Close Menu
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

November 20, 2026

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश

November 20, 2026

राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 20
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
  • Home
  • संपादकीय
    • रायपुर
    • दुर्ग
    • बस्तर
    • बिलासपुर
    • सरगुजा
  • राष्ट्रीय
    • दिल्ली
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • धर्म आध्यात्म
  • बिज़नेस
  • Contact Us
Panchayat Tantra 24
Home » रायपुर » Page 1318

Browsing: रायपुर

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ को किया सम्मानित

रायपुर December 11, 2022

समय पूर्व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ शामिल

K.W.N.S.-रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आज छत्तीसगढ़ को समय-सीमा के पहले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स फंक्शनल करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर बनारस में आयोजित कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ को प्रमाण पत्र प्रदान किया। छत्तीसगढ़ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स के संचालन के लिए दिसम्बर-2022 तक के लिए निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा सेंटर्स को फंक्शनल कर लिया है। छत्तीसगढ़ को कुल 4825 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और शहरी स्वास्थ्य केंद्रों का उन्नयन कर हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर्स के रूप में संचालित करने का लक्ष्य मिला था। राज्य में अभी इस लक्ष्य से 62 अधिक यानि 4887 केंद्रों का संचालन हो रहा है।

 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ को इस उत्कृष्ट कार्य व उपलब्धि के लिए बधाई दी है। उन्होंने इसमें लगे विभागीय टीम की पीठ थपथपाते हुए उम्मीद जताई है कि प्रदेश में जल्दी ही सभी चयनित स्वास्थ्य केंद्रों का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उन्नयन कर लिया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. पूनम सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ की ओर से बनारस में यह सम्मान ग्रहण किया।

12 तरह की सुविधाएं मिलती हैं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में

प्रदेश के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में लोगों को प्रसव पूर्व देखभाल व प्रसव, नवजात शिशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, परिवार नियोजन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं संचारी रोग व गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं प्रबंधन, सामान्य रोगों के लिए बाह्य रोगी देखभाल एवं प्रबंधन, आंख-नाक-कान-गला संबंधी सामान्य देखभाल, मुख स्वास्थ्य संबंधी देखभाल, वयोवृद्ध स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं तथा आपातकालीन चिकित्सा सुविधा जैसी 12 तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने इन केंद्रों के माध्यम से योग एवं वेलनेस की गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। प्रदेशवासियों को सार्वभौमिक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) नियुक्त किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद

रायपुर December 11, 2022

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त को उनकी पुण्यतिथि 12 दिसम्बर पर नमन किया है। श्री बघेल ने उनकी कृतियों को याद करते हुए कहा कि मैथिलीशरण गुप्त जी की राष्ट्रीय और सामाजिक चेतना से ओतप्रोत खड़ी बोली की रचनाओं ने बड़े वर्ग पर प्रभाव डाला। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उनकी रचनाओं के प्रभाव को देखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने उन्हें राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। उन्होंने खड़ी बोली को काव्य भाषा के रूप में प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और नये कवियों को प्रेरित किया। गुप्त जी को उनके कालजयी साहित्य के लिए पद्मभूषण सहित कई पुरस्कारों से नवाजा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुप्त जी की रचनाएं भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं जो नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करती रहेगी।

महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा देश में नंबर वन

रायपुर December 11, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। कांग्रेस सरकार आने के बाद अब तक पांच उपचुनाव हो चुके हैं। इनमें तीन उपचुनावों में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को मौका दिया और तीनों जीती हैं। इसी के साथ महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में छत्तीसगढ़ विधानसभा देश में नंबर वन बन चुका है। अब प्रदेश में कुल 16 विधायक महिला हैं।

वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की 90 सीट में से 13 सीटें महिलाओं ने जीत हासिल की थी। इनमें विधानसभा में अंबिका सिंहदेव(बैकुंठपुर), उत्तरी गणपत जांगड़े(सारंगढ़), रेणु जोगी(कोटा), डा. रश्मि सिंह(तखतपुर), इंदू बंजारे(पामगढ़), शकुंतला साहू(कसडोल), अनिता शर्मा (धरसींवा), डा लक्ष्मी धु्रव(सिहावा), रंजना साहू(धमतरी), संगीता सिन्हा(संजारी बालोद), अनिला भेड़िया(डौंडीलोहारा), ममता चंद्राकर(पंडरिया) और छन्न्ी साहू(खुज्जी) चुनकर पहुंची थीं।अभी तीन उपचुनाव के बाद दंतेवाड़ा में देवती कर्मा, खैरागढ़ में यशोदा वर्मा और भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी समेत महिला विधायकों संख्या 16 हो चुकी है।

