Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने ट्वीट कर लिखा – कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा, हम सबकी नेता श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए हैं। आप हम सब की प्रेरणा हैं। आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की हम सब कामना करते हैं।जीवेत् शरदः शतम्
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का आज 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. सोनिया गांधी अभी राजस्थान में हैं. सवाई माधोपुर के रणथंभौर में आज उनके जन्मदिन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. इससे पहले सोनिया गांधी ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ रणथंभौर टाइगर सफारी का लुत्फ उठाया. पीएम मोदी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी. पीएम मोदी ने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कांग्रेस के कई नेताओं ने भी सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी. इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, एक महिला जिसने इस देश की सेवा में बहुत कुछ खोया है, फिर भी इस देश की प्रगति के लिए वे अपने पूरे जोश के साथ मजबूती से खड़ी रही और हर सुख-दुख में कांग्रेस पार्टी का मार्गदर्शन किया. हमारी नेता सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और उनके लिए ये साल खुशहाल हो. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।

K.W.N.S.-रायपुर। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गये हैं। अब तक गुजरात में भाजपा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। इसी के साथ हिमाचल कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग यानी अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का खतरा भी महसूस होने लगा है। बताया जा रहा है कि नतीजों के बाद कांग्रेस अपने विधायकों को चंडीगढ़, रायपुर अथवा जयपुर-उदयपुर ला सकती है।
कांग्रेस विधायकों को रायपुर लाए जाने की संभावना से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, विधायकों को यहां तो नहीं लाएंगे लेकिन अपने साथियों को संभालकर तो रखना पड़ेगा। भाजपा कुछ भी कर सकती है। वह किसी भी स्तर पर जा सकती है। गुजरात चुनाव के रुझानों पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गुजरात में भी हमें आखिरी तक इंतजार करना चाहिए। वह बड़ा प्रदेश है। 20-22 राउंड की गिनती होगी। शाम को मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
चंडीगढ़ में रहेगा भूपेश बघेल का मोर्चा : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5 बजे के करीब रायपुर से चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा, वहां विधायक दल की बैठक के बाद हाईकमान को रिपोर्ट दी जाएगी। अब आगे विधायक दल और हाईकमान जो तय करेगा वह होगा। एयरपोर्ट से वे सीधे होटल रेडिसन जाएंगे। वहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ हिमाचल की स्थिति को लेकर रणनीतिक चर्चा होनी है। जरूरत महसूस हुई तो वे शिमला के लिए भी रवाना हो जाएंगे। वहां कांग्रेस विधायक दल को एकजुट रखना अभी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने जा रही है। राजीव शुक्ला और दूसरे प्रमुख नेता दिल्ली में पहले ही मोर्चा संभाल चुके हैं।
