Browsing: रायपुर

 
 
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने अपने महासचिवों,राज्य प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेताओं (तीनों मुख्यमंत्रियों) की 23 दिसंबर को बैठक बुलाई है। बैठक के एजेंडा म संगठन और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान फोकस में रहेगा। बैठक दोपहर ढाई बजे से अकबर रोड मुख्यालय में होगी। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने के बाद तीनों मुख्यमंत्रियों के साथ यह पहली बैठक होगी। वहीं नयी प्रभारी शैलजा की नियुक्ति के बाद सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी उनके साथ पहली बार मुलाकात और बैठक करेंगे। इस बैठक को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि कुमारी शैलजा 19 की रायपुर बैठक में शामिल नहीं होंगी।
 
23 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलाई अहम बैठक

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेट-मुलाकात कार्यकम के तहत इन दिनों महासमुंद जिले के प्रवास पर है। इसी दौरान मुख्यमंत्री बघेल ग्राम शेर पहुंचे, यहां के किसान मन्नूलाल साहू के घर पर उन्होंने भोजन किया। साहू के परिवार ने मुख्यमंत्री का स्वागत तिलक लगाकर और आरती कर पारंपरिक तरीके से किया। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर एवं आलोक चन्द्राकर मौजूद रहे।
साहू के परिवारजनों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भोजन में चावल, रोटी, लाल भाजी, तिवरा भाजी, जिमिकांदा, नवलगोल की सब्जी सहित पत्थर की सील में पीसी गई टमाटर की चटनी, बड़ा, अरसा रोटी, ठेटरी, आचार , पापड़, खीर कांसे की थाली में भोजन परोसा, जिसे मुख्यमंत्री के बड़े ही आत्मीय भाव से ग्रहण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भोजन करने के पश्चात साहू के घर के सभी सदस्यों से मुलाकात की और उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर साहू के घरवालों को उपहार भी भेंट किए। साहू ग्रामीण सेवा सहकारी समिति कनेकेरा के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर में 8 साल की लापता बच्ची के शव मिलने वाले मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के मुताबिक पड़ोस के ही 14 साल के नाबालिग किशोर ने 8 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद कर दी हत्या। उल्लेखनीय है कि, सड्डू BSUP कॉलोनी से लगभग सप्ताहभर पहले घर के बाहर ही खेल रही 8 साल की मासूम बच्ची लापता हो गई थी। पांच दिन बाद उसकी लाश कालोनी के पीछे झाड़ियों में मिली थी। पुलिस ने अब जाकर बच्ची की हत्या के मामले में 14 साल के नाबालिग पड़ोसी बच्चे को दुष्कर्म के बाद की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के आला अधिकारी मामले का विस्तृत खुलासा थोड़ी देर बाद करने वाले हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दोपहर 12 बजे एमिटी विश्वविद्यालय, खरोरा रायपुर में ‘जलवायु परिवर्तन’ विषय पर आयोजित कॉन्क्लेव में शामिल होंगी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति गठित राज्यपाल एवं कुलाधिपति अनुसुईया उइके द्वारा छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 (क्रमांक 22 सन् 1973) की धारा 13 की उपधारा (2) में निहित प्रावधान अंतर्गत पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति नियुक्ति हेतु समिति का गठन किया गया है। 
उक्त समिति के अध्यक्ष बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय, झांसी एवं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. सुरेन्द्र दुबे, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय रायपुर के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. ए.टी. दाबके तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, धारवाड़ के निदेशक प्रोफेसर वेंकप्पाया आर. देसाई सदस्य होंगे। यह समिति अधिसूचना प्रसारित होने की तिथि से 6 सप्ताह के अंदर कुलपति नियुक्ति के लिए तीन व्यक्तियों के पैनल कुलाधिपति को प्रस्तुत करेगी। इस संबंध में 13 दिसंबर को राजभवन सचिवालय से अधिसूचना जारी की गई है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। श्री विनय मित्र मण्डल रायपुर द्वारा संचालित भगवान महावीर सेवा सदन जयपुर पैर के स्थायी वर्कशॉप में महावीर इंटरनेशनल त्रिशला महिला शाखा के सौजन्य से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दिव्यांग भाई-बहनों को नि:शुल्क जयपुर पैर प्रदान किए गए। संस्था की प्रमुख इंदु लोढ़ा व कुसुम श्रीमाल ने बताया कि संस्था द्वारा लगभग 200 से ज्यादा दिव्यांग भाई-बहनों को समय-समय पर कार्यक्रम के माध्यम से जयपुर पैरों का वितरण किया गया है और यह आगे भी जारी रहेगा। संस्था के अध्यक्ष महावीर मालू ने जानकारी दी कि 35 वर्षों से संचालित वर्कशॉप एवं शिविरों के माध्यम से लगभग 20 हजार से अधिक पैरों का निर्माण एवं वितरण किया गया है।
यहां दिव्यांगों के लिए और उनके सहयोगियो के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क की जाती है। आज लाभान्वित होने वालों में क्रमश: सुरीतराम वर्मा (60 वर्ष) तखतपुर, रामभद्र शर्मा (46 वर्ष) पंडरिया, सरस्वती बाई ठाकुर (60 वर्ष) भिलाई, तीजराम गेन्द्रे (5 वर्ष)रायपुर, बिमला छुरा (32 वर्ष) रायपुर, अम्बुज यादव (21 वर्ष) सीधी-मध्यप्रदेश, लोकेश कुमार साहू (33 वर्ष) गरियाबंद, कु. उषा खरे (35 वर्ष)सुपेला भिलाई, रामनाथ सिन्हा (35 वर्ष) अहिवारा, शिवचरण साहनी (52 वर्ष) भिलाई, घसनीन बाई (55 वर्ष) खल्लारी, युगेश ध्रुव (45 वर्ष) धमतरी, दीपक धीवर (28 वर्ष) धरसींवा, शत्रुघन साहू (32 वर्ष) बिलाईगढ़, शकुंतला नेताम (36 वर्ष) कांकेर, रजेश अजगले (39 वर्ष) बिलाईगढ़, अर्जुन गोड़ (18 वर्ष) बलौदाबाजार और राजेश यादव (30 वर्ष) बलौदाबाजार सम्मिलित थे।
 