बता दें कि एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की रिपोर्ट 2019 के अनुसार देश के अन्य राज्यों की विधानसभाओं में कुल सीटों के मुकाबले छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 14.4 प्रतिशत महिला विधायक हैं। जो कि दूसरे राज्यों की तुलना में सर्वाधिक थीं। हालांकि हरियाणा में अब महिला विधायकों की संख्या घटकर आठ हो गई हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में महिलाओं की भागीदारी 14.4 प्रतिशत से बढ़कर 17.7 प्रतिशत हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा से आगे है।

राज्यवार सीट और महिला विधायकों की संख्या

राज्य कुल सीट महिला विधायक प्रतिशत

छत्तीसगढ़ 90 16 17.77

मध्यप्रदेश 230 21 9.13

उत्तर प्रदेश 403 47 11.66

हिमाचल प्रदेश 68 01 1.47

गुजरात 182 15 8.24

हरियाणा 90 08 8.88

महाराष्ट्र 288 23 7.98

राजस्थान 200 27 13.5

ओडिशा 147 15 10.20

छत्तीसगढ़ विधानसभा कुल सीट महिला विधायक

प्रथम विधानसभा 90 06

द्वितीय विधानसभा 90 06

तृतीय विधानसभा 90 12

चतुर्थ विधानसभा 90 10

पंचम विधानसभा 90 16

एक मंत्री और तीन संसदीय सचिव की निभा रही भूमिका

लौंडीलोहारा की विधायक अनिला भेड़िया प्रदेश महिला एवं बाल विकास मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं। बैकुंठपुर से राजपरिवार से आने वाली अंबिका सिंहदेव बतौर संसदीय सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोोग में मंत्री के कामों में हाथ बंटा रही हैं।

आम जनता के लिए नहीं बल्कि खास के लिए चलाई जा रही है वंदे भारत ट्रेन- विकास उपाध्याय

रायपुर December 11, 2022

रायपुर। देश की सबसे तेज चलने वाली वंदे भारत ट्रेन आज विधिवत् रूप से नागपुर से बिलासपुर के लिए चालू हो रही है। जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायकों को विभिन्न स्टेशनों में उपस्थिति दर्ज कराकर हरी झण्डी दिखाने आमंत्रित किया गया है। जिस पर आपत्ति दर्ज करते हुए कांग्रेस विधायक एवं रेलवे में सदस्य विकास उपाध्याय ने कहा, हमें वंदे भारत ट्रेन शुरूआत करने से कोई आपत्ति नहीं है, परन्तु जिस तरह से इसे आम जनता के लिए नहीं बल्कि खास के लिए चलाई जा रही है उसको लेकर आपत्ति है। केन्द्र सरकार ने इसके किराया का निर्धारण जिस तरह से किया है, उसे लेकर घोर आपत्ति है और इसी के चलते हमने तय किया है कि उक्त ट्रेन को हरी झण्डी दिखाने हम अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करायेंगे।

विधायक एवं रेलवे बोर्ड में सदस्य विकास उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र सरकार जहाँ विभिन्न लोकल एवं अन्य ट्रेनों को बन्द कर भारत की अस्मिता से स्पर्शकर्ता वंदे भारत के नाम पर ट्रेनों की शुरूआत कर आम जनता की जेब से मोटी रकम वसुलने की योजना बना रही है, वहीं उसकी कोशिश यह भी हो रही है कि सामान्य व्यक्ति उक्त ट्रेन के आवागमन में लाभ न लें सके। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि निश्चित रूप से भारत की रेल व्यवस्था में उत्तरोत्तर सुधार के साथ नये जमाने के अनुसार ट्रेनों की शुरूआत होनी चाहिए। परन्तु इसका मतलब यह नहीं कि उसे पूरी तरह से आम जनता पर बोझ के रूप में डाल उन्हें उससे वंचित किया जाये। उन्होंने कहा, वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत छत्तीसगढ़ से नागपुर तक चलाये जाने का वे स्वागत करते हैं, परन्तु जिस तरह से इसके किराया में 40 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोत्तरी की गई है, उस पर हम कड़ी आपत्ति दर्ज करते हैं।

