Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मधुकर खेर स्मृति भवन, प्रेस क्लब, मोतीबाग में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठजनों के साथ पूर्व पदाधिकारीगण व बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में प्रेस क्लब कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने और महासचिव समेत चार पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद भी दो पदाधिकारियों के पद पर बने रहने और पिछले तीन साल से चुनाव न कराने को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मौजूदा कार्यकाल को असंवैधानिक करार देते हुए जल्द से जल्द चुनाव कराने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया। साथ ही चुनाव होने तक प्रेस क्लब की आर्थिक समेत समस्त गतिविधियों पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें प्रेस कॉन्फ्रेंस भी शामिल हैं। बैठक के निर्णयों से पंजीयक फर्म एवं सोसाइटी और कलेक्टर को अवगत कराने की बात कही गई। इस संबंध में जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी और कलेक्टर से मुलाकात करेगा।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने प्रेस क्लब चुनाव को लेकर पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी को निर्देश दिए हैं। पंजीयक फर्म एंड सोसाइटी ने कलेक्टर को चुनाव सम्पन्न कराने को कहा है। कलेक्टर की ओर अगस्त 2021 में मतदाता सूची जारी कर दावा-आपत्ति मंगाई गई थी। गौरतलब है कि पत्रकारों का एक समूह प्रेसक्लब चुनाव की मांग कर रहा है। प्रेस क्लब पदाधिकारियों पर आरोप लगा हैै कि पत्रकारों के लिए आवंटित मकान को गैर पत्रकारों को दे दिया गया है।जिसके कारण विवाद की स्थिति निर्मित होने से चुनाव आगे बढ़ता जा रहा है। चुनाव प्रक्रिया अटकी हुई है। 29 नवम्बर 2022 को प्रेस क्लब के पूर्व पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे से मुलाकात की थी और रुकी हुई चुनावी प्रक्रिया को फिर से शुरू करने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। कलेक्टर ने चुनाव को लेकर आश्वस्त किया था, लेकिन 20 दिनों बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिसके बाद प्रेस क्लब के वरिष्ठजनों, पूर्व पदाधिकारियों व सदस्यों ने आपात बैठक कर जल्द से जल्द चुनाव कराने का निर्णय लिया। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार दिवाकर मुक्तिबोध, अनिल पुसदकर, प्रकाश शर्मा, त्रिराज साहू, नारायण भोई, विनय शर्मा, गिरीश मुक्तिबोध, नंदकुमार कंसारी, सत्येंद्र द्विवेदी, प्रदीप दुबे, जाकिर घुरसेना, संदीप पुराणिक, अनिरुद्ध दुबे, अनिल पवार, नागेंद्र वर्मा, सुशील अग्रवाल, प्रशांत दुबे, संजीत त्रिपाठी, समरेंद्र शर्मा, सुखनंदन बंजारे, प्रफुल्ल ठाकुर, आफताब बेगम, मीनल शर्मा, अंकिता शर्मा, तृप्ति सोनी, मोहन तिवारी, गौरव शर्मा, सुधीर आजाद तम्बोली समेत बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्माण समिति की हिंदी ड्राफ्ट कमेटी के अध्यक्ष स्वर्गीय घनश्याम सिंह गुप्त के जयंती समारोह में शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय घनश्याम सिंह गुप्त के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाशित ‘सुरता विधान पुरुष’ पुस्तक का विमोचन किया।

K.W.N.S.-रायपुर। वनवासी क्षेत्र की 12 जातियों को लोकसभा में बिल पास कर अनुच्छेद 342 में शामिल करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि, वनवासी क्षेत्र में निवासरत 12 जातियां जो मात्रात्मक त्रुटि की वजह से अनुच्छेद 342 से बाहर थीं, उन्हें लोकसभा में बिल पास कर शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के वनवासी समाज को माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi की इस अद्भुत सौगात के लिए हृदय से आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल कल दिल्ली जा रहे हैं। सीएम बघेल कल रात तक लौट भी आएंगे। कल दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छत्तीसगढ़ के