Browsing: रायपुर

 
 panchayattantra24.-रायपुर/मथुरा। MP बृजमोहन अग्रवाल ने श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन धाम में दिव्य दर्शन किए, उन्होंने X पोस्ट में लिखा, श्रावण मास की पावन अनुभूति…श्रावण मास के इस पवित्र अवसर पर परिवार के साथ श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन धाम में दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बांके बिहारी जी के चरणों में नमन कर, बरसाना की राधा रानी, श्री राधा रमण मंदिर, गिरिराज महाराज, नव झील तथा झाड़ी वाले हनुमान जी के दरबार में पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल की कामना की। वृंदावन की इस अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा ने हृदय को आनंद और शांति से भर दिया। जय श्री राधे!
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा के घर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रभारी सचिव द्वय और अन्य नेता भी मौजूद रहे। बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। जेल से बाहर निकलकर मीडिया से कहा कि भाजपा के खिलाफ बोलने वालों पर ED के छापे पड़ रहे हैं। बिना नोटिस और समन भेजे ही कार्रवाई की जा रही है। एजेंसियों का उपयोग सिर्फ विरोधियों की आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।छत्तीसगढ़ी व्यंजन
पायलट ने आगे कहा कि पिछले 10 साल में किसी भाजपा नेता के यहां छापा नहीं पड़ा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने हसदेव और तमनार में जंगल काटे जाने का विरोध किया। इसलिए कांग्रेसियों को टारगेट किया जा रहा है। वहीं पायलट के दौरे पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसा है। उनके मुताबिक दिल्ली में पप्पू और छत्तीसगढ़ में बिट्टू यही कांग्रेस की राजनीति बची है। कांग्रेस केवल परिवार तक सिमट गई है।
 

 
 
panchayattantra24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में बुधवार 30 जुलाई को सवेरे 11 बजे राज्य मंत्रीपरिषद (केबिनेट) की बैठक मंत्रालय (महानदी भवन) अटल नगर, नवा रायपुर में आयोजित होगी। 
छत्तीसगढ़ की तरक्की में सुनिश्चित हो रही युवाओं की सक्रिय भागीदारी
 हमारी सरकार ने तकनीक के क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा को सही दिशा देने के उद्देश्य से “CM आईटी फेलोशिप कार्यक्रम” की शुरुआत की है।इस योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को नवा रायपुर स्थित IIIT में Artificial Intelligence & Data Science जैसे भविष्यगामी एवं व्यावहारिक कोर्स में http://M.Tech करने का अवसर मिलेगा। डिजिटल इंडिया मिशन और नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार इस पाठ्यक्रम से युवा आधुनिक तकनीक के साथ ही शोध और नवाचार में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगे ।
 इस योजना के अंतर्गत पूरी ट्यूशन फीस राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी साथ ही छात्रों को ₹50,000 प्रतिमाह की फेलोशिप भी प्रदान की जाएगी। इस पाठ्यक्रम में युवाओं को AI, Cloud Computing, Data Analytics, HealthTech, EduTech, Revenue और E-Governance से जुड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स पर कार्य करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। प्रदेश के अधिक से अधिक युवा इस अवसर का लाभ उठाएं, इसके लिए http://iiitnr.ac.in पर जाकर आवेदन करें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए केवल एक करियर विकल्प नहीं बल्कि तकनीक के माध्यम से समाज में योगदान देने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा और प्रदेश को डिजिटल युग में अग्रणी बनाएगा।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। 18 जुलाई 2025 को सदन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने महतारी वंदन योजना को लेकर अपना जवाब दिया. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जिले के अनुसार वह सूची भी जारी की जिसमें ये बताया गया कि किस जिले से कितने आवेदन महतारी वंदन योजना के लिए सरकार को मिले हैं. सरकार की तरफ से इस बात को साफ कर दिया गया है कि महतारी वंदन योजना के दूसरे चरण के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया है. 
इसलिए इसमें नाम कब जोड़ा जाएगा, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने महतारी वंदन योजना में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधायक भावना बोहरा के सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि 20.02.2024 तक ही निर्धारित प्रारूप में आवेदन लिए गए हैं. इसके बाद कोई आवेदन प्राप्त नहीं किए गए हैं.महतारी वंदन योजना अंतर्गत 20 फरवरी 2024 के बाद नए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरु नहीं की गई है.इसकी निश्चित तिथि बताया जाना संभव नहीं है.योजना के अगले चरण के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
 

 
 

panchayattantra24.-रायपुर. मुंबई-हावड़ा हाईवे पर करीब 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है. ये जाम कोई ट्रैफिक समस्या के वजह से नहीं है. यहां प्रोफेसर कॉलोनी में जलभरवा से परेशान लोग परिवार के साथ धरने पर बैठ गए है. हैरानी की बात ये है कि इस चक्काजाम की जानकारी अब तक जिला प्रशासन को नहीं मिली है. यही कारण है कि ट्रैफिक जाम और दूर तक बढ़ता ही जा रहा है. बता दें कि यहां काली माता मंदिर के पास लोग सड़क पर बैठ गए है और इस रूट के दोनो तरफ गाड़ियां खड़ी हो गई है. हालांकि वहां जाम की सस्या को देखते हुए कुछ ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे है और उन्होंने अपने आला अधिकारियों को चक्काजाम किए जाने की जानकारी दे दी है. 
 रायपुर पुलिस ने बताया, कुशालपुर-भाठागांव के बीच में स्थानीय निवासियों द्वारा कॉलोनी में जल भराव की समस्या को लेकर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया गया है.
 

 
 panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के सेंट्रल जेल पहुंचे। जहां वे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक, पायलट सुबह 8:00 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इसके बाद वे सेंट्रल जेल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, सह प्रभारी जरिता लेतफलांग, विजय जांगिड़, पूर्व मंत्री शिव डहरिया भी मौजूद है। दरअसल, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ED ने 22 जुलाई को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की ज्यूडिशियल रिमांड पर 4 अगस्त तक रायपुर जेल भेज दिया है। इससे पहले ED ने चैतन्य से 5 दिन तक पूछताछ की थी।
 ED के वकील सौरभ पांडेय ने कहा कि एविडेंस के मुताबिक शराब घोटाले से चैतन्य बघेल के तार जुड़े हुए हैं। इसी आधार पर उनके घर पर छापेमारी की गई। पूछताछ में चैतन्य से सही जवाब नहीं मिले। जांच के लिए कस्टडी की आवश्यकता थी, जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई है। अगर कोई आरोप लगा रहा है तो वह उचित नहीं है।
 