गौरतलब हो कि आज वंदे भारत ट्रेन नागपुर से रवाना होकर बिलासपुर पहुँचेगी। इस बीच छत्तीसगढ़ की सीमा पर पहुँचने के पश्चात् विभिन्न स्टेशनों में कांग्रेस विधायकों को उपस्थित होकर हरी झण्डी दिखाने आमंत्रित किया गया है। रायपुर के सरस्वती नगर में विधायक विकास उपाध्याय, रेलवे मुख्य स्टेशन में वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं कुलदीप जुनेजा के साथ ही बिलासपुर में विधायक शैलेष पाण्डेय को इस तरह का आमंत्रण मिला है। जिन्होंने सामूहिक तौर पर इसका बहिष्कार किया है एवं रेलवे बोर्ड में सदस्य विकास उपाध्याय ने केन्द्रीय रेल मंत्री एवं केन्द्रीय रेलवे बोर्ड के अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा है कि वे बेतहाशा उक्त ट्रेन के किराया वृद्धि में संशोधन कर मानवीय दृष्टिकोण के आधार पर किराया तय करें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में सड़कों के मरम्मत का कार्य जारी 

रायपुर December 10, 2022

  K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य में सड़कों के मरम्मत का कार्य लगातार जारी है।इसी कड़ी में कोरिया कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा स्वयं सड़क संधारण कार्यों का निरंतर निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच की जा रही है। कलेक्टर लंगेह द्वारा लगातार मार्गों का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। अमरपुर-चिरमिरी मार्ग का औचक निरीक्षण करने के पश्चात कोरिया जिले के कलेक्टर ने संधारण कार्य का बारीकी से अवलोकन करते हुए उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से सड़क के संबंध में जानकारी ली है। 
अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ने बताया कि इस 12 किमी लंबाई की सड़क में बीटी पैच रिपेयर का काम चल रहा है जिसमें 6 किमी में पैच रिपेयर का काम पूर्ण हो चुका है। शेष पर कार्य प्रगति पर है जिसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। लंगेह ने सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन के तहत गडेरीमोहल्ला-शंकरपुर-भण्डारपारा पहुंच मार्ग, जिसकी लंबाई 03 किलोमीटर है, मार्ग पर डब्ल्यूएमएम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत ही खरवत से जमनीपारा-चरचा मार्ग जिसकी लंबाई 03 किलोमीटर निर्माण है, यहां सीसी सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत विकासखण्ड सोनहत के मझराटोला से पत्थरगंवा मार्ग, जिसकी लंबाई 5.80 किलोमीटर है, बीटी पैच रिपेयर कार्य और रोड मार्किंग कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। दिसंबर माह अंत की समय सीमा में समस्त सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों के मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
 

जी-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित- भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव 

रायपुर December 10, 2022

 K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने जी-20 की बड़ी बैठक छत्तीसगढ़ में सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे राज्य की संस्कृति और अतिथि देवो भव की भावना का दुनिया भर में फैलाव होगा। छत्तीसगढ़ की संस्कृति की सुगंध, छत्तीसगढ़ की माटी की महक दूर देशों से पधारने वाले देवतुल्य अतिथियों के माध्यम से और अधिक विस्तारित होगी। हमारी अनूठी संस्कृति धर्म दर्शन अध्यात्म का प्रसार नए सोपान छुएगा। दुनिया देखेगी कि भारत के इस राज्य का निर्माण और विकास किस दूरगामी सोच के साथ किया गया है। दुनिया अनुभव करेगी कि मजबूत भारत के मजबूत छत्तीसगढ़ में ठोस धरातल पर विकास की बुनियाद किस तरह रखी गई है। भारत के विश्वप्रतापी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के विकास को प्राथमिकता देते हैं। 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साव ने कहा कि अब प्रदेश की सभ्यता और संस्कृति को विश्व के कोने कोने में पहुंचाने मोदी जी ने जी- 20 का अति विशेष कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में करवाने स्वयं फोन करके निश्चित करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस उदारता तथा छत्तीसगढ़ के लोगों से प्रेम के लिए जितना भी धन्यवाद किया जाए, कम है। उन्हीं की वजह से अब छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता का डंका पूरे विश्व में बजेगा एवं छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की गूंज पूरे विश्व में सुनाई देगी।
 

