Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल भानुप्रतापपुर उपचुनाव के प्रचार के लिए रवाना हुए. दरअसल आज कोरर और चारामा में सीएम की आमसभा है. रवाना होने से पहले सीएम ने कहा – भानूप्रतापपुर उपचुनाव हम जीत रहे हैं. बता दें कि भानूप्रतापपुर उपचुनाव 5 दिसंबर को मतदान होना है। भानुप्रतापुर उपचुनाव के लिए आज प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम पांच बजे उपचुनाव के लिए होने वाला प्रचार थम जाएगा। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मांडवी के पक्ष में प्रचार करने के लिए सीएम भूपेश बघेल प्रचार करेंगे। सीएम भूपेश बघेल आज 2 जगह पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

K.W.N.S.-कांकेर। भानूप्रतापपुर रवाना होने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कितना भी कुछ कर ले चुनाव नहीं जीत सकेगी। आदिवासी, किसान और युवा कोई भी भाजपा के साथ नहीं है। सीएम बघेल ने आगे कहा कि भाजपा बुरी तरह से उपचुनाव हार रही है। इसलिए फेस सेविंग के लिए कुछ भी बयान दे रही है। राहुल गांधी के बयान पर चर्चा करते हुए सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा की सोच शुरू से महिला विरोधी रही है। इसलिए RSS में कभी महिलाओं की शाखा नहीं लगती, ना ही कोई महिला सरसंघचालक या सरकार्यवाह बनती है। आदिवासी आरक्षण बिल पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीद है राज्यपाल बहुत जल्द आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करेंगी। बिल बेहद अहम था, इसलिए मंत्री ने हाथोंहाथ राजयपाल को बिल सौंप दिया था। वहीं भाजपा ने कहा कि, प्रदेश सरकार चुनावी फायदे के लिए आदिवासी आरक्षण बिल लेकर आई है। सीएम ने बीजेपी के बयान को मानसिक दिवालियापन करार दिया है। उपचुनाव से आरक्षण बिल का कोई लेना देना नहीं है। कल पारित हुआ आरक्षण बिल मील के पत्थर समान है। यह बिल प्रदेश को आगे बढ़ाना रोड मैप है।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा में चुनावी सभा कर कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के पक्ष में प्रचार करेंगे. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव का भानुप्रतापपुर दौरा जारी है. वे आज तीन स्थानों पर जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के पक्ष में वोट मांगेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह चारामा में रोड शो करेंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 स्थानों पर आमसभा को संबोधित करेंगे।
सीएम रायपुर से सुबह 11.15 बजे भानुप्रतापपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12 बजे कोरर हाईस्कूल मैदान में पहली आमसभा में शामिल होंगे. दोपहर 1.30 बजे ग्राम लखनपुरी तहसील चारामा पहुचेंगे. दोपहर 1.35 बजे से हाईस्कूल मैदान कानापोड़ में आम सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम दोपहर 3.10 बजे रायपुर लौटेंगे. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव आज 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. हाराडुला, चारामा और भानुप्रतापपुर में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेंगे. चुनावी प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी शामिल होंगे. पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह चारामा में रोड शो करेंगे. इसके बाद भानुप्रतापपुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास प्राधिकरण के तत्वाधान में मेगा रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। योग्य एवं इच्छुक आवेदक 2 से 6 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन प्रेषित कर सकते है। रोजगार मेला की तिथि की सूचना पृथक से दी जाएगी। जिला रोजगार विभाग के उप संचालक ने बताया कि प्रस्तावित रोजगार मेला के माध्यम से प्रायवेट क्षेत्र के 09 सेक्टरों (बैकिग एण्ड फायनेंस आई.टी., हैल्थ, टूरिजम, लॉजिस्टिक, मैन्यूफैक्चरिंग, अपेरल, रिटेल एवं सिक्यूरिटी) में 46 हजार 616 पदों पर 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, जी.डी.ए., होटल मैनेजमेंट एवं आई.टी.आई., पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, बी. ई. और बी. टेक आदि उत्तीर्ण योग्य आवेदकों की भर्ती की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि 6 दिसम्बर तक इस लिंक shorturl.at/cqZ28 अथवा क्यू.आर. के माध्यम से अपनी शैक्षणिक एवं तकनीकी शिक्षा संबंधी विवरणी भेज सकते है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिये आवेदक मोबाईल नं. 94069 22469 अथवा रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।

