Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

K.W.N.S.-रायपुर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 5 दिसम्बर को होने वाले मतदान हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र (EPIC) के साथ ही 12 तरह के अन्य वैकल्पिक पहचान पत्रों को मान्य किया है। वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे मतदाता इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। आयोग ने वैकल्पिक पहचान पत्र के रूप में आधार कॉर्ड, मनरेगा जॉब कॉर्ड, बैंकों या डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कॉर्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कॉर्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कॉर्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र, राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसदों, विधायकों, विधान परिषद के सदस्यों को जारी किया गया सरकारी पहचान पत्र तथा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) कॉर्ड को मान्यता दी है। निर्वाचक नामावली में पंजीकृत प्रवासी मतदाताओं के पहचान पत्र के रूप में केवल उनके मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) को ही मान्यता दी जाएगी।

K.W.N.S.-रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा आज सिविल लाईन स्थित सी-04 भवन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के अधिकारियों/कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वर्ष समाप्ति के मद्देनजर अधिक से अधिक लंबित अपराधों का निकाल करने, मौसम के हिसाब से चोरी एवं अन्य घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य करने के निर्देश देने के साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर विशेष ध्यान देकर तस्दीक करने निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साईबर संबंधी लंबित अपराधों का जल्द निकाल करने, साईबर ठगी के मामलो में पीड़ितों की ठगी की राशि को जल्द से जल्द होल्ड़ कराने/वापस कराने, सोशल मीड़िया पर अपराधिक तत्वों पर नजर रखने, बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्यवाही के निर्देश देने के साथ ही साईबर कार्यालय हेतु नवीन तकनीकी उपकरण एवं सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने कहा गया।
K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित जोरा ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए और 20 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ, कृत्रिम पैर निःशुल्क प्रदान किए गए। निःशक्तजन के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वाेत्तम जिला श्रेणी में दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। समारोह में दुर्ग कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने शील्ड, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। अतिथियों ने बुजुर्गजन, दिव्यांगजन एवं उभयलिंगी समुदाय के लिए हेल्पलाईन सेंटर का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि दिव्यांगता की चुनौतियों से निपटने के उपाय और समाज के लिए दिव्यांगों का और दिव्यांगों के लिए समाज का योगदान क्या हो इस पर हमें गौर करने की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के छोटे-छोटे कामों से दिव्यांगों के लिए बड़ा काम कर सकते हैं।
समाज कल्याण मंत्री भेंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर दिव्यांग के सुख-दुख में राज्य सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन के लिए कई काम किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के लिए नौकरी में 7 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। साथ ही राज्य में नौकरी में बड़ी संख्या में दिव्यांगों को भी रखा गया है, जिसकी सराहना केंद्र ने भी की है।

K.W.N.S.-रायपुर।अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसंबर के अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के मुख्य आतिथ्य और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा राजधानी रायपुर स्थित जोरा ग्राउंड में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह 2022 का आयोजन किया गया। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 विभिन्न श्रेणियों में दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए और 20 दिव्यांगजनों को अत्याधुनिक कृत्रिम बायोनिक हाथ, कृत्रिम पैर निःशुल्क प्रदान किए गए। निःशक्तजन के कल्याण हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वाेत्तम जिला श्रेणी में दुर्ग जिले को राज्य स्तरीय पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया। समारोह में दुर्ग कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र मीणा ने शील्ड, प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। अतिथियों ने बुजुर्गजन, दिव्यांगजन एवं उभयलिंगी समुदाय के लिए हेल्पलाईन सेंटर का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की डोर-टू-डोर सर्वेक्षण की अंतरिम डाटा संकलन पुस्तिका का विमोचन किया गया।
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि दिव्यांगता की चुनौतियों से निपटने के उपाय और समाज के लिए दिव्यांगों का और दिव्यांगों के लिए समाज का योगदान क्या हो इस पर हमें गौर करने की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगों के सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण के छोटे-छोटे कामों से दिव्यांगों के लिए बड़ा काम कर सकते हैं। समाज कल्याण मंत्री श्रीमती भेंडिया ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हर दिव्यांग के सुख-दुख में राज्य सरकार साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में दिव्यांगजन के लिए कई काम किये जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के लिए नौकरी में 7 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। साथ ही राज्य में नौकरी में बड़ी संख्या में दिव्यांगों को भी रखा गया है, जिसकी सराहना केंद्र ने भी की है।
इस अवसर पर अतिथियों ने दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार पेंटिंग, कलात्मक वस्तुओं और सजावटी सामानों का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शक दीर्घा में मौजूद दिव्यांगजन अति प्रसन्न हुए। बैंगलोर से आए डॉ. पाशा गुरूजी की टीम ने व्हीलचेयर पर शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी। इस नृत्य की खास बात यह है कि इसके नर्तक मूकबधिर थे, परन्तु संगीत की धुन पर उन्होंने आकर्षक प्रस्तुति दी।