K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को तीन दिन पहले ही वंदेभारत एक्सप्रेस  की सौगात मिली. उद्घाटन के बाद तीसरे ही दिन पत्थरबाजी से वंदे भारत का शीशा टूट गया. नागपुर से बिलासपुर की ओर आ रही वंदेभारत एक्सप्रेस में दुर्ग-भिलाई नगर के पास पत्थर मारा गया है. RPF की टीम मामले की जांच में जुटी है।
बिलासपुर से नागपुर के मध्य वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन नागपुर में 11 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर के मध्य 130 की स्पीड में दौड़ाई जा रही है. नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थरबाजी से वंदे भारत एक्सप्रेस के ई-1 कोच सीट 1-2 के पास लगे विंडो का शीशा टूट गया है. जानकारी के अनुसार इसकी मरम्मत बिलासपुर में हो रही है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान के पास बनाई जा रही चौपाटी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को साइंस चौपाटी के विरोध में धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मीनल चौबे ,प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव अशोक पांडेय प्रदेश कार्यसमिति भाजपा,नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा समेत कई पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
 राजेश मूणत ने कहा कि राजकुमार कॉलेज से लेकर टाटीबंध चौक तक 240 फ़ीट टियर रोड है। इस रोड के ऊपर कोई भी निर्माण कार्य नहीं हो सकता है। मूणत ने कहा कि अगर प्रशासन को शहर के विकास के लिए मास्टर प्लान समझ नहीं आ रहा है,तो हमसे आकर मिल लें। मुझे आश्चर्य लगता है कि प्रशासनिक अधिकारीयों की बुद्धि कहां घास चरने गई है। उन्होंने कहा कि साईंस कॉलेज में राज्योत्सव समेत कई बड़े कार्यक्रम होते हैं। इस क्षेत्र में एनआईआईटी , दीनदयाल ऑडिटोरियम, हॉकी स्टेडियम ,रविशंकर विश्वविद्यालय, आयुर्वेदिक कॉलेज ,नालंदा परिसर है,लेकिन इस एजुकेशन हब में प्रशासन चौपाटी बनाना चाहता है।मूणत ने कहा कि एक जनवरी तक भाजपा इंतज़ार करेगी,उसके बाद जब तक चौपाटी बंद नहीं की जाती तब तक अनिश्चितकालीन धरने में बैठ जाऊंगा। 
 मूणत ने आरोप लगाया कि नगर निगम प्रशासन सेंट्रल लाइब्रेरी के पीछे भी चौपाटी बनाना चाहता है। झीरम घाटी में शहीद हुए कांग्रेस नेताओ की मूर्ति तक नहीं लगा सके हैं। कांग्रेस नेता मूर्ति नहीं लगा सकते, बस अपनी वाहवाही लूटने के लिए मुफ्त में आंसू बहाते हैं। मुणत ने कहा कि स्मार्ट सिटी के नियम कायदे बताने वाले नगर निगम कमिश्नर और पूरी कांग्रेस पार्टी आ जाएं, सबका जवाब देने के लिए तैयार हूं। पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि तेलीबांधा तालाब का सौंदर्यीकरण करने से पहले वहां रहने वाले 1700 परिवार को हाऊसिंग बोर्ड से मकान लेकर शिफ्ट किया। लेकिन उस सुंदर तालाब का महापौर एज़ाज़ ढेबर ने व्यावसायिककरण कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि मै जो भी आरोप लगता हूं डंके की चोट पर लगता हूं,जिसका उत्तर मुख्यमंत्री भी नहीं दे नहीं पाते हैं। 
 मुझे लोग बोलते हैं, आप 3 बार के मंत्री हैं, शहर मामले मत पड़िए, लेकिन किसी को तो बोलना पड़ेगा। मूणत ने कहा कि नगर निगम प्रशासन से संबद्ध लोग छोटी -मोटी दुकान और खोमचा चलाने वालों को धमकाकर वसूली करते हैं। एक समुदाय विशेष के लोग पूरे शहर में आतंक मचा रहे हैं लेकिन प्रशासन के पास उन्हें कुछ भी बोलने की हिम्मत नहीं है। मूणत ने कहा कि रायपुर निगम के कमिश्नर लोगों को धमकाते हैं, जबकि एमआईसी मेंबर के शहर के अंदर अवैध निर्माण हैं। लोग मुझसे बोलते हैं कि आप मंत्री रहे हैं,शहर के मामले में मत बोलिए,लेकिन जब प्रशासन बेलगाम हो जाये,तब मैदान पर आना पड़ता है।
 मूणत ने कहा कि रायपुर के एसपी यह सवाल सुन लें , महादेव एप कौन चलाता है? उसका संचालन किसके संरक्षण में हो रहा है ? मोहन नगर थाने ,दुर्ग और भिलाई में रिपोर्ट है ? उन्होंने आगे कहा कि महादेव एप घोटाले में छोटी मोटी मछलियों को पकड़ कर फंसाया जा रहा है,जबकि एपी ऑफिस में बैठा एक एसआई खुले आम ,इस घोटाले के आरोपियों को संरक्षण दे रहा है और इस बात के सबूत मैं देने के लिए तैयार हूं। छत्तीसगढ़ के भीतर एक और एप बन गया है। पूर्व मंत्री मूणत कहा कि मोहननगर थाने में महादेव एप के सरगनों की नामजद रिपोर्ट है,लेकिन उन्हें पकड़ने की जगह छोटे मोटा सट्टा खिलाने वालों को पकड़ा जा रहा है।
 

