Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुजरात दौरे पर हैं. वे आज गुजरात के 3 विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे. सीएम बघेल 4 जगहों में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं कल से भानुप्रतापपुर में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी के लिए चुनावी प्रचार करेंगे. सीएम भूपेश बघेल आज दांता, वडगाम, बोरसद विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे. सुबह साढ़े 11 बजे दांता विधानसभा क्षेत्र, दोपहर साढ़े 12 बजे वडगाम, शाम 5 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के जंत्रल में सीएम बघेल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा शाम 7 बजे बोरसद विधानसभा क्षेत्र के अलरसा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभा को संबोधित करेंगे और देर रात 10.45 बजे गुजरात दौरे से वापस रायपुर लौटेंगे।

K.W.N.S.-रायपुर/भिलाई। आनलाइन सट्टा खिलाने वाले सटोरियों ने अब एक नया एप लांच किया है। महादेव बुक, रेड्डी अन्ना, अंबानी बुक के बाद अब फायर प्ले नाम के एप से सट्टा खिलाया जा रहा है। रविवार को सुभाष चौक 18 नंबर रोड कैंप-1 के बीएसपी के मेंटेनेंस आफिस के खंडहर के पास कुछ लोग इस एप से आनलाइन सट्टा खेल रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर छावनी पुलिस ने वहां पर छापामार कार्रवाई की और पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि कैंप-1 मेंटेनेंस आफिस के खंडहर में रविवार की रात को करीब नौ बजे कुछ लोग फायर प्ले एप से आनलाइन सट्टा खेल रहे थे। सूचना के आधार पर छावनी पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए अमन जायसवाल (20) निवासी 18 नंबर रोड कैंप-1 शांतिपारा उसके बड़े भाई मानव जायसवाल (22) निवासी 18 नंबर रोड कैंप-1 शांतिपारा, अभिषेक चौधरी (21) निवासी 18 नंबर रोड कैंप-1, सुमित कुमार (20) निवासी 18 नंबर रोड कैंप-1 और अंकित दास वैष्णव (22) निवासी मैत्री कुंज रिसाली को गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से दो नग लैपटाप और चार मोबाइल जब्त किया गया है। इसके अलावा आरोपितों के पास से लाखों रुपये के सट्टा का हिसाब भी जब्त किया गया है। पुलिस ने शबी आरोपितों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई किया है। गौरतलब है कि इससे पहले महादेव बुक के माध्यम से आनलाइन सट्टा खिलाने वालों पर नकेल कसने के लिए पुलिस के पास कोई मजबूत आधार नहीं था। लेकिन, यस बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से खोले गए फर्जी खातों में आनलाइन सट्टे के पैसों के लेनदेन की जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस को एक रास्ता सूझा है।आनलाइन सट्टा के कारोबार में रुपयों का लेनदेन नकद के रूप में नहीं, बल्कि डिजिटल किया जाता है। मतलब आनलाइन पेमेंट गेट वे के माध्यम से खातों में रुपये ट्रांसफर किया जाता है। इसलिए पुलिस आनलाइन सट्टा के फाइनेंसियल फ्लो को रोकने के लिए बैंक खातों पर लगाम लगाने जा रही है। पिछले साल भर में खोले गए चालू खातों की जानकारी जुटा रही है।

K.W.N.S.- रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में नया मोड़ आया है। झारखंड के टेल्को थाने की पुलिस भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए सीधे कांकेर जिला मुख्यालय पहुंची है। नेताम के खिलाफ गैंगरेप का दुष्कर्म का मामला दर्ज है। कांकेर के पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसपी के नेतृत्व में 8 अफसरों की टीम वहां पहुंची है। कांकेर थाने में आमद देकर सभी लोग कांकेर टीआई शरद दुबे के साथ इनोवा कार में निकल गए। नेताम चारामा में रहते हैं। लेकिन चुनाव प्रचार के लिए घूम रहे हैं कांकेर पुलिस लोकेशन ट्रेस कर वहां जाकर गिरफ्तार कर सकती है। समझा जा रहा है गिरफ्तारी को लेकर आज बड़ी पॉलिटिकल गहमागहमी रहेगी। इस संबंध में चुनाव संचालक बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ से कहा कि पुलिस टीम आने की सूचना मीडिया से मिली है हमें कोई समन या फोन कॉल नहीं आया है। उन्होंने कहा कि हम हजारों आदिवासी युवाओं के साथ शान से गिरफ्तारी देंगे।