K.W.N.S.-रायपुर। BJP विधायक बृजमोहन अग्रवाल को चुनौती देते हुए मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि भानुप्रतापपुर उपचुनावमें कांग्रेस की जीत होगी। मंत्री कवासी लखमा ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि भानुप्रतापपुर में कांग्रेस चुनाव हारी तो मैं सदन नहीं आऊंगा। साथ ही यह भी कहा कि बृजमोहन अग्रवाल भी यह चुनौती स्वीकार करें और बृजमोहन भी कहें कि BJP हारी तो सदन नहीं आऊंगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है, आरक्षण बिल सदन में रखने के पहले सदन में जमकर हंगामा हुआ है, इस दौरान भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हम आरक्षण का समर्थन करते हैं लेकिन नियमों का उलंघन न हो, कानून या तो सुप्रीम कोर्ट में बनते हैं या सदन में, चुनाव जीतने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। वहीं नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सार्थक चर्चा के बाद इस बिल का समर्थन भी करेंगे। कोई कानूनी अड़चन ना आए इसका ख्याल रखना चाहिए। वहीं सदन में हुए हंगामे पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि भानुप्रतापपुर में चुनाव है इसलिए सत्र बुलाया गया है, सदन के अंदर मंत्री गतिरोध करते हैं, विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 4 हजार 337 करोड़ 75 लाख 93 हजार 832 रूपए का द्वितीय अनुपूरक बजट ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। वर्ष 2022-23 का मुख्य बजट एक लाख 4 हजार करोड़ रूपए है। प्रथम एवं द्वितीय अनुपूरक को मिलाकर अब राज्य के बजट का आकार बढ़कर एक लाख 11 हजार 242 करोड़ रूपए हो गया है। द्वितीय अनुपूरक में कुल व्यय 4 हजार 338 करोड़ रूपए में से राजस्व व्यय 3 हजार 749 करोड़ रूपए तथा पूंजीगत व्यय 589 करोड़ रूपए रखा गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कड़े वित्तीय अनुशासन से राज्य की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ हुई है। इस वर्ष अक्टूबर माह तक 898 करोड़ रूपए का राजस्व आधिक्य बना हुआ है। केन्द्र की तुलना में राज्य की राजस्व प्राप्तियां 18 प्रतिशत से अधिक हैं। राज्य शासन द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण प्रदेश के किसानों, मजदूरों और महिलाओं की आय और क्रय शक्ति बढ़ी है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम आठ माह (अप्रैल से नवम्बर तक) हमने अभी तक बाजार से कोई ऋण नही लिया है, जबकि नवम्बर माह तक 6 हजार करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय राज्य के संसाधनों से किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022-23 के बजट में राज्य की राजस्व प्राप्तियां 44 हजार 500 करोड़ अनुमानित है, जिसके विरुद्ध अक्टूबर माह तक 25 हजार 228 करोड़ प्राप्त हो चुके हैं। अतः राजस्व में वृद्धि के प्रयासों के फलस्वरूप इनमें और वृद्धि की संभावना है। उन्होंने कहा कि केन्द्र से 44 हजार 573 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्तियां अनुमानित हैं, जिसके विरूद्ध अक्टूबर माह तक 21 हजार 332 करोड़ ही प्राप्त हुए हैं। इससे स्पष्ट है कि केन्द्र की तुलना में राज्य की राजस्व प्राप्तियां 18 प्रतिशत से अधिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कड़े वित्तीय अनुशासन से गत वर्ष 2021-22 में 4 हजार 642 करोड़ का राजस्व आधिक्य बनाए रखने में हम सफल रहे। इस वर्ष अक्टूबर माह तक 898 करोड़ रूपए का राजस्व आधिक्य बना हुआ है। इससे स्पष्ट है कि राज्य की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ है।
