Browsing: रायपुर

 K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का भूमिपूजन शामिल हैं। 6 सितंबर को राजिम विधानसभा में मुख्यमंत्री बघेल 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत का 203 विकास कार्यो का सौगात दी। जबकि आज उन्होंने बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा में कुल 150 करोड़ 87 लाख 32 हजार रूपये लागत के 244 विकास कार्यो की सौगात दी।
 

K.W.N.S.- रायपुर। भानुप्रतापुर उपचुनाव प्रभारी व वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 4 साल तक कांग्रेस जो अपने विकास की गाथा कहते रही ,भानुप्रतापपुर उपचुनाव में उन्होंने उस पर वोट मांगने के बजाय एक आदिवासी युवक पर झूठे आरोप लगाकर चुनाव जीतना चाहा। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को कांग्रेस ने हमेशा अपमानित करने का काम किया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित पूरी कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी समाज को बिकाऊ बताकर पूरे आदिवासी समाज का अपमान किया है। जिसका बदला भानुप्रतापपुर की जनता जरूर लेगी। यह अपमान पूरे आदिवासी समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शराब सरकारी दुकान के माध्यम से बेची जा रही है। उपचुनाव के दौरान अवैध शराब जो पकड़ी गई है इस सरकार को बताना चाहिए कि वह कहां की है छत्तीसगढ़ की है या दूसरे प्रदेश की शराब है। क्षेत्र का बेटे, पूर्व विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने चरित्र हनन का गंदा आरोप लगाकर उपचुनाव जीतने की ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव प्रचार में कांग्रेसी पूरे चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का चरित्र हनन करते रहे, ऐसी घटिया राजनीति करने के लिए कांग्रेस के लोगो को आदिवासी समाज कभी माफ नहीं करेगा। पूरे चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के नेता आदिवासी समाज को भ्रमित, गुमराह एवं अपमानित करते रहे। कांग्रेस पार्टी ने भानुप्रतापपुर चुनाव के लिए आदिवासी समाज को भ्रमित करते हुए अपमानित किया जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनकी पूरी कांग्रेस पार्टी को जनता की हाय लगेगी। पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि झारखंड की पुलिस को बुलाकर भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने के साथ क्षेत्र के कार्यकताओं को प्रताड़ित भी किया गया।
कांग्रेस ने चुनाव में निम्न स्तर की राजनीति की है ऐसा छत्तीसगढ़ में नही देखा जाता। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी पर झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दिए जाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी की चरित्र हत्या की साजिश कांग्रेस ने रची। अब उसे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए और युवा आदिवासी प्रत्याशी का बार-बार चरित्र हनन करने वाले, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आदिवासी समाज से माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस आदिवासी समाज को लांछित करने के पाप का दंड भुगतने तैयार रहे। कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जो निकृष्ट हरकत की है, आदिवासी समाज उसे कभी माफ नहीं करेगा। बूढ़ादेव पर आस्था रखने वालो को बिकाऊ बताने वाली कांग्रेस ने भोले भाले आदिवासी युवा, भाजपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ने और जीतने से रोकने के लिए जो षड्यंत्र रचाए उसने छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के साथ ही आदिवासी समाज के सम्मान को अत्याधिक ठेस पहुंचाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इससे भी गिरी हुई राजनीति तब की जब आदिवासी युवा को चुनाव के दौरान लगातार बलात्कारी कहते रहे। कांग्रेस ने आदिवासी समाज का घोर अपमान किया है। अब झारखंड हाईकोर्ट ने ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह आदिवासी समाज को प्रताड़ित करने वाली कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए क्षेत्र में अपने सरकारी मशीनरी का उपयोग किया। सीईओ, रेंजर, सहित पुलिस के सभी अधिकारियों पूरे चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में लगाए रखा। क्षेत्र में जब भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अवैध शराब पकड़ी गई तो क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा उस पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया। पूरे भानुप्रतापपुर में सामग्री एवं साड़ी बांटने की शिकायत पर भी प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं किया। कांग्रेस ने एक उपचुनाव जीतने की कोशिश में न केवल लोकतंत्र की हत्या की बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान पर चोट की है। अब आदिवासी समाज कभी कांग्रेस का साथ नही देगा।
 

 

