Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेशभर में गांव-गांव में हजारों की संख्या में जैतखाम स्थापित है, जहां-जहां सतनामी समाज के लोग रहते हैं, वहां जैतखाम अवश्य स्थापित किया जाता है, जैतखाम पर प्रतिदिन पूजा की जाती है। राजधानी में ही 100 से अधिक जैतखाम सतनामी समाज के लोगों के लिए श्रद्धा-आस्था का केंद्र है। राजधानी में सबसे बड़ा जैतखाम न्यू राजेंद्र नगर के सांस्कृतिक भवन में है, जिसकी ऊंचाई 25 फीट है। सबसे ऊंचा जैतखाम सरई लकड़ी से बनाया गया है। सरई लकड़ी के बारे में कहा जाता है कि यह लकड़ी सालों तक खराब नहीं होती। इस जैतखाम को मजबूत आधार देने के लिए इसे जमीन के नीचे 15 फीट तक गाड़ा गया है। जमीन के नीचे 15 फीट और जमीन के उपर 25 फीट, इस तरह कुल 50 फीट के जैतखाम पर क्रेन के सहारे चढ़कर सफेद ध्वजा फहराते हैं। इसे पालो चढ़ाना कहा जाता है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आज यहां कलेक्ट्रेट चौक स्थित ‘छत्तीसगढ़ महतारी’ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित उन्हें नमन किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार के 4 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आज 17 दिसंबर को पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को सब्जियों के लंगर स्टॉल से सब्जियों का निःशुल्क वितरण किया।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी तारीखों के मुताबिक, 1 मार्च से 12 और दो मार्च से 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 तक दिया गया है। जारी टाइम टेबल के हिसाब से 10वीं बोर्ड की परीक्षा 2 मार्च 2023 से 24 मार्च 2023 तक आयोजित की जा रही है। विभाग द्वारा जारी परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी गई है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। जोकि 31 मार्च 2023 तक चलेंगी। गौरतलब है कि इससे पहले विभाग ने प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर चुकी है। छात्र कई दिनों से परीक्षा की तारीखों का इंतजार कर रहे थे। आज विभाग टाइम टेबल जारी कर दिया है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज युवा कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने युवा कांग्रेसियों को कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताते हुए कहा किसी पार्टी के लिए संगठन की मजबूती सबसे जरूरी है। फिर बूथ में ईमानदारी से काम होना जरूरी है। साथ ही कांग्रेस के विचार और सिद्धांत की जानकारी भी सभी को होना चाहिए। सीएम ने कहा कि अपने काम में मेहनत लाएं। शॉर्टकट का फार्मूला नहीं अपनाएं। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी पदयात्रा कर रहे हैं इसका फायदा पार्टी को जरूर मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तो मंत्री बन गए लेकिन प्रतिष्ठा उन्हें नहीं मिली। काम ऐसा हो कि पद ही नहीं समाज में भी सम्मान हो।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पहले छत्तीसगढ़ विकसित राज्य लिए जाना जाता था अब छत्तीसगढ़ की पहचान ED और CD की बन गई है। सीएम सचिवालय के अधिकारी जेल में है या बेल में हम ये कैसे नहीं माने की सीएम भी लिप्त है। नैतिकता के नाते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफा देना चाहिए। डा. रमन ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के युवकों को बेरोजगारी भत्ते के नाम पर छला गया। गरीबों के आवास का हक छीना गया, बजट के अभाव में सिंचाई परियोजनाएं अधर में है। प्रदेश में निर्माण और विकास कार्य ठप पड़े हैं। चार साल में 55 हजार करोड़ का कर्ज सरकार ने लिया है, अनुमान लगाया जा सकता है कि इससे प्रदेश के प्रति व्यक्ति पर 30 हजार का कर्ज है। डॉ. रमन सिंह ने कहा-कांग्रेस सरकार अपने चार साल पूर्ण होने पर गौरव दिवस मना रही है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि गौरव दिवस मनाने की भूमिका क्या है। चार साल छत्तीसगढ़ के लूट, हत्या, चोरी, भ्रष्टाचार और घटनाओं से भरा हुआ है। देशभर में जितनी बदनामी सरकार की हुई है, छत्तीसगढ़ का सर झुक गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बरमकेला में तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत ने कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। देर रात तहसीलदार पुलिस को थाना के शौचालय में छिपे मिले जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत और उसके स्टाफ के एक कर्मचारी ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलांबर नायक के दुकान सुरेंद्र कंप्यूटर में आकर मारपीट की और नीलांबर नायक पर जानलेवा हमला कर वहां से फरार हो गए। अब वे थाना के शौचालय में छिपे मिले जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल नीलांबर नायक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरमकेला ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें रायगढ़ रिफर किया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत और कर्मचारी के खिलाफ एफ-आई-आर दर्ज कर गिरफ्तारी और निलंबन की मांग को लेकर चक्का जाम कर थाने का घेराव किया। हजारों की संख्या में लोग थाने के बाहर लगातार डटे रहे। इस बीच एडिशनल एसपी महेश्वर नाग सहित भारी पुलिस बल तैनात रही।

K.W.N.S.-रायपुर। राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर 2022 को “छत्तीसगढ़ गौरव दिवस” मनाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जनसंपर्क विभाग द्वारा इस अवसर पर” स्लोगन प्रतियोगिता, फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों कोhttps://www.cgmodel.inपर 5 जनवरी तक अपनी प्रविष्टियां भेजनी होंगी। प्रतियोगिता के लिए विभाग द्वारा तय किए गए विषय हैं – पर्यटन, प्रकृति, आर्किटेक्चर, जन-सुविधाएं, स्वच्छता, शिक्षा, त्यौहार-परम्पराएं, विकास कार्य और शासकीय योजनायें।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने आरक्षण विधेयक को लेकर राजभवन पर अब तक सबसे बड़ा आरोप लगाया है। बघेल ने कहा कि राजभवन बीजेपी की कठपुतली बन गया है। माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बघेल ने कहा कि राज्यपाल को विधिक सलाहकार गलत जानकारी दे रहे हैं। राजभवन के अधिकारी बीजेपी की कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं। बीजेपी के इशारों पर काम करना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथों राजभवन में खेल हो रहा है। बघेल ने कहा कि आरक्षण किसी एक वर्ग के लिए नहीं होता। क्या राजभवन के अधिकारी विधानसभा से बड़े हो गए हैं। राजनीतिक पार्टी के हाथों खेल हो रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयासों के तहत किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सोलर सिंचाई पम्प लगाने के काम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस दिशा में तेजी से काम हुआ और हाल ही में देश में सर्वाधिक सोलर पम्प स्थापित करने और ऊर्जा संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सोलर एनर्जी से कृषि के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने के प्रयासों के साथ क्रेड़ा द्वारा सोलर विद्युत केन्द्र, सोलर लाइट, वनांचलों के गांवों में पेयजल उपलब्ध कराने में भी सोलर पम्पों का उपयोग किया जा रहा है, जल जीवन मिशन सहित राज्य शासन की योजना के तहत प्रदेश में 10 हजार 629 सोलर पम्प स्थापित कर 4 लाख 80 हजार से अधिक परिवारों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
सौर सुजला योजना से कोरिया जिले के दुर्गम क्षेत्रों तक भी किसानों के खेतों में फसल लहलहा रही है। जिले में छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) विभाग द्वारा प्राप्त सोलर पम्पों से सिंचाई आसान हुई है। विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 6 फेस में कुल 2,432 सोलर सिंचाई पम्प लगाए गए हैं। विकासखण्ड सोनहत के ग्राम सलगवां के किसान सुखराज बताते हैं कि उनके पास 1.5 एकड़ कृषि योग्य भूमि है, पहले वे सीजन में ही मक्का, सरसों जैसी फसल लगा पाते थे, क्योंकि नल तथा वर्षाजल के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाती थी, लेकिन वर्ष 2020 में 3 एचपी का सोलर पम्प लग जाने से अब पूरे वर्ष खेतों में हरियाली रहती है, जिससे वे बहुत खुश हैं।
