Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव आज दिल्ली से रायपुर पहुंचे। इस दौरान रायपुर विमानतल में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नरेश गुप्ता, ललित जैसिंघ, गोल्डी अग्रवाल, मुकेश पंजवानी, सचिन मेघानी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

K.W.N.S.-रायपुर। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने महाधमनी विच्छेदन {Aortic dissection} की गंभीर स्थिति में आए 60 वर्षीय मरीज की स्थिति में उपचार के जरिए सुधार करके तेवार (TAVAR/ ट्रांस क्यूटेनियस एओर्टिक रिपेयर) नामक कार्डियक प्रोसीजर के माध्यम से हृदय में नवजीवन का संचार किया। एसीआई के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष (प्रो) डॉक्टर स्मित श्रीवास्तव के नेतृत्व में जूनियर रेजिडेंट अनन्या दीवान एवं डॉ गुरकीरत अरोरा ने आधी रात को गंभीर स्थिति में आए धमतरी के एक मरीज को न केवल सतत निगरानी और उपचार के ज़रिए ठीक किया बल्कि ऐसे ही एक 55 वर्षीय अन्य मरीज की महाधमनी विच्छेदन के केस में जीवन को सुरक्षित बचा लिया।
एसीआई के रेसिडेंट डॉ. अनन्या दीवान के अनुसार पेशेंट हमारे पास चार-पांच दिन पहले एक निजी अस्पताल से रिफर होकर आया था। निजी अस्पताल में उसकी स्थिति बिगड़ गई थी, पेशाब जाना बंद हो गया था, ब्लड प्रेशर 200/140 हो गया। उसी स्थिति पर उन्होंने मरीज को कह दिया कि हम अब कुछ नहीं कर सकते आप मरीज को अंबेडकर अस्पताल ले जाइए। निजी अस्पताल में मरीज को ऑपरेट करने के लिए प्लान कर लिए थे इसीलिए जब वह अंबेडकर अस्पताल पहुंचा तब उसके सारे इन्वेस्टिगेशन हो चुके थे। पेशेंट का एऑर्टा (महाधमनी) हार्ट के निकलने से कुछ दूर पहले ही फट गया था। उसके अंदर का एक फ्लैप फटकर बायीं जांघ के अंदर चला गया था। फ्लैप जब फटता है तो उसके अंदर का एक ल्यूमेन (नलिकामय संरचना के अंदर की जगह जिसमें से क्रमश: रक्त और भोजन का प्रवाह होता) रहता है परंतु उसके फटने के बाद बाहर की दीवार की ओर दूसरा ल्यूमेन बन जाता है जहां फट गया है वहां ब्लड भरता है और वह ब्लड ट्रू ल्यूमेन यानी वास्तविक ल्यूमेन को बंद कर देता है। वास्तविक ल्यूमेन से ही किडनी की नसों, आंतों की नसों और पैरों की नसों तक रक्त का प्रवाह होता है और बंद होने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इस मरीज का ब्लड प्रेशर 200/150 पर पहुंच गया था। किडनी ने यूरिन बनाना बंद कर दिया था। पेशेंट 20 नवंबर की रात को अंबेडकर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में पहुंचा वहां पर एसीआई के रेसिडेंट उसके बाद दोनों रेसिडेंट डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर डाउन करने की दवा शुरू की। धीरे-धीरे ब्लड प्रेशर को नीचे लाया क्योंकि बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण नस का फटना और बढ़ जाता है। 200 के प्रेशर में नस का जो फ्लैप उखड़ा है उसको धीरे- धीरे प्रेशर ही फाड़ते जाता। उसके बाद दोनों डॉक्टर ने खूब मेहनत करके मरीज के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया। दवाइयों की मदद से ब्लड प्रेशर 130/80 के करीब ला कर रखा । उसके बाद मरीज का यूरिन आने लगा। मरीज की हालत को स्थिर करने के बाद चिकित्सा महाविद्यालय की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया तथा अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम की मदद से आयुष्मान योजना के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. श्रीकांत राजिमवाले की सहायता से इमरजेंसी में मरीज के इलाज के लिए लगभग 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत हुई।
महाधमनी विच्छेदन को इलाज के ज़रिए ठीक करने के दो तरीके होते हैं। पहला छाती को गले से लेकर जांघ तक खोलकर एऑर्टा को रिपेयर करना। वहां पर नया एऑर्टा लगाकर ग्राफ्ट लगाकर नया पाइप लगाना। दूसरा उपाय रहता है की पैर में जहां पर नस फटी है उस पैर में दूसरे पैर से एक तार डालकर एक कपड़े लगा हुआ स्टंट, जिसको कवर्ड स्टंट कहते हैं, उस कवर्ड स्टेंट से जो छेद है जहां पर रिसाव हुआ है और दीवार फटी है उसको प्लास्टर कर दें और उसे स्टंट से ब्लड सप्लाई चालू हो जाये। हमने इसी विधि से प्रोसीजर करने का निर्णय लिया। मरीज के परिजनों ने भी इसी विधि से उपचार कराने के लिए सहमति दे दी। हमने मरीज को टेबल पर लिया। संयोगवश उसी दिन एक और महिला मरीज आ गयी लेकिन इस मरीज की छाती की एऑर्टा फटी थी। दोनों पेशेंट की फटी हुई महाधमनी को कवर स्टेंट से रिपेयर किया । इस विधि को तेवार (TAVAR/ ट्रांस क्यूटेनियस एओर्टिक रिपेयर) कहते हैं।

K.W.N.S.-रायपुर। अमलीडीह की रहने वाली एक लड़की के पखवाड़े भर से गायब होने की खबर आ रही है। बहन से झगड़ा होने पर 13 तारीख की शाम घर से गुस्सा होकर निकली थी। करीब 13-14 दिनों के बाद अचानक पिछले 2 दिनों से अंजान नम्बर से अपने घर काल कर रही है। लड़की के मां- बाप का कहना है कि लड़की से कहा है पूछने पर बोल रही पता नहीं। किसी घर मे है।कहां है पता नहीं। पिछले 15 दिनों से परिजन न्यू राजेंद्र नगर थाने के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा अंदेशा है कि लड़की का अपहरण किया गया हो।

K.W.N.S.-रायपुर/भानुप्रतापपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है. इसी कड़ी में प्रत्याशी विशेष को वोट देने की शपथ दिलाते वीडियो वायरल होने पर भानुप्रतापपुर एसडीएम ने संबंधितों को नोटिस जारी किया है. दरअसल, ग्राम दुर्गूकोंदल में गोण्डवाना समाज के सदस्यों को एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए शपथ दिलाए जाने का वीडियो इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वायरल हुआ था. आदर्श आचरण संहिता के इस उल्लंघन पर भानुप्रतापपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने संबंधितों को नोटिस जारी करते हुए कहा गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत् कार्यवाही की जाए.
भानुप्रतापपुर अनुविभागीय दण्डाधिकारी ने इस संबंध में संबंधितों को 28 नवम्बर को कार्यालयीन समय पर स्वयं उपस्थित होकर लिखित में जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है. संतोषजनक जवाब नहीं होने की स्थिति में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत् कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है। ब्रह्मानंद पर झूठा आरोप, मरकाम के खिलाफ थाने पहुंची भाजपा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर दुष्कर्म के आरोप से कांग्रेस ने अपनी सियासत चमकाने की कोशिश की है। कांग्रेस ने यह आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी का नाम 2019 में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने और उसे देह व्यापार में धकेलने के मामले में उनका नाम शामिल है। इसके बाद भाजपा की ओर से प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम ने इस फर्जी करार दिया, साथ ही बीजेपी की सभी दिग्गज नेताओं ने भी अपने प्रत्याशी का समर्थन करते हुए अपने-अपने बयान जारी किए। साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम को भी आड़े हाथों लेते हुए प्रत्याशी पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने एवं इस मामले की पीडि़ता का नाम उजागर करने का आरोप लगाया है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मोहन मरकाम की गिरफ्तारी की मांग की है। इसी गिरफ्तारी के मामले को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से पुलिस अधीक्षक एवं भारतीय जनता पार्टी चारामा मंडल की ओर से थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें मोहन मरकाम के खिलाफ तमाम आरोपों को लगाते हुए है, उनपर कार्रवाई करने की मांग की गई। इन सभी मामलों पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि 21 तारीख को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा एक प्रेसवार्ता कर भानुप्रतापपुर विधानसभा के भा.ज.पा. प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के विरूद्ध झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की गई। लेकिन मोहन मरकाम जी के द्वारा जो प्रथम सूचना पत्र सार्वजनिक किया गया, जिसमें भा.ज.पा. प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम का नाम नहीं था। जिससे यह बिल्कुल भी स्पष्ट नहीं होता कि, ब्रम्हानंद नेताम जी इस सारे प्रकरण में दोषी है। इसके बावजूद भी उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं चुनाव प्रचार करने के लिए प्रेस नोट जारी किया गया है, जो कि आपत्तिजनक है। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि, सिर्फ इतना ही नहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने मोहन मरकाम जी ने जो प्रकरण पत्र जारी किया, उसमें पीडि़ता, जिसने वर्ष 2019 में उसके साथ घटना करने वालों के खिलाफ प्रथमिक सूचना पत्र दर्ज कराई थी; उस पीडि़ता का नाम भी खुले तौर पर प्रेसवार्ता तथा प्रेस नोट जारी कर सार्वजनिक किया है। यह लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पॉक्सो एक्ट की धारा 23 (2) के तहत अपराध है। इस अपराध में पीडि़ता का नाम उजागर करने वाले को कम से कम छ: माह से एक वर्ष तक की कारावास से जो किसी भी प्रकरण का होगा तथा अर्थदण्ड से दंडित किया जा सकता है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा पीडि़ता का नाम व पता सार्वजनिक किया जाने का कार्य एक अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा किये गए कार्य की निंदा करते हुए उनके विरुद्ध अपराध दर्ज किये जाने तथा उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग करता हूँ।
उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने ली चारामा मंडल की बैठक भानुप्रतापपुर उपचुनाव को लेकर तैयारियां और भी तेज हो गयी है। कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में हार-जीत से ज्यादा हार-जीत के अंतर का मायने होगा। इसी अंतर से 2023 के विधानसभा चुनाव का संकेत मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ में ऐसा कहा जाता है कि, जिस पार्टी ने बस्तर जीता, प्रदेश में उसकी ही सरकार बनती है। भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की काफी तेज और मुस्तैद नजर आ रही है। चाहे बात प्रचार-प्रसार की हो या फिर बैठकें या जनसभाएं हो, भाजपा हर मैदान में दूसरों से आगे निकलती दिखाई दे रही है। आज इसी कड़ी में उपचुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने चारामा स्थित सभी चुनावी कार्यालयों में शक्तिकेन्द्र प्रभारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में बृजमोहन अग्रवाल ने अब तक के चुनावी कार्यों की समीक्षा की साथ ही उपचुनाव को लेकर आगामी रणनीतियों को सुदृढ़ करने हेतु सभी को संबोधित किया। बृजमोहन अग्रवाल जी ने कहा कि, आप सभी के दम पर ही हम कांग्रेस पार्टी व उसकी सरकार को चुनौती दे रहे है। आप सभी के जोश और जनता के अंदर सरकार के खिलाफ उठे आक्रोश ने हमारी जीत सुनिश्चित कर दी है। अब बस हमें जीत के अंतर के लिए कार्य करना है। इस चुनाव के मैदान में निष्पक्ष चुनाव लडऩे की हिम्मत भी कांग्रेस पार्टी ने खो दी है। 5 तारीख को भानुप्रतापपुर की जनता निश्चित रूप से ब्रम्हानंद नेताम को चुनने वाली है। इस सरकार की भ्रष्ट नीतियों का पर्दाफ़ाश करना है। इसलिए हमें अपने सभी रिश्तेदारों-नातेदारों दोस्त, मित्र सबको समझाना है, सभी को जागरूक करना है। इस झूठी, बेईमान सरकार को सबक सिखाना है, भाजपा को जिताना है।

K.W.N.S.-रायपुर। भारत सरकार की रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत रायपुर जिले के धरसीवां एवं रायपुर विकासखंड के 232 सरकारी विद्यालयों में आदिशक्ति नारी उन्नयन फाउंडेशन द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इससे अनेकों बालिकाएं लाभान्वित हो रही हैं। आदिशक्ति संस्था की निर्देशिका सुश्री अंजना वर्मा, जिला अध्यक्ष सुश्री अन्नू देवी कंवर एवं मार्सल आर्ट प्रमुख कोच श्री विशाल हियाल द्वारा मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों को चयनित कर प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।तथा विभिन्न स्कूलों में प्रशिक्षण के लिए भेजकर 2 महीनों के भीतर 200 से अधिक स्कूलों में फाउंडेशन द्वारा यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिससे 6वी से 12वी की सभी छात्राएं लगभग 90 हजार छात्राएं लाभ ले रही।1 नवंबर से 30 दिसंबर तक सभी विद्यालयों में प्रशिक्षण पूर्ण कर दिया जवेगा। संस्था की निर्देशिका अंजना वर्मा का कहना है कि इस योजना से लाखो छात्राएं लाभान्वित हो रही है। आने वाले समय में सरकार द्वारा इसके संचालन की जिम्मेदारी पूरे राज्य की हमे दी जाए तो हम पूरे छत्तीसगढ़ में योजनाबद्ध तरीके से इस प्रशिक्षण से बालिकाओं को लाभ पहुंचाएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें शुक्रवार की रात एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर स्वास्थ्य में सुधार के बाद डिस्चार्ज भी कर दिया गया। रमन सिंह को सांस लेने में तकलीफ और घबराहट की शिकायत पर भर्ती कराया गया था। वो भानुप्रतापपुर में लगातार सक्रिय हैं, और रात लौटने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आरक्षणका मुद्दा शांत नही हुआ है की एक नया मामला सामने आ रहा है। मेडिकल की एक एक छात्रा अनुप्रिया बरवा की ओर से अधिवक्ता मृगांक शेखर ने याचिका दायर की। इसमें कहा गया कि मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले से 2018 और 2021 के नियम बने हुए हैं। उसमें अनुसूचित जाति को 13%, अनुसूचित जनजाति को 32% और अन्य पिछड़ा वर्ग को 14% आरक्षण का प्रावधान बना हुआ है। उच्च न्यायालय में इस रोस्टर को कभी चुनौती नहीं दी गई। इसलिए 19 सितम्बर को आरक्षणकानून पर आया उच्च न्यायालय का फैसला उसपर प्रभावी नहीं है उच्च न्यायालय के फैसले के बाद सरकार ने कहीं भी आरक्षण नियम प्रकाशित नहीं किया है।
शिक्षा संचालनालय ने 9 अक्टूबर को मेडिकल की पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए और एक नवम्बर को यूजी में प्रवेश के लिए अनुसूचित जाति के लिए 16%, अनुसूचित जनजाति के लिए 20% और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14% आरक्षण का रोस्टर जारी कर काउंसलिंग शुरू कर दिया। 32% आरक्षण के हिसाब से अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 923 सीटों में से 284 सीटें मिलनी थी। नये रोस्टर से इस वर्ग को केवल 180 सीट मिल रही है।अनुप्रिया बरवा185वें स्थान पर हैं। यानी मेडिकल प्रवेश नियम के मुताबिक उनका दाखिला तय था, लेकिन DME के नये रोस्टर से उसका दाखिला नहीं हो पा रहा है। इसमें सात नवम्बर, 10 नवम्बर, 15 नवम्बर, 16 नवम्बर और 24 नवम्बर को इस मामले में सुनवाईहो चुकी है। कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। अनुप्रिया बरवा ने इंटरवेंशन अप्लिकेशन दायर की है। वह पेंडिंग है। 15 नवम्बर से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो चुकी है।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पांच नए जिलों में कोषालय दफ्तर खुलेंगे। इन दफ्तरों के लिए सेटअप की मंजूरी मिल गई है। वित्त विभाग द्वारा ने आदेश जारी कर दिया गया है। देखें आदेश की कॉपी:


K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर है। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलकाता की। जिसकी जानकारी सीएम ने ट्वीटर पर दी और लिखा – आज नई दिल्ली में माननीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ में चल रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितकारी योजनाओं की प्रगति एवं सरकार की उपलब्धियों से अध्यक्ष जी को अवगत कराया।

K.W.N.S.-रायपुर। प्रदेश का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा लेने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा सबसे पहले जिन महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए हैं उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वार्षिक परीक्षाओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा एक्स्ट्रा क्लास भी लगाई जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी द्वारा आने वाले साल में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के लिए एक्सट्रा क्लासेस लगाई जाएगी। ऐसा इस लिए किया जाएगा क्योंकि कोरोना के कारण ऑनलाइन परीक्षा हो रही थी और घर बैठे परीक्षा दिलाने से छात्रों के शैक्षणिक स्तर में गिरावट आई है।इसी के चलते एक्सट्रा क्लास लगाई जाएगी। साथ ही महाविद्यालय में कोर्स पूरे नहीं हुए है विश्वविद्यालय द्वारा उनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। बता दें कि पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी प्रबंधन 3 साल बाद ऑफलाइन मोड में परीक्षा करवाने की तैयारी में जुट गया है।