क्योंकि यह कांग्रेस के षडय़ंत्र के तहत दर्ज मामला है। कांग्रेस और भूपेश सरकार एक आदिवासी नवजवान के चरित्र हनन और बदनाम करने जूटी हुई है। चार साल तक कोई जानकारी नहीं थी केस की। इसमें कांग्रेस ने नाम जुड़वाकर षडय़ंत्र किया है। अग्रवाल ने कहा कि भाजपा न डरने वाली न घबराने वाली। हम भूपेश बघेल मोहन मरकाम के षडय़ंत्र का पर्दाफाश करेंगे। भानुप्रतापपुर की जनता नेताम को जिताकर इस षडय़ंत्र को उजागर करेगी। दूसरी ओर दुष्कर्म के मामले में पीडि़ता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग संज्ञान लेते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को नोटिस भेजा है। आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीडि़ता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है।इसी मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ओडिशा से रायपुर लौटकर मीडिया से चर्चा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा का न कोई विषय न कोई मुद्दा से जुड़ा हुआ है। भारत तो पहले से ही जुड़ा ही हुआ है। कांग्रेस बेवजह अपने ऊर्जा का अपव्यय कर रही है। कांग्रेस के अस्तित्व को बचाने यात्रा की जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के पांचवें दिन रविवार शाम को राहुल गांधी इंदौर के राजवाड़ा पहुंचे। राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने इंदौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने इंदौर शहर की साफ सफाई देखकर शहरवासियों के साथ ही सफाईकर्मचारियों की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा।
सभा को संबोधित करने से पहले राहुल ने मां अहिल्या के चित्र पर माल्यार्पण किया..यहां राहुल गांधी ने कहा कि चीन की सेना ने देश का जितना नुकसान नहीं किया,उतना नोटबंदी और जीएसटी ने किया। मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को पांचवां दिन था। यात्रा शाम के समय इंदौर के राजवाड़ा पर पहुंची..जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजवाड़ा पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा..राहुल गांधी ने कहा कि जो काम चीन के सेना नहीं कर सकती, वो काम जीएसटी और नोटबंदी ने किया। इन नीतियों का लक्ष्य छोटे व्यापारियों को खत्म करना था। इस वजह से देश में बेरोजगारी बढ़ी।

K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12.00 बजे मुख्यमंत्री निवास में संस्कृति विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम सम्मान समोरह के बाद रायपुर पुलिस परेड ग्राउण्ड हेलीपेड से दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दुर्ग से शाम 4.00 बजे रायपुर लौटेंगे।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की दी बधाई मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि “छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद ले छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। ‘जतका मान हमन ला अपन छत्तीसगढ़ महतारी उपर हे ओतके हमर मातृ भासा छत्तीसगढ़ी बर घलो होना चाही। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही”।
श्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस छत्तीसगढ़ पहुंची है. नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज है. इधर मामले में दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का नाम उजागर करने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग संज्ञान लेते हुए पीसीसी चीफ मोहन मरकाम के खिलाफ कार्रवाई के लिए कांकेर एसपी को नोटिस भेजा है. आयोग ने भाजपा के चारामा मंडल द्वारा भेजी गई शिकायत का उल्लेख करते हुए पीड़िता की पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करते हुए प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई कर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट आयोग को भेजने कहा है।