 
panchayattantra24.-रायपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अब नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। इस बीच खबर है कि छत्तीसगढ़ से किसी भी नाम पर विचार मंथन नहीं किया जा रहा है, जबकि पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने छत्तीसगढ़ वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व राज्यपाल रमेश बेस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग की है। स्थानीय भाजपा भी इस बारे में कोई अनुशंसा जैसी कोई पत्र व्यवहार नहीं किया है। भाजपा बिहार उपचुनाव को लेकर किसी पिछड़ा वर्ग के नेता को मौका दे सकती है। छत्तीसगढ़ से रमेश बैस का नाम कांग्रेस ने बढ़ाया है इसका मतलब साफ है कि वह रमेश बैस के नाम का विरोध नहीं करेगी। दूसरी ओर यह भी बताया जा रहा है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए छत्तीसगढ़ के बारे में भाजपा आला कमान कोई विचार नहीं कर रहा है लेकिन इस पद को पिछड़ा वर्ग से भरे जाने की बात चल रही है इस फार्मूले में रमेश बैस फिट बैठ रहे हैं साथ ही रमेश बैस अतिमहत्वाकांक्षी नेता नहीं है, जिस पर मोदी शाह और नड्डा भी सहमत हो सकते है। रमेश बैस के साथ डा. रमनसिंह भी मोदी, शाह और नड्डा गुड बुक में है। एैसे में छत्तीसगढ़ के दोनों हाथों में लड्डू देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के गलियारों में यह भी चर्चा है कि कांग्रेस के बड़े नेता भी उनके नाम पर विरोध नहीं करने की मंशा एक दूसरे के साथ प्रकट कर रहे हैं जिसकी जानकारी आकालकमान तक भी पहुंचा दी गई है। आलाकमान भी रमेश बैस के विरोध में प्रत्याशी नहीं खड़ा करने के पक्ष में है। दिल्ली के गलियारे में इस प्रकार की चर्चा चल रही है। 
 दीपक बैज ने अपने पत्र में लिखा कि आम चुनाव वर्ष 2000 से अब तक छत्तीसगढ़ ने 11 लोकसभा क्षेत्र में से औसतन 10 सीटें जिताकर भाजपा को संसद सदस्य के रूप में देने का काम किया है। वर्ष 2014 में केंद्र में आपकी सरकार जब बनी उस वक्त छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा में से भाजपा ने 10 सीटें जीती। इसी प्रकार 2019 में 9 सीटें तथा वर्ष 2024 के आम चुनाव में 10 सीटें भाजपा को जीताकर सांसद के रूप में प्रदेश की जनता ने भेजा है। किन्तु हम सभी के लिए पीड़ा का विषय है कि तीनों कार्यकाल में छत्तीसगढ़ को केवल राज्यमंत्री का प्रतिनिधत्व मिला। उन्होंने लिखा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ भाजपा में कई ऐसे नेता मौजूद हैं जो देश के उप राष्ट्रपति के पद को सुशोभित करने में सक्षम हैं। जिसमें पूर्व राज्यपाल रमेश बैस जैसे महत्वपूर्ण नेता शामिल है जो कि 7 बार के सांसद एवं झारखंड, त्रिपुरा, महाराष्ट्र जैसे राज्यों के राज्यपाल के रूप में सेवा दे चुके हैं।
 बैज ने आगे लिखा है कि वर्तमान छत्तीसगढ़ में भाजपा के 10 सांसदों को कोई महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। वहीं वरीयता के आधार पर मैं समस्त छत्तीसगढ़वासियों की ओर से उप राष्ट्रपति के पद हेतु छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता देते हुए छत्तीसगढ़ के किसी नेता को अवसर देने का निवेदन करता हूं। उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने 21 जुलाई को संसद के मॉनसून सत्र के पहले दिन धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे ने देश की राजनीलेकर उपराष्ट्रपति बनाने की मांग, पीसीसी चीफ का पीएम को चिट्ठी पर रमन सिंह बोले – पहले अपनी पार्टी को संभालें बैज, ओबीसी नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक पर कसा तंज।छत्तीसगढ़ी फिल्में 
 रमेश बैस को लेकर बैज की चिट्ठी पर रमन सिंह बोले – पहले अपनी पार्टी को संभालें बैज छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बैस को उपराष्ट्रपति बनाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा, दीपक बैज पहले अपनी पार्टी को संभाल लें। खुद की पार्टी का कोई ठिकाना नहीं है। अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं। दीपक बैज पहले अपनी और अपने पार्टी की चिंता करें। जिनका शुभचिंतक दीपक हो उसका बंटाधार तय है। छत्तीसगढ़ के ओबीसी नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी अभी भी चीर युवा बने हुए हैं। 25 वर्ष राजनीति करते हो गए आज तक उन्हें इस देश की राजनीति की समझ नहीं है। महलों में रहने वाले गरीबों की स्थिति को क्या जानेंगे। उनको जो सीखा देते हैं वह वहीं करते हैं। ओबीसी समाज से पूर्व सीएम भूपेश बघेल को कांग्रेस द्वारा मौका दिए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा, भूपेश को मौका दिया गया तो देखो इस प्रदेश की क्या हालत कर दी। कितने जेल में, कितने बेल में हैं, हिसाब लगाओ कितना भ्रष्टाचार हुआ। छत्तीसगढ़ का पीएससी सिस्टम करप्ट कर दिया। राज्य में हर जगह भ्रष्टाचार का मामला सामने आया।
 

 
 