 श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग ब्लॉक के ग्राम संडी एवं कुकरा में दी करोड़ो की सौगात 

रायपुर December 10, 2022

 
 K.W.N.S.-रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक के ग्राम संडी एवं कुकरा में करीब एक करोड़ 69 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। डॉ. डहरिया ने ग्राम कुकरा में 05 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक भवन, रंगमंच लागत 03 लाख और 14 लाख 50 हजार रूपये की लागत से वन महिला भवन का लोकार्पण किया। ग्राम संडी में 05 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन, पंचायत भवन उन्नयन का लोकार्पण और नल जल योजना के तहत एक करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पानी की टंकी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 
नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में लोगों की खुशहाली के सभी जरूरी कार्य किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में किसानों, अनुसूचित जाति, जन जाति, पिछड़ा वर्ग महिलाओं एवं बच्चों सहित समाज के सभी वर्गों की खुशहाली के लिए कार्य किये जा रहे हैं। किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत खेतिहर मजदूरों और भूमिहीन परम्परागत कार्य करने वाले लोगों को लाभांवित किया जा रहा है। प्रदेश में किसानों को धान का समर्थन मूल्य पर खरीदी से किसानों की आर्थिक फायदा हो रहा है, जिससे प्रदेश में चारों ओर खुशहाली है। किसान बाजार में अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं, जिससे बाजार में व्यवसायियों के चेहरे पर रौनक है। वनांचलों में वनोपजों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है, इसमें वनवासी भाई भी आर्थिक तरक्की कर रहे हैं। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, श्रमिकों एवं अन्य कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं पढ़ने-लिखने के लिए सहायता प्रदान की जा रही हैं।
 

कोर्ट ने डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया को 4 दिनों के लिये ED हिरासत में भेजा 

रायपुर December 10, 2022

 
 K.W.N.S.-रायपुर। कोर्ट ने फिर डिप्टी सचिव सौम्या चौरसिया को चार दिनों के लिये ED हिरासत में भेजा है। ED ने सौम्या चौरसिया की संपत्ति को भी मनी लॉड्रिंग मामले में अटैच किया है। बता दें कि ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने शुक्रवार को मनी लांड्रिंग और कोल परिवहन में अवैध लेवी के मामले में स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में चालान पेश किया था। आज कथित सरगना सूर्यकांत तिवारी, आईएएस समीर विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी और सीएम सचिवालय की डिप्टी सेक्रेटरी सौम्या चौरसिया को स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की अदालत में पेश किया गया है। इससे पहले ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के कर्मचारी बड़े बड़े कार्टून में सबूत लेकर आए।
 

रायपुर में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली 58 विद्यार्थियों को किया सम्मानित 

रायपुर December 10, 2022

K.W.N.S.-रायपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने शहीद वीर नारायण सिंह बलिदान दिवस के अवसर पर आज रायपुर के नवीन विश्राम गृह परिसर में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी स्मृति प्रयास आवासीय विद्यालयों के प्रतिभाशाली 58 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्रयास आवासीय विद्यालय के यह प्रतिभावान विद्यार्थी वर्ष 2021-22 की राष्ट्रीय स्तर की जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं में अध्ययन कर रहे हैं। मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर आईआईटी, एनआईटी, ट्रीपल आईटी और मेडिकल में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 50-50 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों द्वारा सम्मान समारोह में वर्ष 2021-22 में प्रयास आवासीय विद्यालय की उपलब्धि पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया। 
 मंत्री डॉ. टेकाम ने इस अवसर पर राज्य की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के अधोसंरचना निर्माण के लिए 72 करोड़ 83 लाख 73 हजार रूपए की लागत वाले 32 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इसमें 67 करोड़ 86 लाख 28 हजार रूपए के 29 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 04 करोड़ 97 लाख 45 हजार रूपए के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर आईआईटी धनबाद में अध्ययनरत छात्रा कु. मेरिना स्मृति मिंज और आईआईटी रायपुर में अध्ययनरत छात्र मुरली मनोहर वर्मा ने अपने अनुभव भी साझा किए।
मंत्री डॉ. टेकाम ने समारोह में सम्मानित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिभावान बच्चों को आज उनके परिश्रम का इनाम मिल रहा है, जो बच्चे आज यहां जगह नहीं बना पाए है उन्हें इनसे सीखने की जरूरत है। चुनौती कोई भी हो प्रयास करने से उसे दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने देश के सर्वोच्च संस्थानों में प्रवेश पाकर राज्य एवं जनजाति का मान बढ़ाया है। बच्चों की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सराहने का अवसर है। प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है, साथ ही आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस प्रकार के आयोजन से प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और प्रतिभा निखर कर सामने आती है।
मंत्री डॉ. टेकाम ने कहा कि प्रयास आवासीय विद्यालय राज्य के संपूर्ण अनुसूचित क्षेत्र सहित गैर-अनुसूचित क्षेत्र में स्थित नक्सल प्रभावित जिलो के आदिवासी उप-योजना क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रारंभ से प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टिकोण से तैयार करता है, जिससे वे विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रतिष्ठापूर्ण संस्थाओं में प्रवेश पाना योग्य बन सके। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में अब तक प्रयास विद्यालय से 107 आईआईटी, 305 एनआईटी, 916 विद्यार्थी विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में और 47 विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश प्राप्त का रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2021-22 में प्रयास आवासीय विद्यालयों ने आईआईटी में 10, एनआईटी में 36, ट्रीपल आईटी में 08, मेडिकल कॉलेज में 04 विद्यार्थियों ने और विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाओं को मिलाक
 