K.W.N.S.-रायपुर। अंगदान के प्रति लोगों को जागरूक करने इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा एक कार रैली का आयोजन किया गया। रायपुर नगर निगम के सभापति और पूर्व महापौर प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर द्वारा कारों के ऊपर अंगदान के पोस्टर लगाकर राजधानी के सड़कों में घुमाया गया, ताकि लोग अंगदान के लिए प्रेरित हो। इस अवसर पर क्लब ने अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बच्चों को गोद भी लिया।
इनरव्हील ग्रेटर की अध्यक्ष साक्षी जैन, सचिव पूजा जैन और उनकी टीम की सामूहिक पहल पर कार रैली को एक नए रूप में ट्रेजर हंट के द्वारा पूरे शहर में गाड़ियों को अंगदान के बैनर के साथ घुमाया। इसमें क्लब के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने अंगदान के लिए शपथ भी ली। नवकार ज्वैलर के द्वारा अच्छे स्लोगन और सुंदर डेकोरेट संदेशों को पुरस्कृत किया गया। समारोह के दौरान सभापति दुबे ने कहा कि भारत में हर साल 27 नवंबर को ‘राष्ट्रीय अंग दान दिवस’ मनाया जाता है। अंग दान दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरुक करना और डेड बॉडी को स्वास्थ्य सेवा और मानव जाति में किए गए निस्वार्थ योगदान को पहचानना है। साथ ही मानवता में हमारे विश्वास को फिर से स्थापित करना है। भारत में अंगदान हमेशा से ही बहुत कम रहा है।
दुबे ने बताया कि मार्च 2020 में लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान 70 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिलु। महामारी के बीच, ज्यादातर लोग अस्पतालों में जाने से बचते रहे हैं, जिसके कारण अंगदान में बहुत कमी हो गया है। अंगदान में कमी का मुख्य कारण लोगों में दान की प्रक्रिया के बारे में जागरूकता की कमी है। हांलाकि, इनरव्हील क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर जैसे कई गैर सरकारी संगठन और सार्वजनिक संगठन इस बारे में जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, फिर भी आबादी का एक बड़ा हिस्सा इससे बेखबर है।
कार रैली के पश्चात गरिमामय समारोह में रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे ने अंगदान के ऊपर डेकोरेटिव का प्रथम पुरस्कार सुषमा अग्रवाल और द्वितीय प्रमिला बरलोटा को प्रदान किया। ट्रेजर हंट के प्रथम विजेता नेहा और पूजा अग्रवाल द्वितीय अमन ठक्कर व कल्पेश ठक्कर, तृतीय सोनिया नथानी रहीं। सभापति श्री दुबे दुबे ने क्लब के इस जन जागरूकता का सहारना करते हुए कहा कि आगे इसी तरह के कार्यक्रम या क्लब द्वारा कोई भी जनहितैषी कार्य के लिए हमेशा मदद करेंगे। इसके साथ ही क्लब द्वारा अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल के दो बच्चों की साल भर की पढ़ाई के लिए डोनेशन भी दी गई।

K.W.N.S.- रायपुर। राज्य में केंद्रीय जांच एजेंसियों की चल रही कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम ट्विटर पर एक कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने आयकर और ईडी दोनों एजेसियों का नाम लेकर यह कहा कि राज्य के लोगों से पूछताछ करते हुए अगर कोई ज्यादती की जाएगी तो राज्य उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने ऐसी शिकायतें मिलने की बात भी लिखी है। ऐसा पता लगा है कि कल से इस बात की हलचल थी कि एक एजेंसी की पूछताछ के बाद एक व्यक्ति ने पुलिस में जाकर बदसलूकी की शिकायत की है। उसके बाद ही आज मुख्यमंत्री का यह बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने एजेंसियों द्वारा पूछताछ के दौरान लोगों से हिंसा करने की बात भी लिखी है।
मुख्यमंत्री द्वारा ट्विटर पर लिखा गया है- केंद्रीय एजेंसियां देश के नागरिकों की ताकत होती हैं, यदि इन ताकतों से नागरिक डरने लगें तो निश्चित ही यह नकारात्मक शक्ति देश को कमजोर करती है। ईडी और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियां भ्रष्टाचार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करें, हम इसका स्वागत करते हैं। लेकिन जिस प्रकार से ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारियों द्वारा लोगों से पूछताछ के दौरान गैर कानूनी कृत्य सामने आ रहे हैं, वो बिल्कुल भी स्वीकार करने योग्य नहीं हैं।
लोगों को वहीं समन देकर जबरन घर से उठाना, उनको मुर्गा बनाना, मारपीट कर दवाब डालकर मन चाह बयान दिलवाने को बाध्य करना, आजीवन जेल में सडऩे की धमकी देना, बिना खाना-पानी के देर रात तक रोक कर रखना जैसे गंभीर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना सीआरपीएफ को साथ लेकर छापा मारी कर रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हुई है कि कुछ लोगों को रॉड से पीट रहे हैं, किसी का पैर टूटा है तो किसी को सुनाई देना बंद हो गया है।
इन घटनाओं से प्रदेश की जनता बहुत गुस्से में है। राजनीतिक षड्यंत्र की पूर्ति के उद्देश्य से झूठे प्रकरण बनाने का खेल प्रतीत हो रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया है कि भारत सरकार को इन सब घटनाओं की जानकारी दी जाए और अवैधानिक कृत्यों पर रोक लगायी जाए। जिससे भी पूछताछ हो, उसकी वीडियोग्राफी हो। विधिक ढंग से जांच में हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा। यदि ऐसी शिकायतें हमें आगे भी प्राप्त होंगी, तो राज्य की पुलिस विधिक रूप से कार्रवाई हेतु विवश होगी।

K.W.N.S.- रायपुर। सड़क हादसे में आरक्षक और उसकी पत्नी की मौत हो गई। मृतक आरक्षक धमतरी के केरेगांव थाना में पदस्थ था। आरक्षक अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर से धमतरी लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक, थाना केरेगाव में पदस्थ आरक्षक 432 विजय राजपूत 26 नवम्बर को एक दिन की छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ कार से शादी समारोह में सम्मिलित होने बिलासपुर गया था। बिलासपुर से वापस आते समय अभनपुर निमोरा के पास रायपुर रोड में पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। एक्सीडेंट में मौके पर ही कांस्टेबल की पत्नी की मौत हो गई। वहीँ आरक्षक विजय राजपूत के दोनों पैर एवम शरीर में गंभीर चोट लगने के कारण मसीह अस्पताल धमतरी में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान आरक्षक विजय राजपूत की मौत हो गई। इधर इस घटना के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी में हुए सड़क हादसे का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक छात्रा चौराहे पर खड़ी नजर आ रही है। तभी बगल खड़ा डंपर उसे कुचलता हुआ निकला जाता है। पूरे वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि कैसे लापरवाह डंपर चालक बगल खड़ी स्कूटी सवार छात्रा को देखता नहीं नहीं है और उसे कुचलता हुआ निकला जाता है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो में युवती चौराहे पर खड़ी दिख रही है। तभी अचानक डंपर युवती की तरफ मुड़ता है। उसे रौंदता हुआ आगे बढ़ जाता है। युवती के टकराने के बाद भी डंपर के ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और स्कूटी समेत उस पर गाड़ी चढ़ाकर फरार हो गया। तेलीबांधा थाने की पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसकी तलाश की जा रही है। ये हादसा शुक्रवार दोपहर को अग्रसेन धाम के चौराहे के पास हुआ है।
घटना के 2 दिन बाद इस मामले का वीडियो सामने आया है। अग्रसेन धाम चौराहे के सिग्नल पर युवती रुकी थी और ट्रैफिक के आगे बढ़ने का इंतजार कर रही थी। युवती का नाम आकृति मिश्रा था। ये मूलत: राजनांदगांव की रहने वाली थी। हादसे के बाद कुछ राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। युवती को गंभीर अवस्था में DKS अस्पताल भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद युवती का शव राजनांदगांव भेजा गया।