मुख्यमंत्री ने बजट प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2022-23 द्वितीय अनुपूरक में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 950 करोड़ रूपए, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के लिए 129 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत राज्य में निर्मित राज्यमार्ग, मुख्य जिला सड़क, ग्रामीण सड़कों की मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए 200 करोड़ रूपए के साथ 47 शहरी और ग्रामीण सड़कों तथा पुलों के निर्माण के लिए आवश्यक प्रावधान किया गया है।
इसी प्रकार ऊर्जा विभाग के अंतर्गत सौर सुजला योजना अंतर्गत सोलर कृषि पंपों की स्थापना हेतु 105 करोड़ रूपए, 05 एचपी तक के कृषि पम्पों को निःशुल्क विद्युत प्रदाय हेतु 112 करोड़ रूपए, 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयकों में राहत हेतु इस अनुपूरक में 31 करोड़ रूपए, स्टील उद्योग के उपभोक्ताओं को विद्युत शुल्क में राहत देने हेतु 57 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 250 करोड़ रूपए का प्रावधान मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय अनुपूरक बजट में डॉ.खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत 250 करोड़ रूपए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 200 करोड़ रूपए, मितानिन कल्याण निधि के लिए 25 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़िकरण के लिए भी अनेक महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। रायपुर माना के 30 बिस्तर अस्पताल का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करते हुए 66 पदों का सृजन किया जाएगा। द्वितीय अनुपूरक में अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत चना प्रदाय हेतु 50 करोड़ रूपए, राईस फोर्टिफिकेशन योजना के लिए 34 करोड़ रूपए, 700 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में नाबार्ड की सहायता से गोदाम निर्माण हेतु 70 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार बस्तर क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन हेतु गठित डिस्ट्रिक्ट स्ट्राईक फोर्स के लिये 3 हजार 736 नवीन पदों के सृजन हेतु आवश्यक प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुपूरक में 5 नवीन जिलों-सक्ती, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिलों में संयुक्त जिला कार्यालय भवनों के निर्माण, नवीन जिलों में नवीन उपसंचालक कृषि कार्यालयों की स्थापना केे लिए अनुपूरक में 165 नवीन पदों तथा नवीन उपसंचालक उद्यानिकी कार्यालय की स्थापना के लिए 145 नवीन पदों का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 नवीन उद्यानिकी महाविद्यालय-कोतवा, सीतापुर, चिरमिरी, रामानुजगंज तथा चपका में और 3 नवीन कृषि महाविद्यालय-प्रतापपुर, शंकरगढ़ और पखांजूर में स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि कैम्पा मद में 300 करोड़ रूपए, तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के लिए 16 करोड़ रूपए, नवा रायपुर अटल नगर स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन लिमिटेड के लिए 100 करोड़ रूपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों के अनुरक्षण हेतु 100 करोड़ रूपए, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत राज्यांश की प्रतिपूर्ति के लिए 6.49 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने नगरीय विकास एवं पेयजल हेतु द्वितीय अनुपूरक में किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय क्षेत्रों में सबके लिए आवास हेतु प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत 700 करोड़, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में 70 करोड़, स्वच्छ भारत अभियान में 20 करोड़, स्मार्ट सिटी मिशन योजना अंतर्गत 28 करोड़ रूपए, नगरीय निकायों के जल आवर्धन योजना हेतु 20 करोड़ रूपए, नगरीय