कबीरधाम में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ महाअभियान का शुभारंभ, 5.47 लाख पौधों का होगा रोपण
 
panchayattantra24.-रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की  पर्यावरण के प्रति उनकी दूरदृष्टि को साकार करते हुए आज कबीरधाम जिले में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण महाअभियान का शुभारंभ पूरे जिले में एक साथ किया गया। यह अभियान 25 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसके अंतर्गत जिले में कुल 5.47 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
इस महाअभियान का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कवर्धा विकासखंड के ग्राम पँचायत जिंदा और जिला अस्पताल के मैदान में छायादार पौधा रोपण कर किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, यह हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। जिस तरह हम मां की सेवा करते हैं, उसी भावना से एक पौधा लगाकर धरती माता को समर्पित करें।” उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेशभर में हरित क्रांति की दिशा में ठोस कार्य कर रही है, और कबीरधाम जिले की यह सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि “हर पौधा केवल ऑक्सीजन का स्रोत नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार है। यह अभियान मां के प्रति श्रद्धा और समाज के प्रति ज़िम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने अभियान में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों को सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री बिसेशर पटेल, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री दीपक म्हस्के, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
5.47 लाख पौधों का लक्ष्य, जिले के चारों विकासखंडों में चल रहा महाअभियान
कलेक्टर  गोपाल वर्मा ने जानकारी दी कि महाअभियान के अंतर्गत जिले में कुल 5,47,112 पौधे रोपे जाएंगे, जिनमें 4,67,000 पौधे ग्राम पंचायतों में तथा 80,112 पौधे शैक्षणिक संस्थानों में लगाए जाएंगे।
 

 

panchayattantra24.-रायपुर। कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में 25 जुलाई का दिन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया है। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की मंशा एवं उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा के सतत प्रयासों के फलस्वरूप जिला अस्पताल कवर्धा में अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा का लोकार्पण आज शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने विधिवत रूप से सीटी स्कैन यूनिट का उद्घाटन किया। 
स्वास्थ्य मंत्री  जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री  शर्मा की सक्रियता और सजगता से कबीरधाम जैसे जिले में भी उच्चस्तरीय स्वास्थ्य संसाधनों का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन यूनिट शुरू होने से अब मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय की बचत और खर्च में भारी राहत मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि यह सुविधा कबीरधाम जिले के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। पहले मरीजों को रायपुर, बिलासपुर या दुर्ग-भिलाई जैसे बड़े शहरों के निजी जांच केंद्रों पर महंगी जांच करवानी पड़ती थी। अब जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध होने से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह यूनिट लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित की गई है, जिसमें अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग किया गया है।
शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले में 38 नए चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में विशेषज्ञ सेवाएं सुलभ होंगी और उपचार की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि जनसेवा और स्वस्थ सामाज की मजबूत नींव की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है।
इस अवसर पर राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बिसेसर पटेल, सीजीएमएससी के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंदरवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष  कैलाश चंदरवंशी, जिला पंचायत सभापति श्री रामनकुमार भट्ट सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