सीएम, पीसीसी चीफ और प्रभारी कुमारी शैलजा की बैठक बुलाई है। तीनों की यह पहली संयुक्त मुलाकात के साथ बैठक भी पहली है। इसमें फरवरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी और रूपरेखा पर चर्चा होगी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजनाओं की ग्रामीणों के बीच स्वीकार्यता और लोकप्रियता का यह आलम है कि एक ग्रामीण महिला ने कर्ज माफी से बचे पैसे और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से खेती के लिए जमीन का छोटा सा टुकड़ा खरीदा और उसका नामकरण ’मुख्यमंत्री बाहरा’ याने ’मुख्यमंत्री खेत’ कर दिया। मुख्यमंत्री ने आज बिलाईगढ़ में प्रेसवार्ता में इस वाकये का जिक्र करते हुए बताया कि भेंट-मुलाकात के दौरान सरसींवा में ग्रामीण महिला चेतन बाई ने बताया था कि कर्ज माफी से मिले लाभ और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिले पैसों से 32 डिसमिल जमीन ली हूं, जिसका नाम मैने मुख्यमंत्री बाहरा (खेत) रखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
गौरतलब है कि मंगलवार को बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम सरसींवा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में चेतन बाई महिलांग ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह सरकार छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की चिंता करती है। आज तक ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा जिसने सभी का ध्यान रखा है। चेतन बाई ने बताया कि उनका 01 लाख 56 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है, पैसे बचे हैं और अतिरिक्त आय भी हुई है। उन्हें राजीव गांधी किसान न्याय योजना में 03 लाख 42 हजार रूपए की राशि मिली है। बचत के पैसे और इस राशि से 32 डिसमिल जमीन खरीदी है, जिसका नाम मैंने ’’मुख्यमंत्री बाहरा’’ (खेत) रखा है।
उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि अच्छा लगता है जब लोग बताते हैं कि हमने इस योजना का लाभ लेकर यह उपलब्धि हासिल की। कोई मोटरसाइकिल खरीद रहा है, तो कोई कार, कोई घर बनवा रहा है, तो कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए योजनाओं से मिले पैसे का उपयोग कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चेतन बाई की बात सुनकर उन्हें बधाई दी और भेंट-मुलाकात में संवाद करने आए सभी लोगों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति देखने के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में विधानसभा वार जनता से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे न केवल योजनाओं के लाभान्वितों से बात कर रहे हैं साथ ही उनसे रायशुमारी भी कर रहे हैं।
K.W.N.S.-रायपुर। बिलाईगढ़ में भेंट-मुलाकात के पश्चात वापस लौट रहे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को विदा करने स्कूली बच्चे भी पवनी हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जब हेलीपैड पहुंचे तो बच्चों ने उन्हें कका – कका की आवाज दी जिसे सुनकर मुख्यमंत्री बच्चों के पास उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने प्राइमरी और हाई स्कूल के बच्चों से बात कर उनकी पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछा और मन लगाकर पढ़ाई करने की शुभकामनाएं दी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अजमेर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नवगठित सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विधानसभा को 74 करोड़ 38 लाख 49 हजार रुपये की लागत के 47 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। बिलाईगढ़ रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 45 करोड़ 17 लाख 80 हजार रुपये की लागत से निर्मित 26 कार्यों का लोकार्पण, 22 करोड़ 65 लाख 47 हजार रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन एवं 6 करोड़ 55 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 3 शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कार्यक्रम के दौरान जिन 26 कार्यों का लोकार्पण किये इनमें 12 करोड़ 56 लाख रुपये की लागत से भटगांव आवर्धन जल प्रदाय योजना, 20 लाख रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, 01 करोड़ 79 लाख 60 हजार रुपये की लागत से कुल 20 ग्राम में गौठान निर्माण कार्य, 22 लाख 90 हजार रुपये की लागत से कुल 12 ग्राम में नवीन ग्राम पंचायत भवन निर्माण कार्य, 7 करोड़ 8 लाख 83 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के भटगांव सलौनीकला गिरवानी मार्ग लं.6 कि.