Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर
रायपुर 6 जनवरी 2018। रायपुर एसपी की कमान संभालने के बाद नीतू कमल ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिसकर्मियों पर लगे वसूली के संगीन आरोपों पर गंभीरता दिखाते हुए एसपी नीतू कमल ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। ये सभी सभी जवान पुरानी बस्ती थाना में पदस्थ थे। सभी पर आरोप था कि ये सट्टेबाजों से अवैध वसूली करते हैं और कार्रवाई के पहले ही उन्हें पुलिस की सूचना देते हैं।
इस मामले में शिकायत के बाद सभी पर आरोप सही पाया गया, जिसके बाद 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया है। जिन पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है, उनमें दीपक आडिल, राजेश ज्योति, भगवान सलाम, लेखा अग्रवाल, पुरुषोत्तम द्विवेदी , रामचरण कुमार और विजय बोरकर के नाम शामिल हैं।
इन सभी पुलिसकर्मियों के नामों का खुलासा तब हुआ था, जब पिछले महीनों एक सट्टा पकड़ाया था। गिरोह के लोगों ने पुलिस के संरक्षण होने की बात कही थी, साथ ही पुलिसकर्मियों के नाम भी बताये थे। इस मामले में पुलिस ने अपने तरफ से आरोपों की जांच करायी तो शिकायत सही पाया गया, जिसके बाद सभी कार्रवाई के आदेश पुलिस अधीक्षक ने दिये। पुलिसकर्मियों के साथ सट्टेबाजों के वायल रिकार्डिंग व व्हाट्सएप चैट भी मौजूद थे।
रायपुर – भाजपा में विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को बनाया गया है। अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा? संगठन में इसके लिए कसरत शुरू हो गई है। लॉबिंग भी शुरू हो गई है। नेता दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि 10 या 11 जनवरी तक इस पर निर्णय हो सकता है। उससे पहले छत्तीसगढ़ के तीन बार के मुख्यमंत्री रहे डॉ. रमन सिंह का नाम तेजी से प्रदेश अध्यक्ष के लिए उभर रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता उन्हें प्रदेश की कमान सौंपने की मांग भी कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर भिलाई के भाजपा नेता और बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से मुलाकात की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र का आज पहला दिन कई मायनों में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बरसों केन्द्र की राजनीति में रहे डॉ. चरणदास महंत ने आज विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी सम्हाल ली। दो पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी एवं डॉ. रमन सिंह इस बार विपक्ष में बैठे नजर आए। दो पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविन्द्र चौबे एवं टी.एस. सिहंदेव मंत्री वाली जगह पर आसीन हुए। शपथ चार भाषाओं हिन्दी, छत्तीसगढ़ी, संस्कृत एवं अंग्रेजी में ली गई। तीन राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस, भाजपा, बसपा के अलावा एक क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस इस विधानसभा का हिस्सा बन चुका है।
11 बजने को चार या पांच मिनट बाकी थे विधानसभा के गलियारे में सदन की कार्यवाही शुरु होने के लिए जोरों से घंटी बजी। चंद मिनटों में अधिकांश विधायक सदन के भीतर आ चुके थे। नहीं आए थे तो भाजपा के 15 विधायक। इधर, सत्ता पक्ष के विधायक डॉ. शिव कुमार डहरिया की भी कुर्सी खाली नजर आ रही थी। प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह आसंदी पर आए और शुरु हुआ शपथ का सिलसिला। लेकिन ये क्या, शपथ की प्रक्रिया शुरु हो जाने के बाद भी भाजपा के 15 विधायकों का पहुंचना नहीं हुआ था। कुछ देर बाद नजर आए तो एक ही भाजपा विधायक पुन्नूलाल मोहले, जो कि व्हील चेयर पर सदन में पहुंचे। 11 दिसंबर की रात मोहले की जीत की घोषणा हुई ही थी कि उसके कुछ घंटे बाद उनका भयंकर रोड एक्सीडेंट हो गया। तब से वे बिस्तर पर ही हैं। शपथ की कार्यवाही चल रही थी और हर किसी के मन में यही सवाल घुमड़ रहा था कि आखिर नेता प्रतिपक्ष कौन होगा। उधर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में खींचतान मचे रहने के कारण नेता प्रतिपक्ष के चुनाव में देर हो रही थी। तभी यह अफवाह उड़ी कि पुन्नूलाल मोहले नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। ये खबर सोशल मीडिया में तेज गति से दौड़ने लगी। चंद मिनटों में ही यह खबर टॉय-टॉय फिस्स हो गई और एकात्म परिसर से अधिकृत जानकारी छनकर बाहर आई कि धरमलाल कौशिक नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हैं। बहरहाल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी व मोहले जिस जगह पर अपनी व्हील चेयर पर थे वहीं से दोनों ने शपथ ली। विधायकों की शपथ हो जाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की बारी थी। न सिर्फ कांग्रेस बल्कि भाजपा व जनता कांग्रेस ने भी पहले ही डॉ. चरणदास महंत के नाम पर मुहर लगा दी थी,अतः प्रोटेम स्पीकर ने सर्वसम्मति से उन्हें अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, डॉ. चरणदास महंत को स्पीकर की आसंदी तक लेकर गए। जहां प्रोटेम स्पीकर रामपुकार सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी डॉ. चरणदास महंत के हवाले की। डॉ. महंत के पदासीन होने के बाद सदन में वरिष्ठ विधायकों की तरफ से अभिव्यक्ति का दौर चल ही रहा था कि शेष 14 भाजपा विधायक एक-एक करके सदन में आए। फिर उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शपथ दिलाई।