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मानव–पशु प्रेम की अनोखी मिसाल पेश करने वाले चंडी माता मंदिर में विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री चंडी माता मंदिर प्रांगण में हर संध्या मंदिर तक विचरण करने वाले भालुओं को देखा। यह मंदिर मानव–पशु प्रेम और साहचर्य की अदभुत मिसाल पेश करता है ।श्री चंडी माता मंदिर में हर संध्या पूजन के समय भालुओं का दल स्वतः पहुंच आता है। मुख्यमंत्री ने मंदिर तक आने भालुओं की संख्या और उनके व्यवहार के संबंध में जानकारी ली। 
 उन्हें बताया गया कि ये भालू हिंसक नहीं हैं। लोगों की मान्यता है कि ये भालू चंडी माता के भक्त हैं जो रोज माता के दर्शन को आते हैं। मंदिर प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि ये भालू दर्शनार्थियों के साथ पूरी तरह से घुल मिल जाते हैं। विगत कई वर्षों से भालुओं का मंदिर तक आने का सिलसिला कायम है। वर्तमान में सुरक्षा की दृष्टि से जाली और बैरिकेडिंग लगाई गई है। साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा भालुओं को खाद्य सामग्री खिलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मुख्यमंत्री को प्रबंधकों ने बताया कि लोगों ने इन भालुओं को प्रेम से लव, प्रिंस और छोटी का नाम दिया है।
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 15 दिसंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बघेल ने सरदार पटेल का पुण्य स्मरण करते हुए कहा है कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान और उसके बाद देश निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका हमेशा अविस्मरणीय रहेगी। स्वतंत्रता के लिए किये संघर्ष के दौरान उन्होंने कई आंदोलनों का कुशल नेतृत्व किया। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भी सरदार पटेल भारत को एक सूत्र में पिरोने की दिशा में काम करते रहे। उन्होंने देशी रियासतों का भारतीय संघ में विलय कर देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने फ़ौलादी संकल्पों के कारण वे लौह पुरुष के नाम से जाने जाते हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने वाले और देश को 1983 में पहला विश्वकप दिलाने वाले महान क्रिकेटर कपिलदेव आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। ​कपिल देव राजधानी रायपुर के प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने पहुंचे हुए हैं। उनके आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर ही उनका स्वागत किया गया है, कपिल देव प्राइवेट स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।