मी.का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य शामिल है। इसी तरह 4 करोड़ 78 लाख 91 हजार रुपये की लागत से कोसमकुण्डा से साल्हेबाजा मार्ग लं.2.60 कि.मी.,01 करोड़ 73 लाख 82 हजार रुपये की लागत से मडकडी परसाडीह मार्ग लं.1.50 कि.मी., 2 करोड़ 75 लाख 83 हजार रुपये की लागत से पिकरीपाली से गायदरहा मार्ग लं.1.75 कि.मी., 01 करोड़ 23 लाख 76 हजार रुपये की लागत से 18 नग मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के कार्य, 75-75 लाख रुपये की लागत से नया भवन प्राथ.स्वा.केन्द्र पवनी एवं नगरदा, 27 लाख 73 हजार रुपये की लागत से नया भवन उप स्वा.केन्द्र पचरी एवं 27 लाख 73 हजार रुपये की लागत से नया भवन उप स्वा.केन्द्र छिर्रा, 9 लाख 68 हजार रुपये की लागत से प्राथ.स्वा.केन्द्र भटगांव में नया 6 बिस्तरीय वार्ड, 28 लाख 51 हजार रुपये की लागत से उप.स्वा.केन्द्र टुण्डरी भवन निर्माण, तीन उप स्वा.केन्द्र धारासीव, बेलादुला एवं बालपुर में नया 6 बिस्तरीय वार्ड के लिए प्रति वार्ड 9 लाख 68 हजार रुपये कुल 29 लाख 4 हजार रुपये, 01 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से सुतीउरकुली व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 01 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से गोविन्दवन जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 01 करोड़ 92 लाख रुपये की लागत से खौरझिटी व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 77 लाख रुपये की लागत से बम्हनपुरी जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 2 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से पिरदा जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं लाईनिंग कार्य, 50 लाख 82 हजार रुपये की लागत से पर्री डबरी तालाब सौंदर्यीकरण कार्य एवं 25 लाख 53 हजार रुपये की लागत से नगर पंचायत भटगांव में पौनी पसारी कार्य शामिल है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिन 18 कार्यों का भूमिपूजन किये इनमें 11 करोड़ 57 लाख 82 हजार रुपये की लागत से कुल 11 ग्रामों के लिए जल जीवन मिशन अंतर्गत नल-जल प्रदाय योजना, 8 लाख 70 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 14 समलाई मंदिर के बगल से नाला तक सीसी रोड निर्माण कार्य, 19 लाख 11 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 15 शुक्रवारी बाजार के समीप गौठान निर्माण कार्य, 5 लाख 74 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप सीसी रोड निर्माण कार्य, 3 लाख 86 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 8 में सीसी रोड निर्माण, 7 लाख 14 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 8 सांई किराना दुकान से नाला तक सीसी रोड और नाली कवर का निर्माण कार्य, 01 करोड़ 99 लाख 68 हजार रुपये की लागत से दिनेश शर्मा घर से बिलाईगढ़ नाला तक गौरवपथ निर्माण कार्य डिवाईडर स्ट्रीट लाईट सहित, 01 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से कुल 34 ग्रामों के लिए सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य, 01 करोड़ 53 लाख 36 हजार रुपये की लागत से कुल 71 ग्रामों के लिए मुक्तिधाम निर्माण कार्य, 3 करोड़ 01 लाख 4 हजार रुपये की लागत से 24 ग्रामों में नाली निर्माण कार्य, 75 लाख 23 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के सलिहाघाट में हाईस्कूल भवन का निर्माण, 01 करोड़ 21 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बिलाईगढ़ के बेलटिकरी में हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन का निर्माण, 16 लाख 23 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में पंडा घर से मेन रोड तक सीसी रोड का निर्माण कार्य, 13 लाख 51 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में अविनाश घर से मेन रोड तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 11 लाख 01 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में गौरी निराला घर से मेन रोड तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 5 लाख 21 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्रमांक 12 में राजाराम घर से रामरतन घर तक आरसीसी डे्रन का निर्माण कार्य, 7 लाख 9 हजार रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य शासकीय कन्या स्कूल तक वार्ड क्रमांक 2 तथा 23 लाख 58 हजार रुपये की लागत से नरवा विकास कार्य झरनी नाला 3 कि.मी. कार्य शामिल है।
3 शिलान्यास कार्य अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही पुरगांव में उपकेन्द्र निर्माण कार्य, 2 करोड़ 11 लाख 51 हजार रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही बालपुर उपकेन्द्र निर्माण कार्य, 2 करोड़ 7 लाख 71 हजार रुपये की लागत से नये 33/11 केव्ही गाताडीह (मनपसार)उपकेन्द्र निर्माण कार्य शामिल है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी है. इस महीने के आखिर में छात्र-छात्राओं को एकमुश्त छुट्टी मिलने जा रही है. शिक्षा विभाग ने 6 दिनों का शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया है. प्रदेश के सभी स्कूलों में 23 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन छुट्टी रहेगी. वहीं केंद्रीय विद्यालयों में 22 दिसंबर से 01 जनवरी 2023 तक दस दिनों की छुट्टी रहेगी।
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्रदेश के सभी अनुदान प्राप्त व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं व डीएड, बीएड और एमएड काॅलेजों में 6 दिनों तक शीतकालीन अवकाश रहेगा. आगामी दिनों में करीब एक सप्ताह तक स्कूल बंद रहने से बच्चों की मौज रहेगी. शीतकालीन अवकाश के दौरान परिवार के संग छुट्टी बिताने का यह बढ़िया मौका है।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुइया उइके बीते तीन दिनों से दिल्ली प्रवास पर है। उन्होंने पहले दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाक़ात की थी। वहीं राज्यपाल अनुसुइया उइके आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात कर सकती है। राज्यपाल अनुसुइया उइके और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरक्षण, नई शिक्षा नीति समेत कई विषयों पर चर्चा हो सकती है। राज्यपाल उइके पीएम मोदी को प्रदेश में चल रहे आरक्षण विवाद से भी अवगत करवाएगी। बीते कल राज्यपाल उइके ने राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

K.W.N.S.-रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बोल राज्यपाल अनुसुइया उइके को लेकर बिगड़े हैं। जगदलपुर में उन्होंने मीडिया को अपना बयान देते हुए कहा कि, RSS और भाजपा की राजनीति में राज्यपाल नाच रहीं हैं। वे राजनीतिक माया जाल में फंस चुकी हैं। RSS और भाजपा ने उन्हें फंसा दिया है। दरअसल, आरक्षण बिल पर राज्यपाल ने अब तक दस्तखत नहीं किया है। इसी नाराजगी में आबकारी मंत्री कवासी लखमा लगातार राज्यपाल को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।
कवासी लखमा ने कहा कि, अगर लोकसभा में भारत सरकार की तरफ से कोई बिल लाया जाता है तो उस पर दस्तखत राष्ट्रपति करते हैं। इसी तरह विधानसभा से पारित आरक्षण के बिल पर दस्तखत राज्यपाल को करना चाहिए। लेकिन, वे इस मामले को लेकर राष्ट्रपति के पास जा रहीं हैं। मुझे राजनीति करते 24 साल हो गए हैं। लगातार विधायक बना हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में इस तरह का काम कभी नहीं देखा है। भाजपा और RSS की राजनीति पर राज्यपाल नाच रहीं हैं।