 
panchayattantra24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के वे सुदूरवर्ती गाँव, जो वर्षों तक विकास की मुख्यधारा से कटे रहे, आज नई उम्मीदों और उजालों की ओर अग्रसर हैं। जहाँ कभी बिजली, सड़क, स्कूल, स्वास्थ्य सेवाएँ और संचार जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, वहीं अब वही गाँव प्रगति के रास्ते पर तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इस बदलाव की नींव मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और जन सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप 15 फरवरी 2024 को ‘नियद नेल्लानार – आपका आदर्श ग्राम योजना’ के रूप में रखी गई। यह योजना उन क्षेत्रों तक शासन की संवेदनशील और सक्रिय पहुँच सुनिश्चित करने का क्रांतिकारी प्रयास है, जहाँ अब तक केवल उपेक्षा और प्रतीक्षा का सन्नाटा था। 
मुख्यमंत्री साय का स्पष्ट मानना रहा है कि केवल सुरक्षा शिविर स्थापित कर देना पर्याप्त नहीं, जब तक वहाँ शासन की संवेदनशील उपस्थिति और समग्र विकास की किरण नहीं पहुँचे। इसी सोच के साथ बस्तर के पाँच नक्सल प्रभावित जिलों—सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और कांकेर—में 54 नए सुरक्षा शिविर स्थापित किए गए। इन शिविरों के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 327 गाँवों को चिन्हित कर यह निर्णय लिया गया कि इन सभी को शत-प्रतिशत योजनाओं से जोड़ते हुए एक नया विकास मॉडल प्रस्तुत किया जाएगा।
इस पहल के साथ ही गाँवों में बदलाव की हवा बहने लगी है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने 31 नए प्राथमिक विद्यालयों की स्वीकृति दी, जिनमें से 13 स्कूलों में कक्षाएँ शुरू हो चुकी हैं। 185 आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थापना को स्वीकृति दी गई, जिनमें से 107 पहले ही प्रारंभ हो चुके हैं, जिससे बच्चों को पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिलने लगी है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में 20 उप-स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए, जिनमें से 16 स्वास्थ्य केंद्र प्रारम्भ हो चुके हैं। ये वही गाँव हैं जहाँ पहले एक सामान्य दवा के लिए भी लोगों को मीलों जंगल पार करना पड़ता था। 
मुख्यमंत्री  साय के नेतृत्व में संचार और संपर्क साधनों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। पहले जहाँ मोबाइल सिग्नल का नामोनिशान नहीं था, वहाँ अब 119 मोबाइल टावरों की योजना बनी और 43 टावर कार्यशील हो चुके हैं। 144 हाई मास्ट लाइट्स की मंजूरी दी गई, जिनमें से 92 गाँवों में अब रात के अंधेरे में उजियारा फैलने लगा है। सड़क और पुल निर्माण के लिए 173 योजनाएँ बनाई गईं, जिनमें से 116 को स्वीकृति मिल चुकी है और 26 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। यह विकास केवल अधोसंरचना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव और पहचान का सशक्त माध्यम बन चुका है। आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अब तक 70,954 लोगों के आधार कार्ड बनाए जा चुके हैं, 46,172 वृद्धजनों को आयु प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं और 11,133 नागरिकों का मतदाता पंजीकरण हुआ है, जिससे वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदार बन पाए हैं। 46,172 लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी कर मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12,232 मकानों का लक्ष्य तय किया गया है, जिनमें से 5,984 परिवारों को स्वीकृति मिल चुकी है। किसान सम्मान निधि योजना के तहत 4,677 किसानों को सहायता राशि प्रदान की गई है। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 6,460 घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं। रसोई को धुएँ से मुक्त करने के उद्देश्य से 18,983 महिलाओं को उज्ज्वला और गौ-गैस योजना के तहत गैस कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। 30 गाँवों में डीटीएच कनेक्शन भी दिए गए हैं, जिससे ये गाँव अब सूचना और मनोरंजन के मुख्य प्रवाह से जुड़ चुके हैं।
यह परिवर्तन मात्र योजनाओं का संकलन नहीं है, बल्कि शासन और जनता के बीच एक नए भरोसे का रिश्ता है, जिसकी बुनियाद सहभागिता और पारदर्शिता पर टिकी है। वर्षों तक शासन से कटे रहे लोग अब स्वयं विकास की निगरानी में सहभागी बन रहे हैं। अब ग्रामीण स्वयं आंगनबाड़ी की उपस्थिति पंजी, राशन दुकान की गुणवत्ता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी कर रहे हैं। यह वही बस्तर है, जो भय से विश्वास और उपेक्षा से भागीदारी की ओर बढ़ चला है। 
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की इस दूरदर्शिता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि सुशासन केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि जमीनी क्रियान्वयन से आता है। ‘नियद नेल्लानार’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह बस्तर के पुनर्जागरण की यात्रा है—एक ऐसी यात्रा जिसमें बंदूक की जगह अब किताबें हैं, अंधेरे की जगह उजियारा है और असहमति की जगह अब सहभागी लोकतंत्र की भावना है।