निकायों को स्टाम्प एवं पंजीयन शुल्क की राशि से अनुदान हेतु 60 करोड़ रूपए और जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत राज्यांश में 300 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन द्वारा राज्य के प्रतिभागियों को लोक सेवा आयोग एवं व्यवसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में परीक्षा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अनुपूरक में आयोग के लिए 2.50 करोड़ रूपए तथा व्यावसायिक परीक्षा मंडल को व्यय की प्रतिपूर्ति के लिए 10 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। द्वितीय अनुपूरक में राज्य में स्थापित किए जाने वाले 15 नवीन शासकीय कला, वाणिज्य तथा विज्ञान महाविद्यालयों के लिए भी आवश्यक प्रावधान किए गए हैं, इनमें से 7 महाविद्यालय- लोहांडीगुड़ा, नांदघाट, दाढ़ी, देवरबीजा, सक्ती, बाजार अतरिया, जालबांधा सामान्य क्षेत्र में तथा तथा 8 महाविद्यालय- घोटिया, रघुनाथ नगर, रनहत, धनोरा, कुटरू, छोटेडोंगर, धौरपुर एवं पोड़ी बचरा आदिवासी क्षेत्रों में खोले जायेंगे। इसी प्रकार राज्य में खुलने वाले 05 नवीन शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालयों की स्थापना के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। इनमें से 03 आदिवासी क्षेत्रों चिरमिरी, बगीचा एवं मरवाही तथा 02 थानखमरिया एवं पथरिया में खोले जायेंगे। इसी तरह 06 नवीन आईटीआई, सामरी, धनोरा, बिहारपुर, शिवनंदनपुर (बिश्रामपुर) तथा छोटेडोंगर आदिवासी क्षेत्रों में एवं 01 तोरला, विकासखण्ड-अभनपुर, जिला रायपुर के लिए प्रावधान किया गया है। अनुपूरक में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई केम्पस में 100 सीटर कन्या छात्रावास के लिए प्रावधान किया गया है। द्वितीय अनुपूरक में बालोद जिले के डौण्डी में शहीद गैंद सिंह जी की आदम कद प्रतिमा, कांकेर जिले के पखांजूर में उनकी स्मृति में निर्मित स्मारक भवन की मरम्मत-बाउण्ड्री वाल निर्माण हेतु 22 लाख 83 हजार रूपए, शहीद वीरनारायण सिंह स्मारक एवं संग्रहालय भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार जिला मुख्यालय मुंगेली के लालपुर में गुरूघासी दास जयंती स्थल के सौंदर्यीकरण हेतु अनुपूरक में आवश्यक प्रावधान किया गया है। महिला बाल विकास विभाग के अंतर्गत वन स्टॉप संेटर सखी के संचालन और भवन के निर्माण के लिए 12.60 करोड़ रूपए, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत 3.30 करोड़ रूपए, सबला योजना के लिए 20 करोड़ रूपए, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 8.40 करोड़ रूपए, वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी स्मृति पुरस्कार हेतु 3 लाख रूपए, महिला हेल्प लाईन 181 के संचालन के लिए 60 लाख रूपए तथा सरगुजा में नारी निकेतन भवन निर्माण के लिए प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वितीय अनुपूरक में राज्य युवा महोत्सव वर्ष 2022-23 के आयोजन के लिए 3 करोड़ रूपए, छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक हेतु 2 करोड़ रूपए, सांस्कृतिक समारोह के आयोजन के लिए 5.50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार उद्योगों के अधोसंरचनात्मक विकास एवं उन्नयन हेतु 10 करोड़ रूपए, नवीन औद्योगिक केन्द्रों की स्थापना के लिए 15 करोड़ रूपए, छुईखदान में सामान्य सुविधा केन्द्र की स्थापना के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रय पर सब्सिडी देने हेतु अनुपूरक में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान द्वितीय अनुपूरक में छत्तीसगढ़ राज्य इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2022 के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वाहनों के क्रय पर सब्सिडी देने हेतु अनुपूरक में 5 करोड़ रूपए, परिवहन में ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान हेतु वे-ब्रिज की स्थापना हेतु 6 करोड़ 34 लाख रूपए, राज्य के रीजनल कनेक्टीविटी योजनांतर्गत निर्मित विमानतलों- बिलासपुर, जगदलपुर एवं अम्बिकापुर के लिये आवश्यक