इसी तरह 1.97 एकड़ में धान, गेंहू, चना तथा सब्जी की खेती कर रहे ग्राम कैलाशपुर के रामकुमार बताते हैं कि सोलर पम्प लगने से पहले खेतों में केवल धान ही लगा पाते थे, अब अच्छी खेती से लाभ भी अच्छा हो रहा है। इसी प्रकार गांव के ही किसान इंद्रपाल सोलर पम्प से सिंचाई में हुए लाभ को बताते हुए कहते हैं कि पहले पानी की कमी के कारण पूरे खेत में सब्जियां लगाना मुश्किल था, लेकिन अब पूरे 1.5 एकड़ में सब्जियां लग रहीं हैं, जिससे पूरा परिवार बहुत खुश है।
रायगढ़ जिला मुख्यत: कृषि प्रधान है, जहां वर्षा आधारित कृषि की जाती है, ऐसे में खेतों तक विद्युत विस्तार करना किसानों के लिए भी खर्चीला सौदा साबित होता है। जिसके कारण किसानों को खरीफ की फसलों में वर्षा की लेट लतीफी होने से काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। वहीं पानी की दिक्कतों से किसान रबी फसल नहीं ले पाते थे, लिहाजा दोनों फसलों में आर्थिक नुकसान की आशंका किसानों को बनी रहती है। इसी समस्या को देखते हुए शासन द्वारा सौर सुजला योजना प्रारंभ किया गया। सौर सुजला योजना से आज जिले के प्रगतिशील किसान रबी एवं खरीफ दोनों फसलों को बिना परेशानी के ले पा रहे है, जिससे उत्पादन के साथ उनकी आमदनी भी बढ़ी है।
रायगढ़ जिले के विभिन्न विकासखंडो में हितग्राही चारागाह एवं गोठान में सौर सुजला योजना अन्तर्गत 2500 से ज्यादा हितग्राहियों को लाभ मिल रहा है। इन सभी जगहों पर पानी की समस्या खत्म होने से सभी प्रकार के कृषि,सब्जी उत्पादन के साथ अन्य कार्य सुचारु तरीके से किया जा रहा है। किसान धान के साथ सब्जी फसल भी ले रहे है, जिससे उन्हे अतरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है। धरमजयगढ़ पेलमा निवासी श्री सुरेश राठिया ने बताया कि पहले खरीफ की फसल आसानी से हो जाती थी, लेकिन पानी की समस्या के कारण रबी की फसल लेने में दिक्कत होती थी। ऐन वक्त में बिजली की समस्या भी आ जाती थी, लेकिन अब सौलर पंप लगने से बिजली और बिल दोनों की समस्या खत्म हो गई।
अब वे खरीफ और रबी दोनों फसल को बड़ी आसानी से ले पा रहे है और इससे उनकी आमदनी बढ़ी है। इस वर्ष उन्होंने धान, मूंगफल्ली, मटर, सब्जियां लगाया है। क्रेडा द्वारा राज्य में पिछले चार वर्षो में प्रदेश में 71 हजार 753 सोलर कृषि पम्पों की स्थापना की गई। सोलर सिंचाई पम्पों से लगभग 86,104 हेक्टयेर रकबा सिंचित हुआ है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 3 एवं 5 हार्स पॉवर के एक लाख 17 हजार से अधिक सोलर सिंचाई पम्पों की स्थापना हो चुकी है। जिससे लगभग एक लाख 17 हजार हेक्टेयर से अधिक की भूमि सिंचित हुई हो रही है। इस योजना से 1 लाख 26 हजार से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। लघु और सीमांत किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सौर सिंचाई सामुदायिक परियोजना सतही जल स्त्रोत के निकट बनायी जा रही है।
सतही जल के उपयोग से भू-जल का दोहन में भी कमी आएगी। पिछले चार वर्षों में 16 सौर सामुदायिक सिंचाई परियोजनाओं की स्थापना की गई, जिसके माध्यम से लगभग 911 किसानों की 976.17 हेक्टेयर भूमि में सिचाई सुविधा का लाभ मिल रहा है। इन परियोजनाओं में 59 सोलर सिंचाई पम्पों की स्थापना की गई है। इन्हें मिलाकर प्रदेश में अब तक 228 सौर सामुदायिक सिंचाई परियोजना में 334 सोलर सिंचाई पम्प स्थापित किये गए हैं, इसके माध्यम से 2639 किसानों की 2749 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई हो रही है।

K.W.N.S.-रायपुर। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद पर माओवादियों ने एक युवक की हत्या कर दी है। हत्या के बाद शव को सड़क पर फेंक दिया है। बताया जा रहा है कि माओवादी युवक का अपहरण कर लिए थे। 2 दिनों तक अपने साथ जंगल में घुमाए। वहीं शुक्रवार की सुबह पुलिस की मुखबिरी करने के शक में मौत की सजा दे दी। मामला मालेवाही थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मृत युवक का नाम जयराम कश्यप है जो एरपुंड का रहने वाला था। 2 दिन पहले जयराम किसी काम से कचनार क्षेत्र में गया हुआ था। माओवादियों ने वहीं से उसका अपहरण कर लिया। फिर दो दिनों तक दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के सरहदी इलाके में घुमाते रहे। जिसके बाद शुक्रवार की सुबह हत्या कर शव को मालेवाही चौक में फेंक दिया।