 K.W.N.S.-रायपुर। मंगलवार को भारतीय बौध्द महासभा रायपुर के तत्वाधान में घड़ी चौक के आम्बेडकर चौक रायपुर छत्तीसगढ़ मे सविधान निर्माता बाबा साहेब डाँ.भीमराव रामजी आम्बेडकर जी का 66वां.महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की सुरूवात बाबा साहब आम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बुध्द वंदना कर दो मिनिट का मौनधारण कर श्रृधाजंलि दी गई। श्रृधाजंलि सभा के मुख्य अतिथि मा,विष्णु बघेल जी, विशेष अतिथि मा,एजाज ढेबर जी महापौर, सुनिल सोनीजी सांसद, मा,डाँ.आर.के.सुखदेवे जी प्रोफेसर एव्ं डायरेक्टर, मा,बिम्बिसार जी एग्जीक्यूटिव इंजिनियर, कार्यक्रम की अध्यक्षता आयु,बी,एस,जागृत जी अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश तथा वक्तागण मे मनोज वर्मा जी अधिक्षण यंत्री, ताराचन्द कोशले जी एडवोकेट, सुंदर जोगी जी पार्षद, आकाश शर्मा जी पार्षद, जी.एस.मेश्राम, संघसेन दुफारे जी, रजनी ताई घरडे जी, करणा ताई वासनिक जी, सुनिल गणवीर जी, रघुनन्दन साहूजी इन सभी ने बाबा साहेब जी के जिवनी पर और उनके किए गये कार्य पर अपने अपने विचार रखे, कार्यक्रम मे आयु. प्रकाश भालाधरे जी, दिलीप मेश्राम जी एव्ं एस.एल.चौरे जी के द्वारा श्रृधाजंलि गीत की प्रसुस्ति दी गई कार्यक्रम का मंच संचालन भारतीय बौध्द महासभा के अध्यक्ष प्रकाश रामटेके जी ने किया, आभार व्यक्त सी.डी.खोब्रागड़े जी ने किया इस अवसर पर सेकड़ो की संख्या मे सभी वार्ड से आये हुए बुध्द जीवी समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी महासचिव विजय गजघाटे जी द्वारा दी गई है।
 

 

K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में आज महानदी रेलवे सभागार डब्ल्यू आर एस कॉलोनी में डाक और रेलवे के बीच संयुक्त पार्सल बुकिंग की कार्य योजनाओं को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । इसमें रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (स्ट्रेटेजिक प्लानिंग एंड इम्प्लेमेंटेशन) श्री जी. वी. एल. सत्य कुमार, रायपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ विपिन वैष्णव सहित रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ सर्कल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल विधान चंद्र रॉय, डायेरेक्टर पोस्टल सर्विसेस छत्तीसगढ़ श्री दिनेश मिस्त्री एवं औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यवसायी शामिल हुए। इस बैठक का उद्देश्य रेल और पोस्टल विभाग के संयुक्त पार्सल उत्पाद सेवा’ की अवधारणा मॉडल को उजागर करना है। 
शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने घरो से डाक और रेलवे विभाग के सयुंक्त प्रयासों से अपने पार्सल पंहुचा सकेगें। उन्हें अपने पार्सल भेजने के लिये रेलवे स्टेशनों पर आने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके लिये रेलवे द्वारा एक नंबर जारी किया जायेगा, जिसकी सहायता से आप घर बैठे कॉल करके अपना पार्सल बुक करा सकते है। डाक विभाग के कर्मचारी आपके घर से आपका पार्सल लेकर रेलवे पार्सल गोदाम तक पहुचायेगा। रेलवे पार्सल का परिवहन कर गन्तव्य रेलवे स्टेशन पहुचायेगा, रेलवे स्टेशन से डाक विभाग के कर्मचारी उस पार्सल को निर्धारित पते पर ले जाएंगे और सम्बंधित व्यक्ति को पार्सल सुपुर्द करेगें। औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यवसायी एवं उधमियों से उनके द्वारा वर्तमान में अन्य साधनों द्वारा सामान भेजने के लिये लगने वाले भाड़े, उस सामान के गंतव्य तक पहुचने पर आने वाले खर्च का आंकलन कर संयुक्त पार्सल उत्पाद सेवा की दरें निर्धारित की जायेगी।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संगठन,रायपुर मंडल की अनौपचारिक बैठक रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में माननीय मंडल रेल प्रबंधक श्रीमान संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई I OBC पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार जी का पुष्पगुच्छ देकर शाल से सम्मान कर स्वागत किया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया I वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री उदय कुमार भारती जी के द्वारा इस अनौपचारिक बैठक का समन्वय किया। 
बैठक के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रसाद राव एवं मंडल सचिव ने अन्य पिछड़ा वर्ग कर्मचारियों की समस्या को प्रशाशन के सामने प्रमुख्ता से अवगत कराया I जिसे मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने पूरा समय देते हुए एक एक कर सभी समस्यों पर विस्तृत चर्चा की तथा समस्याओ का समाधान करने की बात कही और आगे भी इस तरह की अनौपचारिक बैठक करते रहने का आश्वासन दिया I साथ ही साथ रायपुर मंडल के अधिकारियो एवं कर्मचारियों के बीच कार्य को लेकर एक स्वस्थ वातावरण बनाये रखने की बात कही जिसे पुरे भारतीय रेल में रायपुर मंडल को एक विशिष्ट दर्ज़ा प्राप्त हो सके I अनौपचारिक बैठक में संगठन के मंडल अध्यक्ष प्रसाद जी, सचिव , कोषाध्यक्ष के साथ सभी शाखा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा को बधाई दी और ट्वीट कर लिखा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी@kumari_seljaजी को बधाई। हम कांग्रेस कार्यकर्ता आपका स्वागत करते हैं। हम सबको विश्वास है कि आपके अनुभव और कुशल नेतृत्व का लाभ मिलेगा।श्री@plpuniaजी का धन्यवाद, हम सबने आपके नेतृत्व में बहुत कुछ सीखा है। 

गरियाबंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गरियाबंद जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र देवभोग में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए वनोपन पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भूमिपूजन किया। उन्होंने ग्रामीण उद्यम पार्क स्थापना के लिए 7.42 करोड़ रुपए की मंजूरी भी दी। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वनोपज पर आधारित यह पार्क  वनांचल क्षेत्र के हजारों वनोपज संग्राहक परिवार के आर्थिक और सामाजिक उत्थान की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत भी उपस्थित हैं।

 
K.W.N.S.- रायपुर। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को झारखंड हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। यानी फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। बता दें कि कांग्रेस ने नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज होने का खुलासा किया था और नामांकन रद्द करने के साथ साथ गिरफ्तारी की मांग की थी। हालांकि चुनाव आयोग को ओर से अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। झारखंड की पुलिस कांकेर पहुंची थी और ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने के लिए नोटिस दिया था। छत्तीसगढ़ भाजपा के कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी को टेल्को थाने की ओर से कोई नोटिस या समन नहीं मिला था। कांग्रेस जब चुनाव में कमजोर पड़ने लगी तब झारखंड पुलिस को लेकर आई। इस पर नेताम की ओर से हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। हाईकोर्ट ने थोड़ी देर पहले ही बलपूर्वक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। गौरतलब है कि भानुप्रतापपुर में आज मतदान है। मतदान के लिए एक घंटे का समय बचा है।
 

  K.W.N.S.-रायपुर। सिंधी कॉन्सिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने झूलेलाल धाम में कंबल वितरण किया जिसमें बड़ी संख्या में जरूरतमंद को कंबल वितरित किया गया सिंधी कॉन्सिल के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया बड़ी संख्या में जरूरतमंद व्यक्ति कंबल लेने पहुंचे और जिनको कंबल मिला सभी ने इस वितरण कार्य को सराहा मंडल अध्यक्ष मुकेश पंजवानी की टीम पूरी झूलेलाल धाम की व्यवथा संभाली हुई थी सिंधी कॉन्सिल महिला विंग की पूरी टीम ने एक एक जरूरतमंद महिला को कंबल दिया। 
वरिष्ठ नेता ने अपने उद्बोधन में कहा जिस प्रकार की ठंड है अगर जरूरतमंद को कंबल मिल रहा है बहुत ही नेक कार्य सिंधी कॉन्सिल कर रही है स्व कांता देवी जसवानी, स्व हरिराम तलरेजा, स्व मोहनलाल तलरेजा, स्व हरिराम सिदारा बिलासपुर की स्मृति में आयोजन किया जा रहा है इस कार्यक्रम में ललित जैसिंघ, मुकेश पंजवानी,संजीव जसवानी,राशि बलवानी,लक्ष्मी बजाज, नीलम कुकरेजा, ईशा वाधवानी,सोनिया नयनजानी,गूंजा मध्यानी,जूही दरयानी,आशीष वासवानी,प्रदीप सिहानी,चंदन जैसिंघ,बॉबी खनूजा,गौरव कुमार उपस्थित थे.
 

 
K.W.N.S.- रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कुम्हारी में आयोजित छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। वे दुर्ग जिले के विकासखण्ड धमधा के कुम्हारी मिनी स्टेडियम पहुंचे है, जहां सर्व समाज मांगलिक भवन कुम्हारी में छत्तीसगढ़ सोनकर समाज द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए।