Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Browsing: रायपुर

panchayattantra24.-रायपुर। प्रदेश में रोज किसी न किसी जगह से धर्मांतरण की आ रही खबरों के बीच साय सरकार धर्मांतरण पर नया कानून लाने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शदाणी दरबार में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन में नए कानून का ड्राफ्ट तैयार होने की जानकारी देते हुए बताया कि इसे विधानसभा के अगले सत्र में पटल पर रखा जाएगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अधिवेशन में कहा कि राज्य में कोई भी गाय सड़कों पर नहीं दिखनी चाहिए और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि राज्य में सवा 100 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिन्हें 5 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है. नगरीय क्षेत्रों में भी गौशालाएं बनाई गई हैं, और निर्देश दिए गए हैं कि सड़कों पर मवेशी नजर न आएं.सीएम साय ने कहा, “जब गाय दूध देना बंद कर देती है, तो उसे सड़कों पर छोड़ दिया जाता है. यह स्थिति ठीक नहीं है. हिंदू भाइयों को इस पर ध्यान देना होगा.” उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में सड़कों पर कोई मवेशी नहीं दिखेगा. विष्णु देव साय ने जशपुर का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एशिया का दूसरा सबसे बड़ा चर्च है, लेकिन स्व. दिलीप सिंह जूदेव और उनके पुत्र प्रबल प्रताप जूदेव ने “घर वापसी” अभियान को मजबूती दी है. कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता गांव-गांव में हिंदू धर्म के प्रचार में जुटे हैं.

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। खैरागढ़ में 3 नदियों का पानी शहर में घुस गया, जिससे कलेक्ट्रेट के सामने इतवारी बाजार डूब गया। इससे 3 दिन तक 5000 से ज्यादा की आबादी परेशान रही। वहीं बाढ़ में एक युवक भी बह गया, जो अब भी लापता है।
बताया जा रहा है कि प्रधानपाठ बैराज डैम का का पानी, मुसका, पिपरिया और आमनेर नदी में बाढ़ की वजह से खैरागढ़ शहर का एक हिस्सा डूब गया। नदियों का पानी घरों में घुस गया। पानी 5-10 फीट ऊपर था, जिससे शहरवासी परेशान रहे। डूबे शहर का ड्रोन वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं आज मौसम विभाग ने 14 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जशपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, महासमुंद, बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर, इन जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बादल छाए हुए हैं। उत्तरी छत्तीसगढ़ और लगे हुए झारखंड के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए पश्चिम को चला जाएगा। इसकी वजह से प्रदेश में 26 जुलाई के मुकाबले आज बारिश की गतिविधियां कम रहेगी।

panchayattantra24.-रायपुर। व्यापमं की आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में रविवार को मनाही के बाद भी कई परीक्षार्थी प्रतिबंधित पोशाक पहनकर पहुंच गए। रायपुर के एक परीक्षा केन्द्र में परीक्षा से पहले महिला परीक्षार्थियों को प्रतिबंधित पोशाक की जगह लट्ठे का कपड़ा उपलब्ध कराया गया था, जिसे कुर्ते का आकार देकर महिला परीक्षार्थियों ने पहनकर परीक्षा दी। यह परीक्षा सभी संभाग मुख्यालय में हुई। नकल को रोकने के लिए कड़ी प्रक्रिया अपनाई गई थी। परीक्षार्थियों के लिए पोशाक निर्धारित किए गए थे। हल्के रंग के आधा बांह के शर्ट पहनने के निर्देश थे। हिदायत के बाद भी कई जगहों पर महिला परीक्षार्थी काली टी-शर्ट पहनकर परीक्षा देने आईं थी।
छत्तीसगढ़ कॉलेज में तो महिला परीक्षार्थियों के लिए चेंजिंग रूम बनाया गया था। महिला परीक्षियों को टी-शर्ट की जगह कॉलेज में बंडल बांधने के लिए प्रयोग में आने वाला लट्ठे का कपड़ा काटकर कुर्ते की शक्ल दिया गया जिसे पहनकर महिला परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुछ पुरूष परीक्षाथियों को सफेद टी-शर्ट दिया गया। एकाद ने तो बनियान पहनकर परीक्षा दी। इस दौरान पयर्वेक्षकों के साथ महिला, और पुरूष परीक्षार्थियों की बहस भी हुई।
हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। परीक्षा में चप्पल पहनें। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित था जिसे निकलवाया गया। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णत: वर्जित था। पर्यवेक्षकों ने सख्ती बरतते हुए ये सब बाहर रखवाए।
panchayattantra24.-रायपुर। CM विष्णुदेव साय से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने मुलाकात की। सीएम साय ने मुलाकात की जानकारी देते बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुखी विज़न को ज़मीन पर उतारने हेतु छत्तीसगढ़ में संचार नेटवर्क के विस्तार और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं पर सकारात्मक विमर्श हुआ।

panchayattantra24.-रायपुर। रायपुर में आज सुबह नगर निगम की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम की टीम ने फरार चल रहे सूदखोर तोमर बंधुओं के ऑफिस पर बुलडोजर चला दिया। दरअसल, तोमर बंधुओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में सूदखोरी और मारपीट के साथ अन्य गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। एक के बाद एक मामले दर्ज होने के बाद वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम लगातार दोनों भाइयों की तलाश कर रही है। वहीं नगर निगम की टीम द्वारा आज की गई कार्रवाई पर प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, यह तो अभी पहला स्टेप है, अभी और भी स्टेप बाकी है। इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिलेगी। गृहमंत्री शर्मा ने आगे कहा कि, किसी नेता के साथ फोटो खिंचवाने से साबित नहीं होता कि, वह कानून से ऊपर है। जब प्रदेश के सीएम और डिप्टी सीएम कानून से बड़े नहीं है, तो ये लोग कैसे कानून से बड़े हो जाएंगे। गृहमंत्री शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि, विष्णुदेव साय की सरकार में सुशासन है तो सुदर्शन चक्र भी है। इन लोगों ने लोगों को परेशान किया है। तोमर बंधुओं के खिलाफ जो भी कार्रवाई की गई है, वो कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए की गई। वहीं शहर का माहौल ख़राब करने वाले बाउंसरों पर बात करते हुए गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि, मैं विश्वास दिलाता हूं की सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि, कानून सबके लिए है, कानून से बड़ा अकोइ नहीं है। सबके खिलाफ तोमर बंधुओं के जैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

panchayattantra24.-रायपुर। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने स्वच्छ बिल्हा की तारीफ की है,सीएम साय ने बताया, बिलासपुर जिले के बिल्हा की मातृशक्ति ने “स्वच्छता में नवाचार” का जो उदाहरण पेश किया है, उस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ में गौरवपूर्ण उल्लेख, हर छत्तीसगढ़वासी का गौरव बढ़ाता है। मन की बात के 124 वें संस्करण में आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बिल्हा की महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा- “बिल्हा की महिलाओं को वेस्ट मेनेजमेंट की ट्रेनिंग दी गई और उन्होंने मिलकर शहर की तस्वीर बदल डाली।” इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाया है। माननीया राष्ट्रपति जी द्वारा नगर पंचायत बिल्हा,नगर निगम रायपुर समेत 7 शहरों को सम्मानित किया गया है। इसके लिए नगरीय निकायों, स्वच्छता दीदियों और छत्तीसगढ़वासियों का हृदय से आभार जो स्वच्छता के मूल मंत्र को आत्मसात कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुंचाने एवं मातृशक्ति को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। आज निवास स्थान पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया।
डिजिटल भारत की ओर बढ़ता आदिवासी अंचल: केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर का मोहला-मानपुर-अंबागढ़ दौरा

panchayattantra24.-रायपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. पेम्मासानी चंद्र शेखर ने आज आदिवासी बाहुल्य मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मानपुर विकासखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों का डिजिटल रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर समुदायों में रूपांतरण भारत की जमीनी प्रगति का सजीव प्रमाण है।” केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने स्मार्ट कक्षा एवं डिजिटल शिक्षण उपकरणों का अवलोकन करते हुए मंत्री ने कहा कि डीएमएफ और पीएम-श्री जैसी योजनाओं के माध्यम से यह विद्यालय आदिवासी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आदर्श बन रहा है। मौके पर उन्होंने बच्चों से प्रश्नोत्तर भी किया जिसका सही जवाब पर उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का दौरा कर नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाते देखा और इसे डिजिटल साक्षरता, वित्तीय समावेशन और लोकतांत्रिक विश्वास को सशक्त करने वाला माध्यम बताया।
के पर उन्होंने हितग्राहियों से चर्चा की और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के मंशानुरूप ग्रामीण भी डिजिटल साक्षरता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर मानपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। डॉक्टर होने के नाते डॉ. चंद्र शेखर ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओ के विस्तार की सराहना की। मौके पर उन्होंने एक पेड़ मां के नाम पौध रोपण भी किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर ने कहा कि सरकार के आकांक्षी जिलों कार्यक्रम के अंतर्गत हुई इस दौरा का उद्देश्य विकासात्मक सूचकांकों की समीक्षा करना, नागरिकों से संवाद करना और शासन की अंतिम छोर तक पहुंच सुनिश्चित करना था। उन्होंने डिजिटल साक्षरता, महिला नेतृत्व वाले विकास और केंद्र की योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में ठोस प्रगति की सराहना की।
जन कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी समीक्षा मानपुर के तुमड़ीकसा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि ग्रामीण संपर्क से सुरक्षा और आजीविका दोनों में सुधार हो रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्राम अड़जाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी ईश्वरलाल/बिदेराम के घर जाकर मिलें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना सभी के लिए आवास आज साकार हो रही हैं।
ग्रामीण विकास की रीढ़ बनी महिलाएं, लखपति दीदियों का बढ़ाया मनोबल डॉ. चंद्रशेखर ने दीनदयाल अंत्योदय योजना दृ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत स्वदृ सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद किया और उनके आत्मविश्वास, नवाचार और वित्तीय अनुशासन की प्रशंसा की। इस दौरान स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती नागेश्वरी सिन्हा द्वारा उन्हें राखी बांधना एक भावनात्मक और विश्वास से भरा क्षण बना दिया। उन्होंने पशु सखी और ‘लखपति दीदी’ श्रीमती महंतीन कावलिया के घर पहुंचकर उनके कार्यों को महिला-नेतृत्व वाले ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन का प्रेरक उदाहरण बताया एवं उनका मनोबल बढ़ाया।
जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, कहा योजनाओं का मॉनिटरिंग कर समयबद्ध करें पूर्ण जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक में डॉ. चंद्र शेखर ने सामाजिक-आर्थिक व पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अमृत सरोवर, पीएमएवाई-जी, मनरेगा, पीएमजीएसवाई जैसी विभिन्न योजनाओं के शत दृप्रतिशत संतृप्ति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने योजनाओं की नियमित निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन कर पूर्ण करने के निर्देश दिया।

panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिए गए हालिया बयान, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों को जेल भेजने को सरकारों के पतन से जोड़ने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने संयमित एवं संवेदनशील प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा मेरे पिता स्वर्गीय अजीत जोगी जी और स्वर्गीय नंदकुमार बघेल दोनों ही अब हमारे बीच नहीं हैं। मृत्यु के पश्चात व्यक्ति देवतुल्य हो जाते हैं, ऐसे में उनके बारे में राजनीतिक बयानबाजी करना अनुचित है। छत्तीसगढ़ पर्यटन
उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वर्गीय नंदकुमार बघेल जी के मामले में तत्कालीन जोगी सरकार का निर्णय सामाजिक समरसता और मंत्रिमंडल की सहमति पर आधारित था, जिसमें स्वयं भूपेश बघेल भी मंत्रिमंडल के हिस्सा थे। अमित जोगी ने यह भी याद दिलाया कि भूपेश बघेल के अपने मुख्यमंत्रित्व काल में भी उनके पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल जी को जेल हुई थी जिस पर उन्होंने कभी कोई सवाल नहीं उठाया।उन्होंने जोर देकर कहा राजनीति में व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की बजाय विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता एकजुटता और सद्भाव की अपेक्षा रखती है।अमित जोगी ने स्पष्ट किया कि वे पारदर्शिता और नैतिक राजनीति के पक्षधर हैं तथा पूर्वजों की विरासत को राजनीतिक हथियार बनाने के विरुद्ध हैं।छत्तीसगढ़ की राजनीति को व्यक्तिगत विवादों से मुक्त करके सकारात्मक एजेंडे पर आगे बढ़ना चाहिए। हम सभी का दायित्व है कि हम राज्य के हित में साझा प्रयास करें।
panchayattantra24.-रायपुर। महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवालमहिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर एवं विकास तरंगिणी, छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आज महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता एवं जाँच शिविर का एनआईटी परिसर में आयोजन किया गया। यह जांच शिविर और जागरूकता कार्यक्रम विशेषतः सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से महिलाओं को नि:शुल्क जाँच, परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शिविर में शामिल हुए और महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा महिलाओं की जांच की गई और नि:शुल्क जांच, परामर्श और दवाइयां प्रदान किया गया। महिलाओं की बड़ी संख्या ने इस पहल में भाग लेते हुए स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता से लाभ प्राप्त किया।
इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कहा कि ऐसे शिविर महिलाओं को समय पर बीमारियों की जांच के लिए प्रेरित करते हैं और उनके स्वास्थ्य की रक्षा में बड़ा योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि आज अनेक बीमारियाँ हमारी बदलती जीवनशैली, रासायनिक उत्पादों के अत्यधिक उपयोग तथा पारंपरिक जीवन मूल्यों से दूर होने के कारण उत्पन्न हो रही हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा योग जैसे भारतीय आचार-विचार को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना करते हुए “सर्वे भवन्तु सुखिनः” के सिद्धांत को अपनाने की बात कही।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल रोगों की समय पर पहचान में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में भी एक अच्छा कदम है। यह स्वस्थ नारी और सशक्त समाज की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।उन्होंने कहा कि यह शिविर शिक्षा और स्वास्थ्य के मध्य एक सेतु का कार्य करेगा।

panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने घोषणा को प्राथमिकता से पूरा भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में विगत दिवस तपकरा प्रवास के दौरान फरसाबहार में विश्राम गृह बनाने की घोषणा की थी, जिसके लिए 1 करोड़ 72 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति भी दे दी हैं। गौरतलब है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने तपकरा को नगर पंचायत बनाने, तपकरा स्थित खेल स्टेडियम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए देने और फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण करने की भी घोषणा की थी।
तपकरा में तहसील कार्यालय शुरू हो जाने से लोगों को हो रही है सुविधा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रयास से आम जनता को अधिकांश कार्यों के लिए राजस्व विभाग की जरूरत पड़ती है। तहसील कार्यालय खुलने से इसका लाभ यहां के नागरिकों मिल रहा हैं। श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी को तेजी से लागू कर रही है। सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। उन्होंने कहा कि आवास प्लस प्लस के तहत जिसके पास 5 एकड़ असिंचित भूमि या 2.50 एकड़ सिंचित भूमि, टू व्हीलर और 15 हजार की आमदनी है, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया था। महिलाओं को सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना ने माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की आमदनी में इजाफा के लिए तेंदू पत्ता प्रति मानक बोरा 5500 रुपए किया गया है। ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग की सुविधा मिले इसके लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। आगामी पंचायत दिवस को सभी ग्राम पंचायतों में इसे शुरू करने की योजना है।
फरसाबहार में विश्राम गृह की स्वीकृति मिलने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री की घोषणा अनुरूप फरसाबहार में विश्राम गृह की स्वीकृति मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का इसके लिए आभार प्रकट किया है।