सीएम बनाना सबसे बड़ी चुनौती : हिमाचल प्रदेश में जीत के बाद पार्टी के सामने एक बड़ी चुनौती सीएम चुनने को लेकर रहेगी। गुटबाजी से अछूती हिमाचल कांग्रेस नहीं है। भले चुनाव लडऩे के लिए तमाम नेता आपसी खींचतान भुलाकर एक हो गए हों, लेकिन चुनाव खत्म होते ही नतीजों से पहले बड़े नेताओं की सीएम बनने की महत्वाकांक्षा फिर सिर उठाने लगी है। पिछले दिनों पार्टी के एक गुट ने शीर्ष नेतृत्व को लेटर मांग की थी कि चुने गए विधायकों को ही सीएम चुनने का अधिकार दिया जाए। माना जा रहा है कि यह लेटर कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुट की ओर से लिखा गया था। चर्चा है कि यह लेटर प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की दावेदारी को रोकने के लिए लिखा गया था। दूसरी ओर, हाल ही में प्रतिभा सिंह ने इशारों-इशारों में लंबे समय तक सूबे के सीएम रहे अपने पति वीरभद्र सिंह की विरासत का जिक्र करते हुए अपने परिवार की दावेदारी पेश की थी।
रेस में प्रतिभा सिंह और सुखविंदर सिंह सुक्खू ही सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वीरभद्र सिंह और सुक्खु का छत्तीस का आंकड़ा रहा है, जो आज भी सिंह परिवार और सुक्खु के बीच जारी है। इनके अलावा वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री और सुधीर शर्मा भी दावेदार माने जा रहे हैं। मीटिंग में यह हो सकता है तय : कांग्रेस के तमाम विधायक चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की शाम विधायक दल की मीटिंग होनी है, जिसमें सीएम पद को लेकर चर्चा होनी हैं। सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में एक लाइन का प्रस्ताव पास हो सकता है, जिसमें हाइकमान को सीएम पद पर फैसला छोडऩे की बात कही जाएगी। डेप्युटी सीएम भी बनाए जा सकते हैं : अहम सूत्र के मुताबिक, पार्टी सीएम के साथ-साथ दो डिप्टी सीएम के फॅार्मूले पर आगे बढ़ सकती है। राजा वीरभद्र के परिवार को कुछ न कुछ पद मिलना तय माना जा रहा है। अगर प्रतिभा सिंह को नहीं मौका मिलता तो डेप्युटी सीएम का पद बेटे विक्रमादित्य सिंह के पास जा सकता है। प्रियंका गांधी और प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला दोनों का झुकाव सिंह फैमिली की ओर माना जाता है। लोकसभा सांसद हैं प्रतिभा सिंह : हालांकि प्रबल दावेदारी के बावजूद प्रतिभा सिंह के मुद्दे पर कुछ अड़चनें हैं। मसलन विधायकों का जोर अगर किसी विधायक को जिम्मेदारी देने पर हुआ तो पार्टी के लिए चुनौती बढ़ेगी। इसके अलावा, पार्टी के सामने एक असमंजस प्रतिभा सिंह की लोकसभा की सदस्यता भी है। वह मंडी सीट से सांसद हैं। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो उन्हें लोकसभा से इस्तीफा देना होगा। ऐसे में कांग्रेस के सामने एक बड़ा सवाल उस सीट को वापस पाने का रहेगा। उपचुनाव में सीट खोने की आशंका भी है।

K.W.N.S.-रायपुर। देश की राजनीतिक पटल पर दो नाम ही छाए हुए हैं। एक पीएम नरेंद्र मोदी तो दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। जिसने हिमाचल प्रदेश में अपनी राजनीति का लोहा मनवा दिया है। गुजरातियों ने यदि गुजरात में पीएम मोदी के लिए गुजराती मा बोलु तने प्रेम करूं छु तो छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर की जनता ने भूपेश के लिए कहा पोसइया हवय त फिकर का बर, लात तान के सोबो अऊ बारी बखरी ला बो-बो । हाल ही में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के साथ हुए छत्तीसगढ़ सहित अन्य भाजपा शासित राज्यों में हुए उपचुनाव के जो परिणाम आए है उसमें दो प्रमुखों की उपलब्धियों की गुणगान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में जो भरोसा भानुप्रतापुर के मतदाताओं ने कर बताया कि भूपेश है तो भरोसा है, वहीं गुजरात में मोदी है तो मुमकिन है कर दिखाया।
गुजरात में 25 वर्षों से सत्ताधारी दल भाजपा नहीं बदली, लेकिन नेता बदलते रहे, पार्टी की पसंद ना पसंद से आते-जाते रहे। गुजरात कीभूमि में यदि कोई सबसे ज्यादा पूज्यनीय है तो वो है मोदी-शाह जो लगातार गुजरात में भाजपा की बुनियाद इतनी बुलंद कर दिए हंै कि वहां दूसरे दल पानी भर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने कामकाज के प्रदेश को विपक्षविहीन कर दिया है। 90 में से 71 सीटों पर काबिज कांग्रेस भूपेश के भरोसे ही सत्ता पर पहुंची है। पिछले चार सालों से नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी के साथ गोबर-गौ-मूत्र खरीदी के साथ पिछले चार माह से भेंट-मुलाकात कर जनता का भरोसा जीत कर सबसे करीब पहुंच चुके है। 2023 का विधानसभा चुनाव का सेमी फाइनल कहे जाने वाले भानुप्रतापपुर उपचुनाव में फाइनल के संकेत दे दिया कि छत्तीसगढ़ में भूपेश का कोई विकल्प नहीं।