K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा जारी विज्ञापन में आदिवासी समाज के लोगों पर पैसों में बिक जाने का उल्लेख किये जाने पर सख्त ऐतराज करते हुए इस पर निर्वाचन आयोग को संज्ञान लेने की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार साय, विष्णुदेव साय, ननकीराम कंवर, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, मोहन मंडावी, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, देवलाल दुग्गा, विकास मरकाम, देवलाल ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा है कि हमेशा से आदिवासी समाज के साथ छल कपट और अपमानजनक व्यवहार करने वाली कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में तमाम हदें पार करते हुए आदिवासी समाज को बिकाऊ करार देकर आदिवासियों के स्वाभिमान पर खंजर घोंप दिया है। कांग्रेस ने अपना असल चरित्र उजागर कर आदिवासी समाज को अपमानित करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। आज कांग्रेस ने चुनावी इश्तहार जारी कर आदिवासी समाज पर पैसे में बिकने का आरोप लगाया है, जो घोर निंदनीय है। आदिवासी समाज भगवान बूढ़ा देव की संतान है, वीर गुंडाधुर, भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, शहीद गैंद सिंह जैसे महानायकों का वंशज है, जो कभी पैसों या किसी कीमत पर बिकने वाला नहीं है। कांग्रेस के इस कृत्य की वजह से आदिवासी समाज कल तो क्या, कभी भी कांग्रेस को वोट नहीं देगा।
भाजपा नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए आदिवासी समाज से वोट मांग रही है और आदिवासी समाज को ही बिकाऊ कह रही है। कांग्रेस की नजर में आदिवासी समाज बिकाऊ है लेकिन भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज को गौरवशाली धरोहर मानती है और आदिवासी समाज को देश का सर्वोच्च स्थान देती है। बूढ़ादेव की स्वाभिमानी संतान कभी अपमान सहन नहीं करेगी। भानुप्रतापपुर के उपचुनाव में आदिवासी समाज अपने सम्मान के हक में मुहर लगा कर कांग्रेस को सबक सिखाने तैयार है।

K.W.N.S.-रायपुर। कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में होगा। जिसकी जानकारी सीएम भूपेश बघेल ने दी और ट्वीटर पर बताया कि मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। आगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ANI से बातचीत में कहा कि हिमाचल से हमे अच्छे संकेत आ रहे हैं। मुझे विश्वास है कि वहां की जनता को कांग्रेस में भरोसा है। गुजरात में लोग भाजपा से नाराज हैं। महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। वहां के लोग अपने मुद्दों पर मतदान करेंगे।
स्टीयरिंग कमिटी की पहली बैठक हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संचार सचिव जयराम रमेश ने खड़गे के बारे में पूछे जाने पर कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे न केवल कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में, बल्कि राज्यसभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी विपक्षी दलों के साथ जुड़ेंगे.” उन्होंने कहा कि शनिवार शाम सोनिया गांधी के आवास पर हुई संसदीय रणनीति समूह की बैठक में नेता प्रतिपक्ष के रूप में खड़गे के बने रहने पर कोई चर्चा नहीं हुई. इस मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया क्योंकि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भारत जोड़ो यात्रा में भाग ले रहे हैं और संसद का शीतकालीन सत्र मिस कर सकते हैं. गौरतलब है कि इस पद के दावेदारों में पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, दिग्विजय सिंह और के सी वेणुगोपाल शामिल हैं. आज खड़गे ने स्टीयरिंग कमिटी की पहली बैठक में कहा, मेरा मानना है कि पार्टी और देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सबसे बड़ा हिस्सा है – “Organizational Accountability from top to bottom”. अगर कांग्रेस संगठन मजबूत होगा, जवाबदेह होगा, लोगों की उम्मीद पर खरा उतरेगा, तो ही हम चुनावी जीत हासिल कर देश के लोगों की सेवा कर पाएंगे।

K.W.N.S.-रायपुर। शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए मेगा जॉब फेयर का आयोजन राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय मेगा रोजगार फेयर में दिव्यांगजन भी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक दिव्यांग आवेदक 6 दिसम्बर तक निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। प्रस्तावित रोजगार मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के 9 सेक्टरों में रिक्त 46 हजार 616 पदों पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। इन सेक्टरों में अपेरल, बैंकिंग एवं फायनेंसियल, आई.टी-आईटीईएस, हेल्थकेयर टूरिज्म एण्ड हॉस्पिलिटी, लॉजिस्टिकस, मैन्यूफैक्चरिंग, रिटेल, सिक्योरिटी शामिल हैं। विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉक्टर शशीकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई. पॅलिटेक्निक, इंजिनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 08वी, 10वी, 12वीं स्नातक, स्नाकोत्तर, आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक और इंजिनियरिंग उर्त्तीण आवेदक शामिल हो सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0771-4044081 पर संपर्क किया जा सकता है।