पेट्रोल पंप में सिगरेट पी रहे थे। पंप कर्मचारी ने मना किया तो राड से कर दी पिटाई,तीन आरोपी गिरफ्तार 

रायपुर December 10, 2022

K.W.N.S.-रायपुर। बीते दिन एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें कुछ युवक-युवती कोतवाली इलाके के पेट्रोल पंप में सिगरेट पी रहे थे। पंप कर्मचारी ने ऐसा करने से मना किया तो राड से उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद दोबारा सात बजे कार क्रमांक सीजी 04 केजे 8373 से आकर देखे लेने की धमकी दी। उसी समय कार से उतरकर एक युवती ने आकर कहा कि तुम लोगों को झूठे केस में फंसा दूंगी। उसके बाद सभी कार में सवार होकर चले गए। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर सीसीटीवी फूटेज के आधार पर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना पचपेढ़ी नाका रोड स्थित पुजारी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप में कार्यरत तेजेश्वर वर्मा (22) ने शिकायत दर्ज कराया कि आठ दिसंबर की रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक उसकी पेट्रोल पंप में डयूटी थी। तड़के पांच बजे एक युवक सिगरेट पीते हुए आया और कहा कि पेट्रोल पंप के सामने रोड में मेरी कार बंद हो गई है, डीजल दो। तब पेट्रोल पंप में साथ में डयूटी कर रहे चंद्र प्रकाश साहू ने कहा कि पेट्रोल पंप में आप सिगरेट नही पी सकते, दुर्घटना हो जायेगी, सिगरेट बुझा दो। यह कहने पर युवक बहस करने लगा।तेजेश्वर ने गाली देने से मना किया तो युवक ने गाली-गलौज कर पंप में हवा मशीन में लगने वाली लोहे की पट्टी उठाकर हमला कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर पंकज महंत, इरशाद कुरैशी और करन छितेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है।
 

Previous 1 … 1,316 1,317 1,318 1,319 1,320 … 2,035 Next
Advertisement
× Popup Image


RO No. 13728/1

Recent Posts

  • 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
  • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने और समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण के दिए निर्देश
  • राज्य स्तरीय इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिसेज श्रेणी में छत्तीसगढ़ को दूसरा स्थान, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ग्रहण किए राष्ट्रीय पुरस्कार
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन, मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक
  • दिल्ली दौरे पर CM साय: भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, UP चुनाव को लेकर कहीं बड़ी बात

Recent Comments

No comments to show.

 

Panchayat Tantra 24

panchayattantra24.com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है, जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है। साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को फेसबुक, व्हाट्सएप, यूट्यूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय-समय पर न्यूज भेजा जाता है।

Email Us: panchayattantra24@gmail.com
Contact: +91 7000291426

Categories

  • Uncategorized
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एंटरटेनमेंट
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • दिल्ली
  • दुर्ग
  • धर्म आध्यात्म
  • बस्तर
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • मध्य प्रदेश
  • रायपुर
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • सरगुजा

Contact Details

Owner and Editor
Kanya Kumari pandey

Mobile No.
7000291426

Address
Subhas Nagar Near Jal Vihar Colony Raipur Chhatisgarh

© 2026 Designed by RT Internet Services.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.