लगातार पांच उपचुनाव में भूपेश की रणनीति और कामकाज पर जनता ने मुहर लगाकर प्रदेश को विपक्षविहीन कर दिया। भूपेश की योजनाओं का पीएम नरेंद्र मोदी सहित यदाकदा छत्तीसगढ़ आने वाले केंद्रीय मंत्रियों के साथ हाल ही में आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य राममाधव ने सीएम भूपेश के राम वनगमन पथ को सारे देश में एक नई पहचान देने के लिए दिल से तारीफ की और बधाई देते हुए नहीं थकेे। भूपेश बघेल की जीवटता के आगे भाजपा को बड़े दिग्गज नेता नहीं टिक पाए। भाजपा के रणनीतिकार भूपेश को लाख घेरने की कोशिश करते रहे, जय-वीरू को लड़ाने की कोशिश करते रहे लेकिन भाजपाईयों की मंशा पूरी नहीं हो सकी। चार साल तक भाजपाई भूपेश को घेरने की सिर्फ सोचते रहे लेकिन कुछ नहीं कर पाए। प्रदेश में अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के आने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रदेश यात्रा में कार्यकर्ताओं को आक्रमकता के साथ सरकार के भ्रष्टाचार खिलाफ खड़े होने का मंत्र दिया वह भूूपेश के मंत्र के आगे नतमस्तक हो गई। कार्यकर्ताओं में जोश तो दिखा पर उसका असर वोट पर नहीं दिखा। भूपेश की रणनीति ने भाजपा के दिग्गजों को चक्रब्यूह में ऐसे घेरा की वो उससे निकल ही नहीं पा रहे हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष तरूण बिजौर एवं सदस्यगण, श्री खिलावान बघेल, सरोजनी रात्रे, और तुलसी दौड़िया को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। बघेल ने कहा कि मुझे आशा है कि बोर्ड के अध्यक्ष सारे सदस्य को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण समर्पण भाव करते हुए प्रदेश की प्रगति में भागीदारी निभाएगें। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष के.पी खान्डे और उपाध्यक्ष पदमा मनहर भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सभ्यता के शुरूआत से चमड़े का महत्व रहा है। पहले चमड़े से बने हुए जूते चप्पल पहना करते थे। धीरे-धीरे विकास की दौड़ में चमड़े के व्यापार को प्रभावित किया, चमड़े का उपयोग कम होता गया। जूते चप्पल के निर्माण में भी दूसरे पदार्थ का उपयोग किया जाने लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम ने परंपरागत व्यवसायों को संरक्षित करने का कार्य किया, हमने गौठान बनाये गए। उन्होंनें कहा कि परंपरागत व्यवसाय से बने उत्पादों को आधुनिक बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिले इसके लिए इसे उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग कराने की व्यवस्था की ब्राडिंग की और उनकी बिक्री के लिए शहरों में सी मार्ट की व्यवस्था की गई। साथ ही रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना की गई है। इसके विकास के लिए 600 करोड़ रूपए बजट का प्रावधान किया गया है। इससे हमारे परंपरागत व्यवसायों के विकास के साथ गांव में अन्य व्यापार करने के भी अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को उनकी छाया चित्र भेंट की गई। इस समय समाज के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुख्यमंत्री निवास में चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बोर्ड के नव नियुक्त अध्यक्ष तरूण बिजौर एवं सदस्यगण, श्री खिलावान बघेल, सरोजनी रात्रे, और तुलसी दौड़िया को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। बघेल ने कहा कि मुझे आशा है कि बोर्ड के अध्यक्ष सारे सदस्य को जो जिम्मेदारी दी गई है उसे पूर्ण समर्पण भाव करते हुए प्रदेश की प्रगति में भागीदारी निभाएगें। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष के.पी खान्डे और उपाध्यक्ष पदमा मनहर भी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मानव सभ्यता के शुरूआत से चमड़े का महत्व रहा है। पहले चमड़े से बने हुए जूते चप्पल पहना करते थे। धीरे-धीरे विकास की दौड़ में चमड़े के व्यापार को प्रभावित किया, चमड़े का उपयोग कम होता गया। जूते चप्पल के निर्माण में भी दूसरे पदार्थ का उपयोग किया जाने लगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बनने पर हम ने परंपरागत व्यवसायों को संरक्षित करने का कार्य किया, हमने गौठान बनाये गए। उन्होंनें कहा कि परंपरागत व्यवसाय से बने उत्पादों को आधुनिक बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिले इसके लिए इसे उत्पादों की अच्छी पैकेजिंग कराने की व्यवस्था की ब्राडिंग की और उनकी बिक्री के लिए शहरों में सी मार्ट की व्यवस्था की गई। साथ ही रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क की स्थापना की गई है। इसके विकास के लिए 600 करोड़ रूपए बजट का प्रावधान किया गया है। इससे हमारे परंपरागत व्यवसायों के विकास के साथ गांव में अन्य व्यापार करने के भी अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को उनकी छाया चित्र भेंट की गई। इस समय समाज के अन्य प्रतिनिधी उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा कि 2023 में भी यही नतीजे रहेंगे। जो 2018 में थे। पूर्व सीएम रमन सिंह का नाम लिए बगैर कहा-छत्तीसगढ़ की जनता ही असली बघवा है। हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाए गए भूपेश बघेल अब से कुछ देर पहले चंडीगढ़ रवाना हुए। माना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में सीएम बघेल ने चार साल की उपलब्धियों पर जनता का विश्वास कायम है। नतीजे ये बताते हैं। साथ ही मनोज मंडावी का क्षेत्र के मतदाताओं से पारिवारिक संबंध भी रहा है। उन्होंने कहा कि ये नतीजे लगभग 2018 की तरह ही रहे। वोट प्रतिशत कुछ कम हुआ है। साथ ही सर्व आदिवासी समाज को जो वोट मिले वो आप पार्टी, जोगी कांग्रेस के रहे। समाज ने कसमे खिलाकर बड़े-बड़े दावे किए थे। जो धरे के धरे रह गए। उन्होंने कहा जिस भाजपा में 15 साल तक बृजमोहन अग्रवाल जीत की गारंटी माने जाते रहे उनकी पार्टी वहां दूसरे-तीसरे स्थान पर रही। इसलिए मैं कहता हूं असली बघुआ जनता है। बघेल ने कहा भाजपा के लोग आदिवासी समाज को हर तरह से सहयोग करते रहे इस उम्मीद में कांग्रेस का वोट काटेंगे। ऐसा हुआ नहीं।
बघेल ने बताया चूंकि वो चंड़ीगढ़ जा रहे इसलिए फोन पर सावित्री मंडावी को बधाई दी है। गुजरात और हिमाचल के नतीजों पर सीएम बघेल ने कहा कि गुजरात में चौकाने वाले नतीजे रहे। हमें जनादेश स्वीकार है। एक साल के सीएम के नेतृत्व में डेढ़ सौ से अधिक सीटें जीतना अविश्वसनीय और आश्चर्यजनक है। इतना तो मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में नहीं मिला। हिमाचल में कांग्रेस ने मतदाताओं को 10 गारंटी दी थी उसका प्रभाव पड़ा है। जनता से विश्वास जताया है। चंड़ीगढ़ जा रहा हूं, विधायक दल की बैठक करके सरकार के मुखिया का फैसला किया जाएगा।
K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में लगातार पांचवें उपचुनाव जीतने में सफलता हासिल की है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की 20 हजार से ज्यादा वोट से जीत तय मानी जा रही है. इससे पहले कांग्रेस ने चित्रकोट, दंतेवाड़ा, मरवाही, खैरागढ़ उपचुनाव में जीत हासिल की थी. इसके बाद अब भानुप्रतापपुर में रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल की है. 17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी 20263 मतों से आगे है. अब मात्र दो राउंड की गिनती ही शेष बची है. भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है. आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत कांग्रेस के आला नेता भी मतगणना स्थल पर पहुंच चुके हैं. विधानसभा मुख्यालय भानुप्रतापपुर और कांकेर में जश्न का माहौल शुरु हो गया है. कांग्रेस समर्थक पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जीत की खुशी मना रहे. वहीं कार्यकर्ता जमकर कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा रहे।
K.W.N.S.-रायपुर। हिमाचल में कांग्रेस ने सीएम चयन की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए सीएम बघेल दोपहर 2 बजे दिल्ली जा रहे हैं। जहां से वे शिमला जाएंगे। पार्टी ने उन्हें, हिमाचल में सीएम चयन के लिए आब्जर्वर नियुक्त किया है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात के अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट और 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं. वोटों की गिनती भी शुरू हो गई है. मैनपुरी सीट सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई है. इसके अलावा जिन विधानसभा सीटों के नतीजे आएंगे उनमें उत्तर प्रदेश की रामपुर और खतौली सीट, ओडिशा की पद्मपुर सीट, राजस्थान की सरदारशहर सीट, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट शामिल है. रामपुर सीट सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने की वजह से खाली हुई है।

K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान महासमुंद जिले के सरायपाली विधासनसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कल सरायपाली के ग्राम बलौदा एवं बसना के ग्राम भंवरपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में 28 करोड़ 65 लाख 05 हजार रुपए के विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 23 करोड़ 62 लाख 94 हजार रुपए के 29 कार्या का भूमिपूजन और 5 करोड़ दो लाख 11 हजार रुपए के 15 कार्याें का लोकार्पण शामिल है। भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया, नया विश्राम गृह निर्माण और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल है। लोकार्पण कार्याें में स्कूल में आहता निर्माण, रंगमंच निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन, तालाब में पचरी निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल है।

K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकर ने प्रदेश की जनता के हित में बड़ा फैसला लेते हुए आरक्षण संशोधन विधेयक पास किया था, लेकिन अब इस विधेयक में पेंच फंस गया है। दरअसल प्रदेश की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने अब तक इस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया है। यानि ये विधेयक कानूनी तौर पर अमल में नहीं आया है। वहीं, अब इस मामले को लेकर सियासत गरमाते हुए नजर आ रही है। राज्यपाल द्वारा विधेयक में हस्ताक्षर नहीं किए जाने को लेकर मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा पर करारा निशाना साधा है।
मंत्री अमरजीत भगत ने कहा है कि BJP लगातार आरक्षण रोकने का प्रयास कर रही है। BJP के नेताओं ने राज्यपाल से हस्ताक्षर करने का आग्रह नहीं किया है। विधानसभा में भी भाजपा ने विधेयक रोकने की कोशिश की और अब भी भाजपा के नेता इसे रोकने की कोशिश में लगे हैं। हमने राज्यपाल से जल्द हस्ताक्षर का आग्रह किया है। उन्होंने आगे कहा कि BJP आदिवासियों की भावनाओं के साथ राजनीति कर रही है। BJP ने विरोध में माहौल बनाने की कोशिश की और विशेष सत्र को लेकर भी विरोध किया। कानून की किताब लेकर आरक्षण रोकने की कोशिश की। इससे एक बात को साफ हो गया है कि भाजपा आदिवासी विरोधी है।