Browsing: रायपुर

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने अपना पूरा जीवन समाज के लिए समर्पित कर दिया। हर महत्वपूर्ण अवसर पर वे मुझसे मिलने के लिए मेरे निवास आया करती थीं। उनका सानिध्य और आशीर्वाद मुझे हमेशा मिलता रहा। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

 
   K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक बाइक गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो। 
पति और पत्नी मौत थाना कुम्हारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात चंगोराभाठा निवासी आजूराम देवांगन अपनी पत्नी निर्मला एवं 12 वर्षीय बेटी को लेकर अपने मोपेड पावर एक्सल क्र. सीजी 04 एनएच 5125 पर सवार होकर ग्राम जंजगिरी कुम्हारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वापस जाते समय कुम्हारी में बन रहे अधूरे ब्रिज को नहीं देख पाने के कारण वे सीधे पुल से जा भिड़े, जिससे पति और पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई एवं उनकी 12 वर्ष की बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गई है। एक अन्य घटना में अवन्ति बिहार कालोनी रायपुर निवासी नवीन प्रीतवानी (25 वर्ष) भी भिलाई से शादी समारोह से अपनी कार सीजी 04 एनएस 8449 से लौट रहा था। अचानक कार निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे बने ब्रिज से टकरा गई और युवक घायल हो गया। दोनों घटना रात्रि लगभग 12 बजे की बतायी जा रही है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल आज दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री सचिवालय से जारी शेड्यूल के मुताबिक सीएम भूपेश बघेल 12.15 को पंजाब से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। शिमला में है सीएम भूपेश बघेल बता दें कि कांग्रेस को हिमाचल में पूर्ण बहुमत मिली है. मुख्यमंत्री पद के लिए प्रदेश के 6 नेता दावा कर रहे हैं। इस बीच, नाटकीय मोड़ तब आया जब हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल और हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा सरकार बनाने का दावा पेश करने कल राजभवन पहुंचे थे। इससे पहले बघेल समेत तीनों केंद्रीय नेताओं ने दोपहर करीब 1 बजे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह से होटल में ही बैठक की। इसके बाद प्रतिभा सिंह सीधे अपने निजी आवास होली-लॉज चली गईं। दूसरी ओर कांग्रेस के सभी विधायक शिमला के अलग-अलग होटलों में जुटे हैं। वे अलग-अलग गुटों में मीटिंग कर रहे हैं।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। ब्रह्माकुमारी कमला दीदी का निधन हो गया. निधन पर राज्यपाल उइके ने ट्वीट कर लिखा – प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय प्रशासिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कमला दीदी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं उनके अनुयायियों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 

 
 
 K.W.N.S.-धरसींवा। राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के सामानों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. रायपुर रेंज IG आरिफ शेख औऱ SSP प्रशांत अग्रवाल एक निजी फैक्ट्री पहुंचे. जहां 5 जिलों का 6,124 किलो गांजे को नष्ट किया गया. दरअसल, धरसींवा के सांकरा स्थित प्लांट में शुक्रवार को गांजा नष्टीकरण कार्य सुबह 11 बजे से शुरू हुआ. ये गांजे पांच जिले के थे, जिसको रायपुर लाकर राख किया गया. भट्टी में डालकर जलाया गया, ताकि ये नशे का सामान किसी के हाथ न लगे. रायपुर रेंज आईजी आरिफ शेख और एसएसपी रायपुर प्रशांत अग्रवाल, धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर, सीएसपी उरला राजीव शर्मा की उपस्थिति में बड़ी संख्या में थाना क्षेत्रों से आये पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारियों की उपस्थिति में गांजा नष्टीकरण का काम किया गया. एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार सहित GRP का 6,124 किलो गांजा प्लांट के पॉवर प्लांट में जलाकर नष्ट किया गया.
 