K.W.N.S.-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर बयान दिया है। एक वीडियो बयान में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ईडी ने किया है तो कोई प्रमाण होगा। ऐसा हमारा मानना है ।नहीं तो यह माना जाएगा कि किसी को अनावश्यक बदनाम करने के लिए गिरफ्तार किया होगा तो गलत है।सरकार का प्रशासनिक अमला इसे संज्ञान में लेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कि देश में सिर्फ विपक्ष की राज्य सरकारों के यहां ही इनकम टैक्स और ईडी सक्रिय है यह अनेक संदेह को भी जन्म देता है। ऐसा तो नहीं है कि भाजपा शासित राज्यों में भ्रष्टाचार नहीं होगा, पूरी तरीके से वहां राम राज्य आ गया। कई भाजपा शासित राज्यों में जो प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जानकारी आ रही है भ्रष्टाचार तो वहां भी चरम सीमा पर है।वहां भी उन्हें ध्यान देना होगा।

K.W.N.S.-रायपुर। चंदखुरी में स्थित माता कौशल्या के मंदिर का नारियल लेने से प्रदेश के मंत्री रविंद्र चौबे ने इनकार कर दिया। नारियल लेकर पहुंचे संविदा कर्मचारियों को मंत्री ने अपने बंगले से लौटा दिया, कह दिया कि समय लेकर मंत्रालय आना। मंत्री से मिलने सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संगठन के लोग पहुंचे हुए थे यह सभी अलग-अलग विभागों में संविदा पर काम कर रहे हैं। लंबे वक्त से कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलनरत थे मंत्री से मुलाकात कर नियमितीकरण की गुहार लगाना चाह रहे थे मगर मंत्री रविंद्र चौबे ने इन्हें बंगले से ही चलता कर दिया। कर्मचारियों के संगठन से जुड़े हेमंत सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों चंदखुरी तक कर्मचारी पैदल यात्रा निकालकर पहुंचे थे । माता कौशल्या के दरबार में मत्था टेककर नियमितीकरण की मनोकामना मांगी थी । हजारों दीपक जलाए थे वही मनोकामना नारियल हम मंत्री को भेंट करना चाहते थे।
उनसे मिलकर अपनी समस्या साझा करना चाहते थे मगर उन्होंने नारियल लेने से इनकार कर दिया और कह दिया कि मंत्रालय आकर मिलना। इसके पहले भी जब हम रविंद्र चौबे से मिलने उनके बंगले पहुंचे थे उन्होंने ऐसा ही कह कर हमें लौटा दिया था। जब हम मंत्रालय पहुंचे समय लेकर उनसे मिलने वाले थे तो अपॉइंटमेंट दिए जाने के बाद मंत्री से मुलाकात नहीं हुई। उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने कह दिया कि मंत्री के पास मिलने का समय नहीं है और हमें मंत्रालय से भी लौटा दिया गया। अब हमारे साथ यही हो रहा है हम मंत्री के बंगले जाते हैं तो वह मंत्रालय आने को कहते हैं और मंत्रालय जाते हैं तो वहां पर भी मंत्री नहीं मिलते।

K.W.N.S.-रायपुर। मेकाहारा अस्पताल में पेट और पित्त की थैली के कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे तीन मरीजों का सफल इलाज किया गया। डाॅ. विवेक पात्रे के बताया कि उपचार बगैर चीरा लगाये किया गया है। इस उपचार के बाद आगे लम्बे समय तक तीनों मरीज अपना जीवन दर्द रहित जी सकेंगे। डाॅ. पात्रे ने बताया कि मरीज संजय, सुनील एवं दीपिका जब रेडियोलॉजी विभाग आये थे तब अत्यधिक पेट दर्द से परेशान थे। दर्द की गोलियां या इंजेक्शन भी कम असर कर रही थीं। सीलियक प्लेक्सस न्यूरोलाइसिस उपचार के बाद तीनों मरीज का दर्द एकदम कम (नहीं के बराबर) हो गया है एवं तीनों पूरी तरह स्वस्थ्य है।
बता दें कि अम्बेडकर अस्पताल का रेडियोलाॅजी में कई बड़े उपचार बिना चीर-फाड़ किये जाते हैं। उपचार प्रक्रिया की लागत और खर्च भी शासन द्वारा मुहैया कराया जा रहा है। उपचार प्रक्रिया के दौरान डाॅ. विवेक पात्रे के साथ डाॅ. राशिका, डाॅ. किशोर, डाॅ. रवि, डाॅ. घनश्याम, डाॅ. पल्लवी, डाॅ. साक्षी, एनेस्थीसिया विभाग से डाॅ. फल्गुधारा, स्टाफ नर्स मोहित एवं तकनीकी सहायता के लिए दीनबंधु, देवेश आदि उपस्थित रहे।