सुरक्षा उपकरण क्रय हेतु 8 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार द्वितीय अनुपूरक में प्रदेश में 07 नवीन अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों की स्थापना- बकावण्ड, छिंदगढ़, आवापल्ली, धौरपुर, शिवरीनारायण, रामानुजनगर और डौंडी में तथा 11 नवीन तहसील कार्यालयों की स्थापना- करपावंड, आमाबेड़ा, कोयलीबेड़ा, बान्दे, भटगांव, जगरगुण्डा, दोरनापाल, धुमका, चन्द्रपुर, कापू एवं पचपेड़ी हेतु आवश्यक प्रावधान किया गया है। द्वितीय अनुपूरक में केन्द्र-पोषित पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना में 17 करोड़ 37 लाख रूपए, द्वितीय अनुपूरक में 07 नवीन पुलिस चौकी- कोल्हेनझरिया, उपकरकच्छार, केरजू, सकर्रा, सिवनी, कोडगार, खोड़री की स्थापना, दन्तेवाड़ा में नवीन महिला थाना, नानपुर (बस्तर) एवं सरोना (कांकेर) में 02 नवीन पुलिस थाना तथा नवीन जिला खैरागढ़- छुईखदान-गण्डई में पुलिस अधीक्षक कार्यालय व पुलिस लाईन (रक्षित केन्द्र) की स्थापना हेतु कुल 672 पदों के सृजन सहित अनुपूरक में 60 लाख का प्रावधान किया गया है। द्वितीय अनुपूरक में हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिये स्थापना अनुदान मद में 4 करोड़ 50 लाख रूपए, जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों के कम्प्यूटरीकरण हेतु 1 करोड़ 70 लाख रूपए, उच्च न्यायालय आवासीय परिसर एवं न्यायिक अधिकारियों के आवास- गृहों में निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 15 लाख रूपए, 5 नवीन जिलों में जिला कोषालयों की स्थापना हेतु अनुपूरक में आवश्यक प्रावधान किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता प्रजातंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में जाना जाता है। कोविड आपदा समय पत्रकार साथियों के असामयिक निधन के कारण उनके प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का संवेदनशील निर्णय हमारी सरकार द्वारा लिया गया है। इस हेतु अनुपूरक में 40 लाख का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

K.W.N.S.-रायपुर। कीमती लोटा चुराने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी लव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनके लवकुश एग्रो – इंडस्ट्रीज फैक्ट्री रावांभाठा से किसी अज्ञात चोर द्वारा फैक्ट्री के पीछे का ताला को तोड़कर फैक्ट्री में रखे 01 किलो ग्राम साईज के 200 नग एवं आधा किलो ग्राम साईज के 160 नग कांसा के लोटा कुल 360 नग किमती 96000 रू को चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध कमांक 1020 / 22 धारा 457,380,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रायपुर द्वारा सभी चोरी के प्रकरणों में गम्भीरता पूर्वक विवेचना कर आरोपीयो की गिरफ़्तारी व माल की बरामदगी संबंध में निर्देश दिया गया है जिस पर श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक शहर व क्राइम व नगरपुलिस अधीक्षक उरला के मार्गदर्शन में खमतराई टीम द्वारा विचेचना की जा रही है विवेचना दौरान लगाये गये मुखबीर से सूचना कि मिला कि रावांभाठा के परदेशी पटेल व ओमप्रकाश देवार फैक्ट्री एरिया रावांभाठा में रात्रि में चोरी किये है कि सूचना पर दोनो आरोपियो का पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर प्रार्थी के फैक्ट्री मे चोरी करना बताये चोरी किये कुल 360 नग कांसा के लोटा किमली 96000रू को 06 बोरी में रख कर गहरा नाला के पानी में डुबाकर छिपाकर रखना बताये जिसे आरोपियो के निशानदेही पर गहरे नाले पानी से उक्त माल को मशक्क़त कर निकालकर बरामद की गई तथा आरोपियो द्वारा दिनांक 21.11.22 को गंगानगर भनपुरी निवासी राजू वर्मा के मकान में घुसकर चोरी करना बताये प्रार्थी राजू वर्मा पिता जोहन वर्मा साकिन गंगानगर भनपुरी के रिपोर्ट पर पूर्व में अपराध के 1000 / 22 धारा 380 भादवि पंजीबद्ध है। चोरी गये मशरूका में से आरोपी परदेशी पटेल व ओमप्रकाश देवार के कब्जे से 1100रू बरामद कर दोनो प्रकरणो में दिनांक 02.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजी गई। नाम गिरफ्तार आरोपी- 01. परदेशी पटेल पिता मुकेश पटेल उम्र 22 वर्ष साकिन आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई रायपुर 02 ओमप्रकाश देवार पि महिपाल देवार उम्र 22 वर्ष साकिन आरटीओ कार्यालय के पीछे डेरापारा खमतराई रायपुर।