 
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह को उनके बलिदान दिवस 10 दिसम्बर पर नमन किया है। बघेल ने वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कठिन संघर्ष किया। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। राज्य सरकार ने उनकी स्मृति में आदिवासी एवं पिछड़ा वर्ग में उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान स्थापित किया है। श्री बघेल ने कहा है कि शहीद वीर नारायण सिंह के अन्याय के खिलाफ संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
 

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ भाजपा के सभी सांसदों ने संसद में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर नागपुर वंदे भारत द्रुतगति रेल का उपहार देने पर धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नागपुर में 11 दिसंबर को हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत रेल को बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। मार्ग में विभिन्न स्टेशनों पर स्थानीय सांसद, विधायक, जन प्रतिनिधि वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत करेंगे। जनता इस रेल का अवलोकन कर सकेगी। भाजपा सांसदों ने ट्रेन का दुर्ग और राजनांदगांव स्टॉपेज के लिए विशेष रूप से आग्रह किया। जिसे रेलमंत्री ने आज ही स्वीकृत कर दिया। दुर्ग व राजनांदगांव को भी इस रेल का स्टॉपेज देने की मांग पूरी करने के लिए धन्यवाद दिया गया।
 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, रायगढ़ सांसद गोमती साय, जांजगीर सांसद गुहाराम अजगले, कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर बिलासपुर से नागपुर तक चंद घंटों में सफर की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सर्व सुविधा युक्त तेज रफ्तार रेल से छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। समय बचेगा और इससे राज्य के विकास की गति बढ़ेगी। यह सबसे स्पीड ट्रेनों में से एक है। वंदे भारत एक्सप्रेस की खासियत यह है कि वह भारत में निर्मित हुई है। रेलमंत्री श्री वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं के अनुरूप भारतीय रेल का विश्व स्तरीय विकास हो रहा है। यात्री सुविधाओं का विस्तार हुआ है और रेल यात्रा को सुगम तथा सुरक्षित बनाया गया है। यह प्रयास निरंतर जारी है। छत्तीसगढ़ के भाजपा सांसदों ने राज्य के हितों के लिए हमेशा अपनी भावनाओं से अवगत कराया है और इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ की रेल सेवाओं का उन्नयन हो रहा है। छत्तीसगढ़ के विकास में भारतीय रेल का हरसंभव सहयोग मिलता रहेगा।
 

 K.W.N.S.-रायपुर।लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राज्य में सड़कों के कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। लोक निर्माण मंत्री श्री साहू के मुख्य आतिथ्य में आज यहां रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के अंतर्गत चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा मार्ग फोरलेन में चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है का भूमिपूजन किया गया। इस कार्य के लिए शासन ने 49 करोड़ 79 लाख 55 हजार रूपए स्वीकत किए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने की। डॉ. डहरिया ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में राज्य में जनहित के सभी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जन सरोकार के कार्यों के लिए धन की कमी नहीं है। जनसुविधा के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
मंत्री द्वय ने चंदखुरी-पचेड़ा-नरदहा फोरलेन के निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन
लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनहित से जुड़े सभी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राष्ट्रीय राज मार्ग, राज्य मार्ग, मुख्य जिला मार्ग, अन्य जिला मार्ग और ग्रामीण मार्गों के सभी जरूरी कार्य कराए जा रहे हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत सभी स्तर के सरकारी भवनों, कार्यालयों तक आम लोगों को सुगमता से पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत सड़कें बनाना सुनिश्चित किया गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि प्रदेश में स्कूल, अस्पताल, सड़क, सामुदायिक भवन, पुल-पुलिया निर्माण, नाली निर्माण सहित अन्य जनोपयोगी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरंग क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सभी जरूरी निर्माण एवं विकास के कार्य किए गए हैं।
लोक निर्माण मंत्री श्री साहू 
फोरलेन के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्य के भूमि पूजन के कार्यक्रम में जिला पंचायत रायपुर की सदस्य श्रीमती ललिता कृष्णा वर्मा सहित श्री कोमल साहू, श्री दिनेश ठाकुर, श्री रविशंकर धीवर, श्रीमती नेहा दिपेन्द्र वर्मा, डॉ. नरेन्द्र वर्मा, नेहरूलाल डांडे, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री हिम्मत साहू, श्री हितेश चंद्राकर, श्रीमती शारदा देवी वर्मा, श्री भूषण साहू, श्री छन्नूलाल यादव, श्री संतोष साहू, श्री रूपेन्द्र वर्मा एवं श्री प्रेम यदु सहित अन्य जनप्रतिनिधि और नागरिक शामिल हुए।
 

 K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने महतारी एक्सप्रेस नहीं मिलने के कारण गर्भवती महिला की मौत के लिए राज्य सरकार और उसके स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के बीच के सत्ता संघर्ष में कहीं नवजात शिशुओं की जान जा रही है तो राज्य में कई जगह गर्भवती महिलाओं की जान जा रही है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह की वजह से स्वास्थ्य विभाग ने दम तोड़ दिया है। 
स्वास्थ्य मंत्री के गृह नगर अम्बिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लापरवाही के कारण 4 नवजात शिशुओं की मौत की हृदय विदारक घटना के बाद अब कोरबा में एक गर्भवती महिला की जान इसलिए चली गई क्योंकि उसे महतारी एक्सप्रेस उपलब्ध नहीं कराई गई। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विधायक रंजना साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग वेंटिलेटर पर है और स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री के द्वंद्व में आम जनता, बच्चे, गर्भवती माताएं, बुजुर्ग ही नहीं नवजात शिशुओं तक को समुचित उपचार मिलना तो दूर की बात है, जान से खिलवाड़ हो रहा है। कोरबा के ग्रामीण क्षेत्र में जिस गर्भवती महिला की मौत हुई है, उसे यदि समय पर महतारी एक्सप्रेस मिल जाती तो उसे बचाया जा सकता था लेकिन अराजक सरकार की ध्वस्त व्यवस्था ने अराजक ने गर्भवती माता के साथ अजन्मे बच्चे की जान ले ली। छत्तीसगढ़ में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां इस तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़ रहा हो। भूपेश बघेल के राज में गर्भवती महिलाओं से लेकर नवजात शिशु और अजन्मे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। इस सरकार की अंधेरगर्दी की कोई सीमा नहीं है। एक के बाद एक मामले सामने आ रहे हैं।
 

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल करने पर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी को बधाई दी है, इसके साथ उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने षड्यंत्र के जरिए सत्ता का दुरुपयोग और चरित्र हनन कर भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि ब्रह्मानंद नेताम पर लगे आरोप और सहानुभूति वोट के कारण कांग्रेस जीत पाई. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ED की कार्रवाई को लेकर कहा कि जहां-जहां करप्शन है, वहां ED जाएगी. जहां गुड़ है, वहीं मक्खी जाएगी. छत्तीसगढ़ में ED और IT की टीमें आई नहीं है, बल्कि स्थाई रूप से यहां बैठी हुई हैं. ED और IT की कार्रवाई अभी शुरू हुई है, जो-जो लोग करप्शन में लगे हैं, जो लोग कम्बल ओढ़कर बैठे हुए हैं, जिन लोगों के हाथ और चेहरे कोयले से रंगे हैं, वो लोग बचेंगे नहीं, उन सब पर कार्रवाई होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में भाजपा के पक्ष में ऐतिहासिक रिजल्ट रहा. लगातार विकास के नाम पर गुजरात चुनाव में जीत मिल रही है. लगातार 27 सालों से जीत रहे हैं. वहीं कांग्रेस की यह सबसे खराब हार है. गुजरात की जनता को बधाई. वहीं हिमाचल चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई, लेकिन वोट प्रतिशत से भी कांग्रेस को देखना चाहिए. महज एक प्रतिशत वोट बीजेपी का कम था. कांग्रेस एंटी इनकंबेंसी के कारण जीतकर सरकार बना रही है।