Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2 नन की गिरफ्तारी पर सियासत गरमा गई है. जेल में बंद ननों से मुलाकात करने केरल से इंडिया गठबंधन का डेलिगेशन छत्तीसगढ़ पहुंचा है. इस मामले पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पूरे मामले पर विस्तृत जांच की जा रही है. GRP थाने में FIR हुआ है. उनके बयानों के आधार पर FIR के पर्याप्त आधार उनके पास है. कानून अपना काम कर रहा है.
 डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा, GRP थाने में FIR कर बयान भी दर्ज कराया गया है. इन बयानों के आधार पर एफआईआर करने के पर्याप्त आधार की स्पष्टता है. केरल के इन ननों द्वारा हमारे अबूझमाड़ की बेटियों को ले जाया जा रहा था. ऐसी और घटनाएं पिछले कुछ वर्षों में हुई है, जिनकी जानकारी मिली है इसलिए यह मामला जांच का विषय है. कानून अपना काम कर रहा है. सभी अभी जेल में है. डिप्टी सीएम ने कहा, हम छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर नया कानून ला रहे हैं. इसके बाद धर्मांतरण के मामलों पर और भी स्पष्टता हो जाएगी. छत्तीसगढ़ के लिए ये कानून बहुत प्रभावी रहेगा.
 

 

panchayattantra24.-रायपुर. छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है. दिल्ली तक गूंज के बाद केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी मंगलवार को रायपुर पहुंचे. केरल के भाजपा महामंत्री अनूप एंटोनी ने गृह मंत्री विजय शर्मा के निवास पर उनसे मुलाकात कर बैठक की. अनूप एंटोनी केरल भाजपा के स्टेट जनरल सेक्रेटरी है. मंगलवार को उन्होंने गृहमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पहुंचे. इस दौरान धर्मांतरण केस में अरेस्ट दो ननों की गिरफ्तारी को लेकर बातचीत हुई. बता दें कि गिरफ्तार दोनों केरल की रहने वाली है. 
 घटना 25 जुलाई की है जब दुर्ग रेलवे स्टेशन पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानव तस्करी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए दो ननों और एक युवक को रोका. आरोप था कि तीनों, नारायणपुर जिले की तीन लड़कियों को बहला-फुसलाकर आगरा ले जा रहे थे. बजरंग दल की जिला संयोजिका ज्योति शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी करते हुए GRP के हवाले कर दिया. GRP थाना भिलाई-3 के अंतर्गत दुर्ग जीआरपी चौकी में मामले की जांच शुरू हुई और धर्मांतरण की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
 

 
 
जेल में पिकनिक मना रहे हैं बिट्टू 
भाजपा के खिलाफ आक्रमक शैली और बिंदाश अंदाज में सभी त्यौहारों को मना रहे, क्या इसके पीछे छिपा है राज 
राजधानी के सेंट्रल जेल में बंद बिट्टू 
को वीआईपी सुविधा दिए जाने की चर्चा
 दिया जा रहा घर का खाना, चाय, काजू, बादाम, फलफ्रू ट सहित अन्य सुविधा देने की सूचनाएं बाहर आ रही 
मोटे गद्दे और एसी रूम में आराम फरमाते हैं बिट्टू बघेल, अफवाएं या सच
 जेल प्रशासन बेखबर या अनेदेखी या किसी अदालत के आदेश का पालन
जेल प्रशासन किसे दबाव व डर में सच्चाई अभी सामने नहीं आई 
 
panchayattantra24.-रायपुर। सत्ता में रहे या न रहे राजनेताओं और उनके परिवार को वीवीआईपी सुविधा मिलती रहेगी। सत्ता में एक बार रहने के बाद राजनेताओं को सुविधा का पट्टा लिखा देते है चाहे जहां भी रहे राजसी ठाठ देना सरकार और जेल प्रशासन की जिम्मेदारी हो जाती है। एैसा ही मामला रायपुर केंद्रीय जेल में देखने को मिला है। जिसकी जमकर चर्चा है। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल उफऱ् बिट्टू बघेल को जेल में सारी सुख सुविधायें मिल रही है जो अन्य कैदियों के लिए सपना है। भूपेश बघेल लगातार सभा पर सभा कर भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री सहित देश के गृह मंत्री के खिलाफ भी जहर उगल रहे हैं। तथा आक्रमक रूप से मुद्दों को उठाकर भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर होते जा रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली में पिछड़ा वर्ग सम्मलेन के बहाने भूपेश बघेल केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाले, जिसका कांग्रेस के आलाकमान का भरपूर साथ मिला। अब सवाल उठता है कि छत्तीसगढ़ में क्या भूपेश बघेल ही कांग्रेस है या दूसरे शब्दों में कहें तो छत्तीसगढ़ में कांग्रेस भूपेश बघेल के इर्दगिर्द ही घूम रही है जो कांग्रेस के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। क्योकि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भूपेश की एकला चलो की नीति से नुकसान उठाना पड़ा था। इन सब बातों को देख कर लोग कयास लगा रहे है कि जिस प्रकार से भूपेश बघेल के चेहरे पर सिकन भी नहीं है और सभाएं किये जा रहे हैं इससे जाहिर होता है कि उनके सुपुत्र बिट्टू बघेल को जेल में घर जैसा आराम मिल रहा है जिसकी भनक भाजपा के मंत्रियों को नहीं है। घर में बिट्टू की माताजी और उनकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है और भूपेश बघेल घूम-घूम कर सभाएं करने में व्यस्त हैं, पिछले दिनों अपने बंगले और विधानसभा क्षेत्र में हरेली तिहार भी बड़े धूमधाम से मनाए थे। , इसकी वजह जेल में मिल रहे उनके सुपुत्र को सुविधा है। 
घोटाले का पैसा राजधानी के दो बड़े व्यावसायिक काम्प्लेक्स में
 जानकारी के मुताबिक बिट्टू बघेल ने ईओडब्ल्यू और जांच एजेंसी को बताया कि उसके द्वारा दिए रकम को राजधानी के बड़े कारोबारी और उस समय के सबसे करीबी तथा सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी परिवार ने अपने दो बड़े काम्प्लेक्स में इन्वेस्ट किया है। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि बिट्टू बघेल ने उन सब की जानकारी भी दी है जिसका खुसाला ईओडब्ल्यू और जांच एजेंसी करने वाली थी, उसके पैसे राजधानी के कटोरा तालाब और राजधानी के दूसरे जगह के बड़े व्यावसायिक काम्प्लेक्स में भी लगे होने की जानकारी दी गई है जिसे शीघ्र ही शासन कुर्क करने की तैयारी में है।
प्रशासन जांच कर कार्रवाई करे तो सारी जानकारी सामने आ जाएगी
 राजधानी के सेन्ट्रल जेल में बड़े अपराधियों को वीआईपी सुविधा उपलब्ध कराई जाने की जानकारी पहले भी आ रही थी लेकिन प्रशासन के कड़ाई करने पर ये सब बंद हो गया था परन्तु बिट्टू बघेल के जेल जाने के बाद फिर से काले कारनामे शुरू हो गया है। बताया जाता है कि पूर्व में महादेव ऑनलाइन सट्टा से जुड़े अपराधियों के बैरक में काजू, बादाम सर्व किया जा रहा था, जेल के भीतर तक नशे का सामान भी पहुंच रहा है। यह भी शिकायतें मिलती रही है कि जेल में अपराधी मोबाइल से फोन करके समय-समय पर लोगों को धमकी भी देते हैं। जिसकी तस्दीक जेल के बाथरूम में मोबाइल मिलने की बात से हो गई थी। अब सवाल उठता है कि रायपुर के सेन्ट्रल जेल में अब बिट्टू बघेल के जाने के बाद फिर से यह खेल चालू तो नहीं हो गया। भूपेश बघेल के हावभाव से यह भी सच साबित होता दिख रहा है।
समय समय पर कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य बड़े अधिकारी जेल का निरीक्षण करते हैं लेकिन बिट्टू के जाने के बाद ऐसी कोई कार्रवाई नहीं होने से भी सवाल पैदा होता है की बिट्टू बघेल को क्या सच में जेल में वीआईपी सुविधाएं मिल रही है। यदि उच्च अधिकारी इसकी जाँच करे तो चौकाने वाली बातें सामने आ सकती है। जेल में बिट्टू बघेल को मोटे गद्दे भी मुहैया कराये जाने की जानकारी मिल रही है। प्रदेश के गृह मंत्री संज्ञान में लेकर जाँच कराये तो सब साफ हो जायेगा। आबकारी घोटाले में जेल में बंद बिट्टू बघेल को काजू, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फूड के साथ घर का खाना और चाय भी दिए जाने की जानकारी मिल रही है। इसमें अधिकारी और इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध है। शासन को तत्काल जाँच करवाना चाहिए और सभी कैदी और जेल में बंद लोगों को जेल मेनुअल के हिसाब से ही सामान उपलब्ध करना चाहिए। 
सूत्रों के मुताबिक जेल के भीतर आला अधिकारियों के छापामार कार्रवाई होने की सूचना पहले ही पहुंच जाने से सब कार्रवाई धरी की धरी रह जाती है इस वजह से पूर्णत: गोपनीयता से यदि जाँच हो जाये तो सब स्पष्ट हो जायेगा। जेल के बैरक में मोबाइल फोन, चाकू जैसी पट्टी, चिलम, बीड़ी, सिगरेट, तंबाखू जैसी प्रतिबंधित सामान के अलावा ड्राई फ्रूट भी मिल जायेंगे। जो जेल में बंद लोगों के रसूख के हिसाब से दिया जाता है।
 

  
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ रायपुर के तत्वावधान में महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 11 दिवसीय कपड़ा सिलाई प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण 17 जुलाई से 27 जुलाई 2025 तक महादेव घाट स्थित झेरिया यादव समाज भवन, रायपुर में संचालित हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को न केवल सिलाई-कढ़ाई जैसे हुनर में दक्ष बनाना था, बल्कि उन्हें प्रशिक्षण उपरांत स्थायी रोजगार से भी जोड़ना था। 
इस प्रशिक्षण शिविर में यादव समाज की 44 महिलाओं ने भाग लिया, जो प्रशिक्षण पूर्ण कर अब कपड़ा सिलाई-कढ़ाई में निपुण हो चुकी हैं। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें न केवल कपड़े सिलने का कौशल सिखाया गया, बल्कि सिले हुए पेटीकोट की मार्केटिंग कर महीने में ₹10,000 से ₹15,000 तक की आय अर्जित करने के तरीके भी बताए गए। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ की उपसमिति—एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को सिलाई कार्य हेतु आवश्यक संसाधन जैसे कपड़ा, धागा, डिजाइन आदि भी नियमित रूप से प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सिले हुए वस्त्रों की बिक्री की व्यवस्था भी समिति द्वारा सुनिश्चित की गई है, जिससे महिलाएं बिना किसी मध्यस्थता के सीधे घर से कार्य कर सकेंगी और प्रतिमाह स्थायी आमदनी प्राप्त कर सकेंगी।
 समापन समारोह का आयोजन विशेष रूप से गरिमामय रहा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव उपस्थित रहीं उन्होंने सभी प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव ने की, जिन्होंने इसे यादव समाज के आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया। यह कार्यक्रम न केवल प्रशिक्षण का आयोजन था, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण, रोजगार सृजन और स्वाभिमान निर्माण की दिशा में छत्तीसगढ़ यादव समाज द्वारा किया गया एक अनुकरणीय प्रयास है। इस पहल ने यह सिद्ध किया है कि जब समाज संगठित होकर ठान ले, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं।
 

 
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सीएम हाउस में मंत्रालय में खेल विभाग की अहम बैठक में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 11:20 बजे मंत्रालय, महानदी भवन जाएंगे, जहां वे दोपहर 2 बजे तक कार्यालयीन कार्य का निपटारा करेंगे. इसके बाद शाम 7:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में खेल विभाग की बैठक करेंगे. इस बैठक में खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहेंगे. 
तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन है. 17 सूत्रीय मांगों को लेकर तूता स्थित धरना स्थल में आज धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. हड़ताल से तहसील दफ्तरों में कामकाज प्रभावित हुए हैं. यह प्रदर्शन 30 जुलाई तक चलेगा.
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नागपंचमी (29 जुलाई 2025)  के पावन अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति की गहराई, लोक आस्था की ऊर्जा और प्रकृति के साथ समरसता का जीवंत प्रतीक है। यह हमारे पूर्वजों द्वारा रचित वह परंपरा है, जो जीव-जगत के साथ सम्मानपूर्ण सह-अस्तित्व का संदेश देती है।
मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि नागपंचमी का पर्व पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति हमारी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। 
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस पर्व के माध्यम से न केवल सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजें, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक सौहार्द को जीवन में अपनाएँ।
 

 
panchayattantra24.- रायपुर। फरार परदेसिया बदमाश रोहित और वीरेंद्र तोमर को लेकर बड़ी खबर आ रही है, दोनों बदमाश भाइयों के प्रतापगढ़ में छुपे होने की खबर है। सूत्र यह बता रहे है कि यूपी के प्रतापगढ़ को बदमाश तोमर बंधुओं ने सुरक्षित ठिकाना बना लिया है। बता दें कि एक दिन पहले ही रायपुर निगम की टीम ने बदमाश तोमर बंधुओं द्वारा बनाए अवैध ऑफिस पर बुलडोजर चलाया है। दोनों पर एक बड़े राजनेता का हाथ होना इसकी चर्चा भी राजधानी में है। सूदखोर रोहित तोमर निगरानी गुंडा बदमाश है। आरोपी के खिलाफ राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, पुरानी बस्ती, कोतवाली और गुढ़ियारी में 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी सूदखोरी, मारपीट, ब्लैकमेल के मामले में जेल भी जा चुका है। सूदखोर रोहित गोल्डन मैन के नाम से जिले में मशहूर है। रसूखदारी बनी रहे, इसलिए आरोपी अपने गिरोह के साथ समय-समय पर कार्यक्रमों में भी दिखता है। 
 रायपुर पुलिस ने तोमर ब्रदर्स के घर से करोड़ों का माल जब्त किया गया है। करीब 37 लाख कैश सोने-चांदी के जेवरात के अलावा हथियार भी मिले हैं। रोहित तोमर, वीरेंद्र तोमर और उनके परिवार पर सूदखोरी का आरोप है। पीड़ितों के थाने में दिए बयान के मुताबिक, इन लोगों ने उधार के एवज में भरा चेक, कोरा चेक, कोरे स्टाम्प पर साइन करवाया। पैसे की वसूली के लिए लगातार मारने की धमकी और जेल भेजने की धमकी दी। इसके साथ ही डरा धमकाकर औने पौने दाम पर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। 
 आरोपी जरूरतमंदों को पहले सामान्य ब्याज पर कर्ज देते हैं। कर्ज देते समय गारंटी के तौर पर कोरे स्टॉम्प पेपर में हस्ताक्षर करवा लेते हैं। ब्लैंक चेक और जमीन-जायदाद के दस्तावेज रख लेते हैं। मूल राशि चुका देने के बाद भी ब्याज वसूलते हैं। मना करने पर गुंडे भेजकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हैं। मूल राशि से कई गुना अधिक राशि वसूलते हैं। अवैध वसूली के लिए कई गुंडे रखते हैं। वसूली का पूरा काम रोहित की निगरानी में होता है। वसूली के लिए कई कर्जदारों का अपहरण करते थे। इसके बाद उनकी बेदम पिटाई करते थे। आरोपियों ने कारोबारियों, किसानों और नौकरीपेशा लोगों को कर्ज देकर जमकर वसूली की है। हालांकि दोनों के भय के चलते कोई शिकायत करने आगे नहीं आता। तीन माह में 7 मामले दर्ज: मई से लेकर जुलाई तक आरोपी वीरेंद्र तोमर, रोहित तोमर और दोनों की पत्नी शुभ्रा व भावना तोमर के अलावा भतीजा दिव्यांश और अन्य उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ तेलीबांधा और पुरानीबस्ती थाने में 7 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें ब्लैकमेलिंग, कर्जा एक्ट, वसूली, आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर. प्रदेश में बीते चार दिनों में हुई जोरदार बारिश से कई बड़े, मध्यम और लघु जलाशय आधे से ज्यादा भर गए हैं. वहीं दो बड़े बांध 100 फीसदी के स्तर पर पहुंच गए हैं. वहीं सात मध्यम और छोटे बांधों में भी सौ फीसदी तक भंडारण हो गया है. एक दर्जन से ज्यादा अन्य बांध भी सौ फीसदी तक पहुंचने से कुछ ही पीछे हैं. बीते सप्ताह के अंतिम चार दिनों में हुई बारिश में ही औसत भंडारण दस फीसदी तक बढ़ गया है. इधर रविशंकर जलाशय में भराव का स्तर बढ़ने की वजह से लिंकिंग बांधों में भंडारण कम नजर आ रहा है. कई बांधों में जल स्तर बढ़ने के साथ पानी छोड़ने की भी कवायद हो रही है. प्रदेश में बीते लगभग बीस दिनों की बारिश में औसत जल भराव पर नजर डालें तो बांधों में करीब 30 फीसदी का इजाफा हुआ है. जल संसाधन विभाग के विशेषज्ञ इसे अच्छी स्थिति मान रहे हैं. बीते साल 27 जुलाई की अवधि में बांधों में जल भंडारण बेहतर स्थिति में नहीं था. इधर बिलासपुर का खारंग और मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय सौ फीसदी के स्तर पर है. 
राज्य का बिलासपुर स्थित खारंग जलाशय 100 फीसदी भर चुका है. वहीं मुंगेली जिले का मनियारी जलाशय भी सौ फीसदी पहुंचने की कगार पर है. हालांकि धमतरी जिला स्थित रविशंकर जलाशय अभी अपनी क्षमता का आधा ही भर पाया है. यहां अभी औसत जल भराव 54 फीसदी तक पहुंच गया है. अब यहां से पानी छोड़े जाने की स्थिति है. गंगरेल जलाशय के केचमेंट क्षेत्र में भी इस साल अच्छी बारिश दर्ज की गई है. हालांकि बिलासपुर के अरपा भैंसाझार में जल भराव की स्थिति काफी धीमी है. यहां भंडारण कम भी हुआ है. विभागीय अफसरों की मानें तो जल स्तर बढ़ने के साथ पानी छोड़ने की वजह से ऐसा हो रहा है. चार दिनों में तांदुला में 13 प्रतिशत और सिकासार में 14 प्रतिशत और सोंदूर में 17 प्रतिशत का इजाफा हुआ है लेकिन गंगरेल फीडर में पानी छोड़ने की वजह से दुधावा में 13 फीसदी की गिरावट आई है.
 

 panchayattantra24.-दुर्ग. जिले के महमरा एनीकेट क्षेत्र में डायल 112 के स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए आत्महत्या की कोशिश कर रही एक महिला की जान बचा ली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने इस पुनीत कार्य के लिए आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कि या. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद्मश्री तंवर ने बताया कि 25 जुलाई को रायपुर सी 4 से दुर्ग के डीपीसीआर को सूचना मिली कि एक महिला शिवनाथ नदी में कूद गई है. 
जानकारी मिलते ही दुर्ग थाना क्षेत्र की ईआरवी चीता-2 टीम को तुरंत मौके पर रवाना किया गया. मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि महिला नदी में कूद चुकी थी और तेज बहाव में फंसी दिखी. बिना समय गंवाए डायल 112 के स्टाफ आरक्षक हरीश राव, आरक्षक जी राम और चालक सौरभ कुमार ने साहसिक कदम उठाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाला. टीम की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने डीपीसीआर प्रभारी की उपस्थिति में पूरे ईआरवी स्टाफ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.
 

 panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा के लिए हेलीकॉप्टर से कवर्धा के लिए रवाना हुए, पवित्र सावन मास के तीसरे सोमवार को भगवान भोरमदेव का जलाभिषेक करेंगे। श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत और अभिवादन करेंगे। हर-हर महादेव के जयकारे के साथ वातावरण भक्तिमय हुआ। मुख्यमंत्री साय के साथ, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी साथ में रवाना हुए।