K.W.N.S.-रायपुर। बस्तर में आज 2 दिसंबर से माओवादियों का PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) सप्ताह शुरू हो गया है, जो 8 दिसंबर तक चलेगा। माओवादियों के इस सप्ताह को देखते हुए बस्तर में पुलिस फोर्स भी अलर्ट है। जवान अंदरूनी इलाकों में घुसे हुए हैं। पिछले 7 दिनों में सुकमा और बीजापुर जिले में हुई कुल 3 मुठभेड़ों में 4 माओवादियों को ढेर किया गया है। जबकि, 1 जवान ने शहादत दी है। वहीं 3 पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं।
दरअसल, PLGA सप्ताह नक्सलियों के यह हर साल का अंतिम अयोजन होता है। जिसमें माओवादी सालभर की अपनी कामयाबी, विफलताओं, संगठन को मजबूती देने समेत अन्य बातों का बखान करते हैं। गांव-गांव में बैठक-सभा कर लाल लड़ाकों को भी जोड़ते हैं। इसके अलावा किसी न किसी तरह की वारदात को भी अंजाम देते हैं। माओवादियों के इस सप्ताह को लेकर पिछले 10 दिनों से बस्तर में फोर्स अलर्ट है।

K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने जगदलपुर के मालगांव खदान हादसे पर दुःख जताया और ट्वीट कर लिखा – जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है। ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है। बता दें कि इस हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में छह महिला और एक पुरूष शामिल है। वहीं तीन लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है। दो घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। जानकारी के मुताबिक, घटना जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव की है। रोज की तरह आज भी मालगांव के मुरुम खदान में काम चालू था। एस दौरान अचानक मुरुम खदान धंस गई।
घटना के दौरान महिला सहित पुरुष बड़ी संख्या में काम कर रहे थे। इस घटना कि जानकारी जैसे ही प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं कुछ और लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से निकालने का काम जारी है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है।

K.W.N.S.-रायपुर। आरक्षण बहाली पर विधानसभा के विशेष सत्र का आज दूसरा दिन है, आज सरकार 76% आरक्षण को लेकर विधेयक लाएगी। CM भूपेश बघेल 2 विधेयक पेश करेंगे। सदन में चर्चा के बाद विधेयक पारित किया जाएगा। इस बार आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 के नाम से यह विधेयक पेश किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थाओं के प्रवेश के लिए भी आरक्षण संशोधन विधेयक 2022 भी पेश किया जाएगा। मामले में मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि सीएम भूपेश बघेल के पुरखे आदिवासी रहे होंगे।
इसके साथ ही सरकार 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए शासकीय संकल्प भी लाएगी। साथ ही द्वितीय अनुपूरक बजट पेश कर चर्चा की जाएगी, जिससे आज फिर सदन गरमाने की संभावना है। वहीं विपक्ष आरक्षण सीमा को 85% तक कराने की तैयारी में है। वहीं आज आरक्षण को लेकर मंत्री कवासी लखमा का बयान आया है, उन्होंने कहा कि आज आरक्षण देने के मामले में नया रिकॉर्ड दर्ज होगा, सत्र आयोजन कर आरक्षण देने वाले भूपेश बघेल पहले CM बनेंगे। विशेष विधानसभा सत्र का आयोजन कर आरक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि CM भूपेश बघेल के पुरखे आदिवासी रहे होंगे। तभी उनका आदिवासी के प्रति दिल खुला है। वहीं इस बीच खबर है कि भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के कक्ष में बैठक हो रही है, आरक्षण को लेकर लाए जाने वाले संशोधन प्रस्ताव पर चर्चा जारी है, बैठक में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, रमन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले, सौरभ सिंह, रंजना साहू और ननकीराम कंवर मौजूद रहे हैं।