाख रुपए, जांजगीर-चांपा जिले में 8856 हितग्राहियों को 2552.25 लाख रुपए, जशपुर जिले में 13914 हितग्राहियों को 3026.46 लाख रुपए, कांकेर जिले में 5891 हितग्राहियों को 1575.36 लाख रुपए, कवर्धा जिले मे 13938 हितग्राहियों को 2248.09 लाख रुपए, कोंडागांव जिले में 4077 हितग्राहियों को 1249.44 लाख रुपए, कोरबा जिले में 7648 हितग्राहियों को 2161.82 लाख रुपए, कोरिया जिले में 8828 हितग्राहियों को 2312.62 लाख रुपए, महासमुंद जिले में 9806 हितग्राहियों को 2156.92 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं। 
मुंगेली जिले में 7899 हितग्राहियों को 2223.76 लाख रुपए, नारायणपुर जिले में 542 हितग्राहियों को 140.84 लाख रुपए, रायगढ़ जिले में 11881 हितग्राहियों को 2984.74 लाख रुपए, रायपुर जिले में 635 हितग्राहियों को 147.82 लाख रुपए, राजनांदगांव जिले में 16646 हितग्राहियों को 3127.24 लाख रुपए, सुकमा जिले में 1329 हितग्राहियों को 394.19 लाख रुपए, सूरजपुर जिले में 5650 हितग्राहियों को 1267.12 लाख रुपए, सरगुजा जिले में 8945 हितग्राहियों को 2532.44 लाख रुपए जारी किए जा चुके हैं।
 

K.W.N.S.- रायपुर। कलिंगा विवि में सोमवार को बलवा करने वाले आरोपियों की धरपकड़ जारी है। दोनों पक्षों की रिपोर्ट के अलावा वीडियो फुटेज तथा यूनिवर्सिटी प्रबंधन व्दारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। सोमवार को यूनिवर्सिटी कैम्पस में सौ से अधिक स्टूडेंट आमने-सामने आ गए थे। प्रथम वर्ष और तृतीय वर्ष के छात्रों ने एक दूसरे की जमकर पिटाई की। छात्रों के बीच हुई मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। मंदिर हसौद स्थित कलिंगा विवि में हुए खूनी संघर्ष में प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। परिसर में हुए बलवा में दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147,148,294, 323 के तहत जुर्म दर्ज किया है लेकिन आरोपी अभी पकड़ से बाहर है। कलिंगा विवि में फिल्मी स्टाइल में दो गुटों ने एक दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस संबंध में विवि प्रबंधन ने सफाई दी है कि इस बलवा में कालेज के विद्यार्थी नहीं थे वो सभी बाहरी तत्व थे। जो विवि कैंपस में घुसकर वहां पढऩे वाले विद्यार्थियों पर हमला बोला है। विवि प्रबंधन ने बाहरी गुंडों को खिलाफ थाने में अपराध दर्ज कराया है। कलिंगा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट की गुंडागर्दी पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी दहशत में है। जिसके चलते प्रबंधन ने असमय ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा करछात्रों को उनके घर भेज दिए गए है। हॉस्टल खाली करवा दिया गया है। विवि में दोनों पक्षों को बीच रॉड, डंडे और बेस बॉल का बैट जमकर चले। बाथरूम में घुसकर लड़कों को पीटा, शीशे, वॉश बेसिन तोड़ डाले। 
सोमवार शाम को हुए इस कांड का अब वीडियो सामने आया है। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने बताया कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया। हाल ही में यूनिवर्सिटी में पढऩे वाले हॉस्टलर्स और डे स्कॉलर्स के बीच विवाद हुआ था। हॉस्टल के लड़कों ने तब डे स्कॉलर्स को पीट दिया था। इसी का बदला लेने हॉस्टल के लड़कों पर हमला किया गया। एनएसयूआई नेता विवि पहुंचे एनएसयूआई के रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी समेत कार्यकर्ता भी यूनिवर्सिटी पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने विवि प्रबंधन को ज्ञापन देकर जिन छात्रों पर एफआईआरर दर्ज हुई उनका एडमिशन रद्द करने की मांग है। इस दौरान संयुक्त प्रदेश महासचिव निखिल बंजारी,अंकित शर्मा,आलोक सिंह मौजूद थे। 
पुलिस ने दो गुटों पर दर्ज किया केस एलएलबी थर्ड ईयर के एक स्टूडेंट ने इस मामले में शिकायत की है। उसने पुलिस को बताया कि हॉस्टल के रहने वाले राहुल ध्रुव ने प्रणय और आशीष नाम के स्टूडेंट्स को गालियां दीं। उसने कहा कि हॉस्टल में डे स्कॉलर की नहीं चलेगी, न नहीं यहां रहने वालों की। इसके बाद अनिकेत तिवारी, आदर्श, विशाल, सत्यम, गुरजीत, दीपक शाह, नाम के स्टूडेंट ने मारपीट शुरू कर दी। घायल हुए लड़कों को कंधा, पीठ, सिर में हर्षवर्धन नाम के स्टूडेंट को दाहिने पैर, दोनों कंधे, पीठ, सिर और घुटने में, प्रणय और आशीष को कान में, रितिक दास को सिर में चोट आई है। 
 आदर्श नाम के स्टूडेंट की शिकायत पर दूसरे गुट पर एफआईआर दर्ज की गई है। आदर्श ने बताया कि वो अपने साथियों अनिकेत, सुयोग, शशी, विपल्व से बातें कर रहा था तभी वहां प्रशांत चन्द्राकर अपने साथी हर्षवर्धन साहू, अभिषेक सिंह चौहान, सुशोभित शर्मा, अरबाज, कुलदीप को लेकर आया। इसने हमारे साथ मारपीट की। हमले में घायल हुए बालको और अंबेडकर अस्पताल में घायल स्टूडेंट्स का इलाज चल रहा है। प्रबंधन ने कहा विवि प्रबंधन का कहना है कि मारपीट में बाहरी तत्व भी शामिल थे। आपसी विवाद के बाद बाहरी तत्वों को ले आए थे। अधिकतर तोड़-फोड़ और मारपीट उनके व्दारा की गई है, छात्रों को हॉस्टल के साथ बाहर गार्डन और पार्किंग एरिया में भी पीटा गया। 
दोनों गुटों ने एफआईआर दर्ज कराई एलएलबी के छात्र सुशोभित शर्मा व्दारा विरोदी गुट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है वहीं दूसरे गुट में से आदर्श कु मार सिंह ने शिकायत दर्र्ज कराई है। इन पर बलवा, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, मारपीट के आरोप की धाराएं लगाई गई है। 3 जनवरी तक अवकाश घोषित मारपीट की घटना के बाद विवि प्रबंधन ने हॉस्टल खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। विवि में 3 जनवरी तक अवकाश भी घोषित कर दिया है। शीतकालीन छुट्टियों के पहले ही छात्रों को घर भेज दिया गया है। मारपीट के बाद छात्रों को वाट्सएप ग्रुप में हॉस्टल खाली करने और अवकास से संबंधित अधिसूचना प्रसारित कर दी है। राजधानी में खुले आम नशेडिय़ों का आतंक 6 महीने पहले रायपुर के वीआईपी रोड इलाके में भी बीच सड़क पर कुछ लड़के-लड़कियों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा था। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। लड़के-लड़कियों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया था और जमकर गालीगलौज भी की थी। यह वीडियो होटल ग्रैंड इंपीरिया के ठीक बाहर का था।
 इस मारपीट में कुछ लड़के-लड़कियों को चोटें भी आई थीं। दरअसल पार्टी करके लौट रहे लड़के-लड़कियों का ये ग्रुप आपस में झगडऩे लगा था। कुछ लड़कों ने नशे की हालत में लड़कियों से बदसलूकी की थी, जिस पर लड़कियों ने भी उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया था। कुछ स्थानीय लोगों ने इस बात की जानकारी पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी दी थी। हालांकि पुलिस को देख सभी वहां से फरार हो गए थे। इससे पहले भी कई बार और पब में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। लॉकडाउन के वक्त क्विंस क्लब में गोली तक चली थी। शीतल इंटरनेशनल में पार्टी के बाद चाकू से हमला हुआ था। पब में तोडफ़ोड़ तक की गई थी, मगर आज तक पुलिस ने देर रात तक पार्टियां कराने वाले होटल मालिकों पर कार्रवाई नहीं की। स्कूलों-कॉलेजों में नशा पहुंचाने वालों पर सख्ती, नार्कोटिक्स सेल ने छह को पकड़ा स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को नशा पहुंचाने वाले सप्लायर्स और उनके एजेंटों की नार्कोटिक्स सेल ने धरपकड़ शुरू कर दी है। करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने दवाओं के साथ पकड़ा है। 5 सौ से ज्यादा पैकेट जब्त किए गए हैं।एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने अवैध कारोबार के रैकेट को खत्म करने का निर्देश दिया है। सेल के साथ-साथ अलग-अलग थानों की एक टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस की पकड़ में आए लोगों ने दवाओं के ओडि़शा से रायपुर लाने की बात कही। 
इसके साथ ही टीम जल्द ही ओडि़शा भी रवाना होगी। दूसरी तरफ रायपुर में प्रतिबंधित दवा बेचने वाले मेडिकल स्टोरों का लाइसेंस रद्द करने को पत्र लिखा गया है। एडिशनल एसपी क्राइम और नार्कोटिक्स सेल के चीफ अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि दवा बेचने के मामले में पहले कुछ मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई हुई है। उनके लाइसेंस रद्द करने को औषधी विभाग को पत्र लिखा गया है, लेकिन लाइसेंस रद्द नहीं हुए हैं। रिमाइंडर पत्र भेजा जाएगा। रायपुर में दवाओं की अवैध बिक्री का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 4 महीने में 4 लाख दवा जब्त की गई है। इनकी कीमत करीब 40 लाख है, लेकिन इन्हें तीन से चार गुने दाम पर बेचा जा रहा है। बीते 5 सालों की बात की जाए तो इस साल सबसे ज्यादा 195 कार्रवाई हुई है। इनमें 1 हजार सिरप और 5 लाख गोलियां पकड़ी गई हैं। 2018 में 60, 2019 में 135, 2020 में 141 और 2021 में 185 कार्रवाई हुई है। यूनिवर्सिटी में दो गुटों विवाद हुआ है, दोनों पक्षों को खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। -कीर्तन राठौर, एडिशनल एसपी, ग्रामीण। शुरूआती जांच में वर्चस्व की लड़ाई सामने आई है। दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। – वीरेंद्र चंद्रा, टीआई मंदिर हसौद। 0हमने जांच कमेटी बनाई है, हॉस्टल की सुरक्षा पहले से अधिक बढ़ा दी गई है। छात्रों के मध्य आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। -डा. संदीप गांधी। कुलसचिव कलिंगा विवि।
 

 
 K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम बघेल की तारीफ में ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने, सरकारी भवनों में गोबर पेंट के इस्तेमाल के आदेश को सराहा है। बता दें कि गडकरी ने अपने पिछले दौरे में सीएम हाउस जाकर बघेल दंपत्ति का आतिथ्य स्वीकार किया था। नितिन गडकरी का ट्वीट – छत्तीसगढ़ के सरकारी विभागीय निर्माणों में गोबर से बने प्राकृतिक पेंट के इस्तेमाल का आग्रह करते हुए अधिकारियों को निर्देश देने के लिए मैं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री@bhupeshbaghelजी का अभिनंदन करता हूं। उनका यह निर्णय सराहनीय और स्वागत योग्य है। प्रधानमंत्री श्री@narendramodiजी के नेतृत्व में MSME मंत्री रहते हमने इसकी शुरूआत की थी। प्राकृतिक पेंट का उपयोग न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि किसानों को रोजगार का एक नया अवसर भी प्रदान करेगा, जिससे देश के किसानों को लाभ होगा।