रायपुर। भारतीय जनाता पार्टी ने अपना नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से धरमलाल कौशिक को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष हैं और पूर्व में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाले राज्योत्सव में अब बॉलीवुड एक्टरों को पर्यटन मंत्री ने बाय बाय कर दिया है। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्योत्सवों में अब मुंबई के कलाकारों को नहीं छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को महत्व दिया जाएगा।
मंत्री ताम्रध्वज साहू के छत्तीसगढ़ के कलाकारों को प्रमुखता के साथ काम दिए जाने वाले बयान से एक बार फिर छत्तीसगढ़ी कलाकारों के लिए आज जग गई है।
रायपुर– डीजीपी डीएम अवस्थी ने कहा- झीरम नक्सली घटना की जांच कर रही NIA को राज्य सरकार ने केस वापस लेने का लिखा पत्र, NIA से केस मिलने के बाद SIT शुरू करेगी जांच, अवस्थी ने कहा- झीरम घटना के सभी पहलुओं की SIT करेगी जांच, नान घोटाले की जांच के लिये जल्द बनेगी SIT| डीएम अवस्थी ने कहा- ACB IG एसआरपी कल्लूरी की नियुक्ति हो गई है, जल्द SIT का गठन हो जाएगा, पुलिस जवानों के साप्ताहिक अवकाश पर कहा- सरकार को जल्द रिपोर्ट सौंपी जाएगी।
रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करते समय डॉ. चरण दास महंत अपने पिता बिसाहू दास महंत की स्मृति को अपने साथ लिए रहे। उन्होंने नामांकन दाखिल करते समय पिता के पेन से दस्तखत किया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट की पहली बैठक मंगलवार को महानदी भवन में संपन्न हुई। बैठक में शराब बंदी के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। कृषि विभाग का नाम बदल कर कृषक कल्याण विभाग किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाया गया है।
छत्तीसगढ़ में मंत्रिमण्डल के गठन के बाद मंगलवार को पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में तत्कालीन आबकारी विभाग की अध्ययन दल की रिपोर्ट और शराब बंदी के प्रस्ताव को कैबिनेट ने खारिज कर दिया। बैठक के दौरान किसानों के हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान यह प्रस्ताव तैयार किया गया कि कृषि विभाग का नाम बदलकर कृषक कल्याण विभाग किया जाए। भूपेश कैबिनेट ने बैठक के दौरान एक और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश के बहुचर्चित नान घोटाले की फाइल फिर से खुलेगी। एसआईटी नान घोटाले की जांच करेगी। आईजी स्तर के अधिकारी इस मामले के जांच अधिकारी होंगे। इस मामले में राज्य के कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आए थे। पूर्ववर्ती सरकार ने मामले की जांच रोक दी थी।
K.W.N.S.- रायपुर। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 13 लाख वनवासी परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वनोपज तेंदूपत्ता के समर्थन मूल्य प्रति मानक बोरा 1500 रुपए बढ़ाने का निर्णय लिया है। पहले यह राशि प्रति मानक बोरा 2500 रुपए थी, जो अब बढ़कर चार हजार हो गई है।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक विकास में यह मील का पत्थर साबित होगा। वन मंत्री ने कहा है वनवासी व एसटी वर्ग के उत्थान में वन व वनोपज का महत्वपूर्ण स्थान है।
उक्त निर्णय इसी को देखते हुए लिया गया है। कहा कि प्रदेश के वन क्षेत्रों में वन्य प्राणियों द्वारा की जाने वाली जनहानि और फसल हानि में वर्तमान योजना का परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण के बाद इसके लिए और अधिक प्रभावी कार्य योजना बनाई जाएगी ताकि जनहानि और फसल हानि से प्रभावित परिवारों को अधिक से अधिक मुआवजा मिल सके। नई कार्य योजना में मुआवजे की राशि बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
K.W.N.S.- रायपुर। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों की कमी विकास की गति के आड़े आ सकती है। राज्य में निर्धारित संख्या से 35 आईएएस अफसर कम हैं। इस साल राज्य को पांच नए अफसर मिले हैं लेकिन अफसरों की कमी जल्द पूरा होने के कोई आसार नहीं हैं।
वर्तमान में प्रदेश में 158 आईएएस अफसर हैं, जबकि यहां होने चाहिए 193 अफसर। केंद्र सरकार ने राज्य में सीधी भर्ती वाले आईएएस अफसरों को कोटा बढ़ाया है। प्रमोशन से आने वाले अधिकारियों को प्रमोशन समय पर हो इसकी व्यवस्था भी की गई है। समय पर डीपीसी होती है।
हालांकि इन उपायों से भी कमी दूर नहीं की जा सकी है। प्रदेश के आठ आईएएस अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं, जबकि एक अधिकारी इंटर स्टेट प्रतिनियुक्ति पर उत्तर प्रदेश कैडर में काम कर रहे हैं।
पिछले साल जुलाई में लोकसभा में पेश की गई रिपोर्ट में बताया गया था कि छत्तीसगढ़ में 45 आईएएस अफसर कम हैं। छत्तीसगढ़ की सांसद कमला देवी पाटले के सवाल के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया था कि छत्तीसगढ़ में आईएएस का कोटा 178 का है।
उस समय छत्तीसगढ़ में 45 अफसर कम थे जबकि अभी लगातार प्रमोशन और सीधी भर्ती से यहां अफसर भेजे जा रहे हैं, फिर भी 35 अफसरों की कमी बनी हुई है। इस कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के डायरेक्ट भर्ती वाले आईएएस का